Wednesday 5 September 2018

भारत के आदिल हुसैन की फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों में

नार्वे द्वारा, जिस नार्वेजियन फिल्म व्हाट विल पीपल से को ऑस्कर्स २०१९ में नॉर्वे की प्रविष्टि के तौर पर  भेजने का ऐलान किया है, वह फिल्म नॉर्वे में रह रहे पाकिस्तानी परिवार पर केंद्रित फिल्म है।

इस परिवार की लड़की घर में ठेठ पाकिस्तानी और बाहर नॉर्वेजियन लड़की की तरह  बिंदास रहती है।

एक दिन उसे, पिता कमरे में एक लडके के साथ रोमांस करते पकड़ लेता है।  उसे पाकिस्तान भेज दिया जाता है।

व्हाट विल पीपल  से की कहानी के केंद्र में पाकिस्तानी परिवार है। लेकिन, फिल्म का पाकिस्तान, हिंदुस्तान की कोख से जन्म लेता है।

इस फिल्म का पाकिस्तान, भारत में, ज़्यादा हिस्सा राजस्थान में शूट हुआ है।

निर्देशक इरम हक़ की फिल्म को भारतीय कलाकारों का मज़बूत सहयोग मिला है।

फिल्म में, पिता की भूमिका लाइफ ऑफ़ पाई, इंग्लिश विंग्लिश, लूटेरा और मैं और चार्ल्स के एक्टर आदिल हुसैन ने की है।

दूसरी भूमिकाओं में एकावली खन्ना, शीबा चड्डा, जन्नत ज़ुबैर रहमानी और ललित परिमू के नाम उल्लेखनीय हैं।                                                                                                                                                                          

शिक्षक दिवस पर शिक्षक आनंद कुमार पर फिल्म सुपर ३० के पोस्टर - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment