Sunday, 28 October 2018

सेलिना जेटली की ७ साल बाद वापसी


दर्शकों को याद होगी सेलिना जेटली की ! २००१ की मिस यूनिवर्स सेलिना जेटली की बॉलीवुड में एंट्री सनी देओल और सुनील शेट्टी के साथ, क्रिकेटर अजय जडेजा की डेब्यू फिल्म खेल- नो आर्डिनरी गेम से हुई थी।

इसके कोई डेढ़ महीने बाद ही, सेलिना जेटली की दूसरी हिंदी फिल्म जानशीन रिलीज़ हुई। निर्माता और निर्देशक फ़िरोज़ खान की अपने बेटे फरदीन खान को एक्टर के तौर पर जमाने के लिए बनाई गई दूसरी फिल्म जानशीन में सेलिना जेटली का समुद्र के बीच २पीस बिकिनी में वायलिन बजाना फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही काफी चर्चित हो गया था।


अब यह बात दीगर है कि सेलिना जेटली की यह दोनों ही फ़िल्में डुबकी मार गई।

हालाँकि, दोनों ही फिल्मों में सेलिना जेटली ने अपनी सेक्स अपील दिखाने की भरपूर कोशिश की थी। मगर नाकाम रही।

कॉमेडी फिल्म विल यू मैरी मी (२०१२) के बाद, सेलिना जेटली रूपहले परदे से नदारद हो गई।

सेलिना जेटली ने, २०११ में एक विदेशी पीटर हाग से शादी कर ली थी। फिर वह अपने पति के साथ विदेश चली गई।


विदेश से ही खबर आई कि वह दो बार दो जुड़वां बच्चों की माँ बन चुकी हैं। अब चार बच्चों की माँ बनने के बाद सेलिना जेटली बॉलीवुड में वापसी कर रही है।

उनकी, माँ और बेटी के संबंधों पर राम कमल मुख़र्जी की फिल्म अ ट्रिब्यूट टू ऋतुपर्णो घोष: सीजनस ग्रीटिंग से वापसी हो रही है।

लेकिन, इस फिल्म में चार बच्चों की माँ सेलिना जेटली एक माँ नहीं बल्कि बेटी की भूमिका कर रही हैं। इस फिल्म में उनकी माँ की भूमिका लिलेट दुबे बनी हैं। पहले इस भूमिका को पाओली डैम करने वाली थी।

यह फिल्म लेस्बियन गे और ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं पर फिल्म है।   


विद्या, सोनाक्षी, निम्रत, तापसी का मंगलयान !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday, 27 October 2018

विद्या, सोनाक्षी, निम्रत, तापसी का मंगलयान !



कुछ दिनों पहले, इस ब्लॉग में खबर दी गई थी कि अक्षय कुमार और विद्या बालन, ११ साल बाद आर बाल्की की फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी महिला प्रधान थी।

फिल्म को, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के अंतर्गत मार्स ऑर्बिटर मिशन, मंगलयान पर आधारित बताया गया था। इस अभियान में महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक शामिल थी।

फिल्म में विद्या बालन के साथ अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट नायिका निम्रत कौर को भी लिया गया था।

अब इस प्रोजेक्ट में दो दूसरे नामों का इज़ाफ़ा हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू भी इस मंगलयान की सवारी में शामिल हो गई है।

अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म में इन दोनों अभिनेत्रियों की भूमिका क्या है। लेकिन, सोनाक्षी और तापसी की जो प्रतिष्ठा है, उसके अनुसार यह दोनों कोई सामान्य सी भूमिका के लिए फिल्म को हाँ नहीं कहेंगी।

आर बाल्की के सहायक जगन शक्ति निर्देशित इस फिल्म के सह-निर्माता अक्षय कुमार हैं।

इस फिल्म में, भूल भुलैया की तरह अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी नहीं बनाई गई है।  लेकिन, दोनों अंतरिक्ष विज्ञानी होने के नाते आमने सामने आते रहते हैं।

वायाकॉम १८ मोशन पिक्चर्स और होप प्रोडक्शंस की इस फिल्म के टाइटल पर अभी भ्रान्ति है।

फिल्म का नाम रियल लाइफ मिशन मंगलयान पर होगा या महिला मंडल होगा, जैसा कि कहा जा रहा है।

Juhi Parmar turns child blogger - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Juhi Parmar turns child blogger


Television actress & a doting mother to a 5 year old daughter; Juhi Parmar is back & how keeping it up with the millennials through her social networking as she recently turned a mother blogger.

In times where actors can directly keep in touch with their fans & followers through social media, the platform has been used to create awareness apart from a sneak peek into the lives of celebrities.

Some actors depending on the areas of their interest use the platform to blog & we have them writing about fitness, cooking, fashion at all times.


Juhi Parmar turned mother blogger & sharing interesting insights on the life of a single parent juggling between professional & personal commitments. Apparently her daughter is also now on the photo sharing app & is the youngest child blogger in the telly world but Juhi clarifies she's handling her account,


'There is no agenda to have her on Instagram as she's pretty young & learning a zillion new things each day so this is the last thing I would want her to learn technically. I was new as a mother blogger & the response was fabulous. It is the comments & feedback that keep motivating me to do more. One day I had an idea that I'm writing down my perspective on motherhood but the way Samairra or any kid looks at things, situations in general is very different. They're pure, innocent & have compassion so since I'm enjoying blogging, I wanted to experiment. But I also make a point to not involve her much as I want her innocence to remain intact. Also this account will be a gift to her when she grows up.'


Gautam Rode Gifts Wife  Jewellery For  First Karva Chauth- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Gautam Rode Gifts Wife Jewellery For First Karva Chauth

 

Actor Gautam Rode and wife Pankhuri Awasthy tied the knot in February this year!  The duo who had met on the sets of Suryaputra Karn dated for a couple of years and then decided to take plunge.  Gautam who has played the role of a perfect romantic husband in the show Suryaputra Karn is probably an even better husband in real life!  The actor will be fasting with his wife for KarvaChauth giving her company!  But what's even more inspiring is that Gautam took Pankhuri out for jewellery shopping the day before KarvaChauth to give her a special gift on this very special day for couples! 


Gautam took to social media and posted, "Its our first Karva Chauth today and I decided to fast for her too🤗But yes besides that it is a day to make her feel special and what better than Jewellery! Thank you @vijayjain_vj and @OrraJewelleryfor helping us select the perfect piece which shall become a part of our memory album. Happy Karva Chauth everyone! May the moon rise early today!"

इश्क सुभान अल्लाह को ज़ी रिश्ते अवार्ड - पढ़ने के लिए क्लिक करें

इश्क सुभान अल्लाह को ज़ी रिश्ते अवार्ड


क्रिएटिव आई लिमिटेड द्वारा निर्मित सीरियल इश्क सुभान अल्लाहके निर्माता धीरज कुमार, ज़ूबी कोचर और सुनील गुप्ता ने गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्मसिटी में धमाकेदार समारोह ज़ी रिश्ते में बेस्ट सीरियल का अवार्ड जीता ।

इस सीरियल को बेस्ट सीरियल अवार्ड के अलावा फेवरेट जोडी (कबीर और ज़ारा), फेवरेट बुर्जुग (काजी इरफान सिद्दीकी), फेवरेट सोशल स्वेगर (जारा सिद्दीकी) और फेवरेट जज पैनल (ज़ारा सिद्दीकी) भी मिले हैं।


ज़ी नेटवर्क के समूह सीईओ श्री पुनित मिश्रा ने पुरस्कार देते हुए कहा, "इश्क सुभान अल्लाहसीरियल चैनल के लिए पाथ ब्रेकिंग सीरियल है। इस सीरियल ने इस देश के दर्शकों के बीच लोकप्रियता के लिहाज़ से एक मील का पत्थर स्थापित किया है।


धीरज कुमार ने पुनीत मिश्रा की प्रशंसा और सराहना स्वीकार करते हुए कहा कि कोई भी दृश्य निर्माण पूरी टीम का परिणाम है। लेखक, निर्देशक, डीओपी, आर्ट डायरेक्टर, प्रोडक्शन टीम के साथ सबसे छोटे श्रमिकों ने शानदार प्रोडक्ट बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।"

जुबी कोचर ने भी ज़ी टीम का क्रिएटीव शो के लिए अत्यधिक समर्थन और सपोर्ट स्वीकार किया।


धीरज कुमार ने एक अंतिम नोट पर दानिश जावेद (लेखक और कन्सेप्ट डेवलपर) विक्रम घई (निर्देशक), आशीष बत्रा (क्रिएटीव डायरेक्टर), संध्या रियाज (आइडिएशन हेड), दिनेश सिंह (डीओपी), अजजू अली (प्रोजेक्ट हेड), धर्मेश पटेल (एडीटर) और इश्क सुभान अल्लाह की पूरी टीम को उनके  कौशल और योगदान तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सराहा ।


इश्क सुभान अल्लाहसभी सामान्य मनोरंजन चैनलों में धमाकेदार रेटिंग के साथ टॉप ५ कार्यक्रमों में अपनी जगह बनाए हुए हैं।


क्रिएटिव आई टीम का मानना है कि इस पहले पुरस्कार ने पूरी टीम को अधिक कठिन परिश्रम करके लोकप्रियता और रेटिंग के मामले में सभी सामान्य मनोरंजन चैनलों में बेहतर स्थिति प्राप्त करने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।


सलमान खान के लिए सर दर्द क्यों है कान का दर्द ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सलमान खान के लिए सर दर्द क्यों है कान का दर्द ?


सलमान खान एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं।

काले हिरन के शिकार में दोषी पाए गए सलमान खान पर झूठ बोलने का आरोप लगा हुआ है। उन्हें इस मामले मे ५ साल की सजा हुई है। लेकिन, वह इस शर्त पर जमानत पर हैं कि वह बुलाये जाने पर अदालत में हाजिर होंगे।

लेकिन, उन पर आरोप हैं कि वह २०१५ में अदालत के आदेश के बावजूद हाजिर नहीं हुए।  उन्होंने इस आधार पर पेशी से छूट मांगी कि उनके कान में बेहद दर्द है और वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं।

उन पर आरोप है कि उन्होंने झूठ बोला।

सबूत पेश किये गए हैं कि कोर्ट पेशी के दिन कान में बेहद दर्द का बहाना बना कर पेशी से छूट पाए सलमान खान इस दिन बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे थे।

राजस्थान के फारेस्ट अफसर ललित बोड़ा ने  मुकदमे में कहा है कि इस प्रकार से उन्होंने न केवल अदालत को गुमराह किया, बल्कि बेईमानी भी की है।

अगर, सलमान खान पर यह आरोप सच साबित हो जाते हैं तो वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा ९/५१ के अंतर्गत ५ साल की कैद और १० हजार रुपये जुर्माना की सज़ा पाए, सलमान खान को इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर अधिकतम ७ साल के  कारावास की सज़ा हो सकती है।

यानि करियर फ्रंट पर दो बड़ी फिल्मों ट्यूबलाइट और रेस ३ की असफलता से परेशान सलमान खान के लिए यह कान का दर्द बड़ा सर दर्द साबित हो सकता है।


इंडियाज मोस्ट टैलेंटेड मॉडल की खोज में मलाइका - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

इंडियाज मोस्ट टैलेंटेड मॉडल की खोज में मलाइका


इंडियाज मोस्ट टैलेंटेड मॉडल का सीजन ४ शुरू हो चुका है। 

इस शो में भारत की टॉप मॉडल की खोज की जाती है।

शो की थीम मोर देन अ फेस से ही साफ़ है कि मॉडलिंग के लिए खूबसूरत चेहरा होना जरूरी नहीं।  उस चेहरे को इससे भी ज़्यादा कुछ होना चाहिए।

बेस्ट मॉडल के लिए प्रतिस्पर्द्धा कर रही, इन मॉडल की खासियतों की परख करने के लिए सुपर मॉडल और फिल्म एक्टर मिलिंद सोमण, फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी, वीजे अनुषा दांडेकर और निर्माता-निर्देशक नीरज गाबा के  साथ फैशन आइकॉन और बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान भी है।

मलाइका अरोड़ा खान अपनी फिटनेस और डांस के लिए बेमिसाल हैं।

तलाक़ के बाद, उनके चर्चे कुछ ज़्यादा हो रहे हैं।

पचास साल की मलाइका का ३३ साल के अर्जुन कपूर के साथ रोमांस मुंबई की हवाओं में घुला हुआ है।

उस पर उनका एमटीवी के शो इंडियाज मोस्ट टैलेंटेड मॉडल में अंदाज़ उन्हें  तमाम युवा अर्जुनों के दिलों की धड़कन बना देता है। 


अर्जुन पटियाला चाहे रिलीज़ की तारीख़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अर्जुन पटियाला चाहे रिलीज़ की तारीख़


दिलजीत दोसांझ ने बेशक हिंदी दर्शकों में, उड़ता पंजाब, फिल्लौरी, वेलकम टू न्यू यॉर्क और सूरमा जैसी फिल्मों से अपनी जगह बना ली हो।  लेकिन, उनके अर्जुन पटियाला के लिए दिल्ली अभी दूर लगती है।

फिल्म अर्जुन पटियाला को इस साल  सूरमा के बाद रिलीज़ होना था । लेकिन, अभी तक सिनेमाघरों का मुंह देख पाने को तरस रही हैं।

हालाँकि, फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म के दिनेश विजन और वितरक टी-सीरीज हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज ने किया है।

पंजाबी में भी बनी इस फिल्म की कहानी एक लम्बे कद की महिला पत्रकार के एक ठिंगने कद के  पंजाबी युवा से रोमांस की इस फिल्म को ऎसी उपयुक्त तारीख़ की तलाश है कि जब फिल्म रिलीज़ हो तो उसे ठीक ठाक सी स्क्रीन मिले।

लेकिन, इतनी ज़्यादा फ़िल्में बनाई जा रही हैं।  हर हफ्ते एक दो फ़िल्में  रिलीज़ की लाइन  में आ खडी होती हैं कि अर्जुन  पटियाला को फिल्मों को भी भीड़ से भरे सिनेमाघर ही  मिलते हैं। हालत यह हो गई है कि अब तो क्षेत्रीय फ़िल्में भी काफी संख्या में स्क्रीन झटक ले जाती हैं।

इसलिए, काफी सोचविचार के बाद, यह तय किया गया है कि फिल्म फरवरी २०१९ में किसी शुक्रवार रिलीज़ हो।

फिल्म के निर्देशक रोहित जुगराज को फरवरी में रिलीज़ होने के लिए तैयार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, गली बॉयज, दे दे प्यार दे और डबल धमाल के बीच अपने लिए शुक्रवार और सम्मानजनक स्क्रीन ढूढ़नी है। बेशक यह स्क्रीन पटियाला गिलास लस्सी नहीं होंगी!

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी युवा और कृति सैनन ने लम्बे कद की महिला पत्रकार की भूमिका की है। रोहित शर्मा ने दिलजीत दोसांझ के दोस्त की भूमिका की है।   

रजनीकांत की २.० का बजट ४०० करोड़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रजनीकांत की २.० का बजट ४०० करोड़


रजनीकांत की, २०१० में रिलीज़ विज्ञान फंतासी फिल्म रोबोट की सीक्वल फिल्म का इंतज़ार कर रहे दर्शकों का इंतज़ार अगले महीने के आखिर में ख़त्म होने वाला है। अक्षय कुमार की खल भूमिका वाली रोबोट की सीक्वल फिल्म २.० की रिलीज़ २९ नवंबर को होने जा रही है।

इस फिल्म का जारी हुआ ट्रेलर इस बात की गवाही देता है कि तकनीकी रूप से, २.० भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट फिल्म साबित होने जा रही है।  इस फिल्म के वीएफएक्स की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है।

फिल्म २.० भारतीय सिनेमाघरों में सामान्य प्रिंट के अलावा ३डी और आईमैक्स प्रभाव के साथ भी रिलीज़ हो रही है।


आम तौर पर, भारत में फिल्मों को २डी फॉर्मेट में शूट कर ३डी में कन्वर्ट किया जाता है।  २.० के साथ ऐसा नहीं है।  यह फिल्म सीधे ३डी फॉर्मेट में शूट हुई है। इसी कारण से यह फिल्म काफी महँगी हो चुकी है।

बताया जा रहा था कि फिल्म का बजट ५४३ करोड़ के करीब पहुँच चुका है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा था कि पहले इस फिल्म के वीएफएक्स ख़राब पाए गए थे। इसलिए फिल्म को पूरी तरह से अच्छी क्वालिटी के वीएफएक्स में ढाला गया है। दुनिया के कई हिस्सों की वीएफएक्स का काम करने वाली कंपनियों से इसके वीएफएक्स तैयार करवाए गए।

इसके बावजूद कि पूरी फिल्म के ज़्यादातर हिस्से वीएफएक्स में ढाले गए हैं, फिल्म का बजट ५०० करोड़ के करीब तक नहीं पहुंचा है।  


एक अंग्रेजी अख़बार को जानकारी में निर्माताओं के प्रवक्ता ने साफ़ किया है कि फिल्म का बजट  ४०० करोड़ के अंदर ही है।

फिल्म २.० में, रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडेय, आदिल हुसैन, आदि हैं।

इस फिल्म में, रोबोट में रजनीकांत की नायिका ऐश्वर्या राय बच्चन की सना को भी उनके कैमियो अपीयरेंस में देखा जा सकेगा।

फिल्म के निर्देशक एस शंकर हैं।

फिल्म के हिंदी संस्करण को, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा वितरित किया जा रहा है।  धर्मा प्रोडक्शंस ने ही बाहुबली सीरीज की फिल्मों का वितरण किया था।

Porus Emerges As National Winner With A Hattrick - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Porus Emerges As National Winner With A Hattrick


Porus, India's first Global series, has emerged as a national winner for three categories at the Asian Academy Creative Awards. It is nominated for Best Visual or Special FX, Best Theme Song, as well as Best Telenovela/Soap for the finals which are to be held in Singapore this December. 

With a successful reign and soon to be seamlessly weaving into Chandragupta Maurya, Porus has been setting trends unlike any other show on Indian Television.  Porus is India's most ambitious historical drama series based on the story of King Porus who stopped Alexander from the biggest conquer in the world.  Currently airing in 14 territories, Porus is the the first show to transcend boundaries and capture eyeballs across the globe. 


Already having emerged as a winner in India, Porus will now compete internationally in all these categories.  Looks like Porus is becoming an exemplary show in the history of Indian Television and is all set to create a legacy of its own!


Saqib Saleem’s new TED talk on success and failure - पढ़ने  के लिए क्लिक करें 

Saqib Saleem’s new TED talk on success and failure



The talented actor was recently invited for a TEDx event at Goswami Ganesh Dutta Sanatan Dharma College (GGDSD) in Chandigarh independently organized by a local community to speak on a subject close to his heart.

By taking the crowd through his journey of success and failures, of making mistakes and learning from them, the prodigious speaker took them on an emotional roller coaster ride and filled their hearts and minds with knowledge, experience, and hope. For those who attended were really impressed by Saqib's speech finding it really inspiring.

The young actor impressively opened up about his struggles and battles with failures. According to Saqib, “There is no definition of success – just perspectives which only evolve with time. Having started my journey as a model and gradually becoming an actor, I have worked hard to find my path in Bollywood.”

Having made his debut in the movie, Mujhse Fraaandship Karoge (2011), his career took a miraculous flight towards more intense and challenging roles. From acting in comedies to acting in action thrillers, there's nothing that this man cannot do. By doing roles that defy the accepted notions, and giving interviews that break the stereotypes of exactly how an actor or more importantly, a male should behave, he makes one rare find for a TEDx speaker.


Having taken the plunge into the industry right in his early twenties and with performances like the critically acclaimed ‘Hawaa Hawaai’ and ‘Mere Dad Ki Maruti’ to his credit, Saqib is one actor who chooses to work where his heart takes


गायक राहुल शर्मा की सुन सदा -   पढ़ने के लिए क्लिक करें 

गायक राहुल शर्मा की सुन सदा



गायक राहुल शर्मा के गाये नए गीत सुन सदा का वीडियो ज़ी म्यूजिक ने ज़ारी किया है।

इस एल्बम का संगीत जईन खान और अयाज़ सोनू ने दिया है। बोल इरफ़ान सलीम के है। इसकी मिक्सिंग जईन खान की है।

राहुल शर्मा की निर्मिति इस वीडियो के डायरेक्टर कौशिक सरकार हैं।

इस एल्बम के वीडियो में राहुल शर्मा के साथ मोनिका आहूजा रोमांस करती नज़र आती है। 


अम्बर वशिष्ट का पंजाबी गीत खम्ब - क्लिक करें 

अम्बर वशिष्ट का पंजाबी गीत खम्ब


अम्बर वशिष्ट, सिर्फ पांच सालों में पंजाबी संगीत में बड़ा नाम कमा चुके हैं।

उनका संगीत की दुनिया में पहला गीत अँखियाँ न अँखियाँ च रहन दे २०१३ में रिलीज़ हुआ था। 

पंजाब के एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार में जन्मे अम्बर वशिष्ट ने उच्च शिक्षा पूरी कर संगीत का प्रशिक्षण भी लिया है।

जब वह कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्हें पंजाबी फिल्म जट्ट एंड जूलिएट २ में गाने का मौका मिला। अँखियाँ नु इसी फिल्म का गीत है।

वह इस गीत के लिए बेस्ट सिंगर का पीटीसी फिल्म अवार्ड २०१३ भी जीत चुके हैं।

उन्होंने फिल्म मुंडियां तो बचके रहीं फिल्म का दिल रोईं जांदा और फिल्म हैप्पी गो लकी का कॉफ़ी शॉप गीत भी गाया हैं।

अब उनका नया गीत खम्ब टी-सीरीज द्वारा रिलीज़ हुआ है।

इस गीत का संगीत गोल्डबॉंय द्वारा तैयार किया गया है। इसे निर्माण ने लिखा है। गीत के वीडियो को फ्रेम सिंह ने निर्देशित किया है।

ऊपर क्लिक कर सुनिए गीत।

Friday, 26 October 2018

तेलुगु अर्जुन रेड्डी हिंदी में कबीर सिंह






तेलुगु की कल्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया गया है।

इस रीमेक फिल्म के टाइटल को लेकर, पिछले कुछ महीनों में कई अनुमान लगाए जा रहे थे।  कुछ का कहना था कि हिंदी रीमेक का टाइटल भी अर्जुन रेड्डी ही होगा। लेकिन, यह टाइटल दक्षिण भारतीय किरदार का एहसास कराने वाला था।

हिंदी बेल्ट में सफलता पानी है तो यूनिवर्सल अपील वाला टाइटल और एक्टर ज़रूरी है। तभी तो प्रेमिका खो देने के बाद शराबी हो चुके सर्जन अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक के लिए अर्जुन रेड्डी के अभिनेता के तौर पर प्रतिभाशाली एक्टर विजय देवराकोण्डा को नहीं लिया गया, बल्कि हिंदी बेल्ट के जाने पहचाने नाम शाहिद कपूर को हिंदी फिल्म का शराबी डॉक्टर चुन लिया गया।

इसलिए, ज़रूरी था कि हिंदी बेल्ट को अपील करने वाला टाइटल भी हो।

काफी विचार के बाद, अब अर्जुन रेड्डी को हिंदी में कबीर सिंह बना दिया गया है।


टी-सीरीज और सिने १ स्टूडियोज की फिल्म कबीर सिंह के निर्देशक के तौर पर अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप वंगा को ही लिया गया है।

कबीर सिंह टाइटल को लेकर संदीप कहते हैं, "कबीर सिंह में भी अर्जुन रेड्डी वाला पंच है और पागलपन है।"

फिल्म में, शाहिद कपूर की नायिका किआरा अडवाणी को बनाया गया है। लेकिन, अभी मूल कहानी का अनुरूप इसमें एक दूसरी अभिनेत्री की गुंजाईश है।

इस फिल्म की तमाम शूटिंग मुंबई से शुरू हो कर दिल्ली और मसूरी में की जाएगी।  फिल्म की मुंबई में शूटिंग शुरू भी हो चुकी है।

इस फिल्म में, कबीर सिंह के तौर पर शाहिद कपूर के चार भिन्न रूप होंगे। इसके लिए पिछले तीन महीनों से एक्टर और डायरेक्टर जुटे हुए हैं।

यह फिल्म २१ जून २०१९ को रिलीज़ होगी।

गोविंदा ने जारी किया रंगीला राजा का टाइटल ट्रैक - देखने के लिए क्लिक करें 

गोविंदा ने जारी किया रंगीला राजा का टाइटल ट्रैक




ARJUN REDDY IS KABIR SINGH - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

ARJUN REDDY IS KABIR SINGH


The much-anticipated remake of the Telugu cult blockbuster Arjun Reddy has been a topic of discussion ever since it was announced. There has been a lot of speculation about what the film’s title would be for months now.

Finally, the wait is over. The Hindi remake of Arjun Reddy finally has a title – it’s KABIR SINGH.

KABIR SINGH, which is a T-Series and Cine1 Studios production, stars Shahid Kapoor in the title role. The film is directed by Sandeep Vanga who was also the director of the Telugu version. Kiara Advani plays the female lead in the film.

The makers of the film kept the film’s title very closely guarded over the last two months.

As director Sandeep Vanga says, “When we started work on the Hindi script, it was a very exciting journey. KABIR SINGH, as the protagonist’s name, came naturally, considering the character’s graph. KABIR SINGH has the same punch and madness of Arjun Reddy.”  

KABIR SINGH will be shot extensively in Mumbai, Delhi and Musoorie. Shahid will sport four different looks in the film and has been preparing for it over the last three months.

Workshops with all the actors are right now in full swing. “It’s all about taking KABIR SINGH to the next level,” says Vanga.

KABIR SINGH is produced by Bhushan Kumar, Murad Khetani, Krishan Kumar and Ashwin Varde. The film’s shoot commenced in Mumbai a few days back.


KABIR SINGH is on the way…


उत्तर प्रदेश के ‘दानिश’ के बॉलीवुड को ‘अल्फाज़’ ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

उत्तर प्रदेश के ‘दानिश’ के बॉलीवुड को ‘अल्फाज़’ !


मेरठ, उत्तर प्रदेश की भूमि से हिंदी सिनेमा को अनगिनत बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुपरस्टार दिए हैं। अब ऎसी ही उभरती प्रतिभाओं में दानिश अल्फाज़ का नाम भी जुड़ने जा रहा है। दानिश अलफ़ाज़ की हिंदी फिल्म उद्योग में एंट्री पूनम पांडे और शक्ति कपूर अभिनीत द जर्नी ऑफ कर्मा’ से हो रही है।

इस फिल्म में  गायक- संगीतकार के रूप में डेब्यू कर रहे है।

दानिश ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के तौर पर की थी।

उन्होंने जल्द ही अपनी संगीत शैली से लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने गायक से गीतकार और फिर संगीतकार तक अपनी यात्रा बड़ी तेज़ी से तय की है।


अपने नाम तीन हिट एल्बम दर्ज कराने वाले दानिश अब अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट से चर्चा में है। दानिश कहते हैं, "मेरे तीसरे सिंगल के बाद मुझे इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था। स्क्रैच के साथ मुझे आवाज देने को कहा गया। मुझे लगता है कि किसी गायक के लिए यह स्वतंत्रता इस क्षेत्र में बेहद जरूरी है।"

'द जर्नी ऑफ कर्मा' के संगीत के बारे में बात करते हुए दानिश  कहते हैं, "मेरे पास फिल्म में तीन ट्रैक हैं और सभी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। इनमे एक दुखद है, एक आरामदायक रोमांस ट्रैक है और आखिरी वाला डांस नंबर है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इन तीनों ट्रैकों में अपना सब कुछ दिया है। मैं चाहता हूं कि मेरी इस  शुरुआत को सभी का प्यार मिले । मैं उम्मीद कर रहा हूँ कि दर्शकों को मेरा काम अच्छी तरह पसंद आएगा ।"



Renu Nagar offered a song by Salim- Sulaiman - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Renu Nagar offered a song by Salim- Sulaiman


The first female contestant from Rajasthan to reach Top 8 in Sony Entertainment Television’s singing reality show Indian Idol 10 is the one who projects a powerful voice and an amazing stage presence, Renu Nagar. The 22-year-old Indian Idol 10 contestant from Alwar, Rajasthan has not only won the heart of her mentor and judges Neha Kakkar, and Vishal Dadlani but also has found a fan in none other than the singing sensations ‘Salim-Sulaiman Merchant. Renu rendered a melodious performance on ‘Ishq Sufiyana’ which impressed everyone on the sets including the guest judges on the show. Salim-Sulaiman were so impressed with her voice that they offered Renu a new song. 

Salim says, “Renu has an incredible voice which is really powerful and all the music directors are always in search of such a unique voice. You have a new and distinct voice and we would love to compose a new song for you. The more love and power that you give to your voice, you’ll get better. We would love it if you sing a song for us.” 


Its rightly said that the Indian Idol stage fulfils wishes of hardworking contestants, no matter where they come from.


अपारशक्ति खुर्राना राजमा चावल में फिर से बनेंगे हरियाणवी ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अपारशक्ति खुर्राना राजमा चावल में फिर से बनेंगे हरियाणवी !


फिल्म दंगल से अपारशक्ति खुराना का नाम हर घर में जाना पहचाना नाम बन चूका है । फिल्म दंगल में उन्होंने एक हरियाणवी लड़के की भूमिका बहुत ही बेहतरीन की थी । इसके लिए उन्हे खूब वाहवाही भी मिली । अब वे एक बार फिर से फिल्म राजमा चावल में हरियाणवी किरदार में नजर आएंगे ।

बतौर एक मेथड एक्टर अपारशक्ति इस बात में विश्वास करते है कि एक्टर को किरदार में पूरा तल्लीन होना चाहिए। वे अपने किरदार में कोई भी कसर नहीं रखते ।  इसीलिए उन्होंने फिल्म  दंगल के समय उन्होंने हरयाणवी सीखी और बोलने का सही लहजा भी सीखा । अब दंगल के लिए यह सब सीखा हुआ, राजमा चावल के लिए उनके बहुत काम आया । इस कारण से वह  अपना किरदार ओर आसानी से निभा पाए। 

यहाँ बताते चलें कि बेशक राजमा चावल में अपारशक्ति भले ही हरयाणवी बने हो, पर यह किरदार फिल्म दंगल के किरदार से बिलकुल अलग है।


अपारशक्ति खुराना अपने किरदार को लेकर कहते है, " बतौर अभिनेता में यह मानता हूँ कि  हर किरदर अलग तरह से निभाना चाहिए । दूसरी भाषा सीखना और दूसरा कल्चर अपनाना बहुत दिलचस्प है। मैं वास्तव में ऐसे किरदार निभाने  का आनंद लेता हूं जो दर्शकों से जुड़े भी  होते हैं।"

विनम्रता श्री अमिताभ बच्चन की महानता दर्शाती है- सरबानी दास रॉय - पढ़ने के लिए क्लिक करें