Sunday, 22 April 2018

बॉलीवुड न्यूज़ २२ अप्रैल

रियल पॉलिटिशियन से प्रेरित ऋचा चड्डा का दास देव लुक
ऋचा चड्डा की, अनुभव सिन्हा के निर्देशन में फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। वह अपनी ज़ल्द रिलीज़ होने जा रही सुधीर मिश्र निर्देशित फिल्म दास देव के प्रचार में भी जुटी हुई हैं। ऋचा सबसे ज्यादा व्यस्त हैं अपने सोशल अकाउंट में। आठ साल की बच्ची असीफा का बलात्कार और हत्या से वह बेहद दुखी हैं और अपनी साइट पर भारत सरकार पर जम कर भंडास ऐसे निकाल रही हैं, जैसे बलात्कार भारत सरकार ने ही किया हो। बहरहाल, फिलहाल, दास देव में उनके करैक्टर के लुक की बहुत चर्चा है। इस फिल्म में राहुल भट के राजनीतिक दास देव और अदिति राव हैदरी की चांदनी के साथ ऋचा चड्डा नेताइन पारो की भूमिका कर रही हैं। पारो एक नेता है. वह दास देव से प्रेम करती है। लेकिन, खुद  कुर्सी की दावेदार भी है। इस भूमिका के लिए ऋचा ने उत्तर प्रदेश के राजनेताओं का अध्ययन किया। उनकी शारीरिक भाषा और हाव भाव को समझा। खास तौर पर महिला विधायक और सांसदों को को ध्यान से देखा और जांचा। सूत्र बताते हैं, अगर देखा जाए तो उन्होंने खुद को सोनिया गाँधी, पूनम महाजन और डिंपल यादव की मिली जुली इमेज में ढाला है। वैसे चित्र से वह प्रकाश झा की फिल्म राजनीति की कैटरीना कैफ की नक़ल करती लग रही हैं। फिल्म में सौरभ शुक्ल और विनीत कुमार सिंह की सह भूमिका है।
अनुष्का शर्मा की तीन फ़िल्में
अनुष्का शर्मा के साथ तीन के अंक का संयोग बन रहा है। अनुष्का शर्मा की इस साल तीन फ़िल्में रिलीज़ होनी हैं । इन फिल्मों में शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ निर्देशक आनंद एल राज की फिल्म जीरो, वरुण धवन के साथ निर्देशक शरत कटारिया की फिल्म सुई धागा: मेड इन इंडिया और रणबीर कपूर के साथ राजकुमार हिरानी की दत्त बायोपिक फिल्म संजू के नाम उल्लेखनीय हैं।  इन तीनों फिल्मों में उनके डायरेक्टर और एक्टर अलग अलग हैं। यह फ़िल्में भिन्न जोनर की फ़िल्में हैं। इनमे अनुष्का शर्मा को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अनुष्का शर्मा ने, बतौर निर्देशक अब तक तीन फिल्मों का निर्माण किया है। यह तीन फ़िल्में एनएच १०, फिल्लौरी और परी भिन्न जोनर की फ़िल्में हैं। एनएच १० एडवेंचर क्राइम ड्रामा, फिल्लौरी कॉमेडी ड्रामा फंतासी और परी हॉरर मिस्ट्री फिल्म थी। साफ़ है कि उन्होंने अब तक कोई भी कॉमेडी फिल्म नहीं बनाई है। अनुष्का शर्मा के तीन के संयोगों का तीसरा संयोग यह है कि अब अनुष्का शर्मा तीन फिल्मों का निर्माण करने जा रही हैं। हालाँकि, यह तीनों फ़िल्में तीन अलग अलग जोनर की फ़िल्में होंगी। लेकिन, इस क़िस्त में उनकी पहली फिल्म कॉमेडी जोनर की फिल्म होगी। सूत्र बताते हैं कि अनुष्का शर्मा ने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। अनुष्का शर्मा ने अभी तक कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की है। इसलिए यह उम्मीद की जाती है कि अपनी बतौर निर्माता कॉमेडी फिल्म में अनुष्का शर्मा ही मुख्य भूमिका करेंगी। फिल्म के बारे में कोई विवरण नहीं बताया गया है। क्योंकि, अनुष्का शर्मा अपनी तीनों फिल्मों के बारे में तभी ऐलान करेंगी, जब वह अपने हाथ के तीनों एक्टिंग प्रोजेक्ट पूरे कर लेंगी।
श्रिया पिलगांवकर की 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की राजनीतिक व्यंग्य फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है की दर्जन भर एक्टरों की भीड़ में एक नाम श्रिया पिलगांवकर का भी है। श्रिया अभी २८ साल की है।  उनका हिंदी फिल्म डेब्यू मनीष शर्मा की फिल्म फैन से हुआ था। फैन से पहले श्रिया ने एक मराठी और एक फ्रेंच फिल्म की थी।  फैन में शाहरुख़ खान के दोहरे किरदार के बावजूद श्रिया अपनी पहचान बना पाने में कामयाब हुई।  दरअसल, श्रिया के खून में अभिनय बहता है।  उनके पिता सचिन पिलगांवकर ने कभी गीत गाता चल, अँखियों के झरोखों से, बालिका बधु और नदिया के पार जैसी सुपर हिट फिल्मों से अपने अभिनय के झंडे गाड़ दिए थे।  सचिन का विवाह एक मराठी फिल्म अभिनेत्री सुप्रिया से हुआ।  श्रिया इन दोनों की इकलौती बेटी हैं।  ज़ाहिर है कि अभिनय श्रिया के खून में बह रहा है। वह दो शार्ट फिल्मों और एक डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन भी कर चुकी हैं। हालाँकि, अनुभव सिन्हा की इस राजनीतिक व्यंग्य फिल्म में ११ वरिष्ठ एक्टर हैं। वह इन सभी में सबसे कम अनुभवी एक्ट्रेस हैं। श्रिया कहती हैं, "यह अनुभव सर द्वारा लिखी गई एक उत्कृष्ट स्क्रिप्ट है। मैं इन पावरहाउस कलाकारों के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ । यह निश्चित रूप से एक ड्रीम टीम है।" श्रिया को हिंदी दर्शक एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक वेब शो मीरजापुर में भी देख सकेंगे । इस शो में अली फजल, विक्रांत मैसी और श्वेता त्रिपाठी ने भी काम किया है।
विद्या बालन की गैंगस्टर फ़िल्म
तुम्हारी सुलू की सफलता के बाद, अभिनेत्री विद्या बालन ने पत्रकार सागरिका घोष की पुस्तक इंदिरा : इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर को परदे पर उतारने के अधिकार खरीद लिए थे. इस किताब पर जो फिल्म बनेगी, उसमे इंदिरा गाँधी की भूमिका विद्या बालन ही करेंगी . दरअसल, विद्या बालन काफी समय से इंदिरा गाँधी की भूमिका करना चाहती थी. सागरिका घोष की यह किताब उनकी इंदिरा गाँधी फिल्म के लिए परफेक्ट हो सकती थी. हालाँकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि इंदिरा गाँधी पर कोई फिल्म बनाई जायेगी या वेब सीरीज में इस पुस्तक को ढाला जायेगा ! सशक्त भूमिकाओं को उतने ही सशक्त तरीके से करने की दृष्टि से फिल्मकारों का श्रेष्ठ चुनाव विद्या बालन ही होती हैं. इसीलिए, जब कोई ऐसी कहानी लिखी जाती है तो दिमाग में विद्या बालन का नाम ही आता है. लेखिका ज्योति कपूर दास एक ऐसा ही नाम है. जब उन्होंने एक महिला गैंगस्टर पर स्क्रिप्ट पूरी की तो उनके दिमाग में इस रोल के लिए सबसे पहला चेहरा विद्या बालन का ही आया. अपराध की दुनिया में एक बुरी महिला के किरदार वाली स्क्रिप्ट को लेकर, जब ज्योति विद्या से मिली तो ज्योति को अपनी पहचान बताने के लिए ख़ास कोशिश नहीं करनी पड़ी. क्योंकि, अपनी २०१६ की पुरस्कार विजेता लघु फिल्म चटनी से उन्हें पहचाना जाने लगा था. फिलहाल, सब कुछ विद्या बालन पर निर्भर करेगा कि वह वेब सीरीज की इंदिरा गाँधी को प्राथमिकता देती हैं या ज्योति की फिल्म की गैंगस्टर को !
वापस आ रही मोनिकंगना दत्ता की बॉलीवुड से गुज़ारिश
याद  है आपको मॉनिकांगना दत्ता की ! असम राज्य से गुवाहाटी की मॉडल, डांसर और एक्टर मॉनिकांगना दत्ता को, दर्शकों ने पहली बार, संजय लीला भंसाली की फिल्म गुज़ारिश (२०१०) में हृथिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एस्टेला फ्रांसिस की भूमिका की थी।  गुज़ारिश की एस्टेला फ्रांसिस फिल्म में हृथिक रोशन के किरदार ईथन का प्यार और मैजिक शो में उसकी सहायक थी।  इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर २४.५ करोड़ का ओपनिंग वीकेंड किया था।  लेकिन, बाद में यह फिल्म दर्शकों की बेरुखी का शिकार हो गई।  पचास करोड़ में बनी गुज़ारिश बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ६९.५० करोड़ का कारोबार ही कर सकी।  फिल्म फ्लॉप घोषित कर दी गई।  इस फिल्म के बाद मॉनिकांगना के पास कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं थी।  हालाँकि, मॉनिकांगना ने भंसाली के प्रोडक्शन के साथ ३ फिल्मों के डील साइन की थी।  इसके बाद, मॉनिकांगना को पारिवारिक कारणों से फिल्मों से दूर अमरीका जाना पड़ा।  लम्बे समय बाद, मॉनिकांगना की फिर वापसी हुई है ।  वह एक वेब सीरीज आई एम नॉट अ पोर्नस्टार कर रही है।  यह फिल्म एक युवक और बड़ी उम्र की महिला की प्रेम कहानी है।  जिस प्रकार से भारत में वेब सीरीज अपना प्रभाव  जमाने में कामयाब हो रही हैं, मॉनिकांगना को उम्मीद है कि उन्हें इस सीरीज से फायदा होगा।  उनकी तमाम उम्मीद उन दो फिल्मों पर भी लगी हुई  हैं, जिन्हे बनाने का वादा संजय लीला भंसाली ने किया था।  हालाँकि, गुज़ारिश के बाद संजय लीला भंसाली असफलता के झटके से उबर चुके हैं।  वह, गोलियों के रास लीला राम-लिए, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत जैसी बड़ी हिट फ़िल्में निर्देशित कर चुके हैं।  क्या, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में मॉनिकांगना को मौका मिलेगा ?
तीसरी साहिब बीवी और गैंगस्टर में जुगनी
तिग्मांशु धुलिया की गैंगस्टर ड्रामा थ्रिलर फिल्म साहिब बीवी और गैंगस्टर सीरीज की पहली दो फिल्मों में जुगनी गीत काफी होशियारी से उपयोग किया गया गीत था। यह फिल्म के तमाम किरदारों के संबंधों को उभारने वाला गीत था। पहली साहेब बीवी और गैंगस्टर में इस जुगनी गीत को बब्बू मान ने गया था। साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में जैज़ी बी दर्शकों को रिझा रहे थे। अब साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ में पंजाबी लोक गीत जुगनी का फिर उपयोग किया जा रहा है, बिलकुल नए तरीके से। केसरिया जुगनी टाइटल के साथ इस गीत को अंजन भट्टाचार्य ने कंपोज़ किया है। कुमार ने बोल लिखे हैं। कुमार ने चितिया कलाईया, हैंगओवर, पार्टी तो बनती है जैसे गीत लिखे हैं।  इस गीत से पंजाब की नूरन बहनों ज्योति नूरन और सुल्ताना नूरन को जोड़ा गया है। इन दोनों ने, अमित गुप्ता और अंजन भट्टाचार्य के साथ इस गीत को गाया है। साफ़ तौर पर, इस लोक गीत को अपने प्रकार से, भिन्न आवाजों के साथ प्रयोग करने की कोशिश की गई है। यह कोशिश कितनी सफल साबित होती है, इसका पता तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही चलेगा। साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ फिल्म में पहली दो गैंगस्टर फिल्म के जिमी शेरगिल और माही गिल तथा दूसरी गैंगस्टर की सोहा अली खान के साथ संजय दत्त गैंगस्टर की भूमिका में हैं। फिल्म से चित्रांगदा सिंह, दीपक तिजोरी, कबीर बेदी, नफीसा अली और दीपराज राना भी जोड़े गए हैं। यह फिल्म २७ जुलाई को पूरे देश में रिलीज़ होगी।
रिलीज़ होगी सनी देओल की भैयाजी सुपरहिट
सनी देओल के प्रशंसकों के लिए खुश खबर है। सनी देओल की लम्बे समय से रिलीज़ की तारीख़ का इंतज़ार कर रही फिल्म भैयाजी सुपरहिट को रिलीज़ की तारीख़ मिल गई है। नीरज पाण्डेय के निर्देशन में बनी यह फिल्म १४ सितम्बर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सनी देओल की दोहरी भूमिका है। अपने ३५ साल लम्बे फिल्म करियर में सनी देओल पहली बार दोहरी भूमिका कर रहे हैं। हास्य से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल, उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन बने हैं, जो बॉलीवुड फिल्म एक्टर बनना चाहता है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रिटी जिंटा, अमीषा पटेल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, संजय मिश्र, ब्रिजेन्द्र काला, जयदीप अहलावत, पंकज त्रिपाठी और मुकुल देव जैसी सशक्त स्टारकास्ट है। सनी देओल और प्रिटी जिंटा ने दिल्लगी, फ़र्ज़, ये रास्ते हैं प्यार के, द हीरो लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई और हीरोज जैसी फ़िल्में की हैं। भैयाजी सुपरहिट इस जोड़ी की छठी फिल्म है। फिल्म में प्रिटी जिंटा सनी देओल की पत्नी की भूमिका कर रही हैं। जहाँ तक अमीषा पटेल के साथ फ़िल्में करने का सवाल है, सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा अमीषा पटेल के साथ ही थी। इसके बावजूद, सनी देओल ने अमीषा पटेल के साथ सिर्फ एक अन्य फिल्म तीसरी आँख ही की है। श्रेयस तलपडे और सनी देओल की कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज पिछले साल रिलीज़ हुई थी। नीरज पाठक और सनी देओल की निर्देशक-एक्टर जोड़ी राईट या रॉंग के बाद फिर बन रही है। यह फिल्म ३५०० प्रिंट्स में रिलीज़ की जायेगी।
महाभारत के कर्ण पर ३०० करोड़ की फिल्म !

भारतीय फिल्म उद्योग के लिए यह ख़ुशी की बात है कि अब भारतीय फिल्म निर्माता महंगी फ़िल्में इफरात में बनाने लगे हैं। बाहुबली सीरीज की फिल्मों को जैसी सफलता पूरे देश में मिली हैउसे देख कर ख़ास तौर पर दक्षिण के फिल्म निर्माताओं में बड़े बजट की फ़िल्में दक्षिण की भाषों के साथ हिंदी में भी बनाए जाने का उत्साह पैदा हुआ है। महावीर कर्ण एक ऎसी ही फिल्म है. इस फिल्म का कुल बजट ३०० करोड़ रखा गया है। यह फिल्म महाभारत के महादानी और योद्धा चरित्र कर्ण पर फिल्म है। इस फिल्म की तमाम शूटिंगभारत में हैदराबाद और जोधपुर में करने के अलावा कनाडा में भी होगी। फिल्म को सम्पूर्ण भारत को स्वीकार्य बनाने के लिए बॉलीवुड तथा दूसरे फिल्म उद्योग के एक्टर भी अहम् भूमिकाओं में लिए जायेंगे। इस फिल्म को तमिल और हिंदी में बनाया जायेगा। पूरे भारत में रिलीज़ करने के ख्याल से इसे दस दूसरी भाषाओँ में भी डब किया जायेगा। यहाँ बताते चलें कि महावीर कर्ण का निर्देशन बीएस विमल कर रहे हैं। यह फिल्म मूल रूप मेंअभिनेता पृथ्वीराज को लेकर मलयालम में बनाई जानी थी।  लेकिनअज्ञात कारणों से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। पृथ्वीराज के निकल जाने के बाद इस फिल्म में विक्रम आ गए। फिल्म को तमिल और हिंदी में बनाने का फैसला कर लिया गया। अभिनेता विक्रमइस समयदो फ़िल्में ध्रुव नटचरित्रम और सामी स्क्वायर कर रहे हैं। ध्रुव नटचरित्रम एक स्पाई- थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश और ऋतू वर्मा उनके साथ काम कर रही हैं। सामी (२००३) की सीक्वल फिल्म है सामी स्क्वायर। फिल्म में कीर्ती सुरेश विक्रम की नायिका हैं। महावीर कर्ण की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। फिल्म को दिसम्बर २०१९ में रिलीज़ किये जाने की योजना है। 

भारत में सलमान खान के दोस्त हैं सुनील ग्रोवर ?- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday, 21 April 2018

भारत में सलमान खान के दोस्त हैं सुनील ग्रोवर ?

द कपिल शर्मा शो में, स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के पिछलगू बने नज़र आने वाले, सुनील ग्रोवर की तक़दीर खुलती नज़र आ रही है। 


द कपिल शर्मा शो में मशहूर होने से पहले ही, सुनील ग्रोवर कुछ फिल्मों में काम कर चुके थे। 

उन्होंने, प्यार तो होना ही था, द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह, इंसान, फॅमिली टाइज ऑफ़ ब्लड, गजिनी, हीरोपंथी, जिला गाज़ियाबाद, गब्बर इज बेक और बागी जैसी फ़िल्में की हैं।

लेकिन, उन्हें वह शोहरत नहीं मिली, जो द कपिल शर्मा शो के डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से मिली। 
इस गुलाटी के कारण ही, सुनील ग्रोवर को सलमान खान की फिल्म भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिल गई है। 


सुनील ग्रोवर ने, सलमान खान की फ़िल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए सोनी पर सुपर नाईट विथ ट्यूबलाइट कार्यक्रम में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अलावा कुछ दूसरे किरदारों की नक़ल की थी। 

ट्यूबलाइट फ्लॉप हुई थी।  लेकिन सलमान खान, उनके कार्य के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित हुए थे। 

इसलिए, जैसे ही अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत बनाए जाने का ऐलान हुआ, सुनील ग्रोवर भारत में शामिल कर लिए गए। 

भारत में, सुनील ग्रोवर सलमान खान के किरदार के दोस्त की भूमिका कर रहे हैं। यह किरदार किसी कॉमेडी एक्ट के लिए नहीं बना है। सुनील ग्रोवर का किरदार काफी महत्वपूर्ण है और सलमान खान के किरदार का सपोर्टिंग है। 

"यहाँ बताते चलें कि भारत एक कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर की ऑफिसियल रीमेक फिल्म है। कोरियाई फिल्म में हीरो के एक दोस्त का किरदार काफी महत्वपूर्ण है।" 

यह किरदार नायक के साथ खान में काम करता है, जब हीरो अपने परिवार को छोड़ कर बहन की खोज में निकलता है, तब अपने दोस्त को ही अपने परिवार की देखरेख का जिम्मा सौंपता है। 

सुनील ग्रोवर इस किरदार के ज़रिये अपनी अभिनय प्रतिभा लोहा मनवा सकते हैं। 

सुनील ग्रोवर को, फिल्म निर्देशक विशाल भरद्वाज ने अपनी दो बहनों की कहानी वाली फिल्म चूड़ियाँ में शामिल कर लिया है। 


ये प्यार नहीं तो क्या है के सेट पर पलक के साथ चाय टाइम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

ये प्यार नहीं तो क्या है के सेट पर पलक के साथ चाय टाइम

पेय को लेकर हर एक की अपनी पसंद होती है; गरम या ठंडा जो उन्हें तरोताजा बनाए रखता है और दिनभर ऊर्जा भी देता है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ये प्यार नहीं तो क्या है में मुख्य किरदार निभा रही पलक जैन भी दिनभर ऊर्जावान बने रहने और ताजगी के लिए एक पेय पर निर्भर रहती है। शो में उनका किरदार कॉफी के प्रति दीवानगी रखता है, जबकि हकीकत में वह एक चाय प्रेमी हैं। उन्हें चाय इतनी पसंद है कि उन्होंने अपनी खुद की अदरक चाय की रैसिपी इन्वेंट की है और वह इसकी कसमें खाती दिखती हैं।  

जब चाय के प्रति उनकी दीवानगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से चाय प्रेमी हूँ। जब भी मैं घर जाती हूँ, अपने लिए अदरक की चाय बनाती हूँ। खासकर सर्दियों में। यह एक लत बन गई है। मैंने अपना खुद का नुस्खा ईजाद किया है। एक बेहतरीन मसाला चाय बनाने के लिए, मैंने कुछ अदरक, इलायची और एक चुटकी काली मिर्च और तुलसी की पत्तियाँ ली और वाकई में यह बेहतरीन है!!! आप टेस्टी, लेकिन हेल्दी चाय ऑप्शन के साथ तैयार हैं, जो सर्दियों में ज्यादा आनंद देता है।" 

दिलचस्प बात यह है कि आने वाले दिनों में, कहानी सिद्धांत और अनुष्का के कॉलेज के दिनों के फ़्लैशबैक में जाएगी। यहां, सिद्धांत की परफेक्ट चाय बनाने की दीवानगी ही कॉफी लवर अनुष्का को चाय के प्रति दीवाना बनाएगी। यह एक बदलाव की अगुवाई करेगा! इसके अलावा इस सिकवेंस के लिए ही पलक ने इस खास चाय की रैसिपी विकसित की है। 


हालांकि, पलक आजकल गर्मियों में चाय पीने से बचती हैं।

वह कहती हैं, “गर्मियों में मैंने चाय से परहेज किया लेकिन मेरा दिन गरम चाय की प्याली के बिना शुरू ही नहीं होता। सुबह-सुबह मुझे चाय जरूर चाहिए और मेरे दिन की शुरुआत ऐसे ही होती है। चाय मेरे लिए ही तो बनी है।


चीन में ४ मई को रिलीज़ होगी बाहुबली २ : द कन्क्लूजन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

चीन में ४ मई को रिलीज़ होगी बाहुबली २ : द कन्क्लूजन

चीनी दर्शकों के लिए, भारत की फंतासी फिल्म बाहुबली २ द कन्क्लूजन का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

इस ट्रेलर से चीनी दर्शकों को पता चलता है कि यह फिल्म ४ मई को रिलीज़ होने जा रही है।

चीन में, बाहुबली २ को सामान्य २डी और आईमैक्स में रिलीज़ किया जायेगा।

इस प्रकार से, बाहुबली २ पहली भारतीय फिल्म  बन जाती है, जो चीनी बाज़ार में आईमैक्स में रिलीज़ हो रही है।

चीन की एक वेबसाइट लिखती है"बाहुबली २भारतीय किंवदंती है।  यह एक राजकुमार की कहानी है, जो अपने पिता का बदला लेता है और उसका सिंहासन फिर प्राप्त करता है। इस फिल्म को बनाने के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली को पांच साल का समय लगा।  फिल्म के निर्माण में २५० करोड़ खर्च हुए।  यह फिल्म, भारत की अब तक की सबसे महँगी फिल्म मानी जाती है।" 

यह वेबसाइट थोड़ी तथ्यात्मक गलतियां भी करती नज़र आती है।  यह कहती है कि इस सीरीज की पहली फिल्म बाहुबली २ द बेगिनिंग थी। जबकि, पहली फिल्म का टाइटल बाहुबली द बेगिनिंग था। 

वेबसाइट आगे कहती है, "पहली फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ५०० करोड़ का कारोबार किया था। यह कारोबार भारतीय बॉक्स ऑफिस चार्ट के टॉप पर था।" 

यहाँ बताते चलें कि बाहुबली द बेगिनिंग चीन के बाजार में २०१६ में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने चीनी मुद्रा में ७.४५ युआन या डॉलर में १.१८ मिलियन डॉलर का कारोबार किया था।  

अब देखते हैं बाहुबली : द कन्क्लूजन को चीनी दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिलता है! 


योग मुद्रा में हैली बेरी - पढ़ने के लिए  क्लिक करें 

योग मुद्रा में हैली बेरी

हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और फिल्म डाई अनादर डे की बांड गर्लहैली बेरी की यह पसंदीदा योग मुद्रा है।  वह इस मुद्रा का पोज़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखती है, " 
"This #FitnessFriday is dedicated to the importance of stretching!
After I work out, it’s important for me to stretch and lengthen. Fitness is not just about running, lifting and punching. For me, being athletic and super fit is also about being still, stretching and breathing. Including stretching in my fitness program helps my muscles stay long, limber, improves my mobility and range of motion and, most importantly, helps me avoid injuries. This is one of my favorite #yoga poses, the shoulder stand, that stretches my lower spine and legs. I feel 2 inches taller after this stretch! Some people use yoga poses to manage stress, increase circulation, for medication, recovery, better sleep, and mobility just to name a few.
Check out my Fitness IG Story to see a stretch I like for hip mobility that lengthens my sides and for today's #keto meal.
Today I challenge you to share your best yoga pose. If you don't have one, I encourage you to search for one, post about it, tag #FitnessFridayHB and tell me how it makes you feel."
हैली बेरी नियमित योग कराती है।  उनका मानना है कि योग से फिट भी रहा जा सकता है और एथेलीट बॉडी भी पाई जा सकती है।  हल्ले के इस कथन को  झुठलाया नहीं जा सकता।  क्योंकि, वह इसी योग से, ५१ साल की उम्र में भी, बड़ी बड़ी युवा मॉडल्स को भी शर्मिंदगी दे जाती है।  


अब रेस ३ से पहले बॉक्स ऑफिस पर रेस करेगा 'काला' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब रेस ३ से पहले बॉक्स ऑफिस पर रेस करेगा 'काला'

थलाइवा रजनीकांत की तरफ से, उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है।

पहले, १५ जून को सलमान खान की फिल्म रेस ३ से रजनीकांत की फिल्म काला भिड़ने वाली थी।

इस भिड़ंत से  दक्षिणेत्तर भारत में रजनीकांत के प्रशंसक थोड़ा मायूस हो चले थे कि पता नहीं रेस ३ की मौजूदगी में काला को कितनी स्क्रीन मिले।

लेकिन, अब सब ठीक हो गया है। अब काला रेस ३ से पहले रेस करेगा।

फिल्म की निर्माता कंपनी वंडरबार फिल्म्स और रजनीकांत के दामाद अभिनेता, फिल्म निर्माता धनुष ने काला के तमिल और अंग्रेजी पोस्टर जारी  करते हुए ट्वीट किया, "यह ऐलान कर खुश हूँ कि सुपर स्टार की काला ७ जून को रिलीज़ होगी, सभी भाषाओँ में पूरी दुनिया में। #makewayfortheking #thalaivar."

७ जून को, काला के लिए मैदान खाली है।

हिंदी बेल्ट में, १ जून कोमलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान और इरफ़ान खान की हिंदी फिल्म कारवां और सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ हो रही है।

८ जून कोनिर्मातानिर्देशक और एक्टर रविकांत सिंह की फिल्म हमारी शादी रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म के आकर्षण एक्टर संजय मिश्रा के अलावा मेहमान भूमिका में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ ही है। 

इस फिल्म का काला के सामने कोई मुक़ाबला नहीं है। 

"काला में सुपरस्टार रजनी के नाम से मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने दक्षिण भारत के मुंबई मे गैंगस्टर करिकालन की भूमिका की हैजिसे उसके रंग के कारण मुंबई में लोग काला कह कर पुकारते हैं।  वह इस अपमान को अपने नाम में शामिल कर लेता है। एक दिन सब इसी काला के सामने झुकते हैं।"

इस फिल्म में, रजनीकांत और नाना पाटेकर के  बीच संवादों और हावभावों से ज़बरदस्त मुक़ाबला देखने को मिलेगा।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी पुलिस किरदार में है।  हिंदी बेल्ट के जाने पहचाने दूसरे चेहरों में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, शयाजी शिंदे, रवि काळा, यतिन कार्लेकर और साक्षी अग्रवाल हैं।

फिल्म काला में धनुष का स्पेशल अपीयरेंस है। 

काला की तमाम शूटिंग धारावी की बस्ती में हुई है। 

फिल्म के निर्देशक पी रंजीत हैं।  पी रंजीत ने रजनीकांत के साथ हिट गैंगस्टर फिल्म कबाली का निर्माण किया था।

फिल्म का कथानक, दक्षिणेत्तर भारत में, दक्षिण के लोगों के सम्मान की वकालत करने वाला है।  इसलिए, रजनीकांत इस फिल्म का उपयोग अपने राजनीतिक करियर के लिए भी कर सकते हैं। 


अर्जुन कपूर और अनीस बज्मी फिर साथ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Friday, 20 April 2018

अर्जुन कपूर और अनीस बज्मी फिर साथ

पिछले साल रिलीज़ अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां से एक प्रकार का कास्टिंग कू हुआ था।

अनीस बज्मी की इस कॉमेडी फिल्म मुबारकां में रियल लाइफ चाचा-भतीजा नज़र आ रहे थे।

यह रियल लाइफ के चाचा-भतीजा अनिल कपूर और अर्जुन कपूर थे। फिल्म में यह दोनों चाचा-भतीजा ही बने थे।

अलबत्ता, अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका थी। 

उन्होंने जुडवा भाइयों की भूमिका अकेले ही की थी। 

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अपर ९३.९५ करोड़ का कारोबार किया था।

मुबारकां के बाद, अनीस बज्मी और अर्जुन कपूर की दूसरी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है। 

लेकिन, अन्दर खाने खबर है कि अनीस बज्मी अर्जुन कपूर के साथ दूसरी फिल्म करने के लिए उत्सुक है। 

सूत्र बताते हैं कि इन दोनों के बीच कुछ आइडियाज पर बातचीत हुई है। 

पिछले दिनों, यह खबर थी कि अनीस बज्मी के लम्बे समय से रुके प्रोजेक्ट नो एंट्री में एंट्री में सलमान खान की जगह अर्जुन कपूर ने ले ली है। 

पूछे जाने पर अनीस बज्मी इसका खंडन करते हैंइसमे सच्चाई नहीं है। अर्जुन यह फिल्म नहीं कर रहे। लेकिन हाँ, हम लोग मिल चुके हैं, हम लोगों में कुछ फिल्मों को लेकर बातचीत हुई है। देखें कौन सी फिल्म फ्लोर पर जाती है। मेरे पास इस समय तीन-चार फिल्मों की स्क्रिप्ट है। यह फ़िल्में मनोरंजक कॉमेडी और थ्रिलर हैं।” 

तो इंतज़ार कीजिये, कब बनती है अर्जुन कपूर और अनीस बज्मी की जोड़ी !  

जब मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के शो में जगमगाए सितारे ! - क्लिक करें 

जब मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के शो में जगमगाए सितारे !

नीतू सिंह 

नुसरत भरुचा 

पुलकित सम्राट 

सकीब सलीम 

शबाना आज़मी 

शबाना अजमी, मनीष मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के साथ मिजवा 

सोनाक्षी सिन्हा 

सोनाली बेंद्रे 

सूरज पंचोली 

नम्रता गोयल 

हुमा कुरैशी 

कृति खरबंदा 
रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण 

नागिन ३ की दो नागिन और एक नाग ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नागिन ३ की दो नागिन और एक नाग !

कलर्स की लोकप्रिय अलौकिक थ्रिलर सीरिज नागिन और एक दिलचस्‍प सीजन के साथ जल्द ही टेलीविजन स्क्रीन पर आकर दर्शकों को मोहित करने वाली है।

नागिन का तीसरा सीजन सम्‍मोहक होगा और इसमें टेलीविजन इंडस्‍ट्री के कुछ पापुलर नामों में से शामिल कलाकार, जैसे करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी गुस्‍सैल सांपों के रूप में देखे जाएंगे।  

समकालीन और आधुनिक विषय पर आधारित, करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी लाल-हरे और लाल परिधान में सजी-संवरी होती हैं और वे सर्प-कन्‍या के रूप में शानदार दिखती हैं।

न केवल ये महिलाएं अपने सर्प अवतार में अद्भुत दिखती हैं बल्कि नागिन के सभी प्रशंसकों के लिए आनन्दित होने का और एक कारण है।

टेलीविज़न के चुस्‍त-दुरुस्‍त कलाकार रजत टोकस, जिन्‍होंने पहले सीज़न में एक नेवले की भूमिका निभाई थी, काया बदलने वाले सांप के रूप में इस सीजन में भी नागिन में शामिल होने के लिए बिल्‍कुल तैयार हैं। 

रजत टोकस हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर अब तक पहले नहीं देखे गए लुक में वापस आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, "रजत बिल्‍कुल तराशी गई काया पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शो में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने इस चुस्‍त-दुरुस्‍त काया को हासिल करने के लिए उचित आहार और फिटनेस रूटीन का पालन किया।"

अपनी भूमिका पर टिप्पणी करते हुए करिश्मा तन्ना ने कहा, "नागिन एक बहुत ही लोकप्रिय टेलीविजन सीरिज है और मैं यह रोल पाकर वाकई खुश हूं। मैं कलर्स परिवार के साथ फिर से मिलने का इंतजार कर रही हूं। नागिन का तीसरा हिस्सा दर्शकों को दिल थामकर बैठने के लिए मजबूर कर देगा। "

अनीता हसनंदानी कहती हैं, "यह रोल उस रोल से कुछ अलग है जो मैंने पहले किया है और मैं भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले अलौकिक शो - नागिन का हिस्सा बन कर बहुत अधिक खुश हूं।‘’


इस अद्भुत स्टार कास्ट और उनके करिश्माई लुक के साथ हम आशा करते हैं कि नागिन 3 का यह सीजन भी पूर्व के सीजनों की तरह स्‍टोरीलाइन में रोमांचित कर देने वाले मोड़ों के साथ दर्शकों की दिलचस्‍पी बनाए रखेगा।


पूजा हेगड़े ने एक ही टेक में किया डांस सीक्वेंस - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पूजा हेगड़े ने एक ही टेक में किया डांस सीक्वेंस

आकर्षक व्यक्तित्व की पूजा हेगड़े, अपने काम में भी माहिर हैं। इमरजेंसी हो तो वह किसी शूट को एक ही टेक में कर सकती है।

पूजा हेगड़े की इस खासियत के गवाह बने अमेरिका में मौजूद एक अनाम तेलुगु फिल्म की यूनिट के सदस्य और अमेरिका की सड़क के राहगीर।

इस फिल्म में एक लम्बा डांस सीक्वेंस है।  इस डांस सीक्वेंस का एक हिस्सा अमेरिका की व्यस्त सड़क पर भी फिल्माया जाना था।

इस गीत को फिल्माने के लिए, उनके पास सिर्फ १५ मिनट का समय ही था। जबकि, यह गीत काफी तेज़ रफ़्तार है और दिन की रोशनी में ही शूट किया जाना था।

लेकिन, यह शूट १५ मिनट में पूरा हो गया !

पूजा हेगड़े कहती हैं, "हमें इस गीत को  दिन की रोशनी में ही करना था।  यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। हम भीड़भाड़ से बचना चाहते थे।  यहाँ, चुनौतीपूर्ण था स्टेप्स को ठीक तरह से करना।  सौभाग्यवश डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ने स्टेप्स ओके कर दिए।" 

कैसे संभव हुआ यह कठिन काम

दरअसल, पूजा हेगड़े का काम के प्रति समर्पण और कोरियोग्राफर की मेहनत रंग लायी। पूजा हेगड़े ने शूट से एक हफ्ते पहले से ही इस सीक्वेंस की रिहर्सल करनी शुरू कर दी थी। वह रोज आठ आठ घंटा फ्लोर पर पसीना बहाती थी। 

पूजा की इसी  मेहनत और समर्पण का नतीज़ा था, डांस सीक्वेंस का एक टेक में हो जाना।

"मुंबई की पूजा हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुगमूडी से की थी। उन्होंने, दो तेलुगु फिल्मों ओका लैला कोसम और मुकुन्दा के बाद, आशुतोष गोवारिकर की प्रागैतिहासिक काल पर फिल्म मोहनजोदड़ो (२०१६) में चानी की भूमिका से हिंदी फिल्म डेब्यू किया।"

मगर, हृथिक रोशन की मुख्य  भूमिका के बावजूद, मोहजोदड़ो असफल हुई।

पूजा हेगड़े इस समय दक्षिण की तीन फिल्मों में, जूनियर एनटीआर, प्रभाष और महेश बाबू के साथ कर रही हैं।

उन्हें दो हिंदी फ़िल्में भी मिल गई है।  क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने उन्हें अपनी दो अगली हिंदी फिल्मों के लिए साइन कर लिया है।


अमृता खानविलकर की उर्दू से मेघना गुलजार 'राज़ी' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अमृता खानविलकर की उर्दू से मेघना गुलजार 'राज़ी'

डांस रियलटी शो नच बलिए सीजन ७ की विजेता अमृता खानविलकर जल्द ही मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म राजी में नजर आनेवाली हैं। 

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अमृता खानविलकर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 

"फिल्म राजी के अमृता के किरदार का नाम मुनीरा है । मुनीरा पाकिस्तानी रॉयल फॅमिली की बहू हैं।" 

मुस्लिम फैमिली की मुनीरा के किरदार के लिए अमृता को उर्दू आना बेहद जरुरी था।

अमृता मराठी फिल्मों की काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अमृता ने अपनी एक मराठी फिल्म कट्यार कल्जात घुसली में एक मुस्लिम केरैक्टर निभाया था। जिसके लिए उन्होंने उर्दू बोलना सीखा था। 

इसके बावजूद, अमृता को राज़ी के अपने किरदार के लिए उर्दू के एक्सेंट पर काफी काम करना पड़ा। 
इस बारे में अमृता कहती हैं, कट्यार.. से कहीं ज्यादा मुश्किल उर्दू राजी में बोलनी थी। और तो और, मुझे गुलज़ार साहब की बेटी मेघना मॅम के सामने उर्दू बोलनी थी। ऐसे में मुझसे कोई भी गलती ना हो इसिलिए मैने अपने किरदार की सारी बारीकियों पर काम किया। मेरी उर्दू और मैने किरदार पर किया हुआ काम देखकर मेघना मॅम काफी खुश हो गयी।

अमृता आगे कहती हैं, “मेघना मॅम ने कहाँ कि तुम्हारी उर्दू से कहीं भी नही लगता की तुम मराठी एक्ट्रेस हो। ऑडिशन के दिन भी उन्होंने मुझे मेरे उर्दू लहजे की वजह से तुरंत सिलेक्ट किया। और धर्मा प्रोडक्शन ने उसी दिन मुझे साइन किया था।“ 

काजोल का रील लाइफ बेटा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धि सेन - पढ़ने के लिए क्लिक करें