Wednesday, 24 October 2018

मामी 2018 की शॉर्ट फिल्म सेक्शन की जूरी में यामी गौतम


यामी गौतम लगातार सफलता की सीढियां चढ़ती जा रही हैं। वे अपनी अब तक की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक उरीका प्रचार जल्द ही शुरू करने वाली हैं ।

इसके अलावा उन्हें अब भारत के प्रीमियर फिल्म फेस्टिवल, ‘द मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2018में भी शामिल कर लिया गया है।

हर साल, मुंबई में विश्व के सर्वश्रेष्ठ सिनेमा को प्रदर्शित और एकत्रित करने के लिए प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित मामी फेस्टिवल, अब एक ऐसा विशाल ईवेंट बन गया है जहां वैश्विक सिनेमा की जानी मानी हस्तियां विभिन्न रूपों और क्षमताओं में भाग लेती हैं।

इस साल अपने सम्मानित जूरी के एक सदस्य के रूप में मामी ने यामी गौतम को अपनी वार्षिक प्रत्याशित श्रेणी, भारतीय लघु फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए तैयार कर लिया है। यह श्रेणी लघु फिल्म श्रेणी में उन निर्देशकों और फिल्म निर्माताओं के सर्वश्रेष्ठ कामों को सम्मानित करती व मान्यता देती है, जिनके पास क्लासिक प्रारूप में दिखाने के लिए अद्वितीय कहानियां होती हैं।


इसके बारे में बोलते हुए यामी ने कहा, "मामी हमारा अपना एक ऐसा प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है जिसमें फिल्मों से जुड़ी प्रतिभाएं वर्ष दर वर्ष उपस्थित होती हैं। मैं इस विलक्षण वार्षिक सिनेमाई शो का हिस्सा बन कर अभिभूत हूं । उम्मीद करती हूं कि जूरी के तौर पर अपना फर्ज़ निभाने के अलावा अपने शहर में उत्कृष्ट वैश्विक सिनेमा का भी आनंद ले सकूंगी ।"



Thugs of Hindostan’s new song Suraiyya - क्लिक करें 

Thugs of Hindostan’s new song Suraiyya


Katrina Kaif will cast her spell on Firangi (Aamir Khan) with her sizzling looks and hot dance moves in Thugs of Hindostan’s new song Suraiyya. The film promises to present Katrina in her hottest desi avatar to date as she plays the role of an outrageously beautiful performer named Suraiyya. She is the most gorgeous girl in British India who makes every man go weak in their knees.

Prabhudheva, who always sets a benchmark in innovative choreography, has worked tirelessly to design this song that combines old Indian dance forms with intricate contemporary moves. The song will see Aamir, dressed as a British captain, having the guts to woo Katrina in front of a room filled with British officers. It is a peppy, humorous song which shows off their fun and teasing chemistry. The song has been composed by the renowned duo Ajay-Atul while Amitabh Bhattacharya has penned its lyrics. Shreya Ghoshal and Vishal Dadlani have sung this song that will surely become a chart-buster.

The director of Thugs of Hindostan, Vijay Krishna Acharya said, “Suraiyya is a song that gives a sneak peek into the flirtatious relationship between Firangi and Suraiyya. While she is Hindostan's most famous performer of India, Firangi is an equally cunning man of the country whom Suraiyya doesn’t trust at all. They have a fun chemistry, they are an odd pair and they are both Thugs in their own right. Prabhudheva has done a sensational job in creating steps that only Katrina Kaif could pull off. I’m sure audiences will love it.”

Yash Raj Films Thugs of Hindostan is the biggest visual spectacle hitting the big screen this Diwali. It boasts of a larger than life, never seen before action extravaganza and an incredible casting coup that brings together two of the biggest legends of Indian cinema, Amitabh Bachchan and Aamir Khan on screen for the first time. It also stars Fatima Sana Shaikh in a pivotal role.

Thugs of Hindostan, is set to release on November 8, a national holiday, in Hindi, Tamil and Telugu.


नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अतिया शेट्टी का मोतीचूर चकनाचूर- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अतिया शेट्टी का मोतीचूर चकनाचूर



आखिरकार, अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने, अपने करियर की तीसरी फिल्म साइन कर ही ली। इस फिल्म का टाइटल मोतीचूर चकनाचूर है।

मोतीचूर चकनाचूर की शूटिंग १९ अक्टूबर से शुरू भी हो चुकी है । आथिया शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग में हिस्सा २३ अक्टूबर से लिया। इस फिल्म में आथिया के नायक नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी हैं।

यह एक वेडिंग कॉमेडी यानि विवाह की पृष्ठभूमि पर हास्य फिल्म है। मोतीचूर चकनाचूर एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की पहली कॉमेडी फिल्म फिल्म है। यह पहला मौक़ा होगा, जब नवाज़ पूरी फिल्म में दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेंगे।  नवाज़ ने कभी स्टेज के दिनों में कॉमेडी की थी।


इस लिहाज़ से आथिया शेट्टी अनुभवी साबित होती हैं।  २०१५ में एक्शन रोमांस फिल्म  हीरो से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू के बाद, अथिया शेट्टी २०१७ में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म मुबारकां में अर्जुन की प्रेमिका की भूमिका में नज़र आई थी।

चूंकिअनीस बज़्मी की फिल्म मुबारकां में कॉमेडी का पूरा दारोमदार रील लाइफ में रियल चाचा भतीजा जोड़ी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के कन्धों पर था।  इसलिए, अथिया की हास्य अभिनय प्रतिभा का ज़्यादा अंदाज़ा नहीं लगता था। इस लिहाज़ से  मोतीचूर चकनाचूर उनके हास्य की परीक्षा लेगी।


भोपाल की पृष्ठभूमि पर मोतीचूर चकनाचूर में आथिया ने उत्तर भारत के एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका की है।

फिल्म के प्रोडूसर राजेश भाटिया बताते हैं, "यह फिल्म दूल्हा और दुल्हन के  परिवारों के इर्दगिर्द घूमने वाली सीटुएशनल कॉमेडी फिल्म है।"

मोतीचूर चकनाचूर, देबामित्र हासन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है।  


क्या पहले दिन ५० करोड़ कमा पायेगी ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या पहले दिन ५० करोड़ कमा पायेगी ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ?


इस साल की दिवाली की छुटियों में मनोरंजन के लिए ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान देखने जाने वाले दर्शकों के लिए बुरी खबर हैं।

उन्हें अपना मनोरंजन करने के लिए, फिल्म का टिकट खरीदने के लिए, अपनी जेब १० प्रतिशत (या इससे भी ज़्यादा) अधिक कटानी होगी।

ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के निर्माताओं ने, एक सर्कुलर जारी कर  सभी प्रदर्शकों से कहा है कि वह ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की प्रवेश दरें, संजू की प्रवेश दरों से १० प्रतिशत ज़्यादा रखें। यानि अगर किसी सिनेमाघर में संजय का टिकट १०० रूपये का था तो ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के लिए दर ११० रुपये रखनी होगी ।यशराज फिल्म्स ने सभी सिनेमाघर मालिकों से उनकी संजू के लिए प्रवेश दरें मांगी है। इसके अलावा यह भी पूछा है कि वह ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की दरें क्या रख रहे हैं। यह दरें चार दिन के वीकेंड की हैं। वीकडेज़ पर भी यह दरें २५ प्रतिशत से ज़्यादा कम नहीं की जा सकेंगी।


संजू का लाइफटाइम कलेक्शन ३४२ करोड़ था।  यशराज फिल्म्स का इरादा इससे कहीं ज़्यादा कलेक्शंन करने का है।

यशराज फिल्मस ने पहले दिन के लिए ५० करोड़ इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक कोई बीच हिंदी क्या भारतीय फिल्म पहले दिन इतना अधिक कारोबार नहीं कर सकी है। बाहुबली २ ने  भी पहले दिन ४१ करोड़ का कारोबार किया था।

आमिर खान की कोई फिल्म इतना बड़ा कारोबार नहीं कर सकी है। उस पर, ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में तो बॉलीवुड के दो बड़े सितारे, आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी है। इन दोनों की फिल्म का किसी दूसरी फिल्म से, वह भी दीवाली वीकेंड पर, बड़ा कारोबार करना बनता ही है।


किसी भी फिल्म का ट्रेलर फिल्म की हाइप बनाने में मददगार होता है। मगर ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान का ट्रेलर काफी निराशाजनक रहा है। ज़्यादातर दर्शकों ने इसकी आलोचना की है। इसे तमाम फिल्मों की नक़ल बताया गया है। खुद आमिर खान बेहद नकली एक्टिंग करते नज़र आते हैं। अमिताभ बच्चन तो ऎसी भूमिकाओं में हमेशा ओवर एक्टिंग करते रहे हैं।

फिल्म की समुद्र और समुद्री जहाज की पृष्ठभूमि काफी डल है। ऎसी फिल्म उत्साह पैदा नहीं कराती। 
इसलिए, ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान का पहले दिन का ५० करोड़ का लक्ष्य आसान नहीं लगता है।  लेकिन, क्या टिकट दरों में इज़ाफ़ा कर भी इसे पाना आसान होगा ? 


क्या संजना संघी का बयान दबाव में है ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या संजना संघी का बयान दबाव में है ?



पिछले दिनों, किजि और मैन्नी के सेट पर, फिल्म के नायक सुशांत सिंह राजपूत के फिल्म की नायिका संजना सांघी से कुछ ज़्यादा मित्रवत हो जाने से नाराज़ संघी द्वारा अपने माँ-पिता को सेट पर बुला लेने और फिल्म छोड़ कर चले जाने की खबरें सुर्ख हुई थी।

यह खबरें उस समय उछलीं जब बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट उफान पर था।

हालाँकि, संजना ने किसी पर आरोप नहीं लगाया था। ज़्यादातर खबरें अखबारों या पीआर टीम की ही देन थी।

 सुशांत सिंह राजपूत को सफाई देनी पड़ी। उन्हें संजना के साथ अपनी ई-मेल साझी करनी पड़ी। इसके बावजूद उन पर निर्माता की गाज गिर ही गई। अमेरिका से फॉक्स स्टार स्टूडियोज के उच्च  अधिकारियों ने कड़े एक्शन लेने के निर्देश जारी कर दिए थे। सुशांत सिंह राजपूत किज़्ज़ी और मैन्नी से बाहर होने के कगार पर थे।

इसी दौरान फिल्म के डेब्यूटांट निर्देशक मुकेश छाबड़ा भी मीटू के घेरे में आ गए थे।

परन्तु, कथित मीटू का एंटी क्लाइमेक्स अब आ गया है।

संजना संघी ने अपना एक स्टेटमेंट जारी किया है।  उन्होंने अपना यह स्टेटमेंट अमेरिका की यात्रा से वापस आने के बाद जारी किया।


इसमें उन्होंने साफ़ किया कि "किजि और मैन्नी के सेट पर मुझसे दुर्व्यवहार और दुराचरण की निराधार और सारहीन खबरें मैंने अख़बारों में पढ़ी हैं। मैं साफ़ कर देना चाहती हूँ कि मेरे साथ  ऎसी कोई घटना नहीं हुई । उपयुक्त  होगा कि ऐसे सभी अनुमानों पर विराम लगा दिया जाए। "


संजना सांघी के इस स्पष्टीकरण के बाद, किन्नी और मैन्नी के विवाद में विराम लग जायेगा, इस पर शक करने की पूरी गुंजाईश है।

संजना सांघी की यह डेब्यू फिल्म थी। सेट से पैदा होने वाली तमाम खबरें उनके नकचढ़ी और अनावश्यक इमोशनल होने की ओर इशारा कर सकती हैं। यह उनके फिल्म करियर पर भारी पड़ सकता था ।

फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स की एक दूसरे के साथ फलर्टिंग और खिंचाई, वरिष्ठ एक्टर द्वारा नवोदित से दोस्ताना रवैया रख कर उनकी झिझक मिटाने की कोशिशे की जाती हैं।  संजना संघी इस मामले में बतंगड़ बनाने वाली साबित हो सकती थी।

हो सकता है कि उन्होंने अपना यह बयान इसी दबाव में दिया हो। क्योंकि, बीच शूटिंग में वह इतने दिन कहाँ चली गई थी। क्यों नहीं उन्होंने पहले यह बयान दिया? यह सवाल तो सर उठाते ही हैं। 




सोनम कपूर ने किया रायशा लालवाणी की पुस्तक का लोकार्पण -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सोनम कपूर ने किया रायशा लालवाणी की पुस्तक का लोकार्पण


बॉलीवुड दिवा सोनम कपूर ने नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में रायशा लालवाणी लिखित पहली पुस्तक द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ का लोकार्पण किया।

पुस्तक लॉन्च के मौके पर सोनम एवं रायशा के अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, जनरल वी के सिंह, एक्टर मंजोत और कई अन्य प्रसिद्ध शख्सियत भी मौजूद थीं।

रूपा पब्लिकेशन के कपीश मेहरा ने किताब की सराहना की।


रायशा लालवाणी द्वारा लिखित द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ 25 वर्षीय एक महिला की साहसिक कहानी है। जैसे-जैसे उपन्यास की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे ही परत-दर-परत पात्रों की अनूठी यात्रा आगे बढ़ती है। यह उपन्यास एक सच्ची घटना पर आधारित है।

जहां तक बात रायसा लालवाणी की है, तो एक मां, एक कहानी टेलर, एक गृहस्थ महिला होने के साथ रात में लेखन-कला करने वाली महिला हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय की यह पूर्व छात्रा इंटरनेशनल बिजनेस में भी मास्टर हैं।


लेकिन, जहां तक बात लेखन-कला की है, तो यह उनके जीवन में एक दिलचस्प मोड़ की तरह आई है। रायशा के लेखन की कहानी उनके बचपन से ही शुरू हो गई थी, जब वह बडे़ शहरों में लोगों की जीवनी को एक भूमिका के रूप में समझ गई थी।

रायशा के पास एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है, क्योंकि उनके मल्टीटास्किंग स्किल काफी सराहनीय हैं। दुबई में रहते हुए मां के रूप में इनका रोल, गृहिणी की भूमिका और व्यवसायी के साथ-साथ लेखक के कर्तव्यों की भूमिका से कई लोगों को प्रेरणा मिलती है।

दी डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ नामक पुस्तक न केवल बताता है कि कैसे एक लड़की और उसका परिवार जीवन में समस्याओं के साथ लड़ता है, बल्कि यह उपन्यास यह भी दिखाता है कि हम इस समाज में कैसे रह रहे हैं और हम सभी लगभग एक ही तरह का अनुभव भी हासिल कर रहे हैं।

बता दें कि सिंगर हरिहरन, स्मिता पारीख, आश्विन संघी, सलीम मर्चेंट, पंकज दुबे ने भी रायशा लालवाणी की उनके काम के लिए प्रशंसा की है।

राजा रसोई और अनोखा अंदाज़ चित्रों में - क्लिक करें 

राजा रसोई और अनोखा अंदाज़ चित्रों में








RAJA RASOI’s Andaaz Gets more Anokha- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

RAJA RASOI’s Andaaz Gets more Anokha


Raja Rasoi Aur Andaaz Anokha opened to rave reviews from viewers and foodies alike. Fans of both, the Raja Rasoi franchise and of celebrity chef host Ranveer Brar found much to like in the new format. It is no surprise then that Season 2 of the successful series is all set to bring fresh episodes on EPIC Channel.

The franchise created and virtually owns the niche in the genre of Indian food stories and in Season 2, Ranveer continues his experimentation with Indian cuisine on the show which he fondly calls his ‘food laboratory’. This time the ‘kitchen of experiments’ is set up in a beautiful retreat home Alibaug -the rustic coastal town of Maharashtra where the chef continues to be ably supported in his whims by his trusted  aide – Manu Bhai, played by Manvendra Tripathi. The repartee between the two provides for memorable moments in the show.


The series of 14 episodes is curated with menus set around interesting themes like ‘Food of the Literati’, where Ranveer cooks the favourite food of Mirza Ghalib and Rabindranath Tagore while narrating some interesting stories from their lives. Other themes include ‘Railways and Daak Bangla’; ‘Kashmiriyat’; ‘Tibetan food’; among others. 

 “The more you get to know Indian cuisine, the more you realise there is a lot left to discover” commented Chef and Host Ranveer Brar. “Through this show I have deep dived into the DNA of Indian cooking and returning to Raja Rasoi’s kitchen, rediscovering recipes and reviving forgotten ingredients once again was a thrilling experience. We have more insights into our culture of food and Season 2 will cover a lot more than viewers have seen before.”


Akul Tripathi, Head, Content & Programming, EPIC Channel added, “India’s infotainment is just incomplete without Indian food. The Raja Rasoi series, right from the inception has been a huge hit with the audiences. Raja Rasoi Aur Anya Kahaaniyaan received rave reviews and along with it several requests to do a cooking format to it. That is how Raja Rasoi Aur Andaaz Anokha was born. Season 1 was lapped up and Ranveer carries the show as if it was made for him. His spontaneity and his easy charm are sure to win hearts all over again.” 


Tune into Raja Rasoi Aur Anokha Andaaz from 26th October, every Friday at 10:00 pm only on EPIC Channel.


ऑल्टबालाजी पर रूपांतरित डबल ट्रबल ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday, 23 October 2018

ऑल्टबालाजी पर रूपांतरित डबल ट्रबल !


ऑल्ट बालाजी पर डबल ट्रबल होने जा रहा है। लेकिन, यह डबल ट्रबल हिंदी में होगा।

एकता कपूर ने परितोष पेंटर के इस डबल ट्रबल को नाम दिया है बेबी कम न !

मूल नाटक का नायक आदित्य एक ही समय में दो महिलाओं का अलग अलग दिनों में मनोरंजन कर अपनी पैसे की ज़रूरतों को पूरा करता है। ख़ास बात यह है कि यह दोनों औरते एक दूसरी के बारे में नहीं जानती।

अब आदित्य की ट्रबल उस समय डबल हो जाती है, जब यह दोनों महिला किरदार एक साथ आदित्य के अपार्टमेंट जा पहुंचते ही हैं, कुछ दूसरे किरदार भी आदित्य के घर पहुँच जाते हैं।

कैसे निबटता है या निबटाया जाता है आदित्य ! यह बेबी कम न का कथासार है।

इस सीरीज में श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, शेफाली जरीवाला, नीता शेट्टी, चंकी पांडेयमानसी स्कॉट और राजेंद्र चावला उक्त  किरदारों को अंजाम देंगे।

इस सीरीज से शेफाली जरीवाला कैमरे की चकाचौंध कर देने वाली दुनिया में वापसी हो रही है।  कभी शेफाली ज़रीवाला काँटा लगा गर्ल टाइटल से फेमस हुई थी।

इस सीरीज की स्ट्रीमिंग जल्द ही ऑल्ट बालाजी के ओटीटी प्लेटफार्म से होने लगेगी ।



हिंसा, गाली गलौच और सेक्स से भारी मिर्ज़ापुर सीरीज का ट्रेलर - क्लिक करें 

हिंसा, गाली गलौच और सेक्स से भरी मिर्ज़ापुर सीरीज का ट्रेलर



CID - STATEMENT - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

CID - STATEMENT


Having completed 20 years, CID, is the longest running cult show on Sony Entertainment Television. It has been a great journey so far, along with Fireworks Productions, and CID will now take an intermittent break starting 28th October, 2018. The last episode of the show will be aired on 27th October, 2018. The show will gear up for a renewed season with a lot more contextual cases keeping alive the thrill that the audience has experienced so far.


प्रदीप सरकार की फिल्म में पत्रलेखा - पढ़ने के लिए क्लिक करें




प्रदीप सरकार की फिल्म में पत्रलेखा


विद्या बालन (परिणीता और एकलव्य : द रॉयल गार्ड), रानी मुख़र्जी (लगा चुनरी में दाग और मर्दानी), दीपिका पादुकोण (लफंगे परिंदे) और काजोल (हेलीकाप्टर ईला) के बाद फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार अब बॉलीवुड की पांचवी अदाकारा के साथ एक प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं।

लेकिन, यह एक शार्ट फिल्म होगी। प्रदीप की यह फिल्म एक अंतर्राष्ट्रीए ओटीटी प्लेटफार्म पर देखी जा सकेगी।

तीन शार्ट फिल्मों के इस संकलन में तीन फिल्म निर्देशक अपनी फिल्मो को शामिल करेंगे। इसमें से एक फिल्म प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं।

प्रदीप सरकार की फिल्म तयशुदा विवाह पर है। इसी फिल्म में नायिका की भूमिका पत्रलेखा कर रही हैं। पत्रलेखा की भूमिका रियल लाइफ है।  यानि वह फिल्म में एक बंगाली महिला की भूमिका कर रही हैं। इस फिल्म की तमाम शूटिंग भी कलकत्ता में की जा रही है ।

प्रदीप सरकार की पिछली निर्देशित फिल्म काजोल के साथ हेलीकाप्टर ईला थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल सकी थी।  
                                                                                                

सिम्बा में गोलमाल गैंग का कैमिया - पढ़ने के लिए क्लिक करें 



सिम्बा में गोलमाल गैंग का कैमिया



निर्देशक रोहित शेट्टी ने, अपने बचपन के दोस्त और एक्टर अजय देवगन के साथ और उनके बिना कई हिट एक्शन कॉमेडी फ़िल्में दी हैं।

उन्होंने, जहाँ अजय देवगन को बाजीराव सिंघम बनाया, वही शाहरुख़ खान के चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कॉमेडी फिल्म भी बना डाली।

लेकिन, उनका जिस प्रकार का जुड़ाव गोलमाल सीरीज से है, वैसा किसी दूसरी फिल्म से नहीं।

उन्होंने सबसे ज़्यादा फ़िल्में अजय देवगन के साथ ही की हैं। शाहरुख़ खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले के बाद, रोहित शेट्टी, अब तीसरे एक्टर के साथ फिल्म बना रहे हैं। यह तीसरे एक्टर हैं रणवीर सिंह।

रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के साथ एक्शन फिल्म सिम्बा बना रहे हैं।  लेकिन, इसके बावजूद वह अपने बाल सखा अजय देवगन और गोलमाल गैंग को भूले नहीं है।

सिम्बा में, अजय देवगन का कैमिया है। वह फिल्म के क्लाइमेक्स में बाजीराव सिंघम के किरदार में कैमिया करेंगे ।

रोहित शेट्टी ने, सिम्बा में ही, एक सीक्वेंस अपने गोलमाल गैंग के लिए भी तैयार कर लिया है। इस सीक्वेंस में हिस्सा लेने के लिए गोलमाल गैंग के तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े को हैदराबाद बुलाया गया है, जहाँ वे २९ अक्टूबर को इस सीक्वेंस की शूटिंग में हिस्सा लेंगे। 

बताते चलें कि गोलमाल सीरीज की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन २० अक्टूबर २०१७ को रिलीज़ हुई थी।

इस प्रकार  से, कोई एक साल बाद गोलमाल सीरीज के नायक अजय देवगन और उनके गैंग के तमाम सदस्य रोहित शेट्टी के साथ एक बार फिर नज़र आएंगे।


प्रभाष के जन्मदिन पर साहो की झलकियां - क्लिक करें 

प्रभाष के जन्मदिन पर साहो की झलकियां

मौनी रॉय इन सेक्सी ब्लू

हर्ड कौर का नया म्यूजिक विडियो आंटी डांस कर





अब ७ महीने बाद आएगी वंडर वुमन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब ७ महीने बाद आएगी वंडर वुमन


वार्नर ब्रदर्स की फिल्मों की रिलीज़ की तारीख़ में मामूली बदलाव किया गया है।

सिक्स बिलियन डॉलर मैन को वार्नर ब्रदर्स की फिल्मों की रिलीज़ की तारीखों के कैलेंडर से हटा लिया  गया है।

तारीखों के नए शिड्यूल के अनुसार वंडर वुमन १९८४ की रिलीज़ ७ महीने पीछे कर दी गई है। गाल गैडोट की मुख्य भूमिका वाली, २०१७ में रिलीज़ फिल्म वंडर वोमन की सीक्वल फिल्म वंडर वुमन १९८४ को १ नवंबर २०१९ को रिलीज़ होना था।

फिल्म वंडर वुमन की डायना प्रिंसेस गाल गैडोट ने ट्वीट करते हुए बताया, "गर्मियों में रिलीज़ पहली वंडर वुमन को ज़बरदस्त सफलता मिली थी। इसलिए, हमें जैसे ही मौका मिला कि आज की प्रतिस्पर्द्धा के दौर में गर्मियों का फायदा उठाया जा सकता है, हमने इसमें बदलाव कर दिया।"


अब यह फिल्म ०५ जून २०२० को रिलीज़ होगी।  पहली वंडर वुमन ०२ जून २०१७ को रिलीज़ हुई थी। लगभग १५० मिलियन डॉलर के बजट में बनी वंडर वुमन ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ८२१.८ मिलियन डॉलर का कारोबार किया था।

वंडर वुमन १९८४, अब समकालीन होगी। वंडर वुमन का दौर १९८४ का होगा, जब डायना प्रिंसेस यानि वंडर वुमन सोवियत संघ के साथ शीत युद्ध में उलझ जाती है।

इस सीक्वल फिल्म में गाल गैडोट और उनकी निर्देशक पैटी जेंकिन्स एक बार फिर साथ हैं। फिल्म में क्रिस पाइन, पेड्रो पास्कल और क्रिस्टन वीग को भी लिया गया है।

वंडर वुमन १९८४ को अगले हफ्ते ही मुक़ाबला करना होगा रेड नोटिस का। यूनिवर्सल की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के नायक ड्वेन जॉनसन हैं। रेड नोटिस १२ जून २०२० को रिलीज़ होगी।

इससे पहले, डिज्नी द्वारा भी ड्वेन जॉनसन की फिल्म जंगल क्रूज की रिलीज़ की तारीख़ अक्टूबर २०१९ से बढ़ा कर २४ जुलाई २०२० कर दी थी।  

दलीप ताहिल करेंगे लिखित सहमति लेकर 'बलात्कार' ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें