Saturday 8 September 2018

पाकिस्तानी एक्टर ने क्यों कहा शाहरुख़ खान को बूढा ?

जवानी फिर नहीं आनी २ में हुमायूँ सईद 
पाकिस्तानी एक्टर हुमायूँ सईद की, २०१५ की हिट कॉमेडी फिल्म जवानी फिर नही आनी की सीक्वल फिल्म जवानी फिर नहीं आनी २, बकरीद पर रिलीज़ हुई है।

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली है।

फिल्म में, उनके द्वारा लडके जैसे रोमांस वाली भूमिका किये जाने पर उनकी आलोचना भी हो रही है।

इस सम्बन्ध में जब एक पाकिस्तानी अख़बार ने सईद से पूछा कि क्या उन्हें मालूम है कि उनके द्वारा फिल्म में युवा रोमांटिक हीरो वाली भूमिका करने के लिए निंदा हो रही है।

इस पर हुमायूँ ने खुद को बच्चा बताते हुए कहा कि मेरे अंदर का लड़का मरा नहीं है।  जब तक वह ज़िंदा है, आप मुझे ऐसी ही भूमिकाओं में देखोगे और लोग पसंद करेंगे। मैं जानता हूँ कि कुछ मुझे पसंद नहीं करते।  लेकिन, मुझे परवाह नहीं।

इतना कहने के बावजूद हुमायूँ सईद रुके नहीं। उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया में साठ के अभिनेता फिल्मों में लीड कर रहे हैं। मैं उनके सामने बच्चा हूँ। शाहरुख़ खान, आदि तो दस साल बड़े हैं मुझसे।"

हुमायूँ सईद खुद को लड़का दिखाने के चक्कर में कुछ ज़्यादा बोल गए।

वह भूल गए कि शाहरुख़ खान अभी ५२ साल के हैं, जबकि खुद हुमायूँ सईद ४७ साल के हैं।

इसके अलावा, अब शाहरुख़ खान 'लड़का रोमांस' वाली फ़िल्में करने के बजाय परिपक्व भूमिका करने लगे हैं।  

इंडियन २ में कमल हासन के साथ अजय देवगन ?- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment