Sunday 7 March 2021

रूह कंपाएंगी भेड़िया तक फिल्मे!


पहली नज़र में ऐसा लगता है कि बॉलीवुड ने
, कोरोना के बाद, सिनेमाघरों में दर्शकों को लाने का दायित्व जान्हवी कपूर पर डाल दिया है। क्योंकि, जान्हवी की फिल्म रूही ११ मार्च को रिलीज़ होने जा रही है, जो बॉलीवुड की पहली बड़ी स्टार कास्ट और बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव भी हैं। क्या सचमुच जान्हवी कपूर के नाज़ुक कंधे इतने मज़बूत समझे जा रहे है। मगर, वास्तव में, बॉलीवुड जान्हवी कपूर पर नहीं बल्कि उन पर आने वाली रूह पर विश्वास है। जी हाँ, रही का हॉरर निर्माताओं का विश्वास है। हॉरर भय या डर, बॉलीवुड की फिल्म निर्माण की दर्शकों की सबसे पसंदीदा शैली है।

रूह की करामात ! - रूही में भय या हॉरर है। थोड़ा हास्य भी है। फिल्म रूही के निर्देशक हार्दिक मेहता है, जिन्होंने पाताल लोक जैसी सीरीज लिखी थी। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। परन्तु, रूही के निर्माता स्त्री जैसी सुपरहिट फिल्म के दिनेश विजन है। फिल्म की कहानी एक ऐसी भूत की है, जो शादी की पहली रात दुल्हन पर आ जाती है और दूल्हे के साथ सुहागरात मनाती है। फिल्म का कथानक दिलचस्प लगता है। क्या दर्शक जान्हवी के जरिये रूह की इस करामात को देखने सिनेमाघर तक आएगा ?

भूत पकड़ने वाली पुलिस ! - पर निर्माताओं की उम्मीद को पुख्ता ११ मार्च का बॉक्स ऑफिस ही करेगा। वैसे ११ मार्च के बाद भी, बॉलीवुड की हॉरर पर उम्मीद बनी रहेगी। क्योंकि, इसके बाद, हॉरर को बड़े सितारों का साथ मिलने जा रहा है। १० सितम्बर को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक पवन कृपलानी की फिल्म भूत पुलिस एक ऐसी ही फिल्म है। यह ज़ोंबी फिल्म भूतों पर काबू पाने वाली पुलिस पर केन्द्रित है। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अर्जुन कपूर, जैक्वेलिन फर्नांडेज़ और यमी गौतम दर्शकों के साथ जोम्बी के आतंक से भयभीत नज़र आयेंगे।

वरुण धवन बनेंगे भेड़िया- जहाँ, रूही में जान्हवी कपूर रूह का शिकार हो जाती है. वहीँ १४ अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म भेड़िया में वरुण धवन भेड़िया आदमी बने दिखाई देंगे। वह फिल्म में भेड़िया बन सकने की शक्ति रखते है।  अपनी हास्य फिल्मों के लिए मशहूर वरुण धवन का यह रूप दर्शकों के लिए दिलचस्पी भरा हो सकता है। इस फिल्म का निर्देशन स्त्री वाले अमर कौशिक कर रहे हैं। फिल्म में कृति सेनन की वरुण धवन के साथ जोड़ी दिलवाले के बाद, दूसरी बार बन रही है। यह फिल्म १४ अप्रैल को प्रदर्शित होगी, मगर २०२२ में।

देसी घोस्टबस्टर कैटरीना कैफ- ऐसा लगता है कि बॉलीवुड की ए ग्रेड अभिनेत्रियों को हॉरर पसंद आ रहा है। यहीं कारण है कि जैक्वेलिन और कृति सेनन के बाद, कैटरीना कैफ भी हॉरर में भाग्य आजमा रही है। उनकी फिल्म फ़ोन भूत ऎसी ही फिल्म है। देसी घोस्टबस्टर बताई जा रही फिल्म फ़ोन भूत में कैटरीना कैफ का साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर दे रहे हैं। निर्देशक गुरमीत सिंह की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के इसी साल रिलीज़ होने की संभावना है।

छोरी बन कर डराएगी नुसरत - छोरी से, मराठी का हॉरर हिंदी में आ रहा है। नुसरत भरुचा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म छोरी, २०१७ में प्रदर्शित मराठी हॉरर फिल्म लपाछपी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन लपाछपी के विशाल फुरिया ही करेंगे। बताते हैं कि फिल्म में नुसरत की भूमिका अब तक की भूमिकाओं से बिलकुल अलग डरावनी और सशक्त है।

बॉलीवुड का सैफरन चैप्टर - अभी तक की खबरों के अनुसार बॉलीवुड में एक सैफरन चैप्टर  खुलने जा रहा है। इस चैप्टर की पहली फिल्म रोसी द सैफरन चैप्टर होगी। इस फिल्म से टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का विवेक ओबेरॉय के साथ डेब्यू होने जा रहा है। पहले सैफरन चैप्टर का निर्देशन विशाल मिश्र कर रहे हैं।

मलयालम एज्रा हिंदी में - २०१७ में ही रिलीज़ एक मलयालम सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म एज्रा पर, इसी टाइटल के साथ फिल्म का निर्माण इमरान हाश्मी के साथ किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन जय कृष्णन कर रहे है। एज्रा की कहानी में मालाबार के आखिरी यहूदी की मौत हो जाती है। एक दुर्लभ वस्तुएं इकठ्ठा करने का शौकीन उस यहूदी के मृत शरीर से कुछ वस्तुएं चुरा लेता है। इसके बाद शुरू होता है आत्मा का खेल।

आत्माओं की धुंद - आत्माओं के खेल में अफताब शिवदासानी भी उतर चुके है। उनकी, अपनी पत्नी के साथ निर्माता के रूप में पहली फिल्म धुंद : ईविल हैज एन एड्रेस, योर माइंड में आत्माओं का खेल देखने को मिलेगा।  अभी इस फिल्म का बाकी का विवरण ज्ञात नहीं हो सका है।

पहली १२ बजे - हालाँकि, रूही को २०२१ की पहली हॉरर फिल्म बताया जा रहा है। लेकिन, रामगोपाल वर्मा, मिथुन चक्रवर्ती के साथ बड़े परदे पर हॉरर की शुरुआत कर चुके थे। इन दोनों की हॉरर फिल्म १२क्लॉक यानि १२ बजे ८ जनवरी २०२१ को कब प्रदर्शित हुई और कब सिनेमाघरों से उतर गई, पता ही नहीं चला।

    

No comments:

Post a Comment