कमल हासन के साथ विक्रम और दलपति विजय के साथ लियो जैसी तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक लोकेश कनगराज पहली बार मुख्य भूमिका करने जा रहे हैं। बोनी और क्लाइड से प्रेरित कहानी में वह एक परिवर्तनकारी, गहन चरित्र निभा रहे हैं। इस फिल्म का शीर्षक डीसी (#DC) होगा।
डीसी की शीर्षक भूमिका में लोकेश को निर्देशन अरुण माथेश्वरन देंगे। सन पिक्चर्स की फिल्म डीसी, २०२६ की ग्रीष्म में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म को पूरी करने के बाद, लोकेश कनगराज एक बार फिर निर्देशक की भूमिका में वापस चले जायेंगे। तब वह कैथी २ के निर्देशक की बागडोर सम्हाल लेंगे।
डीसी, हॉलीवुड की बायोग्राफिकल क्राइम फिल्म बोनी एंड क्लाइड की रीमेक है। हॉलीवुड फिल्म के बोनी अभिनेता फाये डनवे और क्लाइड वारेन बीटी थे। तमिल फिल्म डीसी में, बोनी लोकेश हैं तथा क्लाइड वामिका गब्बी है।
इस अपराध फिल्म में लोकेश कनगराज ने लूटपाट करने वाले अपराधी देवदास की भूमिका की है। वामिका गब्बी एक वेश्या चंद्रा बनी है, जो अधिक पैसा कमाने के लिए देवदास के अपराध में साझीदार बन जाती है।
फिल्म के जारी टीज़र से देवदास और चंद्रा का परिचय मिलता है। वामिका गब्बी निरोध उठा कर होटल के एक कमरे में जाती है। गैलरी में चलते हुए, इन दोनों पर कैमरा टिका रहता है। इसमें लोकेश कनगराज का चरित्र हाथ में बड़ा सा चाकू पकड़े है और उसका चेहरा खून से लथपथ है। टीज़र में वामिक गब्बी बड़े बोल्ड अंदाज में दिखाई देती है।
वर्तमान में, फिल्म डीसी की शूटिंग बड़ी गति से चल रही है। फिल्म के दिसंबर या जनवरी में पूरी हो जाने की संभावना है। फिल्म २०२६ की गर्मियों में प्रदर्शित की जाएगी।
निश्चित रूप से, फिल्म डीसी लोकेश कनगराज के चरित्र पर केंद्रित फिल्म है। फिल्म के टीज़र ने दर्शको में उत्सुकता जगा दी है। एक अपराध कथा को कामुकता और प्रेम का आभूषण पहना कर, वामिका गब्बी ने इसे अधिक रोचक बनाने का सफल प्रयास किया है। इसके बाद भी, चूंकि डीसी हाल ही में कुली और विक्रम जैसी हिट फिल्म निर्देशित करने वाले लोकेश कनगराज की अभिनेता के रूप में पहली फिल्म है। इसलिए, फिल्म की सफलता लोकेश की सफलता पर ही निर्भर होगी।

No comments:
Post a Comment