Wednesday, 27 February 2019

सारे जहाँ से अच्छा में विक्की कौशल


काफी समय से यह चर्चा थी कि शाहरुख़ खान के अंतरिक्ष यात्रा पर फिल्म सारे जहाँ से अच्छा से निकल जाने के बाद, उनकी जगह कौन लेगा?

लग रहा था कि बॉलीवुड के दो सुपरस्टारों आमिर खान और फिर शाहरुख़ खान के जाने के बाद फिल्म का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन, वास्तव में इस भूमिका के लिए सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और विक्की कौशल के बीच टक्कर थी ।



पहले यह खबर थी कि सारे जहाँ से अच्छा के राकेश शर्मा की भूमिका के लिए सुशांत सिंह राजपूत को ले लिया गया है । क्योंकि, सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म चंदा मामा दूर के के लिए अंतरिक्ष के बारे में काफी तैयारियां की थी । लेकिन, फिल्म बंद हो गई । इस लिहाज़ से सुशांत का पलड़ा भारी लग रहा था ।



मगर, बात बनी सफलता के आधार पर । फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्माता रॉनी  स्क्रूवाला ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म सारे जहाँ से अच्छा के निर्माता हैं । उन्होंने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता में विक्की कौशल के योगदान को देखते हुए, सारे जहां से अच्छा में शाहरुख़ खान के बदल के तौर पर विक्की को ही उपयुक्त पाया ।

अब विक्की कौशल निर्देशक महेश मथाई के निर्देशन में रील लाइफ के स्पेसक्राफ्ट सोयुज़ टी ११ में बैठे नज़र आयेंगे ।


रोमांटिक नील समंदर गीत में मिसफिट हथिनी जैसे शरीर वाली ऋचा चड्डा - क्लिक करें 

No comments: