Sunday 9 September 2018

रागिनी खन्ना ने गाया मुझसे प्यार करते हो

रागिनी खन्ना अब गायिका बन गई है। रागिनी खन्ना ने अपना पहला सिंगल मुझसे प्यार करते हो अँधेरी के द व्यू में लांच किया।

उनका यह सिंगल, उनकी माँ जानी मानी जानीमानी लेखकसंगीतकार, गायिका, एंकर, आरजे और ब्यूटी विथ एस्ट्रोलॉजी की संस्थापक कामिनी खन्ना की म्यूजिक कंपनी कामिनी खन्ना म्यूजिक द्वारा लांच किया गया।

रागिनी खन्ना को टीवी के दर्शक राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी की रागिनी शर्मा और ससुराल गेंदा फूल सुहाना के तौर पर जानते हैं।

अपनी टीवी की इमेज के सहारे रागिनी फिल्मों में गई। फिल्मों में वह सफल नहीं हो सकी।  उनकी रिलीज़ तीन फ़िल्में दो हिंदी फ़िल्में तीन थे भाई और गुडगाँव तथा एक पंजाबी फिल्म भाजी इन प्रॉब्लम फ्लॉप हुई।

अब वह गायिकी में हाथ आजमाने आई हैं। उनकी माँ कामिनी इसमें उनकी मदद कर सकती हैं। 

कामिनी खन्ना म्यूजिक के तहत हर प्रकार के एल्बम लांच किये जायेगे। कामिनी का एक यूट्यूब चैनल भी है। इसी चैनल पर इस कंपनी के एल्बम अपलोड  किये जाएंगे।

रागिनी के सिंगल को उनकी माँ कामिनी ने ही लांच किया।

रागिनी ने अपने इस सिंगल के गीत मुझसे प्यार करते हो की कुछ पंक्तियाँ भी गुनगुनाई।

यहाँ बताते चलें कि कामिनी खन्ना एक्टर गोविंदा की सगी बहन हैं।  इस नाते रागिनी खन्ना गोविंदा की भांजी हुई।  

गोविंदा और वरुण शर्मा की फिल्म फ्राई डे का ट्रेलर- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment