Sunday, 27 July 2025

यारियां २ की #BhagyashreeBorse का तेलुगु #Kingdom हिंदी में #Samrajya


 

विजय देवराकोण्डा की, ३१ जुलाई को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होने जा रही फिल्म किंगडम (तेलुगु)/साम्राज्य (हिंदी) में विजय देवराकोण्डा की भूमिका क्या है ? बिलकुल स्पष्ट नहीं है।  सब कुछ अनुमानों पर है।  कुछ का कहना है कि यह पुनर्जन्म पर फिल्म है।  कुछ इसे विजय की दोहरी भूमिका वाली फिल्म बताते है।  कुछ इसे स्पाई फिल्म बता रहे है।  जितने मुंह उतना अनुमान।  






ऐसे में जबकि साम्राज्य के नायक विजय देवराकोण्डा की भूमिका के बारे में किसी को नहीं मालूम तो फिल्म की एक नायिका भाग्यश्री बोरसे की भूमिका का क्या पता होगा! फिल्म के ११३ सेकंड लम्बे ट्रेलर में भी पूरा फोकस विजय देवराकोण्डा के चरित्र पर बना दिखाई देता है।  किसी अन्य एक्टर की एक झलक भी नहीं है। 





किन्तु, भाग्यश्री बोरसे का परिचय पाने के लिए साम्राज्य की सूचना खंगालने की आवश्यकता नहीं।  भाग्यश्री मूल रूप से हिंदी फिल्म उद्योग से है। महाराष्ट्र में, अमरावती में ६ मई १९९९ में जन्मी भाग्यश्री ने २०२३ में मॉडलिंग के लिए पहली बार कैमरा का सामना किया।  उनकी पहली हिंदी फिल्म यारियां २ म्यूजिकल ड्रामा रोमकॉम फिल्म थी।  यह फिल्म २०२३ में प्रदर्शित हुई।  उसके बाद २०२४ में यह कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन में दिखाई दी।





इसी के साथ, भाग्यश्री को दक्षिण की फिल्मों से भी निमंत्रण मिलने लगे। उनका २०२४ में ही तेलुगु फिल्म उद्योग में पदार्पण हो गया।  उनकी पहली तेलुगु फिल्म मिस्टर बच्चन तेलुगु फिल्म उद्योग में मास महाराजा के विशेषण से प्रसिद्द रवि तेजा की फिल्म थी। इस फिल्म को सफलता मिली।





उनकी आगामी फिल्में में निर्देशक महेश बाबू पी की फ़िल्म आंध्र किंग तालुका है।  इस फिल्म में वह उपेंद्र की नायिका है।  एटली निर्देशित, अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ए ए x  ए ६ में वह दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदना और कीर्ति सेनन की भीड़ में खुद के लिए समय जुटाने की कोशिश में होंगी।  भाग्यश्री की एक अन्य तेलुगु फिल्म कांथा इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि फिल्म स्वतंत्रता के ठीक बाद के मद्रास की पृष्ठभूमि पर सामजिक बदलाव का कथानक है।  लेखक निर्देशक सेल्वमणि  सेल्वाराज की इस फिल्म में दुलकर सलमान और राणा डग्गुबाती जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ अभिनय कर रही है।






यहाँ, बड़ा प्रश्न यह है कि क्या विजय देवराकोण्डा का साम्राज्य, भाग्यश्री की बॉलीवुड में भाग्यश्री खोल पायेगा? क्या भाग्यश्री को जो प्रसिद्धि यारियां २ और चंदू चैंपियन से नहीं मिल सकी, वह साम्राज्य से मिल पाएंगी।   

No comments: