Thursday, 6 September 2018

इंडियन एयर फ़ोर्स की ऑफिसर जाह्नवी कपूर

दर्शकों का दिल धड़काने के बाद, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर एयर फाॅर्स में जा रही हैं।

उनकी दूसरी फिल्म भी, करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म है।

यह एक बायोपिक फिल्म है।

इस बायोपिक फिल्म में, जाह्नवी कपूर, १९९९ के कारगिल युद्ध में, अपनी को-पायलट श्रीविदया राजन के साथ कारगिल की दुर्गम चोटियों पर विपरीत मौसम में घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने का काम, अदम्य वीरता दर्शाते हुए करने वाली इंडियन एयर फाॅर्स की पहली महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की भूमिका करेंगी ।

गुंजन सक्सेना और उनकी साथी पायलट श्रीविद्या के हेलीकाप्टर पर इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों की गोलियों की बौछार भी हो रही थी। गुंजन को शौर्य चक्र दिया गया था।

सूत्र बताते हैं कि जाह्नवी कपूर अपनी भूमिका को समझने के लिए गुंजन कपूर से कई बार मिल भी चुकी हैं।

फिल्म का बाकी विवरण ज्ञात नहीं है।

जहाँ तक व्यस्तता का सवाल है, जाह्नवी, करण जौहर की ही एक फिल्म तख़्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और चाचा अनिल कपूर के साथ ऐतिहासिक किरदार कर रही हैं। 

नवम्बर से बटाला हाउस में जॉन अब्राहम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: