Friday 21 September 2018

बैटल ऑफ़ बिटोरा में काम करेंगी सोनम कपूर

सोनम कपूर आहूजा को अनुजा चौहान के उपन्यासों का चस्का लग गया है। अनुजा चौहान के उपन्यास मसाला किस्म के होते हैं। इनमे रोचकता और हास्य काफी मात्रा में होता है। राजनीती भी होती है।

अनुजा चौहान के उपन्यास द ज़ोया फैक्टर पर इसी टाइटल वाली फिल्म द ज़ोया फैक्टर को पूरा करने के बाद, सोनम कपूर अब बैटल ऑफ़ बिट्टोरा में उतरेंगी।

द ज़ोया फैक्टर में एक पीआर फर्म और एड एजेंसी चलाने वाली लड़की की भूमिका करने के बाद, सोनम कपूर एनिमेटर की भूमिका में होंगी।

बैटल ऑफ़ बिट्टोरा की एनिमेटर सरोजिनी पांडेय उर्फ़ जीनी को, अपनी माँ के लिए राजनीती के दलदल में उतरना पड़ता है। वह लोकसभा चुनाव में अपनी माँ की पार्टी के लिए बिट्टोरा जाती हैं।  वहां वह पाती है कि जिस पार्टी का वह प्रचार कर रही है, उसी की विरोधी पार्टी के  टिकट पर उसका बचपन का प्रेमी ज़ैन अल्ताफ खान चुनाव लड़ रहा है।

बैटल ऑफ़ बिट्टोरा की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।  उस समय तक द ज़ोया फैक्टर में सोनम कपूर का काम पूरा हो जाएगा।

सोनम कपूर ने कृष्णा उदयशंकर की पौराणिक कथानक पर पुस्तक गोविंदा की तीन सीरीज के अधिकार खरीद लिए हैं।

इस पुस्तक पर फिल्म बनाई जाएगी या कोई टीवी सीरीज बनेगी ? अभी इसका फैसला होना बाकी हैं।

सोनम कपूर, एक सितारा बहुल फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम कर रही हैं। राजकुमार राव और जूही चावला के साथ यह फिल्म १ फरवरी २०१९ को रिलीज़ होगी।

No comments:

Post a Comment