ऊपर का चित्र देखिये ! अल्फा के इस पोस्टर में हृथिक रोशन के चेहरे के बड़े से क्लोज़अप के नीचे अनिल कपूर और शरवरी से संरक्षित आलिया भट्ट कितनी डरी डरी सी लग रही है। उनके डर का क्या कारण है ? शायद इस कहानी से आगे चल कर कोई निष्कर्ष निकले।
ईश्वर की कृपा कि बिना पाकिस्तान में रिलीज़ हुए यशराज फिल्म्स की आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म अल्फ़ा दूसर सप्ताह में प्रवेश कर गई। अब यह बात दूसरी है कि दूसरे शुक्रवार इस फिल्म का कलेक्शन औंधे मुंह गिर रहा है। यशराज फिल्म्स और आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स की फीमेल स्पाई फिल्म अल्फा ५० करोड़ के लिए हांफ रही है। क्या इसे अल्फा और स्पाई यूनिवर्स की ख़त्म कहानी समझा जाए ?
अल्ला अल्ला खैर सल्ला करते करते अल्फा दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई। किन्तु, दूसरे शुक्रवार इसका १.६५ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय, इसके एक दिन पहले के २.५० के विशुद्ध व्यवसाय से ३४ प्रतिशत गिरावट वाला था। यद्यपि, यह गिरावट अजय देवगन की हास्य फिल्म धमाल ४ की रिलीज़ के कारण हुई, क्योंकि इसके यह स्क्रीन धमाल ४ को आवंटित कर दिए गए।
स्पष्ट रूप से फिल्म पहले सप्ताह पचास करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय नहीं कर पाई। जबकि, यह ओवररेटेड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म थी। इसके साथ फिल्म को पहले दिन ७५३४ शो दिलवा देने वाला बैनर था।
आलिया भट्ट ने, विगत कुछ सालों में असफल फिल्मों की श्रृंखला बना दी है। वह अल्फा के अतिरिक्त जिगरा, हार्ट ऑफ स्टोन, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, सड़क २, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ तथा कलंक जैसी बॉक्स ऑफिस पर कलंक फ़िल्में दे चुकी है। क्या अल्फा असफलता के बाद, आलिया भट्ट का करियर समाप्त हो जाएगा। ऎसी आशा तो नहीं की जा सकती। किन्तु, आलिया भट्ट ने यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह अवश्य लगा दिया है।
समाचार है कि संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर में आलिया भट्ट के दृश्यों को छोटा कर रहे है। यह भी समाचार है कि फरहान अख्तर अपनी फिल्म को जिन्दा रखने के लिए जी ले जरा से आलिया भट्ट को निकालने जा रहे है।
सबसे बड़ी बात ! क्या यशराज फिल्म्स अपनी अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म पठान २ और टाइगर वर्सेज पठान को घोषणा से आगे ले जाएगा ? अभी कुछ भी कहना जल्दी होगी। कदाचित, आदित्य चोपड़ा को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और २४ दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग को दर्शको के रुझान की प्रतीक्षा होगी।
No comments:
Post a Comment