Friday 21 September 2018

मनीष पॉल को लगातार सपोर्ट करती रही हैं उनकी पत्नी

यह सही ही कहा गया है कि हर सफल आदमी के पीछे किसी न किसी औरत का हाथ
होता है।

यह कहावत भारत के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल १० के उत्साही मेजबान मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता को देखकर सच लगता है।

इस हास्य अभिनेता की अपनी पत्नी संयुक्ता के साथ एक अद्भुत प्रेम कहानी है। यह दोनों  किंडरगार्टन के समय से दोस्त रहे हैं! उन्होंने कभी कभी अपना होमवर्क भी एक साथ किया है। 

इंडियन आइडल १० के शादी स्पेशल एपिसोड में मनीष पॉल ने खुलासा किया कि यह उनकी बीवी
थीं, जिसने २००८ में बॉम्बे में बसने का फैसला किया था, जिससे मनीष अपने हीरो बनने के
सपने को पूरा कर सके।

इंडियन आइडल १० में इस रविवार मशहूर फिल्म निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज अपनी गायिका पत्नी रेखा भारद्वाज के साथ शादी स्पेशल मनाएंगे।

मनीष पॉल ने बताया, "संयुक्ता और मैं किंडरगार्टन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। तब से वह मेरा साथ दे रही है। मेरा होमवर्क करने से लेकर मेरा असाइंमेंट पूरा करने में वह मेरे साथ रही है। हमने २००७ में शादी की। २००८ मेरे लिए एक बहुत कठिन वर्ष रहा था, जब मेरे साथ कोई नहीं था। संयुक्ता ने मुझे अपने जुनून को खोजने के लिए कहा और कहा कि वह घर को देखेगी। वह मेरी हीरो है!"

इंडियन आइडल १० के शादी स्पेशल में टॉप ११ गायक शादी के गाने गाएंगे। सुनील ग्रोवर
मनोरंजन करने के लिए होंगे और वह टॉप ११ प्रतिभागियों के साथ दर्शकों को भी हंसाते हुए
नज़र आएँगे।


कॉमेडी में फिट, भैयाजी सुपरहिट : टीज़र जारी - देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment