Monday, 28 April 2025

#MadhurBhandarkar की #WivesofBollywood में #FatimaSanaShaikh

 


मशहूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर (#MadhurBhandarkar), फिल्म सत्ता, पेज ३, फैशन और हीरोइन से समाज को प्रभावित करने वाली राजनीति, पत्रकारिता, फैशन उद्योग और फिल्म अभिनेत्रियों पर निर्भीक और निर्मम टिप्पणियां दर्शकों के समक्ष बड़े परदे के माध्यम से प्रस्तुत कर चुके है.




अब मधुर भंडारकर बॉलीवुड के अभिनेताओं के घरों में झांकने जा रहे है. इसके लिए, वह वाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड (#WivesofBollywood) वाली फिल्म बनाने जा रहे है. इस फिल्म की घोषणा विगत वर्ष अक्टूबर में की गई थी. उस समय बॉलीवुड की पत्नियों के परदे के चेहरों के नाम नहीं बताये गए थे.




अब इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए मधुर भंडारकर ने अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख (#FatimaSanaShaikh) के नाम की घोषणा कर दी गई है. वह बॉलीवुड के किस अभिनेता की पत्नी की भूमिका करेंगी, इसका पता तभी चलेगा, जब शेष पत्नियों के स्क्रीन चेहरे घोषित किये जायेंगे.




वाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड के निर्माता मधुर भंडारकर के साथ प्रणव जैन (#PranavJain) और सुयश पचौरी ( #SuyashPachauri) हैं.





आशा की जाती है कि मधुर भंडारकर की वाइव्स ऑफ बॉलीवुड, बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की पत्नियों के जीवन पर आधारित होगी, जिसमें उनकी विलासिता, घोटाले और गपशप की झलक दिखाई देगी । यह फिल्म इन महिलाओं की ग्लैमरस लेकिन जटिल दुनिया की एक दिलचस्प खोज होगी।



इस फिल्म का उल्लेख करते समय #Netflix पर २०२०, २०२२ और २०२४ पर तीन सीजन में प्रसारित रियलिटी सीरीज फैबुलस वाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड (#FabulousLivesofBollywoodWives) का स्मरण हो आता है. किन्तु, इस सीरीज को बहुत अच्छी समीक्षा नहीं मिली थी.

Tuesday, 15 April 2025

#SanjayDutt की #TheBhootnii कौन! #MouniRoy या #PalakTiwari !




निर्माता दीपक मुकुट और संजय दत्त तथा सह-निर्माता हुनर मुकुट और मान्यता दत्त की फिल्म द भूतनी अब नई तिथि अर्थात १प  मई २०२५ को प्रदर्शित होगी. जैसा कि शीर्षक से स्पष्ट है कि द भूतनी एक हॉरर एक्शन कॉमेडी फिल्म है.




इस फिल्म में संजय दत्त और सनी सिंह की भूतनी कौन होगी ? यह प्रश्न दर्शकों के मस्तिष्क में उमड़ रहा होगा. किन्तु, इसका उत्तर फिल्म ही दे सकती है कि पलक तिवारी और मौनी रॉय में भूतनी कौन है ? क्या दोनों ही भूतनी है? या मौनी रॉय भूतनी है, जो टीवी सीरियल में इच्छाधारी नागिन बन चुकी है ?  फिल्म के पोस्टर ऐसा प्रतीत होता है कि द भुतनी मौनी रॉय है.




जोड़ी की बात की जाये तो संजय दत्त की मौनी रॉय से और सनी सिंह की पलक तिवारी से जोड़ी बनती लगती है. वैसे भी यह लेखक निर्देशक सिद्धांत सचदेव का एकाधिकार है.




फिल्म की कहानी के अनुसार सेंट विंसेंट कॉलेज स्थित वर्जिन ट्री एक आत्मा का घर है. जो सच्चे प्यार की लालसा में हर वैलेंटाइन डे पर जागती है। यह आत्मा होलिका दहन पर आत्माओं को ले जाने के लिए जानी जाती है। वैलेंटाइन डे से होली तक - प्यार और खौफ के 27 दिन फिल्म में शुरू होते हैं.





यह फिल्म जीस्टूडियो, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट थ्रीडाइमेंशन मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति है तथा जी स्टूडियोज द्वारा दुनिया भर में रिलीज की जा रही है.

#VijayDeverakonda के लिए #GouthamTinnanuri ने बनाया #Kingdom !



2019 में प्रदर्शित फिल्म कबीर सिंह ने, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के फिल्म जीवन कोई नया मोड़ दिया था. वह एक विश्वसनीय और स्थापित अभिनेता के रूप में उभरे थे.




किन्तु, कितने लोग जानते है कि कबीर सिंह एक तेलुगु फिल्म #ArjunReddy की हिंदी रीमेक फिल्म थी. जिस भूमिका को परदे पर करके शाहिद कपूर हिंदी पेटी के दर्शकों के मध्य चमके उस भूमिका को तेलुगु में अभिनेता विजय देवराकोंडा (#VijayDeverakonda) ने किया था.





इस सफलता को देख कर, विजय देवराकोंडा ने स्वयं का भाग्य हिंदी पेटी में आजमाने का प्रयास किया. २०२२ में प्रदर्शित निर्देशक पुरी जगन्नाथ (#PuriJagannadh) के साथ विजय की हिंदी के साथ साथ तेलुगु में शूट फिल्म लइगर (#LigerSaalaCrossbreed) थी. अब यह बात दूसरी है कि यह क्रॉस ब्रीड बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. इस फिल्म का बजट १२५ करोड़ बताया गया था. किन्तु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मात्र ६० करोड़ का ग्रॉस ही कर सकी.





रुचिकर तथ्य यह है कि विजय मात्र हिंदी बेल्ट में ही असफल नहीं रहे. बल्कि दक्षिण में भी उनकी बाद में प्रदर्शित तमिल और तेलुगु भाषा में फ़िल्में ख़ुशी और द फॅमिली स्टार भी असफल रही. इसके बाद, विजय को प्रभास की बहुभाषी फिल्म #Kalki2898AD  में महाभारत के चरित्र अर्जुन के अवतार में देखा गया.





अब विजय पूनः हिंदी दर्शकों के मध्य अपना भाग्य आजमाने आ रहे है. उनकी तेलुगु भाषा की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म #Kingdom ३० मई २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म के लेखक निर्देशक #GowtamTinnanuri है. भारीभरकम बजट वाली इस फिल्म में विजय को विशुद्ध एक्शन अवतार में देखा जायेगा. क्या शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के निर्देशक गौतम हिंदी पेटी में विजय का किंगडम स्थापित कर पायेंगे?

#Sivakarthikeyan की फिल्म #Madharasi का हिंदी में #DilMadharasi

 


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, हिंदी का चाहे कितना विरोध करें,राज्य में हिंदी के विज्ञापन पटों पर,चाहे जितनी कालिख पोते.  किन्तु, तमिल फिल्मों के लिए हिंदी को अपनाना विवशता ही है. विशाल हिंदी पेटी के करोड़ों दर्शकों का प्यार पाना हर किसी का सपना होता है.




यही कारण है कि निर्देशक एआर मुरुगदोस (#ARMurugadoss) और अभिनेता शिव कार्तिकेयन (#Sivakarthikeyan) की फिल्म मद्रासी (#Madharasi) अर्थात मद्रासी व्यक्ति का हिंदी शीर्षक दिल पद्रसी  (#DilMadharasi) हो जाता है.





#Sivakarthikeyan,
विगत वर्ष ##Amaran से हिंदी दर्शकों को आकर्षित करने के बाद, इस बार मद्रासी बन कर हिंदी बोलते दिखाई देंगे.'





यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में हिंदी फिल्म दर्शकों के जाने पहचाने चेहरे #VidyutJammwal शिव के मद्रासी को चुनौती देते दिखाई देंगे.





यह फिल्म अब ५ सितम्बर २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है. किन्तु, हिंदी पेटी में इस फिल्म को #TigerShroff की फ्रैंचाइज़ी फिल्म #Baaghi4 की चुनौती का सामना करना होगा.





यहाँ बताते चलें कि मद्रासी के निर्देशक एआर मुरगादोस की बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर ईद सप्ताहांत में प्रदर्शित हुई थी. इसी फिल्म के साथ मद्रासी का ट्रेलर भी दिखाया गया था. किन्तु, जहाँ मद्रासी के ट्रेलर ने दर्शकों को आकर्षित किया, वहीँ फिल्म सिकंदर दर्शकों का प्यार नहीं पा सकी.

Monday, 24 March 2025

@mohanlal के साथ #L2E की विश्वव्यापी उड़ान !

 


तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के बाद, अब मलयालम फिल्म उद्योग भी विश्वव्यापी उड़ान भरने जा रहा है। मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म एम्पुरान बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।




सुपरस्टार मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 27 मार्च को कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। एम्पुरान पहली बड़ी पैन इंडिया फिल्म है जो घरेलू बाजार के बाहर भी बड़ी कमाई करने की क्षमता रखती है। रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ ही फिल्म के लिए चर्चा बढ़ती जा रही है और यह प्री-सेल्स में भी देखा जा सकता है जो मॉलीवुड टाइटल के लिए अब तक की सबसे अच्छी कमाई है।




एक रिपोर्ट के अनुसार विदेशी बाजार में एम्पुरान की एडवांस बुकिंग शानदार लगती है। वर्तमान में, मोहनलाल की मरक्कर: लायन ऑफ द अरेबियन सी दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ की कमाई के साथ सबसे बड़ी ओपनर है, एम्पुरान इस रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पछाड़ देगी। इसके पहले ही दिन ५० करोड़ का विश्वव्यापी ग्रॉस करने की आशा की जा रही है। 




पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित फिल्म एम्पुरान में मोहनलाल खुरेशी-अब्राम / स्टीफन नेदुम्पल्ली के रूप में है. यह चरित्र, २०१९ में प्रदर्शित राजनीतिक अपराध थ्रिलर ड्रामा फिल्म लुसिफ़र का विस्तार है. निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने लुसिफ़र को तीन कड़ियों के विस्तार के दृष्टिगत तैयार किया है. एम्पुरान इसका दूसरा विस्तार है.




फिल्म में मोहनलाल के साथ सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, सानिया इयप्पन, सचिन खेडेकर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी । ३० मार्च को फिल्म के हिंदी संस्करण का टकराव सलमान खान की फिल्म सिकंदर से होगा.

#EmranHashmi : टाइगर ३ का आतंकी #GroundZero में डिप्टी कमांडेंट !




कभी सीरियल किसर के विशेषण से सुशोभित होने वाले बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी,  बड़ी गति के साथ रुपहले परदे पर अपना चेहरा बदलते जा रहे है।  अब वह सीरियल किसर के टैग से मुक्त हो चुके है। वह भिन्न भूमिकाएं कर रहे है। अब वह किसी विशिष्ट छवि या भूमिका में बंधें नहीं दिखाई देते। 


 

 


इमरान खान के प्रशंसक दर्शको के लिए हर्ष का समाचार है कि इस साल २८ अप्रैल २०२५ को आप अपने प्रिय अभिनेता इमरान हाश्मी की फिल्म देख सकेंगे।  टाइगर ३ में आतंकवादी की भूमिका के एक साल चार महीने बाद, इमरान हाश्मी फिल्म ग्राउंड जीरो में सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट की भूमिका करते दिखाई देंगे।  यह फिल्म बीएसएफ के एक बड़े ऑपरेशन को परदे पर लाने वाली फिल्म है। फिल्म में वह, बहादुर डिप्टी कमांडेंट दुबे की भूमिका कर रहे है।

 


 


इस फिल्म का कथानक संसद पर २००१ के हमले के बाद, एक अधिकारी द्वारा दो साल की कड़ी मेहनत के बाद, इस साजिश का पर्दाफाश करने पर केंद्रित है।  इस जांच में यह चरित्र आतंकवादी गाजी बाबा के षड़यंत्र का खुलासा करता है। इसके बाद ही आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन प्रारम्भ किया जाता है।

 


 


इस एक्शन, इमोशन और देशभक्ति के मिश्रण वाली इस फिल्म का निर्माण एक्सेल मूवीज द्वारा किया गया है तथा फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर है। फिल्म में इमरान हाशमी की सहयोगी भूमिका में साई ताम्हणकर, मुकेश तिवारी, ज़ोया हुसैन, आदि है।

 

 



आगामी माह, अप्रैल २५ को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म सिकंदर के साथ ३० मार्च २०२५ को प्रदर्शित किया जाएगा। इमरान हाश्मी की पहली तेलुगु फिल्म, पवन कल्याण के साथ ओजी भी शीघ्र प्रदर्शित होगी। 

#RashmikaMandanna बनायेंगी #SalmanKhan को #Sikandar ?



टाइगर ३ (२ नवंबर २०२३) के प्रदर्शन के ठीक एक साल पांच महीने बाद, सलमान खान की फिल्म सिकंदर ३० अप्रैल २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है।  इस फिल्म के माध्यम से  सलमान खान, एक बार पुनः अपने परंपरागत दर्शकों से ईदी की आस लगाए हुए है।  क्या उनकी यह आशा पूरी होगी?





