अभी, १३ जुलाई को, मुंबई के १०८ साल पुराने ओलम्पिया कैफ़े में, हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान, अभिनेता मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के साथ दिखाई दिए। यह तीनों इस कैफ़े में कैफ़े के प्रसिद्ध बन चस्का मस्का और चाय का आनंद लेने गए थे।
हॉलीवुड के दिग्गज जानते हैं कि
मुंबई के वासियों में जितना इस कैफ़े का चाय बन चस्का मस्का का चस्का है, उतना ही हॉलीवुड फिल्मों का भी चस्का है। इसीलिए
वह इस कैफ़े में अपनी १७ जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म द ओडिसी के दौरान
दिखाई दिए थे।
'द ओडिसी', हॉलीवुड की एक
बहुप्रतीक्षित एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसे प्रसिद्ध निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और निर्देशित किया है।
होमर के प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और ऐनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में
हैं। यह फिल्म १७ जुलाई २०२६ को भारत के
सिनेमाघरों में अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज हो रही है।
फिल्म का कथानक ट्रोजन युद्ध के बाद, ग्रीक राजा ओडिसियस (मैट डेमन) की अपने घर इथाका लौटने की लंबी और खतरनाक
यात्रा का है। इस दौरान उसका सामना कई पौराणिक जीवों, जैसे साइक्लोप्स और सायरन से होता है। यह फिल्म
होमर के प्रसिद्ध प्राचीन ग्रीक महाकाव्य 'द ओडिसी' पर आधारित है।
इस फिल्म के मुख्य चरित्रों में मैट डेमन के साथ ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडाया भी शामिल हैं।
विशेष बात यह है कि यह फीचर फिल्म पूरी तरह से आईमैक्स फिल्म कैमरों से शूट
की गई है, जो दर्शकों को शानदार
सिनेमाई अनुभव देने जा रही है।
विगत दिनों, फिल्म के भव्य प्रीमियर के लिए निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, अपनी फिल्म के अभिनेताओं मैट डेमन और टॉम हॉलैंड
आये थे ।
अब तक 'द ओडिसी' पर सीधे तौर पर या उससे प्रेरित होकर लगभग पांच
से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फ़िल्में और टीवी मिनी-सीरीज़ बनाई जा चुकी हैं।
इनमें से सबसे प्रसिद्ध रूपांतरण निम्नलिखित हैं-
यूलिसिस (१९५४): यह इस महाकाव्य पर बनी पहली सबसे बड़ी और लोकप्रिय हॉलीवुड
फिल्म थी । इसमें मुख्य चरित्र ओडिसियस/यूलिसिस को दिग्गज अभिनेता किर्क डगलस (Kirk Douglas) ने निभाया था और उनके साथ
एंथनी क्विन थे । इसके निर्देशक मारियो कैमेरिनी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर
व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही थी। इसे क्लासिक सिनेमा का हिस्सा भी माना जाता
है।
ओ ब्रदर, व्हेयर आर्ट दाउ? (२०००): यह फिल्म 'द ओडिसी' का एक मॉडर्न और अनोखा
रूपांतरण थी, जिसकी कहानी १९३० के दशक
के अमेरिका में सेट की गई थी। इसके मुख्य अभिनेता जॉर्ज क्लूनी थे और फिल्म का
निर्देशन कोएन ब्रदर्स (Joel and Ethan Coen) ने किया था। २६
मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में ७२ मिलियन से अधिक का
व्यवसाय किया और यह एक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई।
'द ओडिसी' का मूल कथानक एक नायक की घर वापसी की लंबी, बाधाओं से भरी और एडवेंचरस यात्रा पर आधारित है।
इस थीम पर कई अन्य ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्में बनी हैं:
ट्रॉय (२००४): यह होमर के ही दूसरे महाकाव्य 'इलियाड' पर आधारित है, जो ओडिसी की कहानी से ठीक
पहले की घटना (ट्रोजन युद्ध) को दिखाती है। इसमें ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में थे
और इसने दुनिया भर में ४९७ मिलियन डॉलर से
अधिक की बंपर कमाई की थी।
इंटरस्टेलर (२०१४): क्रिस्टोफर नोलन की ही इस फिल्म को स्पेस के बैकड्रॉप
में एक 'आधुनिक ओडिसी' माना जाता है, जहाँ एक पिता अपने बच्चों के पास घर लौटने के लिए ब्रह्मांड की खतरनाक
यात्रा पर निकलता है। इसने दुनिया भर में ७३० मिलियन डॉलर से अधिक का कारोबार किया
था।
द रेवेनेंट (२०१५): लियोनार्डो डिकैप्रियो की यह फिल्म भी एक व्यक्ति के
जीवित बचकर अपने घर लौटने के कठिन संघर्ष की महागाथा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ५३२ मिलियन डॉलर की शानदार
कमाई की थी।
बॉलीवुड की बात करें तो क्या ऐसे
कथानक को पर्दे पर उतारा गया है? बॉलीवुड में सीधे
तौर पर ग्रीक पौराणिक कथाओं पर फिल्में नहीं बनी हैं, लेकिन "घर वापसी की लंबी यात्रा, रास्ते की मुश्किलें और अपनों से मिलने की
तड़प" वाले कथानक को भारतीय संदर्भ में कई बार बेहद खूबसूरती से उतारा गया
है।
बजरंगी भाईजान (२०१५): यह आधुनिक भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी 'होमकमिंग' और 'ओडिसी' कहानियों में से एक है, जहाँ एक व्यक्ति सभी बाधाओं, देशों की सीमाओं और खतरों को पार करते हुए एक
मूक बच्ची को उसके घर पहुँचाने की यात्रा पर निकलता है। कबीर खान की यह फिल्म
ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।
कारवां (२०१८) और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (२०११) जैसी फ़िल्में यात्रा (Road Trip) के माध्यम से जीवन की खोज
और खुद को समझने के आधुनिक कथानक पर आधारित हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
अब फिर आते हैं 'द ओडिसी' पर। यह हॉलीवुड की अब तक की सबसे भव्य फिल्म
मानी जा रही है, जो पूरी तरह IMAX कैमरों पर शूट हुई है और जिसके ओपनिंग वीकेंड
में ही दुनिया भर से २०० मिलियन डॉलर की कमाई करने के अनुमान लगाए जा रहे हैं!
मैट डेमन (ओडिसियस), फिल्म के मुख्य नायक हैं, जो इथाका का राजा है। ट्रोजन युद्ध जीतने के बाद, वह अपने घर लौटने के लिए समुद्र के सबसे भयानक खतरों और राक्षसों से लड़ते हैं।
अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने ओडिसियस की वफादार पत्नी पेनेलोप की भूमिका की है। वह सालों तक अपने पति का इंतजार करती है और इस बीच अपने राज्य को हड़पने की कोशिश करने वाले दुष्टों से खुद को और अपने महल को बचाती है।
टॉम हॉलैंड (टेलीमेकस), ओडिसियस और
पेनेलोप के बेटे बने हैं । वह अपने पिता की तलाश में निकलता है और महल के दुश्मनों
के खिलाफ खड़ा होता है।
रॉबर्ट पैटिनसन (पॉलीफेमस / साइक्लोप्स), ओडिसियस की यात्रा का सबसे बड़ा विलेन, जो एक आँख वाला विशालकाय राक्षस (Cyclops) है।
जेंडाया (सायरन / एथेना): युद्ध और बुद्धि की ग्रीक देवी बनी हैं, जो ओडिसियस की इस मुश्किल यात्रा में गुप्त रूप से उसका मार्गदर्शन करती हैं।
No comments:
Post a Comment