Monday 2 July 2018

चिकित्सा से संगीत तक रीना मेहता

ऑस्ट्रेलिया की रीना मेहता पेशे से चिकित्सक हैं।

लेकिन, संगीत उनका प्यार है।

उनके माता-पिता क्लासिकल संगीत के जानकार हैं।  इसलिए बेटी को संगीत का चस्का लगना स्वाभाविक है।  रीना का पहला एल्बम मरहूम २०१७ में आया।  इस एल्बम का टाइटल गीत भारतीय सैनिकों को समर्पित था। 

इसके बाद रीना ने सुरेश वाडकरनकाश अज़ीज़ और शाहिद माल्या के  साथ कुछ फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की।

उनका दूसरा एल्बम भूल न पाओगे आज रिलीज़ हुआ है।

ऊपर इस गीत का वीडियो पोस्ट है।

इस एल्बम में छह गज़लें हैं।

इनमे रोमांस की भिन्न  थीम है।

चलो दिल किसी से में प्यार है।

मुसकराते हो क्यों आकर्षण का गीत है। 

रात रंगीन हुई में संबंधों का चित्रण हुआ है। 

बहुत उदास हूँ मैं में  उदासी है।

ना मैं याद तुमको करू में विछोह की अभिव्यक्ति है। 

भूल न पाओगे में एकाकीपन है। 

ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी इस एल्बम के गीतकार और संगीतकार उमेश मिश्रा हैं।

ओशन म्यूजिक ने इसे प्रोडूस किया है।

वीडियो निर्देशक अशोक मेहता हैं।

सना खान के आईएसआई एजेंट बनने पर बवाल  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment