Monday 12 November 2018

आशुतोष गोवारिकर की पानीपत में मोहनीश बहल


आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत पर, उनकी पिछली पीरियड ड्रामा फिल्म मोहनजोदड़ो की असफलता का कोई प्रभाव नज़र नहीं आता। यह फिल्म ऐलान के साथ ही लगातार सुर्ख़ियों में है।

मराठा सरदार और अब्दाली की जंग
पानीपत के ऐलान के समय मराठा सरदार सदाशिव राव भाउ की भूमिका में अर्जुन कपूर, अहमद शाह अब्दाली की भुमिका में संजय दत्त और सदाशिव की पत्नी की भूमिका के लिए कृति सैनन के नामों का ऐलान कर दिया गया था।


गोपिका बाई बनी पद्मिनी कोल्हापुरे
इसके बाद, सदाशिव के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गोपिका बाई की भूमिका में पद्मिनी कोल्हापुरे के नाम का ऐलान किया गया था।  इस फिल्म से पद्मिनी कोल्हापुरे, पांच साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही थी।

नाना साहेब बने मोहनीश बहल
अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक नए नाम का ऐलान कर दिया गया है।  यह नया नाम मोहनीश बहल का है। वह पांच साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगे। आशुतोष की फिल्म में वह नाना साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका में लिए गए हैं।  नाना साहेब मराठा साम्राज्य के पेशवा यानि प्रधान मंत्री थे। मोहनीश बहल की यह पहली ऐतिहासिक फिल्म है।


पानीपत का तीसरा युद्ध
फिल्म पानीपत, भारतीय इतिहास में १४ जनवरी १७६१ को पानीपत में, अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अब्दाली का साथ दोआब के रोहिल्ला अफगानों और अवध के नवाब शुजा-उद-दौला ने दिया था।

संजय, अर्जुन और कृति
इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन की केंद्रीय भूमिकाये हैं।  फिल्म का निर्माण आशुतोष गोवारिकर के बैनर एजीपीपीएल के अंतर्गत रोहित शेलटकर की कंपनी विज़न वर्ल्ड के साथ किया जा रहा है।  इस फिल्म की रिलीज़ की तारिख ६ दिसंबर २०१९ तय की गई है। 


बाघ संरक्षण के लिए डिस्कवरी के साथ अनुष्का शर्मा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment