मलयालम फिल्म लोका (लोक अर्थात दुनिया) का टीज़र चौंकाने वाला है। इस टीज़र को देख कर विश्वास नहीं होता कि यह किसी मलयालम फिल्म का टीज़र है। एकदम हाई क्लास। हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देने वाला। यदि, चेहरे भारतीय न हो तो किसी विदेशी फिल्म की अनुभूति होती है।
लोका चैप्टर १ चंदा, मलयालम फिल्म अभिनेता दुलकर सलमान के फिल्म निर्माण बैनर वेफरर के अंतर्गत बनी सुपरहीरो फिल्म है। यह मलयालम फिल्मो की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म में, सुपरहीरो चंदा की भूमिका कल्याणी प्रियदर्शन ने की है। कल्याणी, प्रसिद्द फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की अभिनेत्री लिसी से बेटी है।
लोका चैप्टर १ चंदा का टीज़र युद्ध से ध्वस्त किसी काल्पनिक स्थान में युद्धग्रस्त लोगों के समर्थन में उतरे कुछ लोग, जिनमे एक सुपरहीरो शक्ति वाली चन्दा भी है, दिखाई देते है। वह सुपरहीरो की वेशभूषा में हथियारबंद सैनिकों से युद्ध कर रही है। यह टीज़र कहानी के प्रति उत्सुकता पैदा करने वाला है। टीज़र को देखते हुए, किसी रहस्यपूर्ण वास्तविक दुनिया की अनुभूति होती है। इसे अधिक बढ़ाती है कल्याणी की चंदा।
चंदा के रहस्यमय लोक का रहस्य उनके साथी पुरुष अभिनेता नेस्लेन के गफूर भी बढ़ाते हैं। इस फिल्म को डोमिनिक अरुल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म का यह पहला भाग सफल हुआ तो कल्याणी प्रियदर्शन भारतीय सिनेमा को पहली महिला सुपरहीरो देंगी ही, फिल्म के अगले भागों में भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
यह फिल्म ओणम पर्व पर २८ अगस्त को प्रदर्शित होगी। केरल में ओणम का पर्व चार दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसलिए आशा है कि दर्शकों को चंदा का संसार आकर्षित करेगा।

No comments:
Post a Comment