 

टाइगर ३ से पूर्व और दबंग ३ के बाद, सलमान खान की तीन फिल्में राधे, अंतिम और किसी का भाई किसी की जान प्रदर्शित हुई थी।  इन फिल्मों के साथ सलमान खान तेलुगु फिल्म गॉड फादर, मराठी फिल्म वेद और यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान में कैमिया भूमिका में दिखाई दिए थे।  यह आधा दर्जन फ़िल्में न तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कर पाई, न ही सलमान खान की प्रतिष्ठा में कोई वृद्धि कर पाई।  सलमान खान की २०२३ में प्रदर्शित फिल्म टाइगर ३ का बजट ३०० करोड़ था। . किन्तु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल ४६६ करोड़ का कुल व्यवसाय कर पाई।





 

यहाँ स्पष्ट करना उचित होगा कि टाइगर ३ दिवाली पर प्रदर्शित हुई थी।  किन्तु, सिकंदर ईद पर प्रदर्शित हो रही है।  कदाचित यह सलमान खान की प्रथम फिल्म है, जो रविवार को प्रदर्शित होने जा रही है।  संभव है कि इसी दिन मुस्लिम आबादी ईद मना रहे होगी।  मुस्लिम आबादी में खान अभिनेताओं का विशेष दबदबा है। सलमान की अधिकतर फ़िल्में ईद सप्ताहांत में ही प्रदर्शित होती रही है। ईद सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली फिल्म वांटेड ने सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का दबंग खान बनाया था।




 

किन्तु, सलमान खान की फिल्म सिकंदर की सफलता की आशा मात्र इस लिए नहीं है।  सिकंदर की सफलता के पीछे दक्षिण का सम्बन्ध माना जा रहा है।  यद्यपि फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।  किन्तु, सिकंदर के निर्देशक एआर मुरुगादॉस है।  मुरुगादॉस की फिल्म गजिनी ने बॉलीवुड और आमिर खान का सौ करोड़िया क्लब से पहला परिचय करवाया था।  उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म अक्षय कुमार के साथ हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

 



सिकंदर को बाहुबली श्रृंखला की फिल्मों के कटप्पा के रूप में आज भी याद किया जाता है।  वह इस फिल्म में एक भ्रष्ट मंत्री की खल भूमिका कर रहे है।  फिल्म में काजल अग्रवाल सह नायिका की सशक्त भूमिका कर रही है।  काजल, दक्षिण के साथ साथ बॉलीवुड में भी जानी पहचानी है। 

 



किन्तु, महत्वपूर्ण है फिल्म में सलमान खान के सिकंदर की नायिका साईश्री की भूमिका रश्मिका मंदना कर रही है।  रश्मिका मंदना का, बॉलीवुड में डंका तेलुगु फिल्मों के स्टाइलिस्ट अभिनेता अल्लू अर्जुन के  साथ फिल्म पुष्पा द राइज (२०२१) से।  इस फिल्म  में रश्मिका ने गाँव की छोरी श्रीवल्ली की भूमिका की थी। इस भूमिका से रश्मिका ने अपने अभिनय से भी हिंदी दर्शकों को प्रभावित किया था।




रश्मिका मंदना अब एक ऎसी अभिनेत्री बन गई है, जो बॉलीवुड के सितारों की सितारा चमक में चौगुनी वृद्धि कर सकती है। नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित, उनकी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ १९७१ के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर स्पाई थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को सफलता दिलाई और रश्मिका कोई अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।

 




रश्मिका मंदना विगत तीन सालों से, निरंतर सुपरडुपर हिट फ़िल्में दे रही है। उनकी रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल (२०१३), अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्पा २ द  रूल और विक्की कौशल के साथ ऐतिहासिक फिल्म छावा सुपरडुपर हिट फिल्मे है।  छावा तो अब तक की बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने जा रही है। इसीलिए यह आशा की जा रही है कि रश्मिका मंदना सलमान खान की सिकंदर को भी बड़ी हिट फिल्म बना सकेंगी।

Sunday, 23 March 2025

#SalmanKhan #RashmikaMandanna का मुकद्दर खोलेगी #Sikandar !


थोड़ी देर पहले, सलमान खान की ईद पर ३० मार्च को प्रदर्शित होने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर का ट्रेलर अनावृत किया गया।  विश्वास कीजिये २१७ सेकंड  का यह ट्रेलर बाँध रखने वाला है। इससे पूर्व  सलमान खान की किसी फिल्म का ट्रेलर इतना प्रभाव जमाने वाला नहीं दिखाई दिया।  फिल्म के ट्रेलर  में एक्शन है, थ्रिल है और भावुक प्रसंग भी।

 

 


 

सलमान खान अपनी भूमिका में फबते है।  उनके एक्शन दर्शकों को पसंद आ रहे है।  रश्मिका मंदना रोमांस और भावुकता का तूफ़ान लाने जा रही है।  सत्यराज का खल चरित्र दर्शकों की घृणा बटोरने जा रहा है।

 


 

 

निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर ३० मार्च २०२५ को सलमान खान को ईदी दिलाने आ रही है। ट्रेलर के बाद, फिल्म की हाइप बनेगी। आशा की जाती है कि सलमान खान लम्बे समय पश्चात अपने किसी फिल्म को बढ़िया प्रारम्भ दिला पाएंगे।