Sunday, 27 July 2025

#MYSAA में योद्धा माँ के अवतार में #RashmikaMandanna !



विगत २७ जून को सोशल मीडिया पर एक फिल्म मायसा का पोस्टर जारी किया गया था।  इस पोस्टर में, प्रसिद्द अभिनेत्री रश्मिका मंदना  का खून से भरा चेहरा दिखाई देता था। जो अत्यंत क्रोधित मुद्रा में हथियार थामे हुए थी।  इस पोस्टर को जारी करते हुए, कन्नड़ फिल्म अभिनेता और निर्माता डॉक्टर शिवराजकुमार ने रश्मिका को फिल्म के लिए बधाई दी थी।



 

आज इस फिल्म की महूरत पूजा संपन्न हुई।  इस पूजा में, रश्मिका मंदना ठेठ भारतीय अवतार में साडी लपेटे दिखाई पड़ रही थी।  इस पूजा में, फिल्म से जुड़े शेष लोग उपस्थित थे।  






यहाँ बताते  चलें कि हिंदी दर्शकों से अपनी पुष्पा सीरीज फिल्मों में अल्लू  अर्जुन और एनिमल में रणबीर कपूर के लिए सहयोगी भूमिका करने वाली रश्मिका मंदाना की आज महूरत पूजा वाली फिल्म मायसा उन पर केंद्रित सशक्त नायिका प्रधान फिल्म है। मायसा का माँ या माई होता है। फिल्म में रश्मिका मंदना एक योद्धा माँ की भूमिका कर रही है। यह एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  रविंद्र पुल्ले द्वारा लिखित और निर्देशन में बनाई जा रही यह फिल्म गोंड जनजातियों की दुनिया में अपना कैमरा केंद्रित करती है। 






रश्मिका मंदना की मायसा एक उग्र चरित्र है। यह माँ अपनी जनजाति की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर के लिए समर्पित है।  फिल्म के पोस्टर से इतना तो पता चलता है कि वह एक उग्र योद्धा किरदार कर रही हैं। किन्तु, फिल्म के कथानक में भावना और गहराई भी है।  यह गोंड जनजाति की पहचान, प्रतिरोध और अस्तित्व के लिए संघर्ष की कथा है। बताते हैं लेखक ने इस फिल्म को लिखने में दो वर्ष तक निरंतर शोध यात्रा की है और तथ्य जुटाने का भरपूर प्रयास किया है।






मायसा का निर्माण अनफार्मूला द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म २०२४ के अंत तक या २०२६ के प्रारम्भ में प्रदर्शित हो सकती है। रश्मिका मंदना की नायिका प्रधान फिल्म मायसा अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में प्रदर्शित की जाएगी।  

No comments: