Monday 19 November 2018

अलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र से कलंक तक दौड़


आजकल, आलिया भट्ट को, मुंबई की सडकों पर भागते देखा जा सकता है। वह एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर दूसरी की शूटिंग के लिए दौड़ लगाती हैं।

कभी शशि कपूर बन गए थे टैक्सी
१९७० के दशक में, अभिनेता शशि कपूर को टैक्सी कहा जाता था। क्योंकि, वह हर समय टैक्सी पर बैठे एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो तक भागते नज़र आ थे। उनके पोते, रणबीर कपूर की रोमांस आलिया भट्ट उतनी व्यस्त तो नहीं। लेकिन, मुंबई के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की तरफ भागती आलिया भट्ट को, आसानी से देखा जा सकता है।

कलंक और ब्रह्मास्त्र के लिए दिन-रात 
आलिया को, आजकल, मुंबई में अपनी दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं।  यह दोनों ही फ़िल्में २०१९ में रिलीज़ होनी है। आलिया भट्ट, अपनी इन फिल्मों के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। बताते हैं कि दहिसर में आलिया भट्ट की अभिषेक वर्मन निर्देशित सितारा बहुल फिल्म कलंक की शूटिंग हो रही है।  वह दिन में इस फिल्म की शूटिंग करती हैं। पूरे दिन शूटिंग के बाद, बिना आराम किये आलिया भट्ट दक्षिण मुंबई की तरफ भागती हैं।


रात में ब्रह्मास्त्र
दक्षिण मुंबई में, आजकल रात में अयान मुख़र्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हो रही है। वह देर रात तक, ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। सूत्र बताते हैं कि आलिया भट्ट को ऐसे ही कुछ दिन, दहिसर से साउथ मुंबई की तरफ भागते रहना है, शूटिंग के लिए रात-दिन एक करने है।

आराम का वक़्त नहीं
पढ़ने में इतनी आसान लग रही आलिया भट्ट की दौड़ में, बेचारी आलिया को आराम का वक़्त ही नहीं मिलता।  वह जो  थोड़ा बहुत आराम कर पाती हैं, वह कार से मुंबई के एक सिरे से दूसरे जाते समय ही।  


अब पंजाबी बोलेगा सिंघम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment