Sunday 4 November 2018

नेटफ्लिक्स को तलाश है लम्बी लड़कियों की



नेटफ्लिक्स को लम्बी लड़कियों की तलाश है। उनकी यह तलाश, सैम वोल्फसन की लिखी और नजिन्गा स्टीवर्ट निर्देशन में बनाई जाने वाली फिल्म टाल गर्ल के लिए है।

यह खोज दुनिया के सभी देशों में की जाएगी।

अगर आप या आपके जान पहचान में कोई लड़की ५ फिट १० इंच या इससे अधिक लम्बी है, तो वह नेटफ्लिक्स की फिल्म टाल गर्ल की नायिका बन सकती है।

चूंकि, यह फिल्म ६ फ़ीट लम्बी १६ साल की जुडी की कहानी है, इसलिए कोई भी ५ फ़ीट १० इंच या इससे लम्बी १३ से २१ साल उम्र की लड़की इस खोज में अपना टैलेंट दिखा सकती हैं। इसके लिए २१ नवंबर तक का समय है।

एमसीजी वंडरलैंड का साथ नेटफ्लिक्स का यह चौथा प्रोजेक्ट है।

नजिन्गा स्टीवर्ट ने इससे पहले ग्रेज़ एनाटोमी और अ मिलियन लिटिल थिंग्स का निर्देशन किया है। 
सैम वोल्फसन ने एंडी मैक और फाइंडिंग कार्टर का लेखन किया था।  


“I want to take sabbatical....!” says, Sanya Malhotra - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment