Friday, 27 December 2019

डिजिटल प्लेटफार्म पर Dbangg 3 और Street Dancer 3D


डिजिटल प्लेटफार्म पर, नई हिंदी फ़िल्में देखने के शौक़ीन दर्शकों के लिए खुशखबरी है। हालाँकि, दक्षिण के फिल्म प्रदर्शक संगठन ने यह मांग की है कि कोई भी फिल्म १०० दिनों से पहले डिजिटल प्लेटफार्म से न रिलीज़ की जाए। लेकिन, फिलहाल नई हिंदी फिल्मों के १०० दिनों से पहले ही रिलीज़ होने का सिलसिला जारी रहेगा।

नेटफ्लिक्स पर द बॉडी और पानीपत 
नेटफ्लिक्स पर, २ अक्टूबर को प्रदर्शित यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म वॉर स्ट्रीम की जा चुकी है। अब नेटफ्लिक्स से १३ फरवरी २०२० से हॉरर थ्रिलर फिल्म द बॉडी स्ट्रीम होने लगेगी। इससे पहले, हिंदी फिल्म दर्शक ६ दिसम्बर को थिएटर पर प्रदर्शित ऐतिहासिक फिल्म पानीपत को ७ फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

अमेज़न प्राइम पर दबंग ३
अमेज़न प्राइम पर १० जनवरी २०२० से मरजावाँ और १७ जनवरी से पागलपंथी स्ट्रीम होने लगेंगी। जहाँ मरजावाँ बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शुमार रोमांटिक एक्शन फिल्म है। वही पागलपंथी एक फ्लॉप फिल्म है। लेकिन, अनिल कपूर, जॉन अब्रहम, इलीना डिक्रूज़आदि कलाकारों के प्रशंसकों को घर बैठे देखने के लिए यह बढ़िया फिल्म होगी। अमेज़न प्राइम पर ३१ जनवरी से कार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकर और अनन्या पाण्डेय की हिट कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वह७ फरवरी से सलमान खान की फिल्म दबंग ३ तथा अगले ही दिन ८ फरवरी से रानी मुख़र्जी की फिल्म मर्दानी २ स्ट्रीम होने लगेगी।

स्ट्रीट डांस भी मार्च में 
ज़बरदस्त खबर यह है कि २४ जनवरी को प्रदर्शित की जाने वाले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर ३ डी तो मार्च २०२० में किसी भी तारीख़ को स्ट्रीम हो सकती है। १० जनवरी २०२० को थिएटरों में रिलीज़ होने जा रही अजय देवगन की ऐतिहासिक फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर की डिजिटल रिलीज़ की तारीख़ भी तय कर दी गई है। यह फिल्म ८ मार्च २०२० से हॉट स्टार से स्ट्रीम होगी।

बाला और कमांडो ३ 
जिओ सिनेमा द्वारा १२ जनवरी से फ्लॉप फिल्म मेड इन चाइना को प्रसारित किया जाएगा। जिओ सिनेमा पर ही २६ जनवरी से आयुष्मान खुराना की हिट कॉमेडी बाला की स्ट्रीमिंग भी होने लगेगी। इसी प्रकार से जी५ भी २६ जनवरी २०२० से कमांडो ३ को स्ट्रीम करने लगेगा।

तमिल फिल्म Pattas में Dhanush Raja के साथ Sneha



Thursday, 26 December 2019

तमिल फिल्म Naan Siritha में Ishwarya Menon






फिल्म Chhapaak के प्रमोशन पर Deepika Padukone





Hema Malini की फिल्म Shimla Mirchi का ट्रेलर


पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई है Raashi Khanna की तेलुगु फिल्म Prati Roju Pandage






फिल्म Sab Kushal Mangal का गीत Naya Naya Love

A Shaun The Sheep Movie: Farmageddon is all set to release in India on 24th January 2020



Are you ready to celebrate the New Year with a new Alien friend? She has landed in the town of Mossingham. The much awaited animation film ‘A Shaun The Sheep Movie: Farmageddon’ is all set to release on 24th January 2020 in India. The earlier installment received a lot of love from audiences and critics. Though the film is not a sequel, it has a completely new story with new character and elements.

The trailer of the film has already been released and has more than 1M views on YouTube. The film introduces a new character ‘LU-LA’ who is an Alien. The film revolves around LU-LA, who has landed in the town of Mossingham and is struggling to return back to her planet. The film delves into friendship goals and how Shaun helps her get home without the Alien-hunting squad finding her. 

Speaking about the announcement PictureWorks, India Distributor represented by Avinaash Jumani said, “We are extremely happy and honored to announce the India release date for A Shaun the Sheep Movie – Farmageddon. The first part of this movie has set a benchmark and we are sure that the second movie will also have a place in each one's heart. We’re thrilled to be a part of a movie that has been a childhood memory to many and will continue to do so.”

Commenting on the addition of LU-LA, Co-director Richard Phelan says, “When we first sat down to talk about this movie, we knew we wanted to add a new element of nuance, of Shaun growing up. So, we needed a new character, one that he has to grow up to look after. That’s LU-LA.”

फिल्म ख्वाब सारे झूटे का ट्रेलर लॉन्च



पिछले दिनों ओशिवारा स्थित क्लब फरवरी ३० में ग्लिटर फिल्म अकादमी ने एजी एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म "ख्वाब सारे झूटे" का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर निर्माता अजय गौतम, निर्देशक दीपक बलदेव ठाकुर, संगीतकार संजीव कुमार, अभिनेता हर्ष कुमार, अभिनेत्री तूलिका सिंह के साथ अभिनेत्री संगीता कपूर और गायक वरदान सिंह उपस्थित थे। 

निर्देशक दीपक बलदेव ठाकुर ने पहली बार फिल्म का निर्देशन किया है। उनका कहना है कि, यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में सालों काम करने के बाद मुझे यह मौक़ा मिला, इसलिए मुझे बहुत ही बारीकी के साथ अच्छी तरीके से काम को अंजाम देना था। जब मैं कहानी लिख रहा था, तो मुझे इस बात का अंदाजा था कि चीजों को कैसे बनाया जाए।

युवा और भावुक निर्माता अजय गौतम अपने बैनर एजी एंटरटेनमेंट के तहत दर्शकों को फिल्म पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह उनकी पहली फिल्म नहीं है। इस फिल्म से पहले भी निर्माता अजय गौतम एक बॉलीवुड हिंदी फिल्म "नंबर गेम" का निर्माण कर चुके हैं। युवा निर्माता के पास नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की योजना है। उन्होंने कहा, मुख्य जोड़ी हर्ष और तूलिका ने चरित्र बखूबी निभाया है और मुझे विश्वास है कि, फिल्म को दर्शकों द्वारा सराहा जाएगा। 

अभिनेता हर्ष कुमार ने कहा, "हालांकि मैं इस फिल्म से डेब्यू कर रहा हूं। लेकिन मेरे निर्देशक ने मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया कि मैं नया हूं। दरअसल मैं हैदराबाद में उनसे ही एक्टिंग सीख रहा था और उन्होंने मुझे ऑडिशन के बाद अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। माहौल बहुत सहज था और मैंने शूटिंग की हर प्रक्रिया का आनंद लिया है। इस फिल्म में मैंने व्यवसायी व्यक्ति का किरदार किया है, जो अपने व्यस्त जीवन से एक विराम चाहता है। इस प्रक्रिया में उसे एक लड़की से प्यार हो  प्यार हो जाता है। आगे क्या होता है, यह आप फ़िल्म में देखिएगा आगामी ७ फरवरी को।"

इस फिल्म में संगीत संजीव कुमार का है। संजीव कुमार ने इस फिल्म में गाने भी लिखे हैं। कंपोज भी किया है और एक गीत को अपना स्वर भी दिया है। संजीव कुमार की बतौर संगीतकार और गीतकार 'ख्वाब सारे झूठे' पहली फिल्म है और इस फिल्म के शीर्षक गीत को स्वर दिया है शाहिद माल्या ने।

फिल्म युवा महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने कार्यों के प्रभाव को जाने बिना अपने सपनों को हासिल करना चाहती हैं। दीपक बलदेव ठाकुर का कहना है कि, अभिनेत्री तूलिका सिंह ने भूमिका अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें कई पुरस्कार मिलेंगे। फिल्म को अनामिका स्टूडियो द्वारा 7 फरवरी 2020 को रिलीज़ किया जाएगा।

चोट लगने के बावजूद Vineet Kumar ने की शूटिंग



सालों से हम बॉलीवुड एक्टर्स से ये सुनते आये हैं कि 'शो मस्ट गो ऑन' यानी काम नहीं रुकना चाहिए। कई एक्टर्स मुश्किल समय में चोट लगने के बावजूद भी फिल्मों के लिए शूटिंग जारी रखते हैं। अब इस लिस्ट में मुक्काबाज़ अभिनेता विनीत कुमार भी जुड़ गए हैं।

विनीत ने हाल में ही 'सांड की आँख' में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था। अब उन्होंने एक साल बाद अपने काम से छुट्टी ली है। इस ब्रेक के बारे में बात करते हुए विनीत ने कहा, " मैं लगातार काम कर रहा हूं तो ये ब्रेक लेना जरुरी था। मैंने 2018 अगस्त में शूट करना शुरू किया था। फिलहाल मेरे पास ७ फिल्में हैं| मैंने कई सारे एक्सपेरिमेंट किए हैं और आगे बढ़ने के लिए ये ब्रेक लेना जरुरी था। मैं पिछले एक महीने से लगातार स्क्रिप्ट्स पढ़ रहा था। लेकिन मुझे लगता है मैं ज्यादा काम करने का वादा कर देता हूं जिसके बाद मुझे खुद को पुश करना पड़ता है।"

हालाँकि, जब विनीत गोवा में छुट्टी पर थे तब उन्हें चोट लगी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स पूरे किए। चोट लगने के बावजूद विनीत ने अपनी अलग-अलग फिल्मों  के लिए भागदौड़ और शूटिंग जारी रखी। विनीत ने चोट के बारे में बात करते हुए कहा, “हम सभी कलाकार हमेशा कहते हैं कि शो चलते रहना चाहिए, तो इसलिए मेरे पास काम ना करने का कोई बहाना नहीं था। मैं समुद्र में आगे तक चला गया था जहां पर गहराई थी, मेरे दोनों पैरों में किसी कीड़े ने काट लिया जिसके बाद कुछ दिनों तक मैं अपने दोनों पैरों पर नहीं चल पाया। मैंने सभी आवश्यक सावधानी बरती। अब मैं पहले से बेहतर हूं।

काम की बात करें तो विनीत जल्द ही 'थिरूट्टू पयाले 2' के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगे। उनकी दूसरी फिल्मों में आधार, गुंजन सक्सेना बायोपिक, बेताल और ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी जैसी फिल्में शामिल हैं।"

Disney India Slate 2020-Exciting movies from Disney-Pixar, Marvel Studios and Fox Studios India to watch out for

TITLE
DATES
STUDIO
DIRECTOR
MAIN CAST
JOJO RABBIT
31-Jan
FOX
TAIKA WAITITI
ROMAN GRIFFIN DAVIS, THOMSON McKENZIE, SCARLETT JOHANSSON
THE CALL OF THE WILD
21-Feb
FOX
CHRIS SANDERS
HARRISON FORD, KAREN GILLIAN, DAN STEVANS
ONWARD
6-Mar
DISNEY PIXAR
DAN SCANLON 
TOM HOLLAND, CHRIS PRATT, OCTAVIA SPENSER, JULIA LOUIS- DREYFUS
MULAN
27-Mar
DISNEY
NIKI CARO
LIU YIFEI, DONNIE YEN, JASON SCOTT LEE, YOSON AN, GONG LI, JET LI
NEW MUTANTS
3-Apr
FOX - MARVEL
JOSH BOONE
ANYA TAYLOR JOY, CHALIE HEATON, HENRY ZAGA, BLU HUNT, ALICE BRAGA, ANTONIO BANDERAS
BLACK WIDOW
30-Apr
MARVEL
CATE SHORTLAND
SCARLETT JOHANSSON, DAVID HARBOUR, FLORENCE PUGH, O-T FAGBENLE, AND RACHEL WEISZ  
SOUL
19-Jun
DISNEY PIXAR
PETE DOCTOR
JAMIE FOXX, TINA FEY, QUESTLOVE, PHYLICIA RASHAD AND DAVEED DIGGS
JUNGLE CRUISE
24-Jul
DISNEY
JAUME COLLET-SERRA
DWAYNE JOHNSON, EMILY BLUNT, ÉDGAR RAMÍREZ, JACK WHITEHALL, 
KINGS MAN: The Great Game
18-Sep
FOX
MATTHEW VAUGHN
RALPH FIENNES, GEMMA ARTERTON, RHYS IFANS, MATTHEW GOODE, TOM HOLLANDER, HARRIS DICKINSON
DEATH ON THE NILE
9-Oct
FOX
KENNETH BRANAGH
KENNETH BRANAGH, GAL GADOT, LETITIA WRIGHT, ARMIE HAMMER, ALI FAZAL, 
EVERYBODY'S TALKING ABOUT JAMIE
23-Oct
FOX
JONATHAN BUTTERELL
MAX HARWOOD, RICHARD E. GRANT, SHARON HORGAN, SARAH LANCASHIRE AND SHOBNA GULATI 
ETERNALS, THE
6-Nov
MARVEL
CHLOÉ ZHAO
 ANGELINA JOLIE, RICHARD MADDEN, KUMAIL NANJIANI, LAUREN RIDLOFF, BRIAN TYREE HENRY, SALMA HAYEK, 
DEEP WATER
13-Nov
FOX
ADRIAN LYNE
BEN AFFLECK, ANA DE ARMAS, TRACY LETTS, LIL REL HOWERY, AND RACHEL BLANCHARD
RAYA AND THE LAST DRAGON
27-Nov
DISNEY
PAUL BRIGGS AND DEAN WELLINS, CO-DIRECTED BY JOHN RIPA
CASSIE STEELE AND AWKWAFINA 
WEST SIDE STORY
18-Dec
FOX
STEVEN SPIELBERG
ANSEL ELGORT, RACHEL ZEGLER, ARIANA DEBOSE, COREY STOLL, BRIAN D’ARCY JAMES, RITA MORENO