Saturday 16 February 2019

क्या अभिनय की 'छपाक' पर खरी उतर पाएगी दीपिका पादुकोण ?


रणवीर सिंह से शादी के बाद, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बार फिर सक्रिय होने जा रही हैं।  वह रैंप पर चल रही हैं।  इंटरव्यू कर रही है।  पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रही हैं।  रणवीर सिंह तो पहले ही अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रचार में व्यस्त हो गये थे।  दीपिका पादुकोण ने भी वही राह पकड़ ली है।


दीपिका पादुकोण जल्द ही कैमरा फेस करने जा रही है।  वह, मेघना 'राज़ी' गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू करेंगी।  यह फिल्म एक ऎसी लड़की की रियल कहानी है, जिसे हासिल करने में नाकाम रहने वाला एक अधेड़ शख्स, उसके चहरे पर तेज़ाब फेंक कर घायल कर देता है।  इसी तेज़ाब फेंकने पर ही फिल्म का टाइटल छपाक रखा गया है।


दीपिका पादुकोण, एक खूबसूरत और सेक्सी अभिनेत्री हैं।  उनकी सेक्स अपील के भारत के बाहर भी दीवाने थे। विन डीजल की फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज के बाद, उन्हें फिर एक हॉलीवुड फिल्म मिलना इसका प्रमाण है कि दीपिका की इकहरी काया में, हॉलीवुड भी सेक्स अपील देख रहा है।


निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने, दीपिका को अपनी तीन फिल्मों गोलियों की रास लीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की खूबसूरत लीला, मस्तानी और पद्मिनी बनाया था।  वह हर किरदार में बहुत बहुत खूबसूरत लगी थी।



ऎसी खूबसूरत और सेक्सी दीपिका पादुकोण का बड़े परदे पर एसिड विक्टिम की भूमिका करना चुनौती स्वीकारना जैसा है।  यह उनकी इमेज के खिलाफ किरदार है।  इसमें उन्हें खूबसूरत नहीं, ग्लैमरहीन लगना होगा।  छपाक में, उनके सेक्सी लगने का सवाल ही नहीं उठता. उनका चेहरा जला हुआ जो होगा।  यह फिल्म तो एक एसिड विक्टिम की कहानी जो है।




म्यूजिक विडियो यार हूँ तेरा - अमित मुतरेजा - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment