Tuesday, 15 July 2025

संस्कारी सनी #VarunDhawan की तुलसी कुमारी #JanhviKapoor



निर्माता करण जोहर और निर्देशक शशांक खेतान, अब अभिनेता वरुण धवन को संस्कारी सनी और जाह्नवी कपूर को उनकी तुलसी बना कर रुपहले परदे पर  पुनः प्रस्तुत करने जा रहे है। फिल्म का नाम है संस्कारी सनी की तुलसी कुमारी।





इस निर्माता निर्देशक जोड़ी ने, वरुण धवन को पहले २०१४ में दुल्हनिया आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में उनका  हम्प्टी शर्मा बनाया। इसके बाद, २०१७ में वरुण धवन को बद्रीनाथ नाम दे कर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया भट्ट को पुनः उनकी दुल्हनिया बना दिया। अब वह उन्हें संस्कारी सनी  बना कर प्रस्तुत करने जा रहे है। किन्तु, तुलसी कुमारी आलिया भट्ट नहीं हैं।




करण और शशांक की जोड़ी ने, फिल्म संस्कारी सनी की तुलसी कुमारी की तुलसी जाह्नवी कपूर हैं। जाह्नवी कपूर को इस जोड़ी ने फिल्म धड़क में, एक नीची जाति के लडके से प्रेम करने वाली पार्थवी की सशक्त भूमिका दी थी। निर्माता करण जोहर ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर शरण शर्मा निर्देशित फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में शीर्षक भूमिका दे कर उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया था। 






यद्यपि, धड़क की सीक्वल फिल्म धड़क २ में  जाह्नवी कपूर नहीं है। किन्तु, करण जोहर और शशांक खेतान ने उन्हें फिल्म संस्कारी सनी की  तुलसी कुमारी में तुलसी की सशक्त भूमिका दी है । इस पारिवारिक रोमांस फिल्म में जाह्नवी कपूर की तुलसी कुमारी एक संस्कारी और पारिवारिक  लड़की  है, जबकि वरुण धवन मस्तमौला और बेपरवाह सनी बने है।





सनी और तुलसी कुमारी का रोमांस और सम्बन्ध दोनों के सामने जिस प्रकार की चुनौतियाँ प्रस्तुत करता है, उसे परदे पर दिखाना वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के लिए सचमुच चुनौतीपूर्ण है।  क्या जाह्नवी कपूर और वरुण धवन दर्शको आकर्षित कर पाएंगे ?





रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की नई जोड़ी वाली फिल्म संस्कारी सनी की तुलसी कुमारी गाँधी जयंती पर २ अक्टूबर २०२५ को त्रिकोणीय मुकाबले में देखी  जा सकेगी।  

No comments: