Tuesday 11 September 2018

अक्षय कुमार को मिला जन्मदिन का तोहफा : बने अव्वल सुपरस्टार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने ९ सितम्बर को अपना ५२वा जन्मदिन मनाया।

जन्म-दिन पर अपने परिजनों और प्रशंसकों से मिलें तोहफों के बाद अक्षय कुमार को अब और एक तोहफा मिल गया हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट के अनुसार, खिलाडी कुमार न्यूज़प्रिंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहें और लोकप्रिय सेलिब्रिटी बन गयें हैं।

अपनी फिल्म गोल्ड के रिलीज होने के बाद अक्षय कुमार १४ भाषाओं के प्रमुख १२५ समाचार पत्रों में चर्चाओं में रहें। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय ८७ अंक के साथ न्यूज प्रिंट श्रेणी के पहले स्थान पर हैं। इसके बाद ८२  अंक के साथ अमिताभ बच्चन दूसरे, ७१ अंक के साथ सलमान खान तीसरे स्थान पर हैं।

अभिनेता ऋषि कपूर चौथे स्थान पर हैं।  उन्हें अक्षय से भी आधे ४२ अंक मिले ।

युवा दिलों की धड़कन वरुण धवन पांचवे स्थान पर हैं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, “अक्षय की फिल्म गोल्ड की रिलीज के दौरान उनके बारे में काफी लिखा गया। अक्षय अपनी फिल्मों के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी काफी व्यस्त रहतें हैं। अखबारों में इसे लेकर भी काफी खबरें छायी रहीं।


अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा १४ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध ६०० न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।"

कंगना रानौत से क्यों प्रभावित हुई एकता कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment