Tuesday 14 February 2023

The Night Manager के कवर पेर Anil Kapoor और Aditya Roy Kapoor

 


जॉन ले कार्रे की १९९३  में प्रकाशित लोकप्रिय पुस्तक द नाइट मैनेजर का भारतीय रूपांतरण १७ फरवरी से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. यह सीरीज इस  स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के हॉटस्टार स्पेशल कैटलॉग के अंतर्गत  निर्मित की गई है। इस अवसर पर, कदाचित इतिहास में पहली बार एक भारतीय शो एक अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर उपन्यास के कवर पर दिखाई दे रहा है . इस कवर पर शो के दो प्रमुख अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के टीवी शो का पोस्टर छापा गया हैं।




भारतीय  द नाइट मैनेजर के १७ फरवरी से डिज्नी + हॉटस्टार पर सभी एपिसोड एक बार   में  एक साथ देखने के लिए उपलब्ध होंगे।

 

 


इस शो में आदित्य रॉय कपूर एक पूर्व सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो सेवानिवृति के बाद  एक होटल के नाईट मेनेजर के रूप में शांत जीवन व्यतीत कर रहा  है, लेकिन खुफिया अधिकारियों द्वारा  उसे अंडरकवर बन कर एक कुख्यात और खतरनाक हथियार डीलर के आंतरिक चक्र में घुसपैठ करने के लिए तैयार किया जाता है, शो में इस भूमिका को अनिल कपूर द्वारा निभाया गया है।

 



बताते चलें कि भारतीय अनुकूलन वाले इस शो के प्रमुख पोस्टर और कलाकृति को उपन्यास के कवर पर चित्रित किया गया है, जिसे पेंगुइन रैंडम हाउस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है। जबकि पुस्तक का प्लॉट ब्रिटिश पात्रों पर आधारित है और काफी हद तक स्विट्जरलैंड में सेट है, भारतीय रूपांतरण में भारतीय पात्रों और कुछ स्थानीय स्थलों में  शूटिंग  की गई है ।

 



द नाईट मेनेजर को पहली बार २०१६ में अंग्रेजी भाषा में टीवी श्रृंखला में रूपांतरित किया गया था। यह छह एपिसोड की सीमित श्रृंखला के रूप में प्रसारित हुई थी, इस श्रृंखला में टॉम हिडलेस्टन और ह्यूग लॉरी ने क्रमशः पूर्व सैनिक जोनाथन पाइन और हथियार डीलर रिचर्ड रोपर के रूप में अभिनय किया।

 

 


इस श्रृंखला की समीक्षकों द्वारा प्रशंसा की गई और इसने २०१६ के प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स और २०१७ के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार जीते।

No comments:

Post a Comment