Thursday 27 September 2018

सुई धागा के पति पत्नी और पटाखा की लडाकी बहने

कल (शुक्रवार २८ सितम्बर), एक ओर जहाँ, दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुक़ाबला होने जा रहा है, वहीँ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो चर्चित फ़िल्में पटाखा और सुई धागा मेड इन इंडिया भी रिलीज़ हो रही है। एशिया कप के फाइनल से इन दोनों फिल्मों को थोड़ा बहुत नुकसान ज़रूर होगा। लेकिन, काफी कुछ निर्भर करेगा इन दोनों फिल्मों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर।

पटाखा दो बहनों की कहानी है, जो शादी से पहले और बाद में भी काफी लड़ती भिड़ती रहती है।  लेकिन, एक दिन उन्हें अनुभव होता है कि वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भरद्वाज ने किया है।

विशाल भरद्वाज अब किसी परिचय के मोहताज़ नहीं। लेकिन, अपनी इस फिल्म में उन्होंने अपेक्षाकृत कम चर्चित चेहरों को लिया है।

हालाँकि, फिल्म में छोटी बहन की भूमिका कर रही सान्या मल्होत्रा को दर्शकों ने फिल्म दंगल में देख रखा है। इस लिहाज़ से उनकी बड़ी बहन की भूमिका कर रही राधिका मदान भी काफी परिचित चेहरा है।

मगर, फिल्म का दंगल बिलकुल अलग होता है। उस पर पटाखा इन दोनों के किरदारों पर ही निर्भर है। इसकी सफलता और असफलता इन दोनों के अभिनय पर ही टिकी होगी।

दूसरी फिल्म सुई धागा की स्टारकास्ट अपेक्षाकृत काफी बड़ी है।

दम लगा के हईशा के निर्देशक शरत कटारिया ने सुई धागा मेड इन इंडिया का निर्देशन किया है।

इस फिल्म के दो मुख्य चरित्र मौजी और  ममता भी गाँव के हैं। मौजी दरजी है और ममता एक बुनाई करने वाली।

पटाखा और सुई धागा में फर्क इतना है कि सुई धागा के मौजी वरुण धवन हैं और ममता अनुष्का शर्मा है।  यह दोनों ही बॉलीवुड के स्थापित नाम है। दर्शक इन दोनों एक्टर्स के नाम पर फिल्म देखता है।

लेकिन, ध्यान रहे कि इन दोनों की भूमिका मसाला नहीं। यह दोनों एक्टर डीग्लैम अवतार में होंगे।  दर्शक वरुण धवन को फिल्म अक्टूबर में ऐसे ही अवतार में देख चुका है। लेकिन, अनुष्का शर्मा पहली बार इतनी डीग्लैम दिखाई देंगी।

क्या इन दोनों फिल्मों को दर्शक मिलेंगे ?


जहाँ तक स्क्रीन्स काउंट की बात है, १२२ मिनट २९ सेकंड की फिल्म सुई धागा को कुल २२०० स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा  है। इस फिल्म के प्रति दिन ११ हजार से ज़्यादा शो होंगे।

इस लिहाज़ से पटाखा को कम स्क्रीन मिलना स्वभाविक है। क्योंकि, कल दो हॉलीवुड फ़िल्में जोहनी इंग्लिश स्ट्राइक्स अगेन और द इक्वलाइज़र २ भी रिलीज़ हो रही है।

स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालू, मनमर्ज़िया और मित्रों को बीच कुछ  स्क्रीन्स और शोज मिलेंगे।

इस लिहाज़ से फिल्म पटाखा के शो भी, सुई धागा से कम हैं। इस लिहाज़ से शुरुआत तो सुई धागा की ही अच्छी होनी है। लेकिन, बाकी माउथ पब्लिसिटी पर काफी निर्भर करेगा।  




ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के ठगों ने ठगा तनुश्री दत्ता के बयान को ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment