Tuesday 24 July 2018

जब ओसामा को हो गया ओबामा से प्यार !

 लड़का मुसलमान है !

लड़की क्रिस्चियन है !!

लड़का है अमन ओसामा !

लड़की है मैगी ओबामा !!

लड़का लड़की प्यार  करने लगते हैं।

कोई ऐतराज़ !!!

लडके को अगर लड़की का हाथ पाना है तो उसे पहले कुछ बाधाओं को पार करना होगा।

क्या बाधाएं हैं ! लडके को करना क्या है !! क्या वह इसे कर पायेगा !!!

फिल्म की पृष्ठभूमि में आगरा है। 

लड़का नाना पाटेकर का प्रशंसक है।  इसलिए वह नाना पाटेकर की तरह गुस्सा करता है।  इस प्रकार के प्रसंगो से दर्शकों को हंसाने की कोशिश की गई होगी। 


निर्देशक सुधीर कुमार शर्मा ने इस बारे में अपने साथी वैभव विष्ट के साथ कथानक पिरोने की कोशिश की है।

फिल्म में ओसामा और ओबामा की भूमिका मौसम शर्मा और स्वाति बख्शी ने की है।

अन्य भूमिकाओं में अमृता आचार्य, कीमती आनंद, मोहित बघेल, राहुल अवाना, आदि हैं।

ऊपर देखिये फिल्म का ट्रेलर - 


कितने सिनेमाघरों में मृदंग ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment