Wednesday 5 September 2018

इंडियन २ में कमल हासन का साथ देंगी नयनतारा

इंडियन (१९९६) में कमल  हासन 
लेखक निर्देशक शंकर ने, रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन की साइंस फिक्शन फिल्म २.० का काम पूरा करने के बाद, इंडियन २  की तरफ रुख किया है।

इंडियन, शंकर की निर्देशित १९९६ की विजिलांते फिल्म की सीक्वल फिल्म है।

कमल हासन, मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्माण तमिल और हिंदी में किया गया था। इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी।

कमल हासन के दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो जाने के कारण, इंडियन का सीक्वल नहीं बनाया जा सका।  लेकिन, २२ साल बाद, इंडिया की सीक्वल फिल्म इंडियन २ का निर्माण किये जाने की खबरें हैं।

कमल हासन को, विश्वरूपम २/ विश्वरूप २ पर ही ध्यान देना था।

हालाँकि, कमल हासन राजनीति  में भी उतर आये हैं।  लेकिन, फिल्मों में काम करने के उनके उद्देश्य साफ़ है।

तमिल राजनीति की परंपरा कमल हासन भी अपनी फिल्मों के ज़रिये दर्शकों पर पकड़ बनाने की कोशिश की है।  इंडियन २ इसी तरफ एक प्रयास है।

यह एक विजिलान्ते सेनापति उर्फ़ चन्द्रबोस की कहानी है, जो देश में भ्रष्टाचार ख़त्म करने  की अपनी निजी कोशिश में एक के बाद भ्रष्ट लोगों की ह्त्या करता चला जाता है।

यह फिल्म कमल हासन को तमिलनाडु की जनता के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले एक्टर की इमेज बना सकती है।

पहली इंडियन में कमल हासन का  साथ उर्मिला मातोंडकर और मनीषा कोइराला दे रही थी।  इंडियन २ में उनका साथ देने के लिए दक्षिण की अभिनेत्री नयनतारा को  लिया गया है।

नयनतारा को क्वीन ऑफ़ कॉलीवूड कहा जाता है।

वह कॉलीवूड की  सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्री हैं।  इसीलिए, सूत्र बताते हैं कि नयनतारा को फिल्म में शामिल करने के लिए मोटी रकम दी गई।  नयनतारा को जो रकम दी गई है, उतनी रकम कॉलीवूड की किसी अभिनेत्री को नहीं मिली है।

शंकर द्वारा फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो जाएगी।  तब तक, कमल हासन का साथ देने के लिए नयनतारा के अलावा किसी दूसरी अभिनेत्री को शामिल किया गया है या नहीं, मालूम हो जाएगा। 

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ का क्लाइमेक्स पूरा - पढ़ने के लिए क्लिक करें

No comments:

Post a Comment