Showing posts with label Parineeti Chopra. Show all posts
Showing posts with label Parineeti Chopra. Show all posts

Monday 17 December 2018

केसरी की शूटिंग पूरी हुई


आज, अक्षय कुमार की पीरियड वॉर फिल्म केसरी का  फर्स्ट लुक फोटो रिलीज़ हुआ। इन फर्स्ट लुक फोटोज को करण जौहर, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने अपने अपने सोशल एकाउंट्स पर रिलीज़ किया। इन चित्रों में, अक्षय कुमार ईशर सिंह के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। एक चित्र में वह अकेले तो दूसरे चित्र में परिणीति चोपड़ा के साथ हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने, हवलदार ईशर सिंह की पत्नी की भूमिका की है।

१२ सितम्बर १८९७ को सिख रेजिमेंट के २१ सैनिकों और हजारों जनजातीय पख्तूनों की सेना के बीच, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सारागढ़ी के किले पर कब्ज़ा बरकरार रखने के लिए लड़ा गया था।  इस युद्ध को, दुनिया के  युद्धों के इतिहास की सबसे लम्बी चली लड़ाई माना जाता है। सिख सैनिकों का मनोबल बनाये रख कर युद्ध लड़ते हुए, शहीद होने वाले शहीदों की इस दास्ताँ में हवलदार ईशर सिंह की भूमिका अक्षय कुमार ने की है। फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका परिणीति चोपड़ा ने की है।


इस फिल्म में, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा  के हिस्से की शूटिंग आज पूरी हो गई।  इसका ऐलान करण जौहर ने, परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार का चित्र अपलोड करते हुए लिखा, "अक्षय कुमार और परिणीत चोपड़ा की शूटिंग ख़त्म।  युद्धों के इतिहास में लड़ी गई, सबसे बड़ी लड़ाई  सच्चा ऐतिहासिक विवरण।  रिलीज़ हो रही है २१ मार्च २०१९।  इस कहानी को पेश करते  हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ।  निर्देशक अनुराग सिंह।"

इस चित्र को परिणीति चोपड़ा ने भी शेयर करते हुए करण जौहर, अक्षय कुमार और अनुराग सिंह का शुक्रिया  अदा किया।  अक्षय कुमार नेअपने ईशर सिंह के अवतार को पोस्ट करते हुए लिखा, "केसरी की शूटिंग पूरी।   केसरी.. का हिस्सा बन कर मेरा सीना गर्व से फूल उठा है।   तैयार रहिये २१ मार्च २०१९ को दुनिया के सबसे बहादुरी से लाडे गए युद्ध को देखने के लिए।" 


करण जौहर और सुनील खेतरपाल के साथ केसरी के  एक निर्माता  अक्षय कुमार भी हैं।  फिल्म के निर्देशक रक़ीब और दिल बोले हड़िप्पा के अनुराग सिंह है। 


मार्च में आएगा संजय दत्त का तोरबाज़-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 3 December 2018

जब शादी के संगीत में चौंक पड़ा प्रियंका चोपड़ा का परिवार !


आज परिणीति चोपड़ा ने, अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले की संगीत की रस्म की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  इस फोटो में परिणीति चोपड़ा सहित पूरा चोपड़ा परिवार नृत्य करते दिखाया गया है।

प्रियंका-निक रोमांस बॉलीवुड स्टाइल 
संगीत की तैयारी करते समय, चोपड़ा परिवार ने तय किया था कि इस संगीत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रोमांस को बॉलीवुड स्टाइल में नृत्य, चित्रों और स्किट के ज़रिये दिखाया जायेगा।  इसके लिए पूरे चोपड़ा परिवार ने कई दिनों से मेहनत की थी।  इस प्रकार से चोपड़ा परिवार जोनास परिवार को मात देना चाहते थे।

चौंक उठा चोपड़ा परिवार 
लेकिन, चोपड़ा परिवार के चौंकाने की बारी थी।  संगीत में मौजूद मेहमान चकित थे। पूरा जोनास परिवार बॉलीवुड फिल्मों के तमाम गीतों पर नाच रहा था। दिलचस्प बात यह थी कि इस परिवार के हर सदस्य के होंठ भी, गीत के बोलों के साथ चल रहे थे।  ऐसा तो कोई मांझा हुआ कलाकार ही कर सकता है।  साबित होता था कि जोनास परिवार ने संगीत संध्या के लिए पंजाबियों से ज़्यादा तैयारी कर रखी थी। बेचारी परिणीति चोपड़ा चारों खाने चित थी। 

संगीत में प्यार की सुगंध 
लेकिन, इससे एक बात तो साबित हो गई कि प्रियंका चोपड़ा की संगीत संध्या में प्रियंका-निक रोमांस की सुगंध फैली हुई थी।  दोनों परिवारों के बीच की प्रतिस्पर्द्धा ख़ुशी और हंसी के बीच सीटियों का आनंद ले रही थी। हैप्पी मैरिज प्रियंका-निक !


पति के अलावा माधुरी दीक्षित के फेवरेट कौन ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 15 November 2018

पत्रकार से क्यों नाराज़ हुई परिणीति चोपड़ा ?


कुछ दिन पहले, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया था कि वह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के शादी समारोह में, निक के जूते छुड़ायेंगी और बड़ी रकम मांगेंगी।  यहाँ बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन हैं।  इस लिहाज़ से, परिणीति चोपड़ा प्रियंका की सहबाला बनने की पक्की हक़दार है।


प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां  
हालाँकि, इस समय प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में अपनी फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।  लेकिन, राजस्थान में, उम्मेद भवन में, प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।क्या प्रबंध किये जा रहे हैं, इसका ज़िक्र करते हुए एक पोर्टल ने लिखा कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट मैन और ब्राइड्समेड्स राल्फ लॉरेन की पोशाकें पहने होंगे।  ऐसा क्यों का खुलासा करते हुए, पोर्टल ने बताया कि क्योंकि, प्रियंका और निक का पहला मिलन मेट गाला में राल्फ लॉरेन की पोशाक पहने रैंप पर हुआ था। 


मैं ही हूँ सहेली 
परिणीति चोपड़ा की नाराज़गी इसलिए नहीं थी कि वह अपनी पसंद की पोशाक नहीं बल्कि राल्फ लॉरेन की पोशाक पहने होंगी।  बल्कि, परिणीति की नाराज़गी इसलिए थी कि पोर्टल ने यह भी लिख दिया था कि जैसा कि  पहले कहा जा रहा था कि जूता चुराने में प्रियंका की सहेली का काम परिणीति चोपड़ा करेंगी, वास्तव  में वैसा नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की सहेली उनकी अभिन्न मित्र मुबीना रत्तोनसे होंगी।  पोर्टल को खुद इस पर आश्चर्य था।


शायद इसलिए नाराज़ परिणीति चोपड़ा !
लेकिन, परिणीति चोपड़ा नाराज़ हो गई।  पोर्टल की इस खबर से यह पैगाम जा सकता था कि चूंकि, परिणीति चोपड़ा की एक एक बाद एक फ़िल्में फ्लॉप हो रही है, इसलिए वह ऐसी सेलिब्रिटी नहीं रही कि एक सेलिब्रिटी शादी की सहबाला बन सकें। इसलिए, पोर्टल की खबर का तत्काल खंडन करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "अनुरोध करूंगी कि कोई आर्टिकल छापने से पहले अच्छी तरह से पड़ताल करो। " परिणीति से इससे  पोर्टल को तो टैग किया ही, प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया।  शायद वह पीसी से पूछना चाहती थी कि यह खबर गलत है न !



यह वाघा बॉर्डर का दृश्य क्यों नहीं है - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 30 October 2018

सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार !



यह साबित हो गया कि अक्षय कुमार जैसा सिंह ही हो सकता है किंग।

काफी अरसे से यह खबर थी कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की २००८ में रिलीज़ एक्शन कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं होंगे।

अफवाहों का बाजार गर्म था कि फिल्म में सिंह की भूमिका के लये रणवीर सिंह या अर्जुन कपूर को हैप्पी सिंह बना कर, इनमे से किसी एक को सिंह में किंग साबित करना चाहते थे।


लेकिन, अब खबर है कि सिंह इज किंग की सीक्वल फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और लेखक निर्देशक अनीस बज़्मी ओरिजिनल सिंह यानि अक्षय कुमार को ही चाहते हैं।

अक्षय कुमार, पंजाब के एक सीधे साधे सिख हैप्पी सिंह के किरदार में फिट बैठे थे।  अक्षय जैसा सिख ही होगा, जो विदेश में बैठे डॉन से भी टकरा सकता है। तभी तो सिंह इज किंग को बड़ी सफलता मिली थी।

लेकिन, सिंह इज किंग को रिलीज़ हुए १० साल बीत गये हैं, विपुल शाह ने अब तक क्यों नहीं सिंह इज किंग जैसी हिट फिल्म का सीक्वल बनाना चाहा? अब ऐसा क्या हो गया कि विपुल शाह फिर अक्षय के दरवाज़े हैं।


मामला नमस्ते लंदन के सीक्वल के टाइटल का था । अक्षय कुमार और विपुल शाह के बीच इसे लेकर अनबन हो गई। इसके बाद विपुल अमृतलाल शाह ने नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बिना अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी के बनाई।

फिल्म में, रोमांटिक जोड़ा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा थे। विपुल को उम्मीद थी कि इस जोड़ी की पहली फिल्म इशकज़ादे वाला जादू फिर से पैदा होगा। मगर हुआ ठीक उल्टा। नमस्ते इंग्लैंड पहले दिन  दर्शकों द्वारा नकार दी गई।

इसके साथ ही तय हो गया कि अक्षय कुमार बिना अमृत लाल शाह के भी सिंह है। लेकिन, विपुल अमृतलाल शाह बिना अक्षय कुमार के किसी सिंह को किंग नहीं बना सकते।

परिणामस्वरूप विपुल शाह और अनीस बज़्मी फिल्म सिंह इज किंग २ के लिए अक्षय कुमार के दरवाज़े  खड़े नज़र आ रहे हैं।  






Wednesday 17 October 2018

प्रियंका की शादी में जूते चुरायेगी परिणीति और कहेगी नमस्ते इंग्लैंड !


प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों में लेटेस्ट यह है कि प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनास बन जाएंगी।

प्रियंका की शादी से सबसे ज़्यादा खुश है, प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा।

यह ख़ुशी इस लिए नहीं कि परिणीति को प्रियंका को मिलने वाली तमाम फ़िल्में मिल जाएंगी।

प्रियंका ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल क्या है, उसे पाने में परिणीति चोपड़ा को सालों साल लग जाएंगे। प्रियंका जिस प्रकार की हरफनमौला फ़िल्में कर ले जाती हैं, वैसी फ़िल्में करना परिणीति के बूते की बात नहीं।

इसलिये, परिणीति का प्रियंका की फ़िल्में मिलने के ख्याल से खुश होने का सवाल ही नहीं उठता।

परिणीति चोपड़ा की ख़ुशी ठेठ शादी से जुडी हुई है।

पंजाबी शादी में, दूल्हे की जूते चुराए की रस्म होती है।  यह रस्म दूल्हे की साली निभाती हैं।  परिणीति चोपड़ा को उम्मीद है कि जब वह जूता चुराएगी तो एवज में वह निक जोनास से लम्बी रकम ऐंठ लेंगी।

यह सोच कर, परिणीति ने जीजा निक जोनास को सारी रस्मे और शर्ते बताने का निर्णय ले लिया।  वह निक जोनास के पास बैठी और उन्हें बताया कि वह जब जूते छुड़ायेंगी तो तुम्हे मुझे कुछ पैसे देने पड़ेंगे, तभी मैं तुम्हारे जूते वापस करूंगी। इसलिए आओ बैठ कर पैसे तय कर लेते हैं ।


निक जोनास ने जब पैसे के बारे में पूछा तो परिणीति ने कहा तुम्हे जूते वापसी के एवज में सिर्फ पांच मिलियन डॉलर (यानि ३७ करोड़ रुपये) देने होंगे।

निक जोनास ने कहा, "ओके ! डन !! दिए तुम्हे १० डॉलर !"

परिणीति ने यह बात खुद नज़दीकी लोगों को बताई।

इसके बावजूद परिणीति चोपड़ा निराश नहीं हैं।  साली का जीजा के साथ नेगोटिएशन जारी है। 

अलबत्ता, आज कल वह अपनी इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार पर ध्यान लगा रही है।इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा की अर्जुन कपूर के साथ जोड़ी छह साल बाद बन रही है।

इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की फिल्म इशकज़ादे (२०१२) साथ की थी। अब छह साल बाद यह दोनों फिर साथ आ रहे है।

विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म नमस्ते इंग्लैंड, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म है।

इन दोनों के नकार देने के बाद, विपुल शाह ने नमस्ते इंग्लैंड को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ बनाया है।


पाकिस्तानी कैटरीना करेगी हिंदुस्तानी वरुण से प्रेम का इज़हार-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 11 October 2018

इंडियन आइडल १० में पूरी हुई परिणीति चोपड़ा की दिली इच्छा


हर व्यक्ति की अपनी इच्छाएं होती हैं, जिन्हे वह पूरा करना चाहता है । लेकिन, उनके पूरा होने का भी एक समय होता है। 

ग्लैमरस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और मर्दाना सौंदर्य अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'इंडियन आइडल १० के मंच पर पहुंचे थे ।

यह दोनों एक्टर टॉप ९ प्रतियोगियों की लाजवाब परफॉर्मेंस देखकर पूरी तरह ही अचंभित थे।


इस समय एक्ट्रेस से सिंगर बनी परिणीति चोपड़ा ने इंडियन आइडल १० में आने के अपने सपने को साझा किया ! इंडियन आइडल के मंच की ताकत की गवाह बनकर यह प्रतिभाशाली एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई थी!

टॉप ९ प्रतियोगियों में अंकुश भारद्वाज और नीलांजना रे ने अर्जुन कपूर के गाने 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। अर्जुन और परिणीति को यह परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया और वह उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाई!

उनकी परफॉर्मेंस के बाद, परिणीति ने सभी दर्शकों के साथ इंडियन आइडल पर आने के अपने टीनेज सपने को साझा किया!


परिणीति ने कहा, “कई साल पहले जब मैं गाना सीख रही थी, तो मैंने इंडियन आइडल में आने का सपना पाला था। उस समय, टेलीविजन पर इंडियन आइडल का पहला सीजन टेलीकास्ट किया गया था और मैं वाकई उसका हिस्सा बनना चाहती थी। कम से कम इसके स्टेज पर एक बार परफॉर्म करना चाहती थी!

हालांकि, उस समय परिस्थितियां अलग थी और मैं अपनी सिंगिंग को आगे नहीं ले जा पाई लेकिन मुझे यह मौका मिला है। थोड़े समय के लिए ही सही लेकिन इंडियन आइडल १० का हिस्सा बनकर अच्छा लगा और मैं जितने चाहे उतने गाने गा सकती हूं!


तरुण अरोड़ा है सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार : प्राची तेहलान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Friday 8 June 2018

नमस्ते इंग्लैंड का एक गीत, पांच करोड़ खर्च

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का एक गीत आजकल चर्चा में है।

खबर है कि इस गीत को फिल्माने में विपुल शाह ने साढ़े पांच करोड़ खर्च कर दिए।

क्या ख़ास है इस गीत में ?

यह एक यात्रा डी गीत यानि ट्रेवल सांग है।

यह गीत अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया है।

यह गीत पंजाब से शुरू होता है और कई देशों की यात्रा के बाद इंग्लैंड पर ख़त्म होता है।

तू मेरी मैं तेरा टाइटल वाला यह गीत पंजाब से शुरू हो कर ढाका, ब्रुसेल्स, फ्रांस में क्लाइस चेक पोस्ट होते हुए पेरिस से लंदन पर ख़त्म हो जाएगा।

कहने का मतलब यह कि कुछ मिनट के इस गीत में १८ से २० तक विदेशी लोकेशन नज़र आएंगी।

इस  गीत को देखते हुए राजकपूर और राजश्री की फिल्म अराउंड द वर्ल्ड (१९६७) की याद आ सकती है।

विपुल शाह इस गीत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इस गीत को फिल्माने में ११ दिन लगे।

विपुल ने उन ट्रैक्स को, जिनमे कोरियोग्राफी की ज़रुरत नहीं थी, खुद फिल्माया है।

इस गीत को  जावेद अख्तर ने लिखा है।

नमस्ते इंग्लैंड को पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन (२००७) की  सीक्वल फिल्म बताया जा रहा था।

लेकिन, बाद में इसे अलग फिल्म की तरह बनाया गया है।

इस फिल्म  में, २०१२ में फिल्म इशकज़ादे से डेब्यू करने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी फिर से बन रही है।


नमस्ते इंग्लैंड १९ अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।  

तेलुगु वाइफ ऑफ़ राम की लक्ष्मी मांचू - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday 22 April 2018

कोई डेढ़ महीना पहले रिलीज़ होगी नमस्ते इंग्लैंड

संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा
सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर के साथ, प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म इशकज़ादे २०१२ में रिलीज़ हुई थी।  निर्देशक हबीब फैसल की छोटे बजट (१२ करोड़) की यह फिल्म बड़ी हिट (६४.९ करोड़) साबित हुई थी।  परन्तु, इस फिल्म के बाद इन दोनों ने लम्बे समय तक कोई दूसरी फिल्म नहीं की।  लेकिन, अब इन दोनों की दो दो फ़िल्में एक साथ रिलीज़ होने को है।  परिणीति चोपड़ा का उपरोक्त  चित्र फिल्म संदीप और पिंकी फरार से है।  उस समय, फिल्म की शूटिंग नेपाल सीमा पर जथि में हो रही थी।  जहाँ, इशकज़ादे में शुरूआती टेंशन के बाद, अर्जुन और परिणीति के किरदार एक दूसरे की खातिर अपनी जान दे देते हैं, वही संदीप और पिंकी फरार के संदीप और पिंकी भी पूरी फिल्म में लड़ते भिड़ते हैं, लेकिन क्लाइमेक्स में  मरते नहीं, बल्कि एक हो जाते हैं।  संदीप और पिंकी फरार ३  अगस्त को रिलीज़ होगी। अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा की दूसरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड है। इस फिल्म की ज़्यादा शूटिंग पंजाब में हुई है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग ढाका, ब्रुसेल्स, पेरिस और लंदन में हुई है।  इस फिल्म की खासियत यह है कि विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित यह फिल्म पहले ७ दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी।  लेकिन, अब यह काफी पहले यानि दशहरा के दौरान १९ अक्टूबर को रिलीज़ होगी।   हालाँकि, फिलहाल तो संदीप और पिंकी फरार की सोलो लग रही है, लेकिन नमस्ते इंग्लैंड को निर्देशक लव रंजन की अजय देवगन के साथ अनाम फिल्म और विद्युत् जम्वाल  की फिल्म जंगली से हो सकती है।



सारा अली खान, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया : थ्री इज अ पार्टी ! - क्लिक करें