निर्देशक दुलाल गुहा ने, कुल फिल्मों का निर्देशन किया था। इसमें से छह फिल्मे धर्मेंद्र के साथ थी। इन फिल्मों में मेरा करम मेरा धरम, दो दिशाएं, दिल का हीरा, प्रतिज्ञा, दोस्त, चांद और सूरज के नाम उल्लेखनीय है। दुलाल ने,धर्मेंद्र की फिल्म इज्जत की कहानी भी लिखी थी। उन्हें धर्मेंद्र की फिल्म चांद और सूरज की कथा और पटकथा भी लिखी थी।
उपरोक्त चित्र, निर्देशक दुलाल गुहा की धर्मेंद्र के साथ पहली फिल्म चाँद और सूरज के सेट से है। चाँद और सूरज (१९६५) में बनी फ़िल्म है, जिसका निर्माण गंगा चित्रा के अंतर्गत हुआ था। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र, अशोक कुमार, तनुजा, निरूपा रॉय और असित सेन ने अभिनय किया था। फ़िल्म का संगीत सलिल चौधरी ने दिया था। इस फ़िल्म का तमिल में अन्नाविन आसई (१८६६) नाम से पुनर्निर्माण किया गया था।
उपरोक्त चित्र दुलाल गुहा की दूसरी निर्देशित फिल्म चाँद और सूरज का है। इस फिल्म से पहले दुलाल गुहा ने, गायक तलत महमूद के साथ उनकी एकमात्र अभिनय वाली फिल्म एक गाँव की कहानी थी। इस फिल्म में माला सिन्हा और आईएस जोहर ने भी अभिनय किया था। चाँद और सूरज दुलाल गुहा की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग के समय दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इस चित्र को इंस्टाग्राम पर लगाते हुए धर्मेंद्र यादें साझा करते हुए लिखते है -
दुलाल गुहा, एक प्यारे भाई। एक प्रतिभाशाली निर्देशक। ….मैं ….तनु (तनूजा) और दुलाल दा हमेशा एक खुशमिजाज कंपनी थे। एक दिन, अचानक हमने एक साथ फिल्म निर्माण की योजना बनाई… अपनी कंपनी का नाम तय करते समय…हमने सोचा…डी दुलाल दा के लिए…डी धर्मेंद्र के लिए और टी तनुजा के लिए…इतना सुंदर लिखा हुआ नाम…निकला…डीडीटी प्रोडक्शन। फिर अचानक हमें एहसास हुआ… डीडीटी तो जर्म्स को मारने के लिए कुछ है। इसलिए हम हंसते रहे और हंसते रहे और फिल्म निर्माण का विचार ठंडे बस्ते में चला गया…हा हा…।

No comments:
Post a Comment