Showing posts with label Arjun Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Arjun Kapoor. Show all posts

Monday 12 November 2018

आशुतोष गोवारिकर की पानीपत में मोहनीश बहल


आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत पर, उनकी पिछली पीरियड ड्रामा फिल्म मोहनजोदड़ो की असफलता का कोई प्रभाव नज़र नहीं आता। यह फिल्म ऐलान के साथ ही लगातार सुर्ख़ियों में है।

मराठा सरदार और अब्दाली की जंग
पानीपत के ऐलान के समय मराठा सरदार सदाशिव राव भाउ की भूमिका में अर्जुन कपूर, अहमद शाह अब्दाली की भुमिका में संजय दत्त और सदाशिव की पत्नी की भूमिका के लिए कृति सैनन के नामों का ऐलान कर दिया गया था।


गोपिका बाई बनी पद्मिनी कोल्हापुरे
इसके बाद, सदाशिव के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गोपिका बाई की भूमिका में पद्मिनी कोल्हापुरे के नाम का ऐलान किया गया था।  इस फिल्म से पद्मिनी कोल्हापुरे, पांच साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही थी।

नाना साहेब बने मोहनीश बहल
अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक नए नाम का ऐलान कर दिया गया है।  यह नया नाम मोहनीश बहल का है। वह पांच साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगे। आशुतोष की फिल्म में वह नाना साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका में लिए गए हैं।  नाना साहेब मराठा साम्राज्य के पेशवा यानि प्रधान मंत्री थे। मोहनीश बहल की यह पहली ऐतिहासिक फिल्म है।


पानीपत का तीसरा युद्ध
फिल्म पानीपत, भारतीय इतिहास में १४ जनवरी १७६१ को पानीपत में, अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अब्दाली का साथ दोआब के रोहिल्ला अफगानों और अवध के नवाब शुजा-उद-दौला ने दिया था।

संजय, अर्जुन और कृति
इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन की केंद्रीय भूमिकाये हैं।  फिल्म का निर्माण आशुतोष गोवारिकर के बैनर एजीपीपीएल के अंतर्गत रोहित शेलटकर की कंपनी विज़न वर्ल्ड के साथ किया जा रहा है।  इस फिल्म की रिलीज़ की तारिख ६ दिसंबर २०१९ तय की गई है। 


बाघ संरक्षण के लिए डिस्कवरी के साथ अनुष्का शर्मा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 31 October 2018

अनीस बज्मी की चार फ़िल्में


अनीस बज़्मी की पिछली फिल्म मुबारकां २८ जुलाई २०१७ को रिलीज़ हुई थी। अनीस बज़्मी ने अपने २३ साल लम्बे फिल्म करियर में केवल १२ फ़िल्में ही निर्देशित की हैं।  इस लिहाज़ से, उनकी किसी फिल्म का २०१८ में रिलीज़ न होना, स्वाभाविक था।

देर आये, लेकिन क्या खूब आये 
लेकिन, ख़ास बात यह रही कि इस दौरान अनीस बज़्मी किस फिल्म में काम कर रहे हैं, उसकी भी कोई खबर नहीं थी।  लेकिन, अब देर आयद, दुरुस्त आयद। देर से आये अनीस बज़्मी की तीन फिल्मों की आयद होगी।

पागलपंथी 
पहली फिल्म पागलपंथी होगी।  इस फिल्म में, वेलकम बैक (२०१५) के अनिल कपूर और जॉन अब्राहम होंगे।  इस फिल्म के निर्माता कुमार मंगत के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ जॉन अब्राहम होंगे।

नो एंट्री में एंट्री 
दूसरी फिल्म नो एंट्री में एंट्री होगी। जैसा कि काफी समय से सुनते आ रहे हैं, यह फिल्म अनीस बज़्मी की २००५ में रिलीज़ फिल्म नो एंट्री की सीक्वल फिल्म होगी।  लेकिन, इस सीक्वल फिल्म में मूल फिल्म के एक्टरों में सिर्फ अनिल कपूर ही होंगे । फिल्म में उनके साथ एंट्री अर्जुन कपूर करेंगे।


बोनी कपूर की फिल्म में चाचा भतीजा ! 
यह चाचा भतीजा जोड़ी मुबारकां में भी बनी थी। इस फिल्म से एक बड़े सितारे को अभी जोड़ा जाना बाकी है। अलबत्ता, नो एंट्री में एंट्री के प्रोडूसर नो एंट्री के बोनी कपूर ही होंगे।  यानि फिल्म में निर्माता के भाई और बेटे को देखा जा सकेगा।

तीसरी भी सीक्वल फिल्म 
एक तीसरी फिल्म भी सीक्वल फिल्म है।  यह फिल्म, २००२ में रिलीज़ अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुष्मिता सेन की फिल्म आँखे की सीक्वल फिल्म है।  लेकिन, अभी इस फिल्म की कोई भी तैयारी नहीं है। स्क्रिप्ट को तैयार होने के बाद ही, सितारों पर काम किया जा सकेगा।

और चौथी फिल्म भी
अनीस बज़्मी, अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ तीसरी फिल्म भी बनाने जा रहे हैं। अनीस और जॉन ने पहली बार फिल्म वेलकम बैक में साथ काम किया था। जॉन अब्राहम, अनीस के साथ अब दूसरी बार  फिल्म पागलपंथी में काम कर रहे हैं।  अब उन्होंने, अनीस बज़्मी की छह महीने की मेहनत से तैयार की गये स्क्रिप्ट को भी मंज़ूरी दे दी है।  इस पर फिल्म का टाइटल साढ़े साती होगा।  इस फिल्म में इलीना डिक्रूज़ को नायिका के तौर पर लिया गया है। इलीना की, अनीस के साथ यह दूसरी फिल्म है।  

आज फिर जीने के तमन्ना है ! - देखने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 30 October 2018

सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार !



यह साबित हो गया कि अक्षय कुमार जैसा सिंह ही हो सकता है किंग।

काफी अरसे से यह खबर थी कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की २००८ में रिलीज़ एक्शन कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं होंगे।

अफवाहों का बाजार गर्म था कि फिल्म में सिंह की भूमिका के लये रणवीर सिंह या अर्जुन कपूर को हैप्पी सिंह बना कर, इनमे से किसी एक को सिंह में किंग साबित करना चाहते थे।


लेकिन, अब खबर है कि सिंह इज किंग की सीक्वल फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और लेखक निर्देशक अनीस बज़्मी ओरिजिनल सिंह यानि अक्षय कुमार को ही चाहते हैं।

अक्षय कुमार, पंजाब के एक सीधे साधे सिख हैप्पी सिंह के किरदार में फिट बैठे थे।  अक्षय जैसा सिख ही होगा, जो विदेश में बैठे डॉन से भी टकरा सकता है। तभी तो सिंह इज किंग को बड़ी सफलता मिली थी।

लेकिन, सिंह इज किंग को रिलीज़ हुए १० साल बीत गये हैं, विपुल शाह ने अब तक क्यों नहीं सिंह इज किंग जैसी हिट फिल्म का सीक्वल बनाना चाहा? अब ऐसा क्या हो गया कि विपुल शाह फिर अक्षय के दरवाज़े हैं।


मामला नमस्ते लंदन के सीक्वल के टाइटल का था । अक्षय कुमार और विपुल शाह के बीच इसे लेकर अनबन हो गई। इसके बाद विपुल अमृतलाल शाह ने नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बिना अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी के बनाई।

फिल्म में, रोमांटिक जोड़ा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा थे। विपुल को उम्मीद थी कि इस जोड़ी की पहली फिल्म इशकज़ादे वाला जादू फिर से पैदा होगा। मगर हुआ ठीक उल्टा। नमस्ते इंग्लैंड पहले दिन  दर्शकों द्वारा नकार दी गई।

इसके साथ ही तय हो गया कि अक्षय कुमार बिना अमृत लाल शाह के भी सिंह है। लेकिन, विपुल अमृतलाल शाह बिना अक्षय कुमार के किसी सिंह को किंग नहीं बना सकते।

परिणामस्वरूप विपुल शाह और अनीस बज़्मी फिल्म सिंह इज किंग २ के लिए अक्षय कुमार के दरवाज़े  खड़े नज़र आ रहे हैं।  






ज़ल्द शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका


बॉलीवुड फिल्म हस्तियों की जानकारी रखने वालों के लिए दिलचस्प खबर है।

सलमान खान की पूर्व भाभी और अरबाज़ खान की तलाक़शुदा मलाइका अरोड़ा खान जल्द ही दूसरा विवाह कर सकती हैं।

आजकल, उनके और एक्टर अर्जुन कपूर के रोमांस के किस्से बांद्रा-कुर्ला की सडकों पर गूँज रहे हैं।  इन दोनों को एक साथ घूमते, टहलते और होटलबाज़ी करते देखा जा रहा है। पिछले दिनों यह दोनों जोड़े इटली में भी मौज़ मारने गए थे।

कहा तो यहाँ तक जाता है कि अरबाज़ और मलाइका के संबंधों में पड़ी दरार का कारण अर्जुन कपूर ही हैं।

एक अंग्रेजी पाक्षिक की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के सम्बन्ध अगले स्तर पर यानि शादी तक जा सकते है। खबर के अनुसार, दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं।  हालाँकि, इन दोनों की उम्र में १२ साल का अंतर है।  लेकिन, विचारों में नज़दीकियां काफी हैं।

वैसे अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका के घर भी शहनाई गूंजने लगे।

मलाइका अरोड़ा, इस समय दो  रियलिटी शो कर रही हैं। जबकि अर्जुन कपूर इस समय तीन फिल्मों संदीप और पिंकी फरार, इंडियाज मोस्ट वांटेड और पानीपत में काम कर रहे हैं। 


इसी साल रिलीज होगी केदारनाथ !-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 17 October 2018

प्रियंका की शादी में जूते चुरायेगी परिणीति और कहेगी नमस्ते इंग्लैंड !


प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों में लेटेस्ट यह है कि प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनास बन जाएंगी।

प्रियंका की शादी से सबसे ज़्यादा खुश है, प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा।

यह ख़ुशी इस लिए नहीं कि परिणीति को प्रियंका को मिलने वाली तमाम फ़िल्में मिल जाएंगी।

प्रियंका ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल क्या है, उसे पाने में परिणीति चोपड़ा को सालों साल लग जाएंगे। प्रियंका जिस प्रकार की हरफनमौला फ़िल्में कर ले जाती हैं, वैसी फ़िल्में करना परिणीति के बूते की बात नहीं।

इसलिये, परिणीति का प्रियंका की फ़िल्में मिलने के ख्याल से खुश होने का सवाल ही नहीं उठता।

परिणीति चोपड़ा की ख़ुशी ठेठ शादी से जुडी हुई है।

पंजाबी शादी में, दूल्हे की जूते चुराए की रस्म होती है।  यह रस्म दूल्हे की साली निभाती हैं।  परिणीति चोपड़ा को उम्मीद है कि जब वह जूता चुराएगी तो एवज में वह निक जोनास से लम्बी रकम ऐंठ लेंगी।

यह सोच कर, परिणीति ने जीजा निक जोनास को सारी रस्मे और शर्ते बताने का निर्णय ले लिया।  वह निक जोनास के पास बैठी और उन्हें बताया कि वह जब जूते छुड़ायेंगी तो तुम्हे मुझे कुछ पैसे देने पड़ेंगे, तभी मैं तुम्हारे जूते वापस करूंगी। इसलिए आओ बैठ कर पैसे तय कर लेते हैं ।


निक जोनास ने जब पैसे के बारे में पूछा तो परिणीति ने कहा तुम्हे जूते वापसी के एवज में सिर्फ पांच मिलियन डॉलर (यानि ३७ करोड़ रुपये) देने होंगे।

निक जोनास ने कहा, "ओके ! डन !! दिए तुम्हे १० डॉलर !"

परिणीति ने यह बात खुद नज़दीकी लोगों को बताई।

इसके बावजूद परिणीति चोपड़ा निराश नहीं हैं।  साली का जीजा के साथ नेगोटिएशन जारी है। 

अलबत्ता, आज कल वह अपनी इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार पर ध्यान लगा रही है।इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा की अर्जुन कपूर के साथ जोड़ी छह साल बाद बन रही है।

इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की फिल्म इशकज़ादे (२०१२) साथ की थी। अब छह साल बाद यह दोनों फिर साथ आ रहे है।

विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म नमस्ते इंग्लैंड, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म है।

इन दोनों के नकार देने के बाद, विपुल शाह ने नमस्ते इंग्लैंड को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ बनाया है।


पाकिस्तानी कैटरीना करेगी हिंदुस्तानी वरुण से प्रेम का इज़हार-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 11 October 2018

इंडियन आइडल १० में पूरी हुई परिणीति चोपड़ा की दिली इच्छा


हर व्यक्ति की अपनी इच्छाएं होती हैं, जिन्हे वह पूरा करना चाहता है । लेकिन, उनके पूरा होने का भी एक समय होता है। 

ग्लैमरस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और मर्दाना सौंदर्य अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'इंडियन आइडल १० के मंच पर पहुंचे थे ।

यह दोनों एक्टर टॉप ९ प्रतियोगियों की लाजवाब परफॉर्मेंस देखकर पूरी तरह ही अचंभित थे।


इस समय एक्ट्रेस से सिंगर बनी परिणीति चोपड़ा ने इंडियन आइडल १० में आने के अपने सपने को साझा किया ! इंडियन आइडल के मंच की ताकत की गवाह बनकर यह प्रतिभाशाली एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई थी!

टॉप ९ प्रतियोगियों में अंकुश भारद्वाज और नीलांजना रे ने अर्जुन कपूर के गाने 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। अर्जुन और परिणीति को यह परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया और वह उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाई!

उनकी परफॉर्मेंस के बाद, परिणीति ने सभी दर्शकों के साथ इंडियन आइडल पर आने के अपने टीनेज सपने को साझा किया!


परिणीति ने कहा, “कई साल पहले जब मैं गाना सीख रही थी, तो मैंने इंडियन आइडल में आने का सपना पाला था। उस समय, टेलीविजन पर इंडियन आइडल का पहला सीजन टेलीकास्ट किया गया था और मैं वाकई उसका हिस्सा बनना चाहती थी। कम से कम इसके स्टेज पर एक बार परफॉर्म करना चाहती थी!

हालांकि, उस समय परिस्थितियां अलग थी और मैं अपनी सिंगिंग को आगे नहीं ले जा पाई लेकिन मुझे यह मौका मिला है। थोड़े समय के लिए ही सही लेकिन इंडियन आइडल १० का हिस्सा बनकर अच्छा लगा और मैं जितने चाहे उतने गाने गा सकती हूं!


तरुण अरोड़ा है सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार : प्राची तेहलान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday 8 September 2018

अर्जुन रेड्डी के रीमेक से बाहर तारा सुतारिया !

तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में पहले, बॉलीवुड के डॉक्टर देवदास का बदलने का सिलसिला शुरू हुआ।

संदीप वंगा अपने देवदास के लिए वरुण धवन के पास गए थे।  वरुण धवन ने, उन्हें अर्जुन कपूर का नाम सुझा दिया। अर्जुन कपूर ,ने शुरू में फिल्म के लिए हामी भारी। लेकिन, बाद में उन्हें लगा कि उनके पास पहले से ही बहुत सी फ़िल्में हैं।

वह परिणीति चोपड़ा के साथ, संदीप और पिंकी फरार के अलावा नमस्ते इंग्लैंड कर रहे हैं। 

ऐतिहासिक युद्ध फिल्म पानीपत के लिए भी उन्हें तैयारी करनी थी। इंडियाज मोस्ट वांटेड में वह रॉ एजेंट का किरदार करने जा रहे थे।  उन्होंने, गुड्डी और गुड्डू और गुड्डा के अलावा कैनेडा भी साइन कर रखी थी।

ऐसे में उनके लिए अर्जुन रेड्डी रीमेक के लिए समय देना संभव नहीं था। इसके अलावा उन्हें अर्जुन रेड्डी के लिए अपना वजन भी काफी कम करना पड़ता, जो दूसरी फिल्मों की निरंतरता में रुकावट पैदा करता।

अर्जुन कपूर के इंकार के बाद, अर्जुन रेड्डी शाहिद कपूर के पास चली गई।

हालाँकि, उस समय शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन, इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद, वह अर्जुन रेड्डी का रीमेक कर सकते थे।

शाहिद कपूर की नायिका के तौर पर तारा सुतरिया को फाइनल कर लिया गया था। इस फिल्म की शूटिंग भी अगले महीने से शुरू होने जा रही थी।

लेकिन, यकायक तारा सुतरिया फिल्म से निकल गई।

दरअसल, तारा सुतरिया की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ को, २९ नवंबर को रिलीज़ होना था।  लेकिन, २९ नवंबर को, रजनीकांत और अक्षय कुमार की शंकर निर्देशित विज्ञान फंतासी फिल्म २.० को रिलीज़ किये जाने का ऐलान कर दिया गया।

इस फिल्म के प्रेज़ेंटर करण जौहर ही थे।  इसलिए, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ की रिलीज़ की तारिख अगले साल तक के लिए बढ़ा दी गई।

ऐसे में, तारा को अपनी पहली फिल्म को प्राथमिकता देनी थी।

अब फिल्म के डायरेक्टर संदीप वंगा को शाहिद कपूर की नायिका का नाम फाइनल करना है। तभी फिल्म की शूटिगं शुरू हो पाएगी। 

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की हॉलीवुड फिल्म को न - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 4 September 2018

अर्जुन कपूर पकड़ेंगे इंडियाज मोस्ट वांटेड !

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद, अर्जुन कपूर भी, भारतीय एजेंट बन गए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, पिछले साल रिलीज़ फिल्म अ जेंटलमैन में एक एजेंट ऋषि की भूमिका कर रहे थे।  राज निदिमोरू और कृष्ण डीके की यह फिल्म बुरी तरह से असफल हुई थी।

अब, अर्जुन कपूर, एक इंटेलिजेंस अफसर प्रभात की भूमिका कर रहे हैं। प्रभात को, हिंदुस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पकड़ने का दायित्व सौंपा गया है। यह जासूसी थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी थ्रिलर फिल्म बनाने वाले, राजकुमार गुप्ता को रियल कहानियों पर फिल्म बनाने में महारत हासिल है।

उन्होंने इसी साल, अजय देवगन के साथ एक इनकम टैक्स अफसर के सबसे बड़े छापे पर रेड जैसी सफल फिल्म बनाई है।

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में अर्जुन का पहला लुक देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय करने को तैयार है। ख़ास बात यह है कि अर्जुन कपूर पहली बार एक एजेंट की भूमिका कर रहे हैं।

राजकुमार गुप्ता जिस तरह से रहस्य और रोमांच पैदा करने वाले तरीके से अपनी फिल्म की कहानी आगे बढ़ाते हैं, उससे उम्मीद की जा सकती है कि इंडियाज मोस्ट वांटेड दर्शकों को प्रभावित करने में सफल होगी।

पिछले साल, मुबारकां जैसी हिट फिल्म देने वाले अर्जुन कपूर इस समय काफी व्यस्त हैं। उनकी रोमकॉम फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग जोरशोर से चल रही है।

वह संदीप और पिंकी फरार में एक पुलिसवाले की भूमिका कर रहे हैं।

आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत में वह सदाशिवराव भाउ की ऐतिहासिक भूमिका कर रहे हैं।

बताने का मतलब यह कि अर्जुन कपूर की फिल्मों में भूमिकाओं के भिन्न रंग है।

अगर यह फिल्म सफल हो गई तो अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में अपना वज़ूद कायम रखने में कोई कठिनाई नहीं पैदा होगी।


यह फिल्म २४ मई २०१९ को रिलीज़ होगी ।

तमिल फिल्म में अमिताभ बच्चन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Friday 8 June 2018

नमस्ते इंग्लैंड का एक गीत, पांच करोड़ खर्च

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का एक गीत आजकल चर्चा में है।

खबर है कि इस गीत को फिल्माने में विपुल शाह ने साढ़े पांच करोड़ खर्च कर दिए।

क्या ख़ास है इस गीत में ?

यह एक यात्रा डी गीत यानि ट्रेवल सांग है।

यह गीत अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया है।

यह गीत पंजाब से शुरू होता है और कई देशों की यात्रा के बाद इंग्लैंड पर ख़त्म होता है।

तू मेरी मैं तेरा टाइटल वाला यह गीत पंजाब से शुरू हो कर ढाका, ब्रुसेल्स, फ्रांस में क्लाइस चेक पोस्ट होते हुए पेरिस से लंदन पर ख़त्म हो जाएगा।

कहने का मतलब यह कि कुछ मिनट के इस गीत में १८ से २० तक विदेशी लोकेशन नज़र आएंगी।

इस  गीत को देखते हुए राजकपूर और राजश्री की फिल्म अराउंड द वर्ल्ड (१९६७) की याद आ सकती है।

विपुल शाह इस गीत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इस गीत को फिल्माने में ११ दिन लगे।

विपुल ने उन ट्रैक्स को, जिनमे कोरियोग्राफी की ज़रुरत नहीं थी, खुद फिल्माया है।

इस गीत को  जावेद अख्तर ने लिखा है।

नमस्ते इंग्लैंड को पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन (२००७) की  सीक्वल फिल्म बताया जा रहा था।

लेकिन, बाद में इसे अलग फिल्म की तरह बनाया गया है।

इस फिल्म  में, २०१२ में फिल्म इशकज़ादे से डेब्यू करने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी फिर से बन रही है।


नमस्ते इंग्लैंड १९ अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।  

तेलुगु वाइफ ऑफ़ राम की लक्ष्मी मांचू - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday 22 April 2018

कोई डेढ़ महीना पहले रिलीज़ होगी नमस्ते इंग्लैंड

संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा
सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर के साथ, प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म इशकज़ादे २०१२ में रिलीज़ हुई थी।  निर्देशक हबीब फैसल की छोटे बजट (१२ करोड़) की यह फिल्म बड़ी हिट (६४.९ करोड़) साबित हुई थी।  परन्तु, इस फिल्म के बाद इन दोनों ने लम्बे समय तक कोई दूसरी फिल्म नहीं की।  लेकिन, अब इन दोनों की दो दो फ़िल्में एक साथ रिलीज़ होने को है।  परिणीति चोपड़ा का उपरोक्त  चित्र फिल्म संदीप और पिंकी फरार से है।  उस समय, फिल्म की शूटिंग नेपाल सीमा पर जथि में हो रही थी।  जहाँ, इशकज़ादे में शुरूआती टेंशन के बाद, अर्जुन और परिणीति के किरदार एक दूसरे की खातिर अपनी जान दे देते हैं, वही संदीप और पिंकी फरार के संदीप और पिंकी भी पूरी फिल्म में लड़ते भिड़ते हैं, लेकिन क्लाइमेक्स में  मरते नहीं, बल्कि एक हो जाते हैं।  संदीप और पिंकी फरार ३  अगस्त को रिलीज़ होगी। अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा की दूसरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड है। इस फिल्म की ज़्यादा शूटिंग पंजाब में हुई है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग ढाका, ब्रुसेल्स, पेरिस और लंदन में हुई है।  इस फिल्म की खासियत यह है कि विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित यह फिल्म पहले ७ दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी।  लेकिन, अब यह काफी पहले यानि दशहरा के दौरान १९ अक्टूबर को रिलीज़ होगी।   हालाँकि, फिलहाल तो संदीप और पिंकी फरार की सोलो लग रही है, लेकिन नमस्ते इंग्लैंड को निर्देशक लव रंजन की अजय देवगन के साथ अनाम फिल्म और विद्युत् जम्वाल  की फिल्म जंगली से हो सकती है।



सारा अली खान, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया : थ्री इज अ पार्टी ! - क्लिक करें 

Friday 20 April 2018

अर्जुन कपूर और अनीस बज्मी फिर साथ

पिछले साल रिलीज़ अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां से एक प्रकार का कास्टिंग कू हुआ था।

अनीस बज्मी की इस कॉमेडी फिल्म मुबारकां में रियल लाइफ चाचा-भतीजा नज़र आ रहे थे।

यह रियल लाइफ के चाचा-भतीजा अनिल कपूर और अर्जुन कपूर थे। फिल्म में यह दोनों चाचा-भतीजा ही बने थे।

अलबत्ता, अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका थी। 

उन्होंने जुडवा भाइयों की भूमिका अकेले ही की थी। 

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अपर ९३.९५ करोड़ का कारोबार किया था।

मुबारकां के बाद, अनीस बज्मी और अर्जुन कपूर की दूसरी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है। 

लेकिन, अन्दर खाने खबर है कि अनीस बज्मी अर्जुन कपूर के साथ दूसरी फिल्म करने के लिए उत्सुक है। 

सूत्र बताते हैं कि इन दोनों के बीच कुछ आइडियाज पर बातचीत हुई है। 

पिछले दिनों, यह खबर थी कि अनीस बज्मी के लम्बे समय से रुके प्रोजेक्ट नो एंट्री में एंट्री में सलमान खान की जगह अर्जुन कपूर ने ले ली है। 

पूछे जाने पर अनीस बज्मी इसका खंडन करते हैंइसमे सच्चाई नहीं है। अर्जुन यह फिल्म नहीं कर रहे। लेकिन हाँ, हम लोग मिल चुके हैं, हम लोगों में कुछ फिल्मों को लेकर बातचीत हुई है। देखें कौन सी फिल्म फ्लोर पर जाती है। मेरे पास इस समय तीन-चार फिल्मों की स्क्रिप्ट है। यह फ़िल्में मनोरंजक कॉमेडी और थ्रिलर हैं।” 

तो इंतज़ार कीजिये, कब बनती है अर्जुन कपूर और अनीस बज्मी की जोड़ी !  

जब मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के शो में जगमगाए सितारे ! - क्लिक करें 

Tuesday 10 April 2018

राज कुमार गुप्ता के मोस्ट वांटेड अर्जुन कपूर

किसी फिल्म की सफलता उससे जुड़े लोगों के लिए टॉनिक का काम करती है। निर्देशक राज कुमार गुप्ता एक ऐसा ही नाम है। उनकी रियल लाइफ रेड पर अजय देवगन के साथ फिल्म रेड को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। 
इस सफलता ने राज कुमार गुप्ता के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। इसका नतीजा सामने हैं। 
उन्होंने, अभिनेता हृथिक रोशन के साथ फिल्म ब्लैक टाइगर का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म एक रॉ एजेंट रविन्द्र कौशिक की ज़िन्दगी पर रियल लाइफ फिल्म है। रविन्द्र कौशिक रॉ का अंडरकवर एजेंट था। उसे रॉ ने ट्रेनिंग के बाद पाकिस्तान भेज दिया था। रविन्द्र कौशिक पाकिस्तान की सेना में नबी अहमद शाकिर के नाम से बतौर क्लर्क भर्ती हुए और समय के साथ तरक्की करते हुए मेजर बने। उनकी मृत्य पाकिस्तान की जेल में सिर्फ ४७ साल में हो गई थी। 
रविन्द्र कौशिक को ब्लैक टाइगर नाम से पुकारा जाता था। राज कुमार गुप्ता इसी हस्ती पर फिल्म बना रहे हैं। राज कुमार गुप्ता, ब्लैक टाइगर में हृथिक रोशन को रविंद्र कौशिक का किरदार देंगे। 
लेकिन, इस फिल्म को शुरू करने से पहले वह एक्शन थ्रिलर फिल्म मोस्ट वांटेड पूरी करना चाहेंगे।  मोस्ट वांटेड भी रेड की तरह वास्तविक घटना पर होगी। यह घटना २०१२ से २०१४ के बीच एक मिशन की है, जिसे एक मोस्ट वांटेड टेररिस्ट को गिरफ्तार करने के लिए अंजाम दिया गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर को ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारी की भूमिका सौंपी गई है। 
अर्जुन कपूर की यह भूमिका काफी कुछ संदीप और पिंकी फरार के संदीप जैसी ही है। दिबाकर बनर्जी की फिल्म हास्य शैली में है। इस लिहाज़ से राज कुमार गुप्ता की फिल्म से भिन्न है। 
हालाँकि, अर्जुन कपूर को मोस्ट वांटेड की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। राज कुमार गुप्ता से उनकी कई बार बातचीत भी हो चुकी है। लेकिन, पेंच फिल्म के लिए एक मुश्त तारीखें देने पर फंसा है। राज कुमार गुप्ता फिल्म को एक लगातार शिड्यूल में पूरी करना चाहते हैं। जबकि, अर्जुन कपूर को विपुल अमृतलाल शाह की रोमकॉम फिल्म नमस्ते इंग्लैंड पूरी करनी है। वह आशुतोष गोवारिक की संजय दत्त के साथ युद्ध फिल्म पानीपत भी कर रहे हैं। तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक के लिए भी वह चुने गए हैं।
इसलिए बड़ा सवाल यही है कि क्या अर्जुन कपूर अपनी तीन फिल्मों के बीच इस चौथी फिल्म के लिए एकमुश्त तारीखे दे पाएंगे ? क्या अर्जुन कपूर रील पर मोस्ट वांटेड टेररिस्ट को गिरफ्तार करते नज़र आयेंगे ?
फिल्म मोस्ट वांटेड की शूटिंग नेपाल और दिल्ली के कई हिस्सों में की जायेगी. खबर है कि फिल्म को इस साल ज़ल्द शुरू किया जायेगा, ताकि जुलाई के बाद फिल्म पूरी हो जाये। 

विद्या बालन की गैंगस्टर फ़िल्म ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें