Tuesday 4 September 2018

अब स्त्री बनेगी फ्रैंचाइज़ी फिल्म

पहले दिन, ६.८३ करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ने, शनिवार को वीकेंड की शुरुआत दहाई आंकड़ा छू कर यानि १०.८७ करोड़ से की।

संडे को इस फिल्म का कलेक्शन १४.५७ करोड़ तक पहुँच गया था।

इस प्रकार से, फिल्म स्त्रीं ने ३२.२७ करोड़ का वीकेंड किया।

अब निगाहें सोमवार यानि वीकडे के पहले दिन लगी हुई थी।

स्त्री ने टेम्पो बनाये रखते हुए ९.७० करोड़ का सोमवार निकला।

एक कम बजट की फिल्म के लिहाज़ से ४१.९७ करोड़ का कारोबार बहुत अच्छा था।

नए निर्देशक अमर कौशिक की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की प्रारंभिक सफलता ने इसके निर्माता दिनेश विजन को काफी उत्साहित किया है। इसलिए, वह फिल्म को स्त्री फ्रैंचाइज़ी में बदलने की सोच रहे हैं।

हालाँकि, वह कहते हैं, "फिल्म को हमने इसी प्रकार से लिखा था ताकि फ्रैंचाइज़ी फिल्म बनाई जा सके। फिल्म के आखिरी हिस्सों में इसे देखा जा सकता है।"

हॉरर फिल्म के दर्शक काफी है।

जबसे, इस जॉनर में कॉमेडी का छौंक लगाया गया है, फिल्मों की सफलता के अवसर बढ़ गए हैं। 

पिछले साल रिलीज़, रोहित शेट्टी की अजय देवगन अभिनीत फिल्म गोलमाल अगेन में हॉरर के तड़के ने कमाल दिखा दिया था। फिल्म २०० करोड़ तक पहुंची।

इसलिए, सिर्फ २५ करोड़ के बजट में बनी फिल्म स्त्री का अब तक चार दिनों में ४१.९७ करोड़ का कारोबार निर्माता के उत्साह को बढ़ा रहा है तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं।

अब देखने वाली बात होगी कि स्त्री २ का ऐलान कब होता है ?

क्या इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव  और पंकज त्रिपाठी जैसी स्टार कास्ट होगी ?

क्या दूसरी फ्रैंचाइज़ी फिल्म पहली फिल्म की तरह दर्शकों पर पकड़ बनाये रख सकेगी ?

सवाल बहुत से हैं। मगर जवाब केवल एक है - स्त्री २।

No comments:

Post a Comment