Monday, 26 November 2018

जब हॉलीवुड के बालू से मिला बॉलीवुड का बालू


रुडयार्ड किपलिंग की पुस्तक आल द मोगली स्टोरीज में मोगली से सम्बंधित तमाम लघु कहानियां संकलित हैं।

रुडयार्ड किपलिंग की मोगली कहानियाँ
इसी संकलन को, कैली क्लोव्स ने अपनी पटकथा का आधार बनाया। कैली क्लोव्स की पटकथा पर आधारित है, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की फिल्म मोगली द लीजेंड ऑफ़ द जंगल। इस फिल्म का निर्देशन एंडी सर्किस ने किया है।

२०१६ में रिलीज़ होना था
इस मोगली कथा को, २०१६ में रिलीज़ होना था। लेकिन, इससे पहले ही, डिज्नी की फिल्म द जंगल बुक रिलीज़ हो गई। इस कारण से, फिल्म की रिलीज़ टलती चली गई। अब, डिज्नी ने मोगली लीजेंड ऑफ़ द जंगल को, नेटफ्लिक्स को बेच दिया है। नेटफिल्क्स द्वारा इस फिल्म का वितरण पूरे भारत में किया जाएगा।


नेटफ्लिक्स के लिए द जंगल बुक चुनौती
भारत में, द जंगल बुक की सफलता, नेटफ्लिक्स के लिए चुनौती की तरह है। इसलिए, नेटफ्लिक्स ने बॉलीवुड के कई सितारों को फिल्म के एनीमेशन चरित्रों को आवाज़ देने के लिए अनुबंधित किया है।

अनिल कपूर बालू, जैकी श्रॉफ शेर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मादा भेड़िया निशा को आवाज़ दी है । फिल्म में अभिषेक बच्चन बघीरा की तरह गुर्राते सुनाई देंगे । अनिल कपूर मोगली के दोस्त भूरे भालू बालू को आवाज़ देंगे ।  करीना कपूर खान की आवाज़ अजगर का की फुंकार में सुनाई देगी। शेर खान के संवाद जैकी श्रॉफ ने बोले हैं।


बालू विरुद्ध बालू
पिछले दिनों, बॉलीवुड के बालू और हॉलीवुड के बालू आमने सामने आ गए थे। मौका था फिल्म मोगली लीजेंड ऑफ़ द जंगल के ट्रेलर रिलीज़ का। इसी समय, जब एंडी सर्किस मंच पर थे, अनिल कपूर भी जा पहुंचे । इस तरह बालू से बालू का मिलन का दृश्य बन गया । क्योंकि, मोगली लीजेंड ऑफ़ द जंगल में बालू को एंडी सर्किस ने आवाज़ दी है ।


कबीर बेदी की आवाज़ में द लायन किंग का ट्रेलर - क्लिक करें 

कबीर बेदी की आवाज़ में द लायन किंग का ट्रेलर


वाल्ट डिज्नी की फिल्म द लायन किंग, प्राइड लैंड्स के राजा मुफसा और उसके बेटे क्राउन प्रिंस सिम्बा की कहानी है, जो वृद्ध मुफसा की जगह प्राइड लैंड्स का राजा बनने जा रहा है।



१९९४ की फिल्म की रीमेक 
जॉन फवरो निर्देशित द लायन किंग, १९९४ की इसी नाम की एनिमेटेड फिल्म की फोटोरीयलिस्टिक कंप्यूटर-एनिमेटेड रीमेक फिल्म है।



हॉलीवुड के बड़े सितारों की आवाज़ें 
इस फिल्म के तमाम एनिमेटेड पशु चरित्रों को डोनाल्ड ग्लोवर (सिम्बा), सेठ रोजन (पुम्बा), चीवेटेल इजिओफोर (स्कार), बिली ऐक्नेर (तिमोर), जॉन ऑलिवर (जाजू), कीगन- माइकल की (कमारी), बेयोंसे नोवेल्स-कार्टर (नला) और जेम्स अर्ल जोंस (मुफसा) ने दी है।



हिंदी में भी द लायन किंग 
द लायन किंग को, हिंदुस्तान में इंग्लिश के अलावा तीन भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जाना है।  कबीर बेदी ने कल इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी किया।  इस ट्रेलर में मुफसा के तौर पर कबीर बेदी की आवाज़ है। संभव है कि आने वाले दिनों में इस फिल्म के पशु चरित्रों को कुछ बॉलीवुड स्टार अपनी अपनी आवाज़ें देते सुनाई पड़ें।



२०१९ में डिज्नी की चार फ़िल्में 
यह फिल्म १९ जुलाई २०१९ को रिलीज़ होनी है।  १९ जुलाई को ही, मूल फिल्म की रिलीज़ को २५ साल हो जाएंगे।  २०१९ में डिज्नी की टॉय स्टोरटी ४, फ्रोजेन २ और कैप्टेन मार्वल फ़िल्में भी रिलीज़ होंगी।

सुब्रमण्यपुरम का ट्रेलर - क्लिक करें 

सुब्रमण्यपुरम का ट्रेलर

Sunday, 25 November 2018

अजित कुमार की पोंगल रिलीज फिल्म विश्वासम का मोशन पोस्टर

सुपर डांसर चैप्टर ३ का मुंबई ऑडिशन

गो गोवा गॉन २ की शूटिंग की शुरु करेंगे वीर दास?


२०१३ में रिलीज हुई फिल्म गो गोवा गॉन, भारत की पहली ज़ोंबी कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, वीर दास, कुणाल खेमू और आनंद तिवारी ने काम किया था।

क्वर्की कॉमेडी और कैरेक्टर्स के कारण यह फिल्म ऑडियंस के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। ज़ोंबी फ्लिक के पहले इंस्टॉलमेंट की सफलता को देखते हुए, फिल्म मेकर इसके दूसरे इंस्टॉलमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  इस फिल्म में पहले पार्ट के सभी मेल एक्टर्स यानि सैफ अली खान, वीर दास, कुणाल खेमू और आनंद तिवारी, एक बार फिर नजर आएंगे। 

फिल्म जो गोवा गॉन में वीर दास ने दिलफेंक आशिक़ लव की भूमिका की थी।  अब वह एक बार फिर से स्क्रीन पर अपने इसी कैरेक्टर 'को रिवाइव करते नज़र आएंगे।


लेकिन इससे पहले वह नेटफ्लिक्स के शो 'वीर दास लूज़िंग इट' की शूटिंग खत्म करेंगे।  क्योंकि इस शो को ११ दिसंबर को रिलीज होना है। इस के बाद ही वह फिल्म जो गोवा गॉन की शूटिंग शुरू कर पाएंगे । 


इस बारे में पूछे जाने पर वीर ने कहा, "आगे जो कुछ भी होने जा रहा है उसके लिए मैं बेहद एक्साइटेड हूँ। फिलहाल मैं अपनी सारी एनर्जी अगले महीने रिलीज होने वाले नेटफ्लिक्स शो पर लगा रहा हूँ। इसके बाद मैं 'गो गोवा गॉन २ का काम शुरू करूंगा ।

फैन्स और ऑडियंस काफी समय से इस का वेट कर रहे थे और मैं अपने कैरेक्टर लव को वहीं से दोबारा शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूँ, जहां हमने छोड़ा था। यह टीम बिल्कुल इंक्रेडेबल है और मुझे लगता है कि, आजकल ऐसी फिल्मों के लिए काफी स्पेस मौजूद है। इसका पार्ट वन पूरी तरह सफल रहा था और हमें पूरी उम्मीद है कि यह इस बार भी पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर दर्शकों से कनेक्ट होगा।"



Zee Studios’ Marathi film Naal smashes box office records - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Zee Studios’ Marathi film Naal smashes box office records


Zee Studios, a leading content studio in the Indian entertainment industry, is known to achieve unbeatable milestones, setting new benchmarks with their Marathi films. 

The studio today announced the record-breaking success of their recent Marathi film Naal that has received the biggest opening at the box office since Sairat, collecting 14 crores in just 1 week, becoming this year’s highest grosser.

The studio has released the film across the country including Bangalore, Hyderabad, Delhi, Surat, Varodara, and Chennai with subtitles for non-Marathi viewers.

Directed by Sudhakar Reddy, Naal is a film that beautifully emphasises diverse nuances of a mother-son relationship, opened to packed houses across Maharashtra. 

Shariq Patel, CEO, Zee Studios said, “We are delighted with the smashing success of our film Naal which continues to perform so well at the box office. Given the response, we increased screen count to 450 across India with 11,000 shows weekly. As the leaders in the Marathi cinema industry, Zee Studios will continue to tell stories that touch audiences’ hearts”. 


Producer and actor Nagraj Manjule said, “I’m overwhelmed with the response by the audience. It is almost as if there is a renaissance across the Marathi cinema; success of this film is definably a triumph of the art.” 

Mangesh Kulkarni, Business Head, Zee Studios Marathi said, “It’s heartening to see Naal become this year’s highest grosser. Zee Studios and Nagraj Manjule have always created magic on screen and will continue our journey together to reach newer heights each time. We at Zee Studios want to thank the audiences and our partners on the film for their support as the movie continues its dream run at the box office with houseful theatres”. 


The film is produced by Mrudgandha Films and Aatpat, presented by Zee Studios and Nagraj Manjule, Naal is running successfully in theatres across India.


फॉक्स स्टार स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स की तीन फ़िल्में - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स की तीन फ़िल्में


अब फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने विशेष फिल्म्स के साथ भी सहयोग से फिल्मे बनाने का ऐलान किया है।  यह दोनों कुल तीन फ़िल्में बनाएंगे।

पहली फिल्म सड़क २ 
इस सहकार के अंतर्गत बनने वाली पहली फिल्म सड़क २ होगी।  इस फिल्म के बारे में काफी कुछ लिखा जा चुका है कि यह १९९१ की हिट फिल्म की सीक्वल फिल्म है।  इस फिल्म के  निर्देशक महेश भट्ट होंगे।

पहले भी सहयोग 
लेकिनयहाँ ख़ास बात यह है कि फॉक्स स्टार और विशेष फिल्मस का सहयोग कोई नई बात नहीं है।  यह दोनों राज़ ३जन्नत २ और मर्डर ३ जैसी सीक्वल फ़िल्में बना चुके हैं।  तभी तो स्टूडियो का बयान कहता है, "फक्स स्टार स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स ने कई लैंडमार्क फिल्मों का निर्माण किया है।  इनकी सिनेमाई यात्रा अनोखी है।  हम उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी हम दिल को छू लेने वाली कहानियां लेकर आएंगे।"

महेश भट्ट की वापसी 
यहाँबताते चलें कि सड़क २ से महेश भट्ट की निर्देशन के  क्षेत्र में वापसी हो रही है।  फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट भी होंगी। 

गुर्राएंगी और फुफकारेंगी माधुरी-करीना


जिन दिनों, २०१६ में वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा फिल्म मोगली लीजेंड ऑफ़ द जंगल का निर्माण किया जा रहा था, उसी दौरान वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा जंगल बुक के लाइव एक्शन रूपांतरण जंगल बुक का भी निर्माण किया जा रहा था।

अभागा मोगली 
मोगली  लीजेंड ऑफ़ द जंगल का निर्देशन एक्टर-डायरेक्टर एंडी सर्किस कर रहे थे। यह फिल्म भेड़िया बालक मोगली के जंगल के बुरे अनुभवों पर केंद्रित थी।  लेकिन, निर्माण के दौरान इस फिल्म को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।  फिल्म की शूटिंग कई बार रोकनी पड़ी।  फिल्म के विशेष प्रभाव के दृश्यों को उत्कृष्ट बनाने के कारण भी मोगली की रिलीज़ में रुकावट आई।

पहले रिलीज़ हो गई द जंगल बुक 
फिल्म को २०१६ में रिलीज़ होना था। परन्तु, अप्रैल २०१६ में द जंगल बुक रिलीज़ हो गई।  इसके बाद, वार्नर ब्रदर्स ने मोगली को नेटफ्लिक्स को बेच दिया। अब नेटफ्लिक्स द्वारा मोगली का हिंदी संस्करण रिलीज़ किया जाने वाला है।

गुर्राएंगी माधुरी, फुफकारेंगी करीना   
इस हिंदी संस्करण में कई बॉलीवुड एक्टर मोगली के चरित्रों को आवाज़ दे रहे हैं।  माधुरी दीक्षित की गुर्राहट में निशा का चरित्र बोलेगा। अभिषेक बच्चन बघीरा की तरह गुर्रायेंगे।  अनिल कपूर मोगली के दोस्त भूरे भालू बालू को आवाज़ दे रहे होंगे।  करीना कपूर खान की आवाज़ अजगर का की फुंकार में सुनाई देगी।  सबसे बड़ी बात शेर  खान के संवाद जैकी श्रॉफ बोल रहे होंगे।


इस फिल्म में नील सेठी मोगली की भूमिका कर रहे हैं।  यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ७ दिसंबर को प्रीमियर होगी।


 क्या २.० बनाएगी विज्ञान फंतासी सुपर हीरो फिल्मों- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या २.० बनाएगी विज्ञान फंतासी सुपर हीरो फिल्मों का माहौल ?


भारत की सबसे महँगी विज्ञान फंतासी फिल्म २.० के फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार के चेहरों वाले पोस्टरों ने फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।  फिल्म २.०जहाँ रजनीकांत के दोहरे चरित्र डॉक्टर वशीकरण और चिट्टी से दक्षिण के दर्शकों को आकर्षित कर पाने में सफल हो रही हैंवहीँ अक्षय कुमार का विशालकाय भयानक आवाज़ वाला पक्षी भी हिंदी फिल्मदर्शकों को आकर्षित कर पाने में कामयाब हो चुका है। ट्रेड पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि ५०० करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दक्षिण के दर्शकों को तो आकर्षित करेगी हीहिंदी दर्शकों को भी सिनेमाघरों तक ला पाने में कामयाब होगी।  इस फिल्म के १००० करोड़ का कारोबार करने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

क्या है २.० में !
ट्रेलर से यह भी पता चलता है कि जो कुछ दिखाया गया हैउससे कहीं ज़्यादा अभी फिल्म में बचा हुआ है।  निर्देशक शंकर की फिल्म २.० यह सन्देश देती हैं कि कभी विज्ञान अगर अनियंत्रित हो जाए तो मानवता के लिए घातक भी हो जाता है।  लेकिनक्या रजनीकांत और ऐश्वर्या राय के साथ डैनी डैंग्जोप्पा की खल भूमिका वाली एक विज्ञानी के अविष्कार चिट्टी के अनियंत्रित हो जाने वाली कहानी को दुनिया के तमाम देशो में चर्चित करने वाली फिल्म एंथिरन/रोबोट की यह सीक्वल फिल्म भारत में विज्ञान फंतासी फिल्मों का क्रेज पैदा कर पाएगी क्या भारत में विज्ञान फ़िल्में बनाई जाएगी क्या भारतीय दर्शकों को प्रकृति चमत्कार सुपरहीरो रास आएगा ?

सबसे महँगी थी रा.वन
बॉलीवुड द्वारा विज्ञान फंतासी सुपरहीरो फिल्म बनाने का एक गंभीर प्रयास ७ साल पहले किया गया थाजब २६ अक्टूबर २०११ कोपरदे पर दर्शकों के सामने पेश हुई फिल्म रा.वन।  इस फिल्म के निर्माता शाहरुख़ खान थे।  उन्होंने ही फिल्म के नायक और सुपरहीरो शेखर सुब्रह्मणियम और मशीन जी.वन यानि गुड वन की भूमिका की थी।  फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। अनुभव सिन्हा उस समय तक तुम बिन के  बाद दस जैसी स्पाई एक्शन फिल्म बना चुके थे। लेकिनरा.वन उनकी चाय का प्याला नहीं थी। इस फिल्म की कहानी और पटकथा कनिका ढिल्लों तथा मुश्ताक़ शैख़ और डेविड बेनुलो के साथ खुद अनुभव सिन्हा ने लिखी थी। यही वह मात खा गए। शायद खुद निर्माता को फिल्म के विषय पर विश्वास नहीं था और निर्देशक को अपनी कलम और निर्देशन क्षमता पर ! फिल्म में तमाम तरह के मसाले  डाले गए। आइटम सांग शामिल किये गए। फिल्म में शाहरुख़ खान ने पानी की तरह पैसा बहाया (उस समय यह फिल्म १३० करोड़ के बजट में बनी थी)लेकिन फिल्म में जान नहीं डाल पाए।  दर्शकों को सुपरहीरो के तौर पर डॉन की तरह हंसने वाला शाहरुख़ खान मिला। सबसे कमज़ोर था खलनायक रा.वनजिस पर यह फिल्म बनी थी। इस भूमिका को अर्जुन रामपाल कर रहे थे। जो किसी भी तरह से इतने ताकतवर नहीं लगते थे कि दुनिया को 'खतरासाबित हो पाते। यही कारण है कि फिल्म सिर्फ २०७ करोड़ का कारोबार कर अपने निर्माताओं को निराश कर गई। 

चाँद पर चढ़ाईमारा गया किंग ऑफ़ मार्स 
रा.वन में जो जो कमियां थीउन्ही कमियों के साथ पहले भी कुछ विज्ञान फंतासी फ़िल्में बनाई गया थी।  एक ऐसी ही फिल्म १९६७ में निर्माता और निर्देशक टीपी सुंदरम ने बनाई थी।  ट्रिप टू मून/चाँद पर चढ़ाई टाइटल के साथ रिलीज़ इस फिल्म के मुख्य कलाकारों द्वारा सिंहअनवर हुसैनभगवानपद्मा खन्ना और जी रत्ना थे।  फिल्म में चाँद पर पहुंचे भारतीयों को दूसरे ग्रहों के कई राक्षसों और योद्धाओं से भिड़ना पड़ता है।  फिल्म के स्तर का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म में अनवर हुसैन का किरदार किंग ऑफ़ मार्स कहा गया था।  चाँद पर मार्स का राजा ! वाह वाह !

विज्ञान नहीं फंतासी !
आम तौर परहिंदी में विज्ञान फंतासी के नाम पर फ़न्तासी फ़िल्में ही बनी हैं।  विज्ञान के नाम पर फिल्मों की बात की जाए तो कुछ ही फिल्मों के नाम सामने आते हैं। इनका भी ज़िक्र इनके अति साधारण सामग्री और निर्देशन के कारण ही किया जाता है।  विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाश्मी का रघुराम राठौर एक वैज्ञानिक प्रयोग का शिकार हो कर अदृश्य हो जाता है।  कूकी वी गुलाटी की फिल्म प्रिंस (२०१०) में एक प्राचीन सिक्के के पीछे रहस्य छुपा हुआ था।  आ देखें ज़रा में एक पुराना भविष्यवाणी कर सकता था।  वायरस दीवान का हैकर खुद विज्ञान का शिकार हो जाता है। जाने क्या होगा का नायक विज्ञानं के चमत्कार के ज़रिये अपना क्लोन पैदा करता है और बुरे काम में लिप्त हो जाता है।  रुद्राक्ष की पृष्ठभूमि में रामायण कालीन विज्ञान का चमत्कार दिखाया गया था। 

टाइम ट्रेवल पर फ़िल्में 
विज्ञान फिल्मों के लिहाज़ से टाइम ट्रेवल पर फिल्मे ख़ास है।  यानि कोई अतीत मे वापस चला जा सकता है या भविष्य में झाँक सकता है।  इम्तियाज़ पंजाबी की २००३ में रिलीज़ फ़िल्म फन्टूश- डूड्स इन द टेंथ सेंचुरी अपने नाम के अनुरूप दर्शकों १०वी शताब्दी के भारत में अपने गुलशन ग्रोवरपरेश रावल और फरीदा जलाल जैसे सितारों के मार्फ़त ले जाती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की कमेंट्री थी। लेकिनइसके बावजूद फिल्म बेजान साबित हुई। इसी प्रकार से अक्षय कुमारऐश्वर्या रायनेहा धूपिया और आदित्य रॉय कपूर भी विपुल शाह की फिल्म एक्शन रीप्ले में कभी  पीछे जाते और वापस आते नज़र आ रहे थे। भारी बजट से बनी एक्शन रीप्ले अपनी लाग़त तक नहीं निकाल पाई। निर्देशक हैरी बवेजा ने अपने बेटे को बड़ा हीरो बनाने के ख्याल से विज्ञान फंतासी फिल्म का सहारा लिया। फिल्म के प्रचार में प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा के रियल प्रेम की अफवाहे तक उड़ाई गई। लेकिनरोबोटों से भरे २०५० के भारत की तस्वीर दिखाने वाले फिल्म लव स्टोरी २०५० बिलकुल बेजान साबित हुई।  बॉक्स ऑफिस पर यह अपनी लागत तक निकाल पानी में असफल रही।  

सुपर हीरो फ़िल्में 
हिंदी फिल्म दर्शकों को भारतीय सुपरहीरो का खट्टा मीठा अनुभव हुआ है।  जहाँ एक तरफ निर्माता- निर्देशक राकेश रोशन ने २००३ में कोई मिल गया फिल्म से विज्ञान और फंतासी का ऐसा लुभावना संसार तैयार किया था कि यह फिल्म कृष फ्रैंचाइज़ी में बदल गई।  कोई मिल गया की सफलता के बाद अनोखी ताकत पाए कृष को सुपरहीरो बना कर कृष (२००६) और कृष ३ (२०१३) का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया। हृथिक रोशन के रूप में भारतीय कृष  दर्शकों का पसंदीदा सुपरहीरो बन गया। राकेश रोशन अब कृष ४ का निर्माण भी करने जा रहे हैं। परन्तुभारतीय सुपरहीरो के इतिहास मेंकृष से पहले और बाद में परदे पर उतरे सुपरहीरो में इक्कादुक्का ही सफल हुए। १९८७ मेंनिर्देशक शेखर कपूर ने विज्ञानं का चमत्कार दिखाया था एक ब्रेसलेट के ज़रिये। वैज्ञानिक खोज से बने इस ब्रेसलेट  को पहन कर अनिल कपूर का किरदार गायब हो कर मिस्टर इंडिया बन जाता है। वह सुपरहीरो बन कर मज़लूमों को जुल्मियों से बचाता है। इससे पहले विनोद मेहरा की फिल्म एलान में कपडे उतार कर अंगूठी पहनने के बाद कोई भी गायब हो सकता है।  इन दोनों ही अदृश्य सुपरहीरो को दर्शकों ने पसंद किया। लेकिनकोई सिलसिला नहीं बन सका।


जब पिता-पुत्र बने सुपरहीरो 
हिंदी फिल्मों की विज्ञान फंतासी फिल्मों के इतिहास में दो मौके ऐसे आयेजब बाप और बेटों ने सुपरहीरो किरदार किये। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने१९८५ मेंबॉलीवुड की पहली त्रिआयामी फिल्म शिवा का इन्साफ में एक सुपरहीरो शिवा की भूमिका की थी। इस कॉस्ट्यम ड्रामा फिल्म को इसका त्रिआयामी आकर्षण भी नहीं बचा सका।  इसी प्रकार से१९८९ में रिलीज़ निर्माता मनमोहन देसाई की उनके बेटे केतन देसाई निर्देशित फिल्म तूफ़ान में अमिताभ बच्चन ने एक जादूगर और एक सुपरहीरो तूफ़ान की दोहरी भूमिकाये की थी। यह फिल्म भी बुरी तरह से लुढ़की। शिवा का इन्साफ के ३१ साल बादडायरेक्टर रेमो डिसूज़ा नेजैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को लेकर सुपरहीरो फिल्म अ फ्लाइंग जट्ट का निर्माण किया।  एक सिख किरदार को सुपरपावर रखने वाला दिखाने के बावजूद यह फिल्म बुरी तरह से असफल रही। शायद श्रॉफ्स् ने इतिहास से सबक नहीं सीखा था। अन्यथा वह याद रखते कि आठ साल पहलेनिर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को सुपरहीरो फिल्म द्रोण (२००८) बनाई थी।  भरी रकम खर्च करने के बावजूद गोल्डी बहल एक सफल सुपरहीरो फिल्म नहीं बना सके थे।

रहेगी २.० पर नज़र !
ऐसे में, आगामी शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही रजनीकांत, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार की फिल्म २.० के बॉक्स ऑफिस परिणामों पर नज़र रखनी होगी। संभव है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कारोबार कर जाए, जैसी कि उम्मीद की जा रही है। ऐसे में आगामी कुछ विज्ञान फ़िल्में शाहरुख़ खान की सारे जहाँ से अच्छा और अक्षय कुमार मिशन मंगल दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगी। प्रीतिश चक्रवर्ती की मंगल पर प्राचीन भारतीय सभ्यता की खोज करने वाली फिल्म मंगल हो तो रिलीज़ होने वाली है। लेकिन, इनसे सुपरहीरो या विज्ञान फंतासी फ़िल्में बनने सिलसिला शुरू हो  जाएगा, यह सोचना ही नादानी होगी।  क्योंकि, ५०० करोड़ के बजट से फिल्म बनाना हर निर्माता के बस की बात नहीं है। यहीं, कारण है कि निर्देशक संजय पूरन सिंह फिल्म चंदा मामा दूर के, अनुराग कश्यप फिल्म डोगा और अन्थोनी डिसूज़ा चाँद २०१३ का ऐलान करने बावजूद आगे नहीं बढ़ पाते।  यहाँ तक कि ३०० करोड़ के बजट से दीपिका पादुकोण को लेडी सुपरहीरो बनाने का ऐलान भी कोई हलचल नहीं पैदा कर पाता।

बॉलीवुड न्यूज़ २५ नवंबर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉलीवुड न्यूज़ २५ नवंबर


हाथी मेरे साथी की पत्रकार कल्कि कोएच्लिन
अभिनेत्री कल्कि कोएच्लिन, फिल्म हाथी मेरे साथी में एक दबंग और ईमानदार महिला पत्रकार की भूमिका में नज़र आएंगी। कल्कि कहती हैं, "यह भूमिका सामयिक और विद्रोही प्रकृति की है। यह किरदार एक स्टोरी कर रही है, जिसे उसके बॉस नहीं चाहते कि किया जाए। यह भूमिका पत्रकारिता में आये बदलाव के अनुरूप काफी दिलचस्प है।" उनका यह किरदार राणा डग्गुबाती के अपोजिट और बराबर का होगा। वन संरक्षण पर इस फिल्म की कहानी हाथियों के इर्दगिर्द घूमती है। यह जंगल में हाथियों के उनके दांत के लिए शिकार पर है। इस फिल्म का निर्माण हिंदी तमिल और तेलुगु में किया जाएगा। हिंदी में हाथी मेरे साथी टाइटल वाली यह फिल्म तमिल में कादन और तेलुगु में अरण्य टाइटल से रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका राणा डग्गुबाती की हैं। सह भूमिकाओं में कल्कि कोएच्लिन और उनकी साथी ज़ोया हुसैन तीनों  संस्करणों में होंगी।  राणा डग्गुबाती, तीनों संस्करणों के  बनदेव होंगे।  लेकिन फिल्म की एक महत्वपूर्ण भूमिका को तमिल और तेलगु में विष्णु विशाल और हिंदी में पुलकित सम्राट कर रहे हैं।  इस फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन कर रहे हैं। 
   
थ्रिलर सीरीज में पराग त्यागी
एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी से स्ट्रीम होने के लिए बनाये जा रहे शो एनएसए में पराग त्यागी केंद्रीय भूमिका में हैं। यह कोई जासूसी शो नहीं, बल्कि खेल पर आधारित एक थ्रिलर शो है।  शो की कहानी नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी से राष्ट्रीय स्टार के एक खिलाड़ी के गायब होने पर है। इसी शो में पराग त्यागी की भूमिका केंद्रीय है। अब तक, पराग ने कई सीरियल किये हैं।  ज़ी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में पराग ने अंकिता लोखंडे के भाई की भूमिका की थी। वह जोधा अकबर में मिर्ज़ा शरीफुद्दीन की भूमिका में थे। हॉरर शो ब्रह्मराक्षस में भी काम कर चुके हैं। एक तेलुगु फिल्म में वह पवन कल्याण के दुश्मन की भूमिका में थे। ऑल्ट बालाजी के शो में उनकी भूमिका क्या है ? इसके बारे में पराग त्यागी कहते हैं, "मैंने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर से ही अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। मैं खुश हूँ कि मुझे ऑल्ट बालाजी के ओटीटी प्लेटफार्म से स्ट्रीम होने वाले शो भी मौका मिलना मेरा सौभाग्य है।  एनएसए में मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है।  मैं ऎसी भूमिका पहली बार कर रहा हूँ। ओटीटी प्लेटफार्म पर इस भूमिका से आना मेरा सौभाग्य है।"


मीटू का शिकार हुई किजी और मैनी !
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने, हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्म द फाल्ट इन आवर स्टार्स (२०१४) पर हिंदी में किजी और मैनी बनाने का फैसला किया तो वह खुद इस फिल्म के डायरेक्टर बने। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म का नायक चुना । इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस संजना सांघी का फिल्म डेब्यू हो रहा था। शूटिंग के दौरान, एक दिन संजना सांघी ने बवाल मचा दिया।  उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में उनके नायक सुशांत सिंह राजपूत कुछ ज़्यादा दोस्ताना हो रहे थे। संजना और उनके माता-पिता ने बेटी के फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद संजना सांघी विदेश भ्रमण पर निकल गई। फिर यकायक संजना ने विदेश से वापस आने के बाद बयान दिया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी।फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज के अमेरिकी मालिक अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत फैसला ले चुके थे।  फिल्म से सुशांत को नहीं निकाला गया, बल्कि फिल्म ही बंद कर दी गई।कारण यह था कि फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा पर भी मीटू  के तहत आरोप लगे थे।  स्टूडियो के लिए यह संभव नहीं था कि फिल्म के नायक और निर्देशक की बदल कर फिल्म शुरू की जाए।



हृथिक कर रहे वाणी से रोमांस, टाइगर करें एक्शन
यशराज बैनर की अनाम एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगस्त से विदेश में चल रही है।  इस फिल्म को अगले साल फरवरी के मध्य तक पूरा हो जाना है।  फिल्म की तमाम शूटिंग स्पेन, जॉर्जिया, इटली, पुर्तगाल और स्वीडन की १४ लोकेशंस पर होगी।  बाद में फिल्म की शूटिंग भारत में भी होगी। लेकिन, फिल्म के तमाम खतरनाक स्टंट विदेशी धरती पर ही फिल्माए जायेंगे। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि आजकल इस फिल्म की शूटिंग क्रोएशिया में हो रही है। यहाँ फिल्म का एक रोमांटिक गीत हृथिक रोशन और वाणी कपूर पर फिल्माया जायेगा। इस गीत की कोरियोग्राफी बोस्को मार्टिस ने की है।  उन्होंने ही, हृथिक रोशन की २०१४ में रिलीज़ एक्शन फिल्म बैंग बैंग के रोमांटिक गीत मेहरबान की शूटिंग क्रोएशिया में ही की थी । सूत्र बताते हैं कि हृथिक और वाणी के लिए वास्को ने ऐसी कोरियोग्राफी की है कि दर्शक देख कर दंग रह जाएंगे। दिलचस्प तथ्य यह है कि जहाँ एक तरफ हृथिक रोशन रोमांटिक गीत कर रहे हैं, वहीँ दूसरी तरफ फिल्म के दूसरे हीरो टाइगर श्रॉफ खतरनाक एक्शन करने में मशगूल हैं।  इस फिल्म में हृथिक रोशन ने टाइगर  श्रॉफ के गुरु की भूमिका की है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ही हृथिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग का निर्देशन किया था। अनाम एक्शन थ्रिलर फिल्म २ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी। 


मंद बुद्धि किरदार करेंगे आमिर खान !
लगता है कि आमिर खान ने ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की असफलता से सबक सीखा है। उन्हें समझ में आ गया है कि सीक्रेट सुपरस्टार में अपने अजीबोगरीब किरदार को हिट करा ले जाने का मतलब यह नहीं है कि काठ की हांडी बार बार चढ़ेगी। आमिर खान ने ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में कुछ ऐसे ही किरदार को अंजाम दिया था।  नतीजे के तौर पर, उनकी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान दीवाली में रिलीज़ होने के बावजूद बुरी तरह से फ्लॉप हुई।  इसलिए, वह शायद कुछ गंभीर किरदार करने की फिराक में है।  सूत्र बताते हैं कि आमिर खान ने टॉम हैंक्स की १९९४ की ऑस्कर विजेता फिल्म फारेस्ट गंप का हिंदी रीमेक करने के अधिकार खरीद लिए हैं। इस फिल्म में फारेस्ट गंप की भूमिका के लिए टॉम हैंक्स को ऑस्कर अवार्ड मिला था। हिंदी रूपांतरण में, आमिर खान भी इसी किरदार को करना चाहते हैं। यह किरदार औसत से कम बुद्धिमत्ता वाला है। ज़ाहिर है कि ऐसे किरदार में अभिनय के मौके होते ही हैं, दर्शकों को प्रभावित करने का मौका भी मिलता है। लेकिन, इस फिल्म का निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार के डायरेक्टर अद्वैत चन्दन करेंगे। अद्वैत चन्दन ने ही हिंदी रूपांतरण को लिखा है।  आमिर खान इस समय बतौर निर्माता महाभारत का ताना बाना बुन रहे हैं।

सिम्बा में सिंघम
सिंघम (२०११) और सिंघम रिटर्न्स (२०१४) के बादअजय देवगन की इमेज सख्त मिज़ाज़ पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम की बन गई थी।  खबर आई थी कि अजय देवगन के साथ सिंघम ३ भी बनेगीलेकिन बात कुछ आगे तक नहीं गई। सिंघम सीरीज की फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस बीच शाहरुख़ खान के साथ रोमांटिक  एक्शन फिल्म दिलवाल (२०१५) और हॉरर कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन बना डाली। आजकलरोहित अपनी रणवीर सिंह के साथ एक और कॉप फिल्म सिम्बा पूरी करने में जुटे हुए हैंजो २८ दिसंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म मेंए सी पी संग्राम भालेराव की भूमिका रणवीर सिंह कर रहे हैं।  परन्तुफिल्म में बाजीराव सिंघम भी होगा।  सिम्बा में बाजीराव सिंघम की भूमिका अजय देवगन करेंगे। यह उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। शायदअजय देवगन का बाजीराव सिंघम रणवीर सिंह का साथी होगाजो  उसे ईमानदारी से काम करने की सीख देता रहता है। यहाँएक बार फिर याद  दिलाते चलें कि सिम्बा तेलुगु फिल्म टेम्पर की  रीमेक फिल्म है। तेलुगु टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने जो भूमिका की थीउसी भूमिका को सिम्बा में रणवीर सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की नायिका की भूमिका सारा अली खान कर रही हैं।  सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ १४ दिनों पहले रिलीज़ हो चुकी होगी। 

भंसाली सजायेंगे हीरा मंडी !
कुछ साल पहले, संजय लीला भंसाली कमाठीपुरा के कोठेवालियों पर फिल्म हीरा मंडी बनाना चाहते थे। उनकी यह फिल्म कमाठीपुरा का कोठा चलाने वाली गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली पर थी। इस फिल्म को संजय लीला भन्साली प्रियंका चोपड़ा के साथ बनाना चाहते थे।  परन्तु, शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भन्साली की फिल्म छोड़ दी । फिलहाल की खबर तो यह है कि संजय की फिल्म में प्रियंका नहीं होंगी।  लेकिन, संजय की महिला गैंगस्टर फिल्म बनेगी। इसका टाइटल ज़रूर तय कर दिया गया है।  यह फिल्म हीरा मंडी टाइटल के साथ बनाई जाएगी। कुछ समय पहले, विशाल भरद्वाज ने दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान के साथ गैंगस्टर सपना पर फिल्म सपना दीदी बनाने का ऐलान किया था । अब दीपिका पादुकोण भी शादी कर चुकी है । इसलिए, यह तो वक़्त बताएगा कि संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली और विशाल भरद्वाज की सपना दीदी कौन बनेगी ? मगर इतना तय है कि निर्माता शशि रंजन ने एक दूसरी फीमेल गैंगस्टर अर्चना शर्मा पर फिल्म आधी बना ली है।  इस फिल्म में गैंगस्टर किरदार  महिमा चौधरी कर रही हैं।

अमित शर्मा के फुटबॉल कोच बनेंगे अजय देवगन
यों तो सह निर्माता बोनी कपूर की इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था। लेकिनउस समय फिल्म के निर्देशक अमित शर्माबतौर फिल्म निर्माता अपनी फिल्म बधाई हो में व्यस्त थे।  अब बधाई रिलीज़ भी हो चुकी है और सौ करोड़ क्लब में शामिल होने का सम्मान भी पा चुकी है।  इसलिएअब अमित शर्मा ने बोनी कपूर के साथ फिल्म की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अमित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में सय्यद अब्दुल रहीम का चित्र लगाते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी । यह फिल्मभारत की आधुनिक फुटबॉल के निर्माता सय्यद अब्दुल रहीम पर फिल्म है। सय्यद १९६२ के एशियाई खेलों में  भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे।  साउथ कोरिया के साथ महत्वपूर्ण मैच था।  लेकिनभारतीय टीम के तीन खिलाड़ीदो डिफेंडर और गोलकीपर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। भारतीय टीम का इस मैच को जीतना दूर का ख्वाब था।  लेकिनऐसे मुश्किल समय में सय्यद आगे आये। उन्होंने टीम को उत्साहित किया।  सभी घायल खिलाड़ी मैदान में उतरे।  भारत ने यह मैच २-१ से जीता।  ऐसे सय्यद पर फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका कर रहे हैं।  मगर सवाल है कि अजय देवगन ने कभी फुटबॉल खेला नहीं है। ऐसे में वह किस तरह से अपनी टीम को जिताने वाले कोच की भूमिका कर सकेंगे ?

पा रंजित बनाएंगे बिरसा मुंडा पर फिल्म
ईरान के डायरेक्टर मजीद मजीदी के साथ बियॉन्ड द क्लाउड्स बनाने वाली निर्माता जोड़ी शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा अब दक्षिण में रजनीकांत के साथ कबाली और काला जैसी चर्चित फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक  पा रंजीत से हाथ मिला लिया है।  यह फिल्मक्रन्तिकारी बिरसा मुंडा के जीवन पर होगीजिन्होंने अकेले दम पर जनजाति सेना का गठन किया और अपने अद्भुत युद्ध कौशल से अंग्रेज़ों के दांत खट्टे कर दिए। बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाने का ऐलान बिरसा मुंडा के १४३वे जन्मदिन पर किया गया।  इस फिल्म हेतु महाश्वेता देवी के बिरसा मुंडा के जीवन पर पुस्तक अरण्येर अधिकार के अधिकार खरीद लिए हैं। इस किताब कोपा रंजीत ने भी पढ़ा है।  वह उसके जीवन से काफी प्रभावित हैं। रंजीत कहते हैं, "मैंने सात साल पहले इस किताब को पढ़ा था। तब मैंने सोचा था कि मुझे इस विषय पर फिल्म बनानी है। जब नमः पिक्चर्स के निर्माता मुझसे मिले तो मुझे लगा कि इस कहानी के प्रति इनका उत्साह और प्रेरणा भी मेरे जैसी है। मुझे उम्मीद है कि बिरसा मुंडा पर जो फिल्म बनेगीवह भारतीय दर्शकों के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय को भी पसंद आएगी।" नमः पिक्चर्स का नाम पहले पहले सनी लियॉन के जीवन पर सीरीज करेनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी से सुर्ख़ियों में आया।   


क्यों नाराज़ हुई परिणीति चोपड़ा ?

कुछ दिन पहले, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया था कि वह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के शादी समारोह में, निक के जूते छुड़ायेंगी और बड़ी रकम मांगेंगी।  यहाँ बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन हैं। इस समय राजस्थान में, उम्मेद भवन में, प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। क्या प्रबंध किये जा रहे हैं, इसका ज़िक्र करते हुए एक पोर्टल ने लिखा कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट मैन और ब्राइड्समेड्स राल्फ लॉरेन की पोशाकें पहने होंगे। मगर, परिणीति इसलिए नाराज़ हुई कि पोर्टल ने यह भी लिख दिया था कि जूता चुराने में प्रियंका की सहेली का काम परिणीति चोपड़ा नहीं करेंगी, बल्कि प्रियंका चोपड़ा की सहेली मुबीना रत्तोनसे करेंगी । परिणीति चोपड़ा की नाराजी इस वजह से ज्यादा थी कि पोर्टल की इस खबर से यह पैगाम जा सकता था कि चूंकि, परिणीति चोपड़ा की एक एक बाद एक फ़िल्में फ्लॉप हो रही है, इसलिए वह ऐसी सेलिब्रिटी नहीं रही कि एक सेलिब्रिटी शादी की सहबाला बन सकें। इसलिए, पोर्टल की खबर का तत्काल खंडन करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "अनुरोध करूंगी कि कोई आर्टिकल छापने से पहले अच्छी तरह से पड़ताल करो।"  


छिछोरे के बास्केटबॉल खिलाडी सुशांत सिंह राजपूत - पढ़ने के लिए क्लिक करें