Saturday, 26 December 2020

मिस्टर इंडिया दारासिंग खुराना की पंजाबी डेब्यू फिल्म, बाई जी कुटाँगे

 

कई सालों तक रैंप पर राज करने के बाद, मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल दारासिंग खुराना एक पंजाबी फिल्म बाई जी कुटाँगे से अपने अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म से वरिष्ठ अभिनेत्री उपासना सिंह भी निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है, जो वर्षों से कई हिट पंजाबी फिल्मों क़े लिए जाने जाते हैं, जिनमें कैरी ऑन जट्टा फ्रेंचाइजी और लकी दी अनलकी स्टोरी शामिल हैं।

दारासिंग को फिल्म में देव खड़ौद, उपासना सिंह, उनके बेटे नानक और गुरप्रीत घुग्गी जैसे अभिनेताओं के साथ देखा जाएगा, जो एक एक्शन कॉमेडी है। अपने पदार्पण के बारे में बात करते हुए, अभिनेता दारासिंह का कहना है, "मैं एक अभिनेता के रूप में अपनी पहली फिल्म को लेकर रोमांचित हूं। यह एक शानदार कहानी है और यूनिट भी अद्भुत है। हमें शूटिंग में बहुत मज़ा आ रहा है।स्मीप सर के साथ और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, हम जिस तरह की परियोजना पर काम कर रहे हैं यह एक सपने जैसा है। यह निश्चित रूप से हर एक्टर का सपना होता है कि वह स्मीप सर जैसे निर्देशक के साथ काम करे, वह सेट पर इतने अडिग और निश्चिंत है, वह हम सभी को बहुत सहज महसूस कराते है। हम फिलहाल चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे हैं और अब तक एक कलाकार के रूप मे मेरा सफर अच्छा रहा है । मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन दर्शकों पसंद आएगा ।

निर्देशक स्मीप कांग का कहना है कि पंजाबी फिल्म उद्योग फल-फूल रहा है। हम खुश हैं कि हमें अपनी फिल्मों के लिए अधिक से अधिक लोग मिल रहे हैं और एक निर्माता और अभिनेत्री के रूप में उपासना सिंह का काम करना केक पर चेरी जैसा हैं। मैं इस नई यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं और आशा करता हूं कि लोग हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे।

एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत के बारे में बात करते हुए, उपासना सिंह कहती हैं, “इन सभी वर्षों के लिए अपने अभिनय और कॉमेडी के लिए प्यार अर्जित करने के बाद, मैं किसी भी तरह से प्राप्त सभी के प्यार को सही ठहराना चाहती थी। बाई जी कुटाँगे निश्चित रूप से हमारे कई चरणों में से एक है। हम ऐसी फिल्में बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए मनोरंजन करती रहें और बनी रहें।

शाहरुख़ खान की पठान का पहला शिड्यूल पूरा !



यशराज फिल्म्स की फिल्म पठान का पहला शिड्यूल पूरा हो गया है. मुंबई में हुए इस शिड्यूल में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण ने हिस्सा लिया.  इस शिड्यूल में दीपिका पादुकोण का काम सिर्फ ५ दिनों का था. लेकिन, शाहरुख़ खान ने २० दिनों तक शूट किया. अभी फिल्म में, फिल्म के विलेन यानि जॉन अब्राहम की एंट्री नहीं हुई है. वह अगले महीने, विदेशी शिड्यूल में अपना काम पूरा करेंगे. यशराज फिल्म्स के कैंप में, जॉन अब्राहम की ११ साल बाद वापसी हो रही है. इस कैंप के लिए जॉन अब्राहम ने धूम, काबुल एक्सप्रेस और न्यूयॉर्क जैसी फ़िल्में की हैं. पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद ने यशराज फिल्म्स के लिए सबसे बड़ी हिट फिल्म वॉर (२०१९) निर्देशित की है.

Arishfa Khan is highly irresponsible and unprofessional artiste: Singer A-Jay M



In the last few years, Tik Tok gave India some extremely talented artistes, who later worked in multiple music videos and ads. Though their talent was appreciated by the audience, there were complaints by producers about the lack of professionalism in them. One such issue was recently raised by singer A-Jay M, who worked with Tik Tokers Arishfa Khan and Lucky Dancer on two of his songs – ‘Dildari’ and ‘Chal Koi Gal Nai’. The songs were major hits, garnering views in millions, but the troubles that the entire team went through during the shoot, will leave you shocked.

Narrating the distressing incident, A-Jay M said, “When we thought of shooting videos for our songs, I went to the owner of Pulse Music India Mukesh Sharma and suggested to him their names (Arishfa and Lucky). He didn’t like the idea but I somehow managed to convince him. After 2-4 days, he came and told me about people warning him against casting Arishfa. But we didn’t pay much heed to it. We took our team to Dehradun for shooting, and you won’t believe that Arishfa Khan tortured them mentally. After that terrible experience, my whole team refused to work with us. Mukesh ji was hospitalized for two days after returning back to Mumbai. He was traumatized. I have evidence for everything. It's true that we faced most of the problems because of Arishfa, but Lucky also didn’t take our calls and made it worse.”

“Thanks to technology that we managed to create a video from bits and pieces. We got no support from the two. As far as promotions are concerned, they didn't show any concern,” added  A-Jay M, a well-known singer and YouTube sensation, who has always been appreciated for his work by audience and critics alike.

Talking about the reason behind casting Tik Tokers in music videos, A-Jay M stated, “The only reason to cast them is that they have a huge following on social media. If they talk and share about the songs on their accounts, it becomes easier to promote it. But what to do when these artistes step back from doing the very job they were signed for. We paid them a whopping amount not just for shooting the video but spreading the word about the song. Apart from that, they were treated lavishly during the entire shoot. We fulfilled all their demands, and this is what we got in return ”

A-Jay M feels that Arishfa did this because of her personal issues with Lucky. The two were rumoured to be in a relationship, which ended bitterly. "That’s the reason they didn’t want to be seen together, not even on the posters."

He continued, "Keeping their differences and personal issues in mind, the music lable printed seperate posters for the two. All we wanted from them was to share it and spread the word about the song, but unfortunately, they didn't show any support even after we simplified the situation for them."

Concluding the talk A-Jay M said, “Since the star of her career, she has been creating controversies to be in the news. From calling herself YouTube sesntation Late Danish Zehen's girlfriend to accusing Zehen's own brother of killing him, Arishfa has always tried to mould facts for her profit. Today, I join my hands and request them not to repeat this with any other person. Their careless attitude and ego can spoil someone’s career for real.”

The song ‘Chal Koi Gal Nai’, produced by Pulse Music India, is the sequel to chartbuster song 'Dildari'. At present, Dildari has more than 17 million views on YouTube alone and the number is constantly increasing. After such tremendous response, the second part - Chal Koi Gal Nai- was highly awaited by the music lovers. The song was expected to release much before, but due to the aforementioned trouble and lack of support from the featuring artiste, it got delayed. It is sung by A-Jay M and composed by Sundeep Goswami 

@Jayam Ravi की तमिल फिल्म #Bhoomi का ट्रेलर


 

Friday, 25 December 2020

Vikram -Vedha रीमेक: सैफ के इंस्पेक्टर विक्रम के गैंगस्टर वेधा हृथिक रोशन


विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक को सबसे पहले शाहरुख़ खान ने बनाने का निश्चय किया था. इस फिल्म के निर्माता नीरज पाण्डेय थे. इस फिल्म में पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका सैफ अली खान करने वाले थे तथा गैंगस्टर वेधा की भूमिका के लिए शाहरुख़ खान को चुना गया था. मूल फिल्म में यह भूमिकाये क्रमशः आर माधवन और विजय सेतुपथी ने की थी.



लेकिन, शाहरुख़ खान की दो शर्तों के कारण मामला खटाई में पड़ गया. उन्होंने शर्त रख दी कि माधवन ही मूल फिल्म के विक्रम बने तथा वेधा की भूमिका वह करेंगे. दूसरी शर्त यह थी कि हिंदी रीमेक फिल्म का निर्देशन मूल निर्देशक जोड़ी पुष्कर और गायत्री के बजाय खुद नीरज पाण्डेय करे. बात यही ख़त्म हो गई.



फिर शाहरुख़ खान की जगह आमिर खान आ गए. अगर यह जोड़ी कारगर हो जाती तो आमिर सैफ की जोडी दिल चाहता है (२००१) के बाद फिर बनती. पर आमिर खान ने सैफ अली खान के साथ फिल्म करने से इनकार कर दिया.



अब ताज़ा खबर यह है कि विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में वेधा की भूमिका करने के लिए हृथिक रोशन राजी हो गए हैं. अब वह सैफ अली खान के विक्रम के वेधा होंगे. फिल्म का निर्देशन नीरज पाण्डेय नहीं, बल्कि मूल फिल्म की निर्देशक जोड़ी पुष्कर और गायत्री ही हिंदी संस्करण निर्देशित करेंगे. अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिग अगले साल के मध्य से शुरू हो जायेगी.

विक्रम वेधा का ट्रेलर- 


जनवरी में हिंदी में रिलीज़ होगी विजय की Vijay The Master



दक्षिण की तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों के हिंदी भाषा में डब हो कर, पूरे देश में एक साथ रिलीज़ होने का सिलसिला जोर पकड़ता जा रहा है. इसका नवीनतम उदाहरण एक्टर दलपति विजय की तमिल फिल्म मास्टर है. इस फिल्म का तमिल संस्करण सेंसर हो चुका है. इस फिल्म को सेंसर ने युए प्रमाणपत्र के साथ पारित किया है. फिल्म को हिंदी में डब किया जा चुका है. इसे अगले हफ्ते सेंसर के लिए भेजा जाएगा.



हिंदी में मास्टर को विजय द मास्टर टाइटल के साथ रिलीज़ किया जाएगा. विजय और विजय सेतुपति की प्रमुख भूमिका वाली यह फिल्म जनवरी २०२१ में पूरे भारत में एक साथ रिलीज़ होगी. विजय की यह पहली फिल्म होगी, जो एक साथ पूरे भारत में रिलीज़ की जा रही हैं. हालाँकि, विजय की बहुत सी फ़िल्में हिंदी में डब की गई है. पर इनमे से ज्यादातर को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया है.

कार्तिक आर्यन का रियल धमाका !


बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कीर्तिमान जैसा स्थापित कर लिया है. उन्होंने अपनी निर्माणाधीन फिल्म धमाका की पूरी शूटिंग १० दिनों में ख़त्म कर ली. हालाँकि
, इस शूट के लिए उन्होंने १४ दिनों का समय दिया था. यह पूरा शूट एक होटल में किया गया. इसी होटल में कास्ट और क्रू के सभी सदस्य, पूरा होटल बुक कर ठहराये गए थे. चूंकि, फिल्म एक न्यूज़ रिपोर्टर और उसके द्वारा एक टेरर अटैक की लाइव कवरेज की थी, इसलिए फिल्म को कुछ हिस्सा छोड़ कर, एक न्यूज़ रूम में ही फिल्माया जाना था. इसलिए होटल के एक कमरे को न्यूज़ रूम बनाया गया. शूटिंग के लिए पूरे सेट को बायो-बबल के अन्दर रखा गया था. इसमे पूरा स्टाफ कवर था. होटल में किसी बाहरी व्यक्ति के आने की अनुमति नहीं थी. शूटिंग की जगह पर होटल स्टाफ भी नहीं आ सकता था. फिल्म का कुछ हिस्सा (हेलीकाप्टर दृश्य, आदि) ही आउटडोर लोकेशन पर शूट होना है.

धमाका, दक्षिण कोरिया की फिल्म द टेरर लाइव (२०१३) की रीमेक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन टीवी पत्रकार की भूमिका कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशक नीरजा वाले राम माधवानी कर रहे हैं.

नीतू सिंह ने पूरी की जुग जुग जियो की शूटिंग


१९७० और १९८० के दशक की हिट-सुपरहिट फिल्मों की नायिका नीतू सिंह ने, ऋषि कपूर से शादी के बाद, फिल्मों को धीरे धीरे कर अलविदा कह दी थी. लव आजकल, दो दूनी चार और बेशरम जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ नज़र आई. ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद, नीतू सिंह ने वापसी की ऋषि कपूर के परम मित्र अनिल कपूर के साथ फिल्म जुग जुग जियो से. वह इस फिल्म में अनिल कपूर की अलग हो चुकी पत्नी की भूमिका कर रही हैं.



पिछले दिनों, उन्हें जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. अब कोरोना से छुटकारा पाने के बाद, नीतू सिंह ने वापसी कर ली है. उन्होंने वापस लौट कर चंडीगढ़ में फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है. कल २४ दिसम्बर को अनिल कपूर ६३ साल के हो गए. फिल्म के सेट पर उनका ६४वा जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर ली गई कुछ तस्वीरें.


Thursday, 24 December 2020

Vijay की फिल्म Master को सेंसर से A/U प्रमाण पत्र

 


Shaheer Sheikh ने रश्मि देसाई से पूछा - क्या जान लेगी मेरी ?

 

थालैवी #Kangana Ranaut धाकड़ के एक्शन के लिए तैयार !



बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत, अब राजनीती का मैदान छोड़ कर, खून खराबे के मैदान में उतर आई हैं. उन्होंने जयललिता बायोपिक फिल्म थालैवी की शूटिंग पूरी कर ली है. इसे पूरी करने के बाद, कंगना रानौत ने तुरंत ही अपनी अगली फिल्म धाकड़ की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने मनाली में अपने घर से ही फिल्म के एक्शन पर काम करना शुरू कर दिया.



धाकड़, निर्माता सोहेल मकलाई की एक्शन फिल्म है. इस फिल्म में कंगना रानौत एजेंट की भूमिका में हैं. वह अपने मार्शल आर्ट्स और दुसरे स्टंट्स के ज़रिये दुश्मन देशों के गुर्गों की हड्डी पसली तोड़ के रख देंगी. फिल्म में उनका किरदार एजेंट अग्नि का होगा.



धाकड़ भारत की पहली महिला जासूस फ्रैंचाइज़ी फिल्म होगी. यानि धाकड़ के एकाधिक हिस्से होंगे. आज कंगना रानौत ने फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सेशन किया. उन पर प्रोस्थेटिक मेकअप चढ़ा कर मास्क तैयार किये जाने हैं. इससे ऐसा लगता है कि वह सीक्रेट एजेंट की तरह अपना चेहरा बदल कर दुश्मनों को बेनकाब करेगी.



इस फिल्म की शूटिंग जनवरी २०२१ से शुरू भी हो जायेगी. फिल्म के लेखक-निर्देशक रजनीश राज़ी घई हैं. उन्हें लिखने में रितेश शाह और चिंतन गाँधी ने भी मदद की है.

#Arvind Swami का फिल्म थालैवी में #MGR लुक



फिल्म निर्माता विष्णु वर्धन इंदूरि और शैलेश आर सिंह की बहुभाषी फिल्म थलेवि आज फिर चर्चा में आ गई।  यह फिल्म  तमिलनाडु की मुख्य मंत्री और फिल्म अभिनेत्री जयललिता के जीवन पर है।  फिल्म में जयललिता की भूमिका बॉलीवुड  अभिनेत्री कंगना रनौत कर रही है।  एमजीआर यानि जयललिता के  राजनीतिक गुरु और तमिल फिल्म सुपर स्टार अभिनेता एमजी रामचंदरन का काफी महत्त्व है।   फिल्म में, ए एल विजय ने इसका ख्याल रखा है।  एमजीआर का चरित्र महत्वपूर्ण बनाया गया है।  इसका प्रमाण यह है कि फिल्म में एमजीआर की  भूमिका को अभिनेता अरविन्द स्वामी ने किया है।  आज रामचंद्रन की पुण्य तिथि है।  इस अवसर पर, अभिनेता अरविन्द स्वामी ने फिल्म में अपने एमजीआर लुक के कुछ  चित्र जारी किये हैं।  

राम गोपाल वर्मा की 12 'O'Clock अन्दर का भूत


रामगोपाल वर्मा की साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म 12 'O'Clock अन्दर का भूत भय को इंसान के दिमाग तक ले जाने की कोशिश है. रामगोपाल वर्मा को  गैंगस्टरो के अलावा हॉरर को परदे पर उतारने का शौक है. उनकी नई फिल्म १२'' clock अन्दर का भूत ऐसा ही एक प्रयास है. ख़ास बात यह है कि फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती भी हैं. वह फिल्म में एक मनोचिकित्सक की भूमिका कर रहे हैं.


मिथुन की यह फिल्म २०१७ में उडी एक अफवाह का परिणाम है. मिथुन चक्रवर्ती रामगोपाल वर्मा को उनके जन्मदिन की बधाईयाँ देने उनके घर गए थे. जब वह वापस आये तो यह खबर सुर्ख हो गई कि रामगोपाल वर्मा उनेक साथ एक सबसे भयावनी हिंदी फिल्म बनाने जा रहे है. हालाँकि, रामगोपाल वर्मा के कैंप से इसका खंडन कर दिया गया. उस समय रामगोपाल वर्मा सरकार ३ को आखिरी टच दे रहे थे. कहा गया कि रामगोपाल वर्मा एक हॉरर फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ बनायेंगे.



सरकार ३ फ्लॉप हो गई. अभिषेक की फिल्म कभी परदे पर नहीं आई. आज फिल्म 2 'O'Clock अन्दर का भूत सामने है. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा मकरंद देशपांडे, दिव्या जगदाले, मानव कौल, अली अजगर, आशीष विद्यार्थी, दलीप ताहिल और फ्लोरा सैनी भिन्न भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म से अभिनेता कृष्ण गौतम का डेब्यू हो रहा है. फिल्म को ८ जनवरी २०२१ को UFO सिने मीडिया नेटवर्क पूरे देश में रिलीज़ कर रहा है.

Tuesday, 22 December 2020

5 reasons that make Criminal Justice: Behind Closed Doors the most anticipated show



Pankaj Tripathi is reprising his role as lawyer Madhav Mishra in Criminal Justice: Behind Closed Doors, launching 24th December on Disney+ Hotstar

 

After the runaway success of Criminal Justice last year, Hotstar Specials is all set to entertain audiences with its next chapter in the franchise titled Criminal Justice: Behind Closed Doors. Pankaj Tripathi is returning to portray the role of lawyer Madhav Mishra, who is fighting the toughest case of his career along with Nikhat Hussain, once again being portrayed by Anupriya Goenka. The duo is defending the prime accused Anu Chandra, portrayed by Kirti Kulhari, who has confessed to stabbing her husband, an eminent lawyer - Bikram Chandra and is guilty in the eyes of law. While many believe it to be an open-and-shut case, Anu’s subsequent silence and unwillingness to defend herself begs the question - is there more to the case than what meets the eye?

 

Watch the drama unveil in the highly-anticipated 8-part courtroom drama, launching on 24th December 2020 in 7 languages on Disney+ Hotstar VIP; here are five of the many reasons that make Criminal Justice: Behind Closed Doors a must watch.

 

1.  Mishraji is back!

One of the most loved actors Pankaj Tripathi is returning to portray a character that has made an impression on audiences – that of lawyer Madhav Mishra. This time around, the challenge at hand for Madhav Mishra is the toughest as his client is refusing to speak and because he is going against a formidable team that is defending an eminent lawyer. But Mishra ji is quite a makshifter, let’s see how he solves an open and shut case this time!

 

2.  Featuring strong and bold women

Criminal Justice: Behind Closed Doors is a stand-out courtroom drama as it focuses and centres around women, all with different personalities and different ways of dealing with their life and problems. The murder accused is a houswife, who has confessed to stabbing her husband and is guilty in the eyes of the law. Her defense team is joined by a lawyer Nikhat Hussain whose instinct as a woman tells her that there is more to Anu Chandra’s story, and that she is determined to find out about it.

 

3. An eye-opening narrative

Criminal Justice: Behind Closed Doors is a riveting story that will keep audiences engrossed till the very end. More so, the courtroom drama will raise questions on less-spoken societal issues, it will make its viewers more informed, and will also initiate conversations around whether the law is equipped to serve both men and women, equally. In fact, the makers even consulted a team of lawyers to ensure that they got the nuances and legal terminologies right, and did in-depth return to ensure that they told the story insightfully and sensitively.

 

4. Showcases life and ordeal of women in prison

Criminal Justice: Behind Closed Doors is one of the few stories in India to showcase the life and ordeal of women in prison. With only a limited number of resources available for reference, the makers had a challenging time recreating a women’s prison. However, the actors along with directors Rohan Sippy and Arjun Mukerjee have lauded the design team’s work on building a set that looks exactly like a real jail, with actor Shilpa Shukla even saying that it helped her get into the skin of her character Ishani Nath.

 

5. Ensemble cast with fine creators at the helm

An outstanding cast and crew team have brought this exceptional story to life, insightfully and sensitively. Along with Pankaj Tripathi, Kirti Kulhari and Anupriya Goenka, the cast in the show also includes powerhouse talents Ashish Vidyarthi, Deepti Naval, Jisshu Sengupta, Shilpa Shukla, Pankaj Saraswat, Ayaz Khan, Kalyanee Mulay, Ajeet Singh Palawat, Khushboo Atre, Tirrtha Murbadkar, and others. The 8-part courtroom drama series has been directed by Bollywood’s Rohan Sippy, Arjun Mukerjee, written by Apurva Asrani and produced by Applause Entertainment in association with BBC Studios.

 

What happened behind closed doors? Catch the drama unfold in Hotstar Specials presents Criminal Justice:  Behind Closed Doors, releasing on 24th December 2020 only on Disney+ Hotstar VIP

बागी टाइगर की न श्रद्धा न दिशा


साजिद नाडियाडवाला की बागी फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म बागी ४ की शूटिंग कब से शुरू होगी ? कब यह फिल्म रिलीज़ होगी ? फिल्म के नायक टाइगर श्रॉफ से पूछे तो उन्हें भी खुद नहीं पता कि फिल्म की शूटिंग कब होगी तथा फिल्म कब रिलीज़ की जायगी ! लेकिन, बागी ४ में टाइगर श्रॉफ की संभावित नायिका पर अटकलें लगातार जारी हैं। 

रोमांस के बावजूद श्रद्धा कपूर - बागी ४ में टाइगर श्रॉफ की नायिका कौन होगी ? पहली फिल्म बागी में टाइगर का साथ श्रद्धा कपूर दे रही थी। लेकिन, बागी २ में श्रद्धा की जगह दिशा पाटनी आ गई। फिल्म की शूटिंग के दौरान और बाद में भी, जिस प्रकार से टाइगर-दिशा रोमांस परवान चढ़ रहा था, उससे उम्मीद की जा रही थी कि बागी ३ में टाइगर की नायिका दिशा ही होगी। लेकिन, उम्मीद के विपरीत बागी की सिया खुराना ही बागी ३ की सिया नंदन बन कर आ गई। 



बागी ३ में थी श्रद्धा और दिशा ! - बागी फ्रैंचाइज़ी फिल्मों में पहले श्रद्धा की जगह दिशा और फिर दिशा की जगह श्रद्धा को लिए जाने से ऐसा अनुमान किया जा रहा है कि बागी ४ में दिशा पाटनी की वापसी होगी। चूंकि, दिशा ने बागी ३ में एक आइटम गीत किया था। इसलिए, यह अनुमान था कि दिशा आज भी साजिद नदियादवला और अहमद खान की गुडबुक में है।

बेचैन श्रद्धा और दिशा - यहाँ बताते चलें कि सफल बागी फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर, दोनों ही बेचैन हैं। परन्तु, बिलकुल ऐसी ही बेचैनी फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान में नहीं है। वह बागी ४ में टाइगर श्रॉफ की नायिका किसी श्रद्धा या दिशा को नहीं, बल्कि किसी बिलकुल नए चेहरे को लेना चाहते हैं। 



परंपरा तोड़ेंगे साजिद नाडियाडवाला ! - हालांकि, साजिद नाडियाडवाला ने बागी की श्रद्धा कपूर को बागी ३ में दोहराया था । लेकिन, अब वह इसे परंपरा नहीं बनाना चाहते हैं । उनका इरादा हर बागी फ्रैंचाइज़ी फिल्म में टाइगर श्रॉफ का साथ कोई नया चेहरा दे । इसलिए, फिलहाल बागी ३ में टाइगर श्रॉफ के लिए नई अभिनेत्री की तलाश जारी है । तो इंतज़ार कीजिये !

क्या स्कैम १९९२ से डर गया अभिषेक का बिग बुल ?


जून में, ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार ने छः दूसरी फिल्मों के साथ अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल को इस साल दिसंबर तक स्ट्रीम करने का ऐलान किया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने आर्थिक अपराधी हर्षद मेहता की भूमिका की है।

२०२१ में बिग बुल फिल्म द बिग बुल को डिज्नी प्लस पर १८ दिसम्बर से स्ट्रीम होना था। पर अब यह फिल्म इस प्लेटफार्म पर इस साल स्ट्रीम नहीं हो पायेगी। फिल्म की रिलीज़ को २०२१ तक के लिए टाल दिया गया है। अभी इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ भी तय नहीं की गई है। इससे अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है।

स्कैम १९९२ का भय ! - कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन की फिल्म प्रतीक गाँधी की इसी विषय पर बनी सीरीज स्कैम १९९२ की सफलता से घबरा कर भाग खडी हुई है। इसमे काफी हद तक सच्चाई भी है। पहले इस फिल्म की रिलीज़ अभिषेक बच्चन को कोरोना हो जाने के कारणफिल्म का कुछ हिस्सा न शूट हो सकने की वजह से टल गई थी। जब यह फिल्म पूरी हुई और इसकी रिलीज़ की तारीख़ तय की जाने लगी तो तभी हंसल मेहता की हर्षद मेहता पर फिल्म स्कैम १९९२ सोनी लिव स्ट्रीम होने लगी।



प्रतीक गाँधी बनाम अभिषेक बच्चनस्कैम १९९२ में हर्षद मेहता की भूमिका प्रतीक गाँधी ने की है। इस भूमिका की वजह से प्रतीक स्टार बन कर उभरे हैं। द बिग बुल में हर्षद मेहता की भूमिका अभिषेक बच्चन ने की है।  इस वजह से, अभिषेक बच्चन के अभिनय की तुलना प्रतीक गांधी से होना स्वाभाविक है। ऐसे में जबकि, प्रतीक अपनी भूमिका दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा गए हैं, उनका अभिषेक बच्चन पर भारी पड़ना स्वाभाविक है।

कम हो असर ! द बिग बुल के निर्माताओं को उम्मीद थी कि स्कैम १९९२ कुछ समय बाद भुला दी जायेगी। लेकिनइस सीरीज ने हर दिन के साथ दर्शकों पर अपनी पकड़ बढानी शुरू कर दी। आज यह हाल हो गया है कि द बिग बुल के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित अपनी फिल्म को तब तक रिलीज़ नहीं करना चाहतेजब तक दर्शकों के दिमाग से स्कैम १९९२ की यादें साफ़ नहीं हो जाती।

Monday, 21 December 2020

मिथुन चक्रवर्ती की सेहत खराब, द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग रुकी

 


शूटिंग के दौरान कभी-कभी कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होती हैं। पेट में संक्रमण के कारण अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की हालत बिगड़ गई, जिसके लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को शूटिंग रोकनी पड़ी।

 

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा "हम शूटिंग कर रहे थे, और यह एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस था. सबकुछ मिथुन चक्रवर्ती के किरदार के इर्द-गिर्द केंद्रित था लेकिन अचानक उन्हें पेट में संक्रमण हो गया ऐसे में कोई भी सामान्य व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकता या फिर भी उस स्थिति में शूट नहीं रह सकता लेकिन वह कुछ समय के लिए बाहर चले गए और वापस आये और उन्होंने बिना समय व्यर्थ किये पूरी शूटिंग पूरी कर ली, ऐसी हालत में कोई की भी शूटिंग की कल्पना नहीं कर सकता था और यही कारण है कि वह एक सुपरस्टार रहे है और हां उन्होंने मुझे बताया था वह  इतने सालों में बीमार नहीं पडे है, चूँकि वह मुझसे पूछ रहे थे कि आपकी शूटिंग सही चल रही है ना, आपकी शूटिंग रुक नहीं रही है ना और मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूं क्योंकि मैंने नई पीढ़ी में किसी को भी समर्पित रूप से काम करते हुए नहीं देखा है। "

 

उन्होंने आगे कहा मिथुन दा सबसे अधिक मेहनती और प्रोफेशनल अभिनेता हैं और इसीलिए वह एक सुपरस्टार हैं और केवल इतना ही नहीं जब वह सुबह शूट के लिए वापस आए तो उन्होंने सभी को उत्साहित किया, सभी को प्रेरित किया और सुनिश्चित करें कि हर कोई काम गति से कर रहा है की नहीं । मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेता किसी भी यूनिट, किसी भी क्रू और किसी भी फिल्म के लिए संपत्ति हैं। "

 

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि  'द कश्मीर फाइल्स' दुनिया को, खासकर उनके देशवासियों को कश्मीरी हिंदुओं की दुर्दशा के बारे में बताने की दिशा में एक छोटा सा कदम है। अभिनेता अनुपम खेर की एक महत्वपूर्ण भूमिका में,' द कश्मीर फाइल्स' को 2021 में रिलीज़ होगी।

“लूप लपेटा के सेट पर क्रिसमस का बड़ा ही प्यारा माहौल था” - ताहिर राज भसीन



जाने-माने एक्टर ताहिर राज भसीन ने अपनी अगली फ़िल्म, लूप लपेटा के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नज़र आने वाले हैं। तापसी के साथ उनकी जोड़ी निश्चित रूप से पर्दे पर धमाल मचाएगी और लोगों को स्क्रीन पर एक फ्रेश केमिस्ट्री दिखाई देगी। फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग ख़त्म करने के बाद ताहिर ने खुलासा किया है कि, आख़िरी दिन सेट पर आने वाले फेस्टिवल का जोश और उत्साह दिखाई दे रही था।

 

ताहिर बताते हैं कि, “शूटिंग के आख़िरी दिन सेट पर क्रिसमस का बड़ा ही प्यारा माहौल था। सच कहूं तो हमारे प्रोड्यूसर्स (अतुल कस्बेकर और तनुज गर्ग) बेस्ट हैं, जो खाने-पीने के बड़े ही शौकीन हैं और सेट पर हर दिन दावत होती थी। वे सेट पर हर दिन को हम सभी के लिए वाकई बेहद ख़ास बना देते हैं और हम सभी के लिए क्रिसमस केक लाकर तो उन्होंने फेस्टिव सेलिब्रेशन का माहौल बना दिया!"

 

ताहिर कहते हैं कि पूरी टीम इस बात से बेहद खुश थी कि, महामारी के दौर में शूटिंग के सख़्त नियमों का पालन करते हुए हमने इस शेड्यूल को आसानी से पूरा किया।

 

ताहिर कहते हैं, "हमारे लिए यह मौका बड़ा ही अमेज़िंग था क्योंकि हम सब एक जगह इकट्ठा हुए, और हमने केक काटकर फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग ख़त्म की। हम महामारी के दौर में शूटिंग कर रहे हैं और मेरे ख़्याल से हम सभी अपने आप को ख़ुशकिस्मत मानते हैं, क्योंकि हमारी शूटिंग का शेड्यूल वाकई बेहतरीन था जिसे हमने अच्छी तरह पूरा किया। एक-दूसरे को आने वाले हॉलीडे इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं देने का अनुभव अमेज़िंग था, और मैं नए साल में जल्द ही उनसे मिलने के लिए तैयार हूं। सेट पर नज़र आने वाली एनर्जी वाकई बेमिसाल थी। अच्छी बात यह है कि हम एक बेहद मज़ेदार फ़िल्म बना रहे हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

गीत Mirchi Lagi Toh फिल्म Coolie No.1

Sunday, 20 December 2020

In Criminal Justice: Behind Closed Doors Mushkil hai Mishra ji



Highly anticipated series Hotstar Specials presents 'Criminal Justice: Behind Closed Doors' has hit the right note and created massive buzz in the entertainment industry. After the runaway success of Criminal Justice chapter 1 last year, this second chapter will be even more engaging and will showcase the unspoken sensitive societal issue faced by various women. This chapter will question the mere motive of the crime being committed and begs the question - what really happens behind closed doors?

The prime accused Anuradha Chandra has confessed to stabbing her husband, an eminent lawyer - Bikram Chandra and is guilty in the eyes of law. While many believe it to be an open-and-shut case, Anu’s subsequent silence and unwillingness to defend herself begs the question - is there more to the case than what meets the eye?

 

Here's what celebrity Ronit Roy, Rasika Dugal and Vikrant Massey has to say about the mystery that's about to unfold in the coming week.

 

Ronit Roy, "Husband ka murder, aur suna hai aapki client confess kar chuki hai

@Tripathiipankaj Itne complicated case ke liye Madhav Mishraji ko all the best. Ab dekhna hai ki aap Anu Chandra ko kaise bachate hain. Mujhe toh lag raha hai iss baar Mushkil hai, Mishraji"

Link : https://twitter.com/RonitBoseRoy/status/1340198175513038848?s=20

 

Rasika Dugal, "@Tripathiipankaj iss case ke saamne toh aapka pichla case baayein haath ka khel lag raha hai. Victim desh ka sabse bada lawyer, aur aapki client ne murder ka confession de diya hai. Case toh poora dekhna padega, lekin Anu Chandra ko bachana bohot Mushkil hai, Mishraji".

Link : https://twitter.com/RasikaDugal/status/1340197979739750406?s=20

 

Vikrant Massey, "@TripathiiPankaj Last time at least maine saaf saaf deny toh kiya tha, lekin iss bar toh aapki client ne confess hi kar diya, evidence bhi hai aur eye-witness bhi. Kaise bachaenge Anu Chandra ko? Iss baar Mushkil hai, Mishraji!”

Link: https://twitter.com/masseysahib/status/1340234932216496128?s=24

 

And here's what Mishra ji aka Pankaj Tripathi has to say about 'Mushkil hai Mishra ji', "Bhai @RonitBoseRoy @Masseysahib @RasikaDugal

Challenge accepted! Aap bhool rahe hain, innocent until proven guilty! Aur baaki sab, no #mushkilhaimishraji memes please".

Link :  https://twitter.com/TripathiiPankaj/status/1340257143044247552?s=20 

 

The powerhouse talents in the show are Pankaj Tripathi, Kirti Kulhari, Anupriya Goenka, Ashish Vidyarthi, Jisshu Sengupta, Shilpa Shukla, Pankaj Saraswat, Deepti Naval, Mita Vashisht. Ayaz Khan, Kalyanee Mulay, Ajeet Singh Palawat, Khushboo Atre, Tirrtha Murbadkar, and others. The  8-part courtroom drama series has been directed by Bollywood’s Rohan Sippy, Arjun Mukerjee and written by Apurva Asrani; and is set to launch in 7 languages on Disney+ Hotstar VIP.

 

What happened behind closed doors? Catch the drama unfold in Hotstar Specials presents Criminal Justice: Behind Closed Doors, launching 24th December 2020 only on Disney+ Hotstar VIP