Tuesday 31 July 2018

'इन निक ऑफ टाइम' ने बनाया प्रियंका चोपड़ा को टॉप ट्रेंडिंग एक्ट्रेस

पिछले दिनों, मुंबई लौटी, अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा अब कौनसी बॉलीवूड फिल्म करेंगी, इस पर अखबारों में पहलें ही काफी खबरें छायी रहीं।

जिसके बाद शोनाली बोस का प्रोजेक्ट और सलमान खान की अगली फिल्म भारत में रहें प्रियंका के किरदार को लेकर काफी चर्चा हुई।

सलमान खान के साथ फिल्म भारत छोडने की वजह से और अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई करने की रिपोर्ट मीडिया में आतें ही एक बार प्रियंका चोपडा ट्रेंड हो रहीं हैं।



सलमान खान की फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर  'इन निक ऑफ टाइम' का जिक्र किया। और सोशल मीडिया पर प्रियंका चर्चा का विषय हो गयी । ९४ अंकों के साथ स्कोर ट्रेन्ड्स इंडिया चार्ट पर शीर्ष स्थान पर रहीं प्रियंका चोपडा देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गयीं है।



स्कोर ट्रेंड्स के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, "अपने जनमदिन के दौरान देश वापस लौटी प्रियंका, निक जोनास के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए गोवा गयी थी।

जिसके बाद उन्होंने शोनाली की फिल्म और बाद में सलमान की भारत करने का फैसला लिया।

इन सारी बातों ने मीडिया का ध्यान तो आकर्षित किया ही। इन मीडिया रिपोर्ट्स से सोशल मीडिया पर भी प्रियंका ही छायी रहीं। और अब फिल्म भारतछोडने के बाद प्रियंका फिर से सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। उनकी सगाई की खबरों ने भी प्रियंका को ही सबसे ज्यादा ट्रेंड करवाया हैं। इसलिए अचानक से प्रियंका टॉप ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी बन गयी हैं।




अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा १४ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध ६०० न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।"

तो, इसलिए छोड़ी प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: