Tuesday, 7 July 2026

#Dhamaal4 में #AjayDevgn, #RiteishDeshmukh, #RaviKishan का धमाल !



अजय देवगन की, साहस और हास्य से भरपूर फिल्म धमाल ४, १० जुलाई २०२६ को प्रदर्शित होने जा रही है।  इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा की टीम खजाने की खोज में है।  इस फिल्म को रवि किशन के साथ ग्लैमर की छौंक संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता ने दी है।  





 अजय देवगन, इस धमाल फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल (२२ फरवरी २०१९)  से पहली बार जुड़े थे।  इस फिल्म में अजय देवगन अपने साथियों के साथ ५० करोड़ के काले धन के खजाने को प्राप्त करने के लिए अभियान पर निकलते है। नब्बे करोड़ के बजट में बनी टोटल धमाल ने, बॉक्स ऑफिस पर २२८ करोड़ का ग्रॉस किया था। 




 

धमाल ४ भी छुपे हुए खजाने की खोज के कथानक वाली है।  इस खोज यात्रा को रोमांटिक बनाने के लिए संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता को लिया गया है।  संजय मिश्रा,  रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी के साथ हास्य का तड़का देंगे।  धमाल ४ का बजट २०० करोड़ का बताया  जा रहा है।  इसलिए, इस फिल्म को भारी ओपनिंग तो लेनी ही होगी, बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाये रखने का प्रयास भी करना होगा।





धमाल ४ के निर्देशक इंद्र कुमार हैं। फिल्म के निर्माताओं में टी सीरीज, पैनोरमा स्टूडियोज और अजय देवगन की निर्माण संस्था देवगन फिल्म्स के नाम सम्मिलित हैं। यह फिल्म पहले यह फिल्म ३ जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही थी। किन्तु, यशराज फिल्म्स की स्पाई फ्रैंचाइज़ी फिल्म अल्फा से टकराव टालने के लिए इसे १० जुलाई को शिफ्ट कर दिया गया।





जहाँ तक, धमाल ४ की स्टार कास्ट का सरोकार है, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ही, पहली धमाल से जुड़े हुए है। पहली दो धमाल फिल्मों में संजय दत्त और आशीष चौधरी भी थे। किन्तु, टोटल धमाल और धमाल ४ में यह दोनों नहीं है।




जहाँ तक बजट का प्रश्न है, धमाल ४ इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे अधिक बजट में बनी फिल्म है। पहली धमाल का बजट १० करोड़ था, फिल्म ने ५०.७३ का ग्रॉस किया था। डबल धमाल का बजट २९ करोड़ था, फिल्म ने ७०.५४ करोड़ का ग्रॉस किया था। टोटल धमाल का बजट ९० करोड़ था फिल्म ने २२८ करोड़ का ग्रॉस किया। अब देखने वाले बात होगी कि २०० करोड़ की चौथी धमाल कितना ग्रॉस कर पाती है!





क्या धमाल ४ में हिट होने का कथानक है ? बताते हैं कि फिल्म में अजय देवगन और गैंग ट्रेज़र ऑफ़ लाइफ यानि जीवन के सबसे बहुमूल्य खजाने की खोज में निकालेंगे। यह खजाना सोने और आभूषणों का बहुमूल्य खजाना है। ट्रेलर के अनुसार उपेंद्र लिमये खजाने का राज खोलते है।  ट्रेलर में अभिनेता रवि किशन एक समुद्री डाकू की भूमिका में भोजपुरी सुर में संवाद बोलते है। फिल्म में रवि किशन पर, दर्शकों को थिरकाने वाला चटनी गीत भी है।





धमाल ४ का भारी भरकम बजट इसकी स्टार कास्ट की फीस के कारण बढ़ा है। फिल्म की प्रमुख तिकड़ी रितेश देशमुख ने १० करोड़, अरशद वारसी और रवि किशन ने ३-३ करोड़, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता ने २-२ करोड़ की फीस ली है।



  

धमाल ४ की सफलता के कितने अवसर हैं? धमाल ४ एकल फिल्म के रूप में प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म को हॉलीवुड की ड्वेन जॉनसन अभिनीत लाइव एक्शन फिल्म मोआना से ही मुकाबला है। आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के तुरंत बाद रिलीज होने के बावजूद, धमाल ४ अपने मास-अपील और कॉमेडी जोनर के कारण बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ले सकती है।





धमाल ४ को दुनिया भर में ४५०० से ५००० तक स्क्रीन मिल सकते है। यह फिल्म भारत में ३८०० स्क्रीन तक मिल सकते हैं। फिल्म को अपनी जनमानस में अपील और हास्य के कारण सिंगल स्क्रीन में अधिक जगह मिलेगी। अजय देवगन मल्टीप्लेक्स दर्शकों की पसंद होते है। 

No comments: