Monday, 3 December 2018

पानीपत के लिए गंजे हुए अर्जुन कपूर और संजय दत्त


पिछले दिनोंमलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी करके निकले,  अभिनेता अर्जुन कपूर अपना सर और चेहरा ढकेबचते-बचाते निकलते से लगे। ऐसा लगा कि वह अपने और मलाइका के संबंधों पर सवालों से बचना चाह रहे थे।

पानीपत के गंजे सदाशिव राव
जबकिवास्तविकता यह नहीं थी।  दरअसलअर्जुन कपूर अपना लुक छिपा रहे थे।  उनका लुकआशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत के लिए था।  इस फिल्म में सदाशिव राव भाऊ की भूमिका के लिए अर्जुन कपूर को अपने सर के बाल उतरवाने पड़े हैं। बाद में, अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर अपना हैट पहने चित्र अपलोड करते हुए, अर्जुन कपूर ने इसका संकेत भी दिया ।

क्या ज़रूरी था गंजा होना ?
चूंकिफिल्म की शूटिंग काफी लम्बे समय तक चलनी है और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्मों के किरदार वास्तविकता के निकट रखना चाहते हैंइसलिए अर्जुन कपूर को मराठा सरदार बनने के लिए खुद को गंजा करना पड़ा।


दो-दो गंजे
दिलचस्प बात यह है कि पानीपत में एक नहीं दो दो गंजे होंगे।  फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका कर रहे संजय दत्त भी गंजे किरदार में नज़र आएंगे।  इसके लिए संजय दत्त ने अपने बालों पर उस्तरा चलवा लिया है। इस प्रकार सेदर्शकों को फिल्म पानीपत में दो गंजे चरित्र तलवार भांजते और मोटे मोटे डायलाग बोलते नज़र आएंगे।

अग्निपथ के बाद गंजे संजय
संजय दत्त ने, पानीपत से पहले, करण जौहर निर्मित एक्शन फिल्म अग्निपथ के विलेन कांचा चीना के लिए खुद को गंजा किया था ।  दिलचस्प बात यह थी कि संजय दत्त इस फिल्म के लिए दो बार गंजे हुए ।

अग्निपथ के लिए दो बार हुए गंजे
अग्निपथ की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। करण जौहर फिल्म में कैटरीना कैफ का एक आइटम रखना चाहते थे ।  इस चिकनी चमेली गीत को कांचा के अड्डे पर फिल्माया जाना था । इसलिए, संजय दत्त के किरदार कांचा की मौजूदगी ज़रूरी थी ।  उस समय तक, संजय दत्त के सर पर बाल उग आये थे और वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त थे ।  लेकिन, संजय दत्त को, कांचा चीना की भूमिका के लिए फिर गंजा होना पडा और दूसरी फिल्मों में विग लगा कर काम करना पडा ।  


रोहित शेट्टी की करप्ट सिंघम कॉपी है सिम्बा - पढ़ने और देखने के लिए क्लिक करें 

रोहित शेट्टी की करप्ट सिंघम कॉपी है सिम्बा



रोहित शेट्टी की, रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आज जारी हुआ।इस ट्रेलर से फिल्म रोहित शेट्टी की पुरानी फिल्म सिंघम पर आश्रित लगती है।

सिंघम का कहानी बयान 
शुरुआत ही, अजय देवगन के सिंघम के नदी से नहा कर निकलने वाले सीन से होती है।  वही कहानी बताते चलते हैं।

ट्रेलर में नयापन नहीं 
ट्रेलर नयेपन को तरसता है। सिम्बा का भीड़ के साथ कार के बोनट पर बैठे आना, अजय देवगन की फिल्म गोलमाल की याद दिला देता है।  तमाम गीतों में एक्स्ट्रा आर्टिस्ट की भीड़ रोहित शेट्टी ब्रांड है। लेकिन, अब यह ब्रांड अजय देवगन के साथ कुछ इतना जुड़ गया है कि अजय देवगन ब्रांड बन जाता है। पर फिल्म में रणवीर सिंह हीरो हैं।

सिंघम टाइप एक्शन 
फिल्म के एक्शन भी जाने पहचाने है।  तमाम सीन चुराए हुए लगते हैं।  अजय देवगन और प्रकाश राज के बीच आटा माझी सटकेला संवाद को याद कराने वाला एक दृश्य भी है।

बच्चा, जो करप्ट पुलिस बनना चाहता है 
सिर्फ कहानी यह है कि सिंघम जिस छोटे बच्चे की कहानी सुना रहा है, वह बचपन से पुलिस बनना चाहता है, लेकिन पैसा कमाने के लिए। एक हादसा उसे ईमानदार बना देता है।

टेम्पर की रीमेक सिम्बा 
यह फिल्म, जूनियर एनटीआर की तेलुगु फिल्म टेम्पर की रीमेक है।  कितना अलग रख पाए हैं, रणवीर सिंह इसे दर्शकों के मन में कितना उतार पाते हैं, इसकी जानकारी तो २८ दिसंबर को ही हो सकेगी।

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले का जश्न -पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday, 2 December 2018

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले का जश्न

संजय दत्त के साथ गैंगस्टर फिल्म में आयुष शर्मा


जब सुपरस्टार हो साला, तब गोरा लगे काला ! आयुष शर्मा के लिए यह वाक्य काफी मुफीद बैठता है। आयुष शर्मा का हिंदी फिल्म डेब्यू फिल्म लवयात्री से हुआ था।  इस फिल्म के निर्माण में २५ करोड़ खर्च हुए थे। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल तमाम १० करोड़ ही बटोर सकी। यह एक बुरी असफलता थी।

जब सुपरस्टार हो साला !
लेकिन, आयुष शर्मा कोई आम अभिनेता नहीं। वह सलमान खान के बहनोई हैं। जब सुपरस्टार हो साला तो क्या गोरा क्या काला ! लवयात्री का निर्माण सलमान खान ने किया था। लवरात्रि की असफलता के बावजूद, आयुष ने हिमांचल प्रदेश के लिए अपना बोरिया बिस्तर नहीं बांधा। खबर आई कि सुपरस्टार अपने बहनोई की के लिए एक बड़ी एक्शन फिल्म बनाना चाहता है।  आयुष इसके लिए अपनी तैयारी भी कर रहे थे।

अहमद खान की फिल्म
आज साफ हुआ कि स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स आयुष शर्मा के लिए फिल्म का निर्माण करने जा रहा है।  स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के मुख्यकार्यकारियों में प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर और अहमद खान के नाम शामिल हैं। अहमद खान ही इस एक्शन फिल्म को निर्देशित करेंगे।


सलमान खान के दोस्त साजिद नाडियाडवाला
अहमद खान ने, साजिद नाडियाडवाला के लिए फिल्म बागी २ का निर्देशन किया था।  साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान बहुत अच्छे दोस्त हैं।  साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म किक के हीरो सलमान खान ही थे। इन्ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी २ के निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म का निर्माण होगा।

गैंगस्टर फिल्म
यह एक गैंगस्टर फिल्म होगी। यह बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। अभी इस फिल्म के दूसरे विवरण बताये नहीं गए हैं। क्योंकि, संजय दत्त, फिलहाल, फिल्म कलंक और पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी एक फिल्म, प्रस्थानम की रीमेक लगभग पूरी हो चुकी है।  लेकिन उनकी एक दूसरी फिल्म तोरबाज़ के बंद हो जाने की खबर है। 

क्या ‘सिम्बा’ साबित होगी ‘केदारनाथ’ की सारा ? -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या ‘सिम्बा’ साबित होगी ‘केदारनाथ’ की सारा ?


इस साल की आखिरी फिल्म, रोहित शेट्टी निर्देशित सिम्बा होगी। कहा जा सकता है कि साल की समाप्ति सारा अली खान करेंगी। इस फिल्म के नायक रणवीर सिंह है। फिल्म में उनकी नायिका सारा अली खान है। सिम्बासारा के करियर की दूसरी फिल्म है। सारा अली खान का हिंदी फिल्म डेब्यू ७ दिसंबर को फिल्म केदारनाथ से हो रहा है। लेकिन, ट्रेड पंडित यह देखना चाहेंगे कि सारा की फिल्म सिम्बा इस साल को किस तरह से ख़त्म करती है।  

भाई-भतीजावाद की सारा  
सारा अली खान, बॉलीवुड के कुख्यात निपोटिज्म की देन हैं।  वह फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। हालाँकि, उनकी पहली फिल्म केदारनाथ के निर्माता अभिषेक कपूर हैं। लेकिनकरण जौहरश्रीदेवी की बेटी की तरह, सारा को खुद लांच करना चाहते थे।लेकिनसारा की माँ अमृता सिंह ने ज़िद्द बाँध ली कि सारा का हिंदी फिल्म डेब्यू करण जौहर की फिल्म से न हो। इस विवाद के बीच अभिषेक कपूर ने सारा अली खान को केदारनाथ की नायिका बना लिया। 


स्टार किड्ज़ का सिलसिला 
बॉलीवुड के बड़े सितारों के बच्चो का हिंदी फिल्मों में आने का सिलसिला इस साल भी जारी रहा।शशांक खेतान की फिल्म धड़क से शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का फिल्म डेब्यू हुआ। सनी देओल को ग़दर स्टार बनाने वाले निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा का भी इस  साल फिल्म डेब्यू हुआ । उनकी पहली फिल्म जीनियस का निर्देशन पिता अनिल शर्मा ने ही किया था।

विनोद मेहरा का बेटा 
हालिया रिलीज़ बाज़ार में सारा अली खान के पिता सैफ अली खान के सामने डट कर अभिनय करने वाले रोहन मेहरा पुराने जमाने के नायक अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं। एक प्रकार से, कुनबापरस्ती का नमूना आयुष शर्मा भी है। वह, सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं।  सलमान खान ने, उनका फिल्म डेब्यू करने के लिए फिल्म लवयात्री का निर्माण किया था। इस फिल्म से वारिना हुसैन का भी फिल्म डेब्यू हो रहा था। 

मिलेगी सफलता !
क्या, सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलेगी? क्या दिसंबर में सिम्बा की सफलता, उन्हें टॉप की नायिका बना देगी ? यह सवाल, फिलहाल काल्पनिक हैं।इस साल हुए स्टार किड्ज़ डेब्यू फुसफुसे पटाखा साबित हुए हैं।  आयुष शर्मा और उत्कर्ष शर्मा की फ़िल्में चली ही नहीं।


धड़क के लिए बहुत नहीं धड़का दिल 
धड़क को मिली साधारण सफलता से श्रीदेवी की बेटी को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन, उनके हीरो ईशान खट्टर को फिल्मों का इंतज़ार है। इस साल हुआ स्टार किड्ज़ का डेब्यू धमाकेदार नहीं हो सका है। सारा अली खान तो ज़्यादा असफल फ़िल्में देने वाले एक्टर सैफ अली खान और फिल्मों को अलविदा कह चुकी अमृता सिंह की बेटी हैं। उनके इर्दगिर्द वह ग्लैमर नहीं है। 

केदारनाथ और सिम्बा में सिर्फ सारा  
इसके बावजूद, केदारनाथ उन्हें हिट बना सकती है, अगर सारा अली खान खूबसूरत नज़र आएं और दुखांत रोमांटिक किरदार में समर्थ अभिनेत्री साबित हो, फिल्म को सुशांत राजपूत जितना कंधा दे।  सिम्बा एक्शन फिल्म है।  इसे रणवीर सिंह को ही ढोना है। अगर सारा ग्लैमरस ही लगी तो उनकी नैया पार हो जायेगी।  इसलिए, सारा का केदारनाथ को कन्धा देना और सिम्बा  को बड़ा हिट होना, सारा के करियर के लिहाज़ से बहुत ज़रूरी है। क्या ऐसा होगा ?  

इश्क़ सुभान अल्लाह में हो रहा टेंशन और ड्रामा - देखने के लिए क्लिक करें 

इश्क़ सुभान अल्लाह में हो रहा टेंशन और ड्रामा

कल आ रहा है 'सिंबा' का ट्रेलर

वर्ल्ड एड्स डे परेड पर स्मिता ठाकरे के साथ सनी लियॉन

Smita Thackeray and Sunny Leone unite for Freedom Parade on World AIDS Day


Mukkti Foundation, a non-profit foundation, spearheaded by Smita Thackeray has always been in the forefront when it comes to HIV awareness. The organization has relentlessly worked over the last two decades achieving global recognition by the World Health Organization (WHO) for their work in the field of HIV-AIDS and bringing about a change in the society.


This World AIDS Day, Smita Thackeray undertook the ‘Freedom Parade’ initiative where Sunny Leone, Nisha Harale and she united the Straight and the LGBTQ+ communities to put a fun spin on spreading awareness for the fight against HIV.


“It is time we thought of spreading AIDS awareness by positively joining hands with all the communities. Enjoy your life with small precautions because you have only one life.,” said Smita Thackeray.


“I believe it’s not a choice. I believe you are born a certain way. You are born with a certain right to express yourself in whatever way you want. Love doesn’t know gender. Love doesn’t know whether you are a boy or girl. HIV is a stigma and there are so many ways you can get the disease. Just educate yourself if you don’t know how it spreads. If you want to dress like a woman, dress like a woman. If you want to dress like a man, dress like a man. Most of my friends are gays and lesbians and I am proud of them all,” expressed Sunny Leone.


The awareness against HIV and AIDS is much needed since India has the third largest HIV epidemic in the world, with 2.1 million people living with HIV. The most common means of spreading this HIV epidemic in India is by sexual transmission, which accounted for 86% of new infections in 2017/2018. Official records show that in the year 2017-18 alone 116 HIV positives died in Mumbai, showing a steep rise in HIV prevalence. This is just the official count and we suspect the reality to be even higher. Maharashtra also shows the highest number of HIV positive cases from the whole on India. 



The first step towards Mukkti from HIV began with mass awareness!

 सारा दांव सारा पर- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सारा दांव सारा पर


जानना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर २०१९ के बॉलीवुड की शुरुआत सैफ अली खान की, अक्षत वर्मा निर्देशित डार्क कॉमेडी फिल्म कालकांडी से हुई थी।  यह फिल्म १२ जनवरी को रिलीज़ हुई थी।  इससे भी दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड के लिए २०१९ का खत्म सैफ की बेटी सारा अली खान करेंगी।  सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म सिम्बा २८ अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में, सारा के नायक रणवीर सिंह होंगे। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं । सिम्बा, सारा के करियर की दूसरी फिल्म है। सारा अली खान का हिंदी फिल्म डेब्यू भी इसी साल रिलीज़ हो रही फिल्म केदारनाथ से हो रहा है। 

सारा अली खान की केदारनाथ 
सारा अली खान की पहली फिल्म, वास्तव में केदारनाथ थी।  यह पहली फिल्म इस लिहाज़ से थी कि अभिषेक कपूर की केदारनाथ को ही सारा ने पहली बार साइन किया था।  हालाँकि, करण जौहर चाहते थे कि वह इस स्टार किड को डेब्यू कराएं।  लेकिनसारा की माँ अमृता सिंह ने ज़िद्द बाँध ली कि सारा का हिंदी फिल्म डेब्यू करण जौहर की फिल्म से न हो।  इसी के बाद, अभिषेक कपूर ने सारा अली खान को केदारनाथ की नायिका बना लिया।  फिल्म में सारा के नायक सुशांत सिंह राजपूत हैं।  अब यह बात दीगर है कि केदारनाथ तमाम पचड़ों में फंसती रही, फिल्म की शूटिंग रुकती और चलती रही।  एक समय तो ऐसा लगा था कि केदारनाथ बंद हो जाएगी।  ऐसे समय में, डैड सैफ का चिंतित होना स्वाभाविक था।  वह मैदान में कूदे।  सारा को निर्माता करण जौहर ने अपनी रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिम्बा के लिए साइन कर लिया।  एकबारगी, सिम्बा सारा की पहली फिल्म बनने को तैयार थी।  लेकिन, यकायक अभिषेक कपूर ने केदारनाथ को ७ दिसंबर को रिलीज़ करने का ऐलान कर दिया।  इस प्रकार से, सारा अली खान द्वारा साइन पहली फिल्म केदारनाथ ही, सारा की पहली रिलीज़ फिल्म भी बन गई।

सैफ के मुक़ाबले में ज़ोया हुसैन का डेब्यू  
केदारनाथ की रिलीज़ के साथ ही बॉलीवुड को एक नया चेहरा मिल गया है।  इस साल बॉलीवुड को कई नए चहरे मिले हैं।  लेकिन, सारा उन सितारा औलादों में हैं, जिनके चारों और अपने स्टार पेरेंट्स का आभा मंडल फैला  रहता है।  अन्यथा, इस साल तो कई नए चेहरे, जिनमे मॉडल भी थी, टीवी स्टार भी और बॉलीवुड से बिलकुल अनजान लड़कियां भी।  सारा के पिता सैफ की फिल्म कालकांडी के साथ ही रिलीज़ बॉक्सिंग पर अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्केबाज़ से जोया हुसैन का डेब्यू हुआ था।  ज़ोया हुसैन ने, मुक्केबाज़ में नायक विनीत कुमार सिंह के रोमांस की भूमिका की थी।  ज़ोया हुसैन मॉडल हैं।  उनकी स्क्रीन प्रजेंस है।  लेकिन, अच्छी बात यह रही कि उनके अभिनय की प्रशंसा भी हुई।  उनकी एक हिंदी फिल्म हाथी मेरे साथी इस साल रिलीज़ हो सकती है।  इस फिल्म में राणा डग्गुबाती बनदेवता की भूमिका में हैं। 

दूसरी भाषा की फिल्मों से एक्टर 
बाहुबली सीरीज की फिल्मों के डब संस्करण की सफलता से दक्षिण से फिल्मों का आना और एक्टरों का हिंदी फिल्मों में काम करना बढ़ा है।  साउथ के कई  स्थापित एक्टर हिंदी फिल्मों में काम करना चाहते हैं।   मराठी फिल्म इंडस्ट्री से भी एक्टर्स की आमद हुई है।  बेशक, इनकी शुरुआत बहुत ज़बरदस्त नहीं हुई, लेकिन बॉलीवुड के एक्टरों के कान खड़े करने वाली ज़रूर हुई है। निर्माता अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी की नायिका खुद अनुष्का ही थी।  लेकिन, इस फिल्म में बांगला फिल्म अभिनेत्री ऋताभरी चक्रवर्ती की भूमिका दिलचस्प थी।  फिल्म की शुरुआत ही उनकी भूमिका के रहस्य से लिपटी होती है।  ईरानी  फिल्म निर्देशक मजीद माजिदी ने मुंबई की  झुग्गियों में रहने वाले कुछ किरदारों पर फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स का निर्माण किया था। इस फिल्म का हिंदी संस्करण दर्शकों के सामने आया। इस फिल्म से, अभिनेता अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ मलयालम फिल्म अभिनेत्री मालविका मोहनन का हिंदी फिल्म डेब्यू हुआ था।  वह दक्षिण की आधा दर्जन फ़िल्में कर चुकी हैं।  वह रजनीकांत की आगामी फिल्म पेट्टा की भी नायिका हैं। पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस ईशा रिखी का बॉलीवुड डेब्यू जयेश प्रधान की डांस कॉमेडी फिल्म नवाबजादे से हुआ था। आकर्ष खुराना की कॉमेडी फिल्म कारवां से इरफ़ान खान के साथ मलयालम फिल्म स्टार दुलकर सलमान का डेब्यू हुआ था। वह मलयालम फिल्मों के सुपर स्टार माम्मूटी के बेटे हैं। अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की डेब्यू फिल्म जीनियस की नायिका इशिता चौहान की बतौर नायिका पहली फिल्म मलयालम और तमिल में आशा ब्लैक थी। जीनियस उनकी बतौर नायिका पहली हिंदी फिल्म थी । धीरज कुमार की थ्रिलर फिल्म काशी इन सर्च ऑफ़ गंगा में देविना की भूमिका करने  वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या देवन दक्षिण की  मलयालम, तमिल और कन्नड़ फ़िल्में कर चुकी हैं। 

मॉडलिंग से फिल्मों में 
लखविंदर शाबला की कॉमेडी फिल्म राजा अबरोडिया की नायिका वैषणवी पटवर्द्धन एक मॉडल हैं।  वह सुपर मॉडल इंडिया २०१५ की रनर अप रही है। शूजित सरकार की फिल्म अक्टूबर में वरुण धवन के साथ फाइव स्टार होटल में काम करने वाली शिउली की भूमिका में बनिता संधू ने बेहतरीन अभिनय किया था।अक्टूबर से पहले, बनिता ने कुछ टीवी कमर्शियल किये थे। ऎसी ही अपनी एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करते समय शूजित की नज़र बनिता पर गई थी। किंगफ़िशर कैलेंडर की मॉडल आयशा शर्मा की पहली हिंदी फिल्म सत्यमेव जयते जॉन अब्राहम के साथ थी।

फिल्म स्टार्स के बच्चे 
हमेशा की तरह, बॉलीवुड के बड़े सितारों के बच्चो का हिंदी फिल्मों में आने का सिलसिला इस साल भी जारी रहा।  शशांक खेतान की फिल्म धड़क से शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का फिल्म डेब्यू हुआ। करण जौहर की यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। उत्कर्ष शर्मा इस लिहाज़ से स्टार किड्ज़ की श्रेणी में आ जाते हैं कि उनके पिता हिंदी की कई बड़ी फिल्मों के निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा है।  उत्कर्ष ने पहली बार अपने पिता की फिल्म ग़दर एक प्रेमकथा में बाल कलाकार की भूमिका की थी। उन्ही को लांच करने के लिए अनिल शर्मा ने फिल्म जीनियस का निर्माण किया था। बाज़ार में सैफ अली खान जैसे एक्टर के साथ डट कर अभिनय करने वाले रोहन मेहरा पुराने जमाने के नायक अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं। 

टीवी एक्ट्रेस भी 
टेलीविज़न सीरियलों की कई चर्चित अभिनेत्रियों ने भी हिंदी फिल्म डेब्यू किया।  इनमे एकता कपूर के शो नागिन की नागिन शिवन्या और महादेव की सति मौनी रॉय ख़ास उल्लेखनीय हैं। मौनी रॉय इस समय, निर्माता करण जौहर की ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी के पहले हिस्से ब्रह्मास्त्र पार्ट १ की शूटिंग कर रही है। लेकिन, उनका फिल्म डेब्यू अक्षय कुमार के साथ हॉकी का पहला गोल्ड जीतने की घटना पर फिल्म गोल्ड से हो चुका है। टीवी शो कुमकुम भाग्य की बुलबुल अरोड़ा की भूमिका से चर्चित मृणाल ठाकुर का हिंदी फिल्म डेब्यू लव सोनिया से हो चुका है। लेकिन, उनकी अगले ससथ दो बड़ी फ़िल्में, हृथिक रोशन के साथ सुपर ३० और जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस रिलीज़ होंगी। यहाँ के हम सिकंदर, कुछ तो लोग कहेंगे और कितनी मोहब्बत है जैसे सीरियलों से जानी पहचानी अभिनेत्री कृतिका कामरा का जैकी भगनानी के साथ कॉमेडी फिल्म मित्रों से डेब्यू काफी फुसफुसा रहा। कुछ इसी तरह से, मेरी आशिकी तुम से की इशानी वाघेला के चरित्र से चर्चित राधिका मदान की विशाल भरद्वाज की फिल्म पटाखा से एंट्री सीला पटाखा साबित हुई। एक वीर की अरदास..वीरा से चर्चा में बनी रहने वाली एक्ट्रेस दिगंगना सूर्यवंशी का विशेष फिल्म्स की म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म जलेबी बासी साबित हुई। उनकी इसके बाद रिलीज़ गोविंदा के साथ कॉमेडी फिल्म फ्राईडे भी असफल साबित हुई।

सलमान खान नहीं बना पाए स्टार 
सलमान खान ने अपने बहनोई आयुष शर्मा को हिंदी फिल्मों का नायक बनाने के लिए फिल्म  लवयात्री का निर्माण किया था।  इस फिल्म में आयुष शर्मा की नायिका वारिना हुसैन थी।  लेकिनबड़े तामझाम और प्रचार के साथ रिलीज़ रोमांस फिल्म लवयात्री बुरी तरह से असफल हुई।  साबित हो गया कि बॉलीवुड का सुपरस्टार बीच किसी को स्टार नहीं बना सकता है।  यही बात दूसरे बॉलीवुड के स्टार किड्स और अन्य पर लागू होती है। इसीलिए, हिंदी फिल्म दर्शकों की निगाहें, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की इस साल रिलीज़ हो रही दो फिल्मों केदारनाथ और सिम्बा पर लगी हुई हैं। क्या सारा अली खान को सिर्फ स्टार किड्स के बतौर सफलता मिल जाएगी ? या उन्हें खुद को साबित करना होगा?

बॉलीवुड न्यूज़ ०२ दिसंबर- पढ़ने के लिए क्लिक करें