Tuesday 4 September 2018

अर्जुन कपूर पकड़ेंगे इंडियाज मोस्ट वांटेड !

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद, अर्जुन कपूर भी, भारतीय एजेंट बन गए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, पिछले साल रिलीज़ फिल्म अ जेंटलमैन में एक एजेंट ऋषि की भूमिका कर रहे थे।  राज निदिमोरू और कृष्ण डीके की यह फिल्म बुरी तरह से असफल हुई थी।

अब, अर्जुन कपूर, एक इंटेलिजेंस अफसर प्रभात की भूमिका कर रहे हैं। प्रभात को, हिंदुस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पकड़ने का दायित्व सौंपा गया है। यह जासूसी थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी थ्रिलर फिल्म बनाने वाले, राजकुमार गुप्ता को रियल कहानियों पर फिल्म बनाने में महारत हासिल है।

उन्होंने इसी साल, अजय देवगन के साथ एक इनकम टैक्स अफसर के सबसे बड़े छापे पर रेड जैसी सफल फिल्म बनाई है।

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में अर्जुन का पहला लुक देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय करने को तैयार है। ख़ास बात यह है कि अर्जुन कपूर पहली बार एक एजेंट की भूमिका कर रहे हैं।

राजकुमार गुप्ता जिस तरह से रहस्य और रोमांच पैदा करने वाले तरीके से अपनी फिल्म की कहानी आगे बढ़ाते हैं, उससे उम्मीद की जा सकती है कि इंडियाज मोस्ट वांटेड दर्शकों को प्रभावित करने में सफल होगी।

पिछले साल, मुबारकां जैसी हिट फिल्म देने वाले अर्जुन कपूर इस समय काफी व्यस्त हैं। उनकी रोमकॉम फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग जोरशोर से चल रही है।

वह संदीप और पिंकी फरार में एक पुलिसवाले की भूमिका कर रहे हैं।

आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत में वह सदाशिवराव भाउ की ऐतिहासिक भूमिका कर रहे हैं।

बताने का मतलब यह कि अर्जुन कपूर की फिल्मों में भूमिकाओं के भिन्न रंग है।

अगर यह फिल्म सफल हो गई तो अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में अपना वज़ूद कायम रखने में कोई कठिनाई नहीं पैदा होगी।


यह फिल्म २४ मई २०१९ को रिलीज़ होगी ।

तमिल फिल्म में अमिताभ बच्चन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment