Wednesday 7 November 2018

लम्बी फिल्मों के ठग हैं आमिर खान


लम्बी फ़िल्में लम्बा नुकसान
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शैख़ की मुख्य भूमिका वाली पीरियड फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान तीन घंटे से सिर्फ ५ मिनट कम की लम्बाई वाली फिल्म है। आम तौर पर इतनी लम्बी फिल्मों के खतरें होते हैं।  क्योंकि, अगर फिल्म दर्शकों को नापसंद हुई तो  फिल्म जितनी ज़्यादा लम्बी होगी, उसका बॉक्स ऑफिस पर उतना ही बुरा हाल हो सकता है।


सफल हुई हैं आमिर खान की लम्बी फ़िल्में 
लेकिन, आमिर खान की फिल्मों की ख़ास बात यह है कि उनकी २ घंटा ५० मिनट या इससे तीन चार मिनट लम्बी फिल्मे अच्छा कारोबार कर जाती है।  सरफ़रोश २ घंटा ५४ मिनट, राजा हिंदुस्तानी २ घंटा ५७ मिनट लम्बी होने का बावज़ूद हिट हुई थी। मेला, धूम ३ और दिल २ घंटा ५२ मिनट लम्बी फ़िल्में थी।  इनमे सिर्फ मेला ही फ्लॉप हुई थी।  इसी प्रकार से, आमिर खान की कुछ दूसरी २ घंटा ५० मिनट प्लस की फ़िल्में भी हिट हुई हैं।  आइये जानते हैं आमिर खान की फिल्मों की लम्बाई के बारे में। 


तीन घंटे से ज़्यादा लम्बी फिल्मे फ़िल्में 
आमिर खान की सबसे लम्बी फिल्म लगान है। यह फिल्म ३ घंटा ४५ मिनट लम्बी थी।  जबकि बाज़ी और गजिनी ३ घंटा ३ मिनट लम्बी थी। दिल चाहता है ३ घंटा ५ मिनट लम्बी फिल्म थी।  पीपली लाइव ३ घंटा २४ मिनट लम्बी थी।


तीन घंटे से कम लम्बाई वाली फ़िल्में 
आमिर खान की ज़्यादा फ़िल्में ढाई घंटे से ज़ादा लेकिन, ३ घंटे से कम की लम्बाई वाली फ़िल्में थी। मंगल पांडेय : द राइजिंग की कुल लम्बाई २ घंटा ३१ मिनट यानि ढाई घंटे से सिर्फ एक मिनट ज़्यादा थी। दिल है कि मानता नहीं २ घंटा ३४ मिनट लम्बी थी।  गुलाम २ घंटा ४२ मिनट लम्बी थी।  यादों की बारात २ घंटा ४८ मिनट और सरफरोश २ घंटा ५४  मिनट लम्बी फ़िल्में थी।  राजा हिंदुस्तानी तीन घंटे से ३ मिनट कम यानि २ घंटा ५७ मिनट लम्बी  फिल्म थी।  राख और पीके २ घंटा ३३ मिनट लम्बी फ़िल्में थी। आमिर खान की तीन फ़िल्में तीन घंटे से आठ आठ मिनट कम यानि २ घंटा ५२ मिनट लम्बी फ़िल्में थी।  यह यह फ़िल्में मेला, धूम ३ और दिल थी।  ३ इडियट्स २ घंटा ५० मिनट और दंगल एक मिनट काम २ घंटा ४९ मिनट लम्बी फ़िल्में थी।  आमिर खान की चार फ़िल्में २ घंटा ३५ मिनट लम्बी थी।  इनमे दो फ़िल्में आतंक ही आतंक और परंपरा फ्लॉप और जाने तू या जाने न और सीक्रेट सुपरस्टार हिट फिल्मों में शुमार की जाती हैं। दिल धड़कन दो और इश्क़ २ घंटा ५३ मिनट और तारे ज़मीन पर २ घंटा ५४ मिनट लम्बी फिल्मे थी। ठग्स ऑफ़  हिन्दोस्तान की तरह रंगीला भी २ घंटा ५५ मिनट लम्बी फ़िल्में थी।  जो जीता वही सिकंदर और फना की लम्बाई २ घंटा ५६ मिनट थी।  रंग दे बसंत २ घंटा ५१ मिनट लम्बी फिल्म थी। अकेले हम अकेले तुम और मन की लम्बाई २ घंटा ४० मिनट और अंदाज़ अपना अपना १ मिनट ज़्यादा २ घंटा ४१ मिनट लम्बी फिल्म थी।


ढाई घंटे की फ़िल्में 
इसी का नाम ज़िन्दगी और अफसाना प्यार का २ घंटा ०५ मिनट लम्बी फ़िल्में थी। दौलत की जंग और दीवाना मुझ सा नहीं की कुल लम्बाई २ घंटा २३ मिनट थी।  तलाश २ घंटा १९ मिनट, जवानी ज़िंदाबाद, हम हैं रही प्यार के, क़यामत से क़यामत तक २ घंटा ४३ मिनट लम्बी फ़िल्में थी। तुम मेरे हो २ घंटा ०९ मिनट लम्बी फिल्म थी।  लव लव लोग २ घंटा २६ मिनट लम्बी फिल्म थी।


दो घंटे से कम की फ़िल्में 
आमिर खान के फिल्म करियर की पहली फिल्म होली थी।  यह फिल्म आमिर खान की चार दो घंटे से भी छोटी फिल्मों में से एक है।  होली की अवधि २ घंटा थी।  अर्थ १ घंटा ५० मिनट लम्बी थी।  दूसरी पत्नी किरण राव निर्देशित फिल्म धोबी घाट १ घंटा ४० मिनट लम्बी फिल्म थी।  दिल्ली बेल्ली १ घंटा ४३ मिनट लम्बी थी।


करीना कपूर ने कुछ इस अन्दाज़ में कहा-हैप्पी दीवाली -पढ़ने के लिये क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment