Tuesday, 7 July 2026

#Disney की लाइव एक्शन #Moana १० जुलाई से



२०२६ की लाइव-एक्शन मोआना, डिज़्नी की २०१६ में प्रदर्शित एनिमेटेड फिल्म का ही रियल-लाइफ रूपांतरण है। ड्वेन जॉनसन माउई के रूप में लौट रहे हैं। अपनी संस्कृति और गीतों के लिए याद की जाने वाली यह फिल्म १० जुलाई, २०२६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है




 

ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन द्वारा माउई की भूमिका निभाने और कैथरीन लागा'इया  द्वारा मोआना का चरित्र निभाने के अतिरिक्त इस लाइव-एक्शन फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें और तथ्य निम्नलिखित हैं इस फिल्म के प्रशंसकों के लिए जानने रोचक होंगे ।




 

ड्वेन जॉनसन के लिए यह चरित्र बहुत भावनात्मक है। उन्होंने बताया कि एनिमेटेड फिल्म में माउई का लुक और हाव-भाव उनके असली नाना, महान हाई चीफ पीटर माविया से प्रेरित थे ।




 

ड्वेन जॉनसन का कहना है कि जब उन्होंने २०१६ में माउई को आवाज़ दी थी, तब से लेकर अब तक एक पिता के रूप में उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। अब वह अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों को इस किरदार में और भी गहराई से जोड़ पाए हैं।




 

इस लाइव-एक्शन फिल्म के लिए डिज़्नी ने १७ वर्षीय नवोदित अभिनेत्री कैथरीन लागा'इया को चुना है। एनिमेटेड फिल्म में मोआना को आवाज़ देने वाली अभिनेत्री, औली'इ क्रावाल्हो ने इस लाइव-एक्शन फिल्म के लिए खुद मना कर दिया था, ताकि किसी अन्य पैसिफिक आइलैंड की नई कलाकार को आगे आने का मौका मिल सके।




 

औली'इ क्रावाल्हो ने भले ही लाइव-एक्शन फिल्म में मोआना का किरदार नहीं निभाया, लेकिन वह इस फिल्म में एक कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं।




 

लाइव-एक्शन फिल्म का निर्देशन टोनी और एमी पुरस्कार विजेता थॉमस कैल  (हैमिल्टन) कर रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में लिन-मैनुअल मिरांडा द्वारा रचित सदाबहार गाने और संगीत का जादू देखने को मिलेगा।




 

ड्वेन जॉनसन के अनुसार, पूरी कास्ट और क्रू ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म में पोलिनेशियन संस्कृति का असली सम्मान हो और उसमें मना कीआध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा की झलक स्पष्ट दिखाई दे।




 

१० जुलाई २०२६ प्रदर्शित होने जा रही लाइव-एक्शन 'मोआना' फिल्म के सीक्वल को लेकर डिज़्नी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अभी, डिज़्नी का पूरा ध्यान १० जुलाई, २०२६ को रिलीज़ होने वाली इसी पहली लाइव-एक्शन फिल्म को सफल बनाने पर केंद्रित है।




 

यद्यपि, इस लाइव-एक्शन फिल्म के भविष्य और इसके संभावित सीक्वल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें ऐसी है, जो लाइव-एक्शन फ्रैंचाइज़ी की संभावना की ओर संकेत करते है । डिज़्नी का इतिहास रहा है कि उसने अलादीन और द लायन किंग जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर लाइव-एक्शन फिल्मों के सीक्वल या स्पिन-ऑफ बनाए हैं। अगर २०२६ की यह लाइव-एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक धमाल मचाती है, तो डिज़्नी इसके लाइव-एक्शन सीक्वल पर काम शुरू कर सकता है।




 

यदि, डिज़्नी इस लाइव-एक्शन फिल्म का अगला भाग बनाने का फैसला करता है, तो उसके पास कहानी पहले से तैयार है। वे हाल ही में आई एनिमेटेड फिल्म   मोआना २ (२०२४) की कहानी, जिसमें मोआना सुदूर समुद्रों में मोटुफेतु द्वीप की खोज करती है, को ही लाइव-एक्शन सीक्वल के रूप में ढाल सकते हैं ।





 

डिज़्नी अपने कई शानदार और क्लासिक एनिमेटेड किरदारों को बड़े पर्दे पर असल दुनिया यानि लाइव-एक्शन में उतारने की बड़ी तैयारी कर रहा है। मुफासा और हर्कुलस के साथ-साथ आने वाले सालों में कई और बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी । 





मोआना फ्रैंचाइज़ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस  ओपनिंग पर एक नजर -  १/ मोआना (२०१६) को पहले ३ दिन ५६ मिलियन डॉलर की ओपनिंग मिली थी। इसकी पांच दिनों का थैंक्स गिविंग ८२ मिलियन डॉलर की थी।  २०२४ में प्रदर्शित सीक्वल फिल्म मोआना २ ने पहले तीन दिन १३९ मिलियन डॉलर और थैंक्स गिविंग के पांच दिन में २२५ मिलियन डॉलर की ओपनिंग मिली थी।  





जहाँ तक लाइव एक्शन फिल्म मोआना की बात हैं, इसकी  पहले तीन दिनों में  ६० से ७० मिलियन डॉलर की अग्रिम  बुकिंग अनुमानित है।  

No comments: