Friday 27 July 2018

क्या भारत में आयेंगी कैटरीना कैफ?

प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ देने के बाद, प्रोडक्शन हाउस के सामने विचित्र स्थिति पैदा हो गई है। 

भारत की शूटिंग मुंबई में शुरू है। प्रियंका को अपने किरदार के लिए, चालू शिड्यूल में शामिल होना था। लेकिन, अब उनके निकल जाने के बाद, उस किरदार के लिए एक्ट्रेस की समस्या पैदा हो गई है। 
कौन अभिनेत्री लेगी प्रियंका चोपड़ा की जगह ?

ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो सलमान खान की फिल्म भारत की नायिका बनना चाहेंगी। लेकिन, अली अब्बास ज़फर और सलमान खान को, भूमिका के अनुरूप एक्टर का चुनाव करना है। एक्ट्रेस की उपलब्धता भी मायने रखेगी।

एक लिहाज़ से, कैटरीना कैफ सही चुनाव हो सकती है।

उनकी दो फ़िल्में, ठग्स ऑफ़ हिंदोस्थान और जीरो नवंबर और दिसंबर में रिलीज़ होनी है। वह इन दोनों फिल्मों को पूरा करने और फिर इनके प्रचार में व्यस्त होंगी।

लेकिन, इसके बावजूद कटरीना कैफ भारत करना चाहेंगी ।

"कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है और एक था टाइगर जैसी बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं।  उनकी जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा है। सलमान खान भी कैटरीना कैफ को काफी पसंद करते हैं।फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर से भी कैटरीना कैफ की छनती है। एक समय, कैटरीना कैफ को भारत में लिए जाने की खबरें भी थी।"

कैटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा के लिए सलमान खान के साथ रैंप पर भी चलने वाली हैं।  इसलिए, कैटरीना कैफ का प्रियंका चोपड़ा की जगह लेना सुनिश्चित-सा समझा जा रहा है।

अगर, कैटरीना कैफ, भारत की नायिका बनती हैं तो यह उनकी सलमान खान के साथ छंटी फिल्म होगी।  


प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत' !  कर रही शादी ?? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment