स्वतंत्रता दिवस २०२६ सप्ताहांत में, सनी देओल की बटवारा १९४७ और आवारापन २ प्रदर्शित
हो रही है। ट्रेड पंडित बॉक्स ऑफिस पर इस टकराव को उत्सुकता से देख रहे है। किन्तु, अगस्त का सबसे दिलचस्प टकराव रक्षाबंधन
सप्ताहांत में देखने को मिल सकता है। इस सप्ताहांत में, तीन फिल्मों टॉक्सिक, इथा और वन के अतिरिक्त खोसला का घोसला २ के
प्रदर्शित होने की सूचना है।
रक्षाबंधन पूरे देश में, शुक्रवार २८ अगस्त को मनाया जायेगा। किन्तु, यश की फिल्म टॉक्सिक, दो दिन पहले अर्थात बुधवार २६ अगस्त को ही रिलीज़
ही जाएगी। श्रद्धा कपूर की वास्तविक चरित्र पर फिल्म इथा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
की वन, दो दिन बाद, रक्षाबंधन के दिन २८ अगस्त को प्रदर्शित हो रही
है। इस प्रकार से, जहाँ २८ अगस्त
कोई तीन फिल्मों का दुर्लभ टकराव देखने को मिलेगा, वह यश की फिल्म को दो दिनों तक सोलो रिलीज़ का
फायदा मिल जायेगा।
इस महा टकराव से किस फिल्म को फायदा या नुकसान होगा और
कितना होगा ? यह निर्भर करता
है कि फिल्म के प्रति दर्शकों की रूचि और रुझान पर। इसके लिए फिल्म के एक्टर के
दर्शकों पर प्रभाव, विगत फिल्म का
बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन और स्टार कास्ट महत्वपूर्ण है।
टॉक्सिक अ फेयरी लव स्टोरी फॉर ग्रोन अप्स में यश, नयनतारा, किआरा अडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम
है। यह फिल्म यश की ४२७ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय करने वाली फिल्म केजीएफ चैप्टर २
के बाद प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की सम्पूर्ण भारत के दर्शको को घोषणा
के समय से ही प्रतीक्षा है। यह फिल्म अखिल भारतीय नहीं, अखिल विश्व स्तर पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म
की शूटिंग मूल कन्नड़ के अतिरिक्त अंग्रेजी में एक साथ हुई है। यह फिल्म हिंदी सहित
विश्व की कुछ अन्य भाषाओँ में भी प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का बजट ८५० करोड़ का भारी भरकम है।
इथा पूरी तरह से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर केंद्रित और
उनकी स्टार अपील पर निर्भर फिल्म है। प्रसिद्ध लावणी आर्टिस्ट विथाबाई
नारायणगांवकर की भूमिका कर रही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सबका ध्यान खींचती है। यह
फिल्म विथाबाई की ज़िंदगी की कहानी बताती है और लोक थिएटर के प्रति उनके डेडिकेशन
को दिखाती है, जिसमें वह बहुत
ज़्यादा प्रेग्नेंट होने के बावजूद परफॉर्म करती थीं और बच्चे को जन्म देने के
तुरंत बाद बैकस्टेज स्टेज पर लौट आई थीं। इस फिल्म का बजट, टॉक्सिक से काफी कम १२० करोड़ है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की थ्रिलर फिल्म वन की सशक्त कड़ी
कथानक, लोक कथा और थ्रिल
का मिश्रण है। यह फिल्म पूरी तरह से, अपनी स्टार अपील नहीं, बल्कि कथानक की अपील पर निर्भर है। इस फिल्म का बजट ७० करोड़ से अधिक है।
इसमें कोई संदेह नहीं कि यह तीनों फ़िल्में रक्षा बंधन, ओणम और ईद के त्यौहार पर प्रदर्शित हो रही है।
ऐसे छुट्टियों के माहौल में, फिल्म प्रेमी दर्शक सिनेमाघरों तक जरूर पहुंचेगा। उनके लिए, भिन्न शैली वाली इन तीन फिल्मों में से एक का
चुनाव आसान होगा। इसलिए, तीनों फिल्में दर्शक पा सकती है। किन्तु, बात टिकेगी स्क्रीन की संख्या पर। इसमें कोई संदेह नहीं कि टॉक्सिक को सबसे अधिक
परदे मिलेंगे। दो दिन बाद, टॉक्सिक के परदे
ईठा और वन के मध्य बटेंगे। किन्तु, इतनी सकारात्मक परिस्थितियो में भी ईठा
को टॉक्सिक से परदे लेने में जोर आजमाइश करनी होगी। वन के लिए तो उचित संख्या में परदे और शो टाइम
मिलना काफी कठिन लगता है। यद्यपि, टॉक्सिक और वन की चर्चा इस वजह से भी हो रही है कि टॉक्सिक और वन से रियल
लाइफ की पत्नी और पति टकरा रहे है। किआरा अडवाणी टॉक्सिक की नायिका है, जबकि उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा वन के नायक
है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक के क्रेज और ईथ की श्रद्धा कपूर की
लोकप्रियता के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन' को स्क्रीन
शेयरिंग और दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
चर्चा है कि 'वन' के मेकर्स इस नुकसान से बचने के लिए रिलीज डेट
आगे बढ़ा सकते हैं।
तीन बड़ी
फिल्में एक साथ आने से किसी भी एक फिल्म को पूरे देश में शत-प्रतिशत थिएटर्स नहीं
मिल पाएंगे। हिंदी बेल्ट में श्रद्धा कपूर की 'ईथा' और यश की 'टॉक्सिक' के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर तगड़ी खींचतान
होगी। यदि, तीनों फिल्मों का
कथानक बहुत अच्छा भी हुआ, तो भी दर्शक अपनी
जेब और समय के हिसाब से बजट बांट लेंगे। इससे जो फिल्म सोलो रिलीज होकर ५०० करोड़
कमा सकती थी, वह क्लैश के कारण
३०० से ५०० करोड़ पर सिमट सकती है। इस क्लैश में कंटेंट ही किंग साबित होगा।
शुरुआती फायदा यश की 'टॉक्सिक' को अपनी पैन-इंडिया स्टार पावर के कारण मिलेगा।
यदि, श्रद्धा कपूर की 'ईथा' को 'स्त्री 2' जैसी मजबूत माउथ-पब्लिसिटी मिल गई, तो वह लंबी रेस में 'टॉक्सिक' के हिंदी कलेक्शन को बड़ा नुकसान पहुँचा सकती है।
किसी भी फिल्म का बजट और स्टार कास्ट ही यह तय करते हैं
कि उसे बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कितनी कमाई करनी होगी। भारी-भरकम बजट फिल्म
के लिए जोखिम बढ़ा देता है, जबकि मजबूत स्टार कास्ट शुरुआती दिनों में दर्शकों को खींचने की गारंटी
होती है । भारी बजट (८५०-९०० करोड़) के
कारण टॉक्सिक पर सबसे ज्यादा दबाव है। इस फिल्म को हिट का टैग पाने के लिए ही ११००
करोड़ ककी कमाई करनी होगी । ईथा टकराव के बाद भी १२० करोड़ के बजट के कारण सुरक्षित
मानी जा रही है । जिस प्रकार से, श्रद्धा कपूर की विगत फिल्म स्त्री २ ने कीर्तिमान कमाई की थी, उसे देखते हुए फिल्म ईथा २५० करोड़ की कमाई आसानी
से कर ले जायेगी । किन्तु, ७० से ९० करोड़ के
बजट वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म वन को लागत निकालने के लिए ही १०० करोड़ का
कारोबार करने में कठिनाई होगी ।
No comments:
Post a Comment