Showing posts with label Deepika Padukone. Show all posts
Showing posts with label Deepika Padukone. Show all posts

Sunday 3 November 2019

Deepika Padukone कहेंगी द्रौपदी की 'महाभारत'


दीपिका पादुकोण, कौरव-पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध की द्रौपदी बनेगी।  हिन्दुओं के महाकाव्य महाभारत पर अब तक दसियों फ़िल्में और टीवी सीरियल बनाये जा चुके हैं । लेकिन,  यह महाभारत आम महाभारत से अलग द्रौपदी की दृष्टि से कही और दिखाई जाएगी।  यानि, जिस महाभारत का ज़िक्र काल करता है, उसे द्रौपदी का चरित्र बताएगा। मधु मंतेना की महाभारत को एकाधिक हिस्सों में बनाये जाने की खबर है।  यह फिल्म, बाहुबली की तरह पार्ट १ और पार्ट २ में भी हो सकती है और इससे ज़्यादा हिस्सों में भी। लेकिन, यह तय बताया जा रहा है कि महाभारत पार्ट १ को दिवाली २०२१ में रिलीज़ किया जाएगा। दीपिका पादुकोण को,   महाभारत की द्रौपदी बनाये जाने  खबरें पिछले कुछ दिनों  से सुर्ख हो रही थी।  लेकिन, यह ज़िक्र नीतीश तिवारी की महाभारत को लेकर हुआ था।  उस समय किसी भी ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई थी।  नीतीश तिवारी का यह प्रोजेक्ट भी काफी बड़ा और भव्य था। अब जिस महाभारत का ज़िक्र हो रहा है, वह निर्माता मधु मंतेना बनायेगे।  मधु मंतेना ने गजिनी और रक्त चरित्र से लेकर सुपर  ३० तक कई फिल्मों का निर्माण और सह-निर्माण किया है।  वह, इस महाभारत का निर्माण भी दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे। महाभारत, दीपिका पादुकोण की बतौर निर्माता दूसरी फिल्म  होगी।  दीपिका पादुकोण इसी साल फिल्म छपाक से फिल्म निर्माता भी बन गई है।  वह छपाक में, एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल का रील लाइफ किरदार भी का रही हैं।  छपाक, अगले साल १० जनवरी को प्रदर्शित होगी। अगले साल, दीपिका पादुकोण की छपाक के अलावा, क्रिकेट पर फिल्म '८३ भी प्रदर्शित होगी।  कबीर खान निर्देशित '८३ में दीपिका पादुकोण,  भारत की पहला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका कर रही हैं।  इस फिल्म में, कपिल देव की भूमिका दीपिका पादुकोण के रियल लाइफ पति रणवीर सिंह कर रहे हैं।

Friday 25 October 2019

Deepika Padukone कहेंगी द्रौपदी की 'महाभारत'


दीपिका पादुकोण, कौरव-पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध की द्रौपदी बनेगी।  हिन्दुओं के महाकाव्य महाभारत पर अब तक दसियों फ़िल्में और टीवी सीरियल बनाये जा चुके हैं ।  लेकिनयह महाभारत आम महाभारत से अलग द्रौपदी की दृष्टि से कही और दिखाई जाएगी।  यानि, जिस महाभारत का ज़िक्र काल करता है, उसे द्रौपदी का चरित्र बताएगा।

मधु मंतेना की महाभारत को एकाधिक हिस्सों में बनाये जाने की खबर है।  यह फिल्म, बाहुबली की तरह पार्ट १ और पार्ट २ में भी हो सकती है और इससे ज़्यादा हिस्सों में भी। लेकिन, यह तय बताया जा रहा है कि महाभारत पार्ट १ को दिवाली २०२१ में रिलीज़ किया जाएगा।

दीपिका पादुकोण को,   महाभारत की द्रौपदी बनाये जाने  खबरें पिछले कुछ दिनों  से सुर्ख हो रही थी।  लेकिन, यह ज़िक्र नीतीश तिवारी की महाभारत को लेकर हुआ था।  उस समय किसी भी ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई थी।  नीतीश तिवारी का यह प्रोजेक्ट भी काफी बड़ा और भव्य था।

अब जिस महाभारत का ज़िक्र हो रहा है, वह निर्माता मधु मंतेना बनायेगे।  मधु मंतेना ने गजिनी और रक्त चरित्र से लेकर सुपर  ३० तक कई फिल्मों का निर्माण और सह-निर्माण किया है।  वह, इस महाभारत का निर्माण भी दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे।

महाभारत, दीपिका पादुकोण की बतौर निर्माता दूसरी फिल्म  होगी।  दीपिका पादुकोण इसी साल फिल्म छपाक से फिल्म निर्माता भी बन गई है।  वह छपाक में, एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल का रील लाइफ किरदार भी का रही हैं।  छपाक, अगले साल १० जनवरी को प्रदर्शित होगी।

दीपिका पादुकोण की अगले साल रिलीज़ होने वाली फिल्मों में छपाक के अलावा, क्रिकेट पर फिल्म '८३ भी प्रदर्शित होगी।  कबीर खान निर्देशित '८३ में दीपिका पादुकोणभारत की पहला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका कर रही हैं।  इस फिल्म में, कपिल देव की भूमिका दीपिका पादुकोण के रियल लाइफ पति रणवीर सिंह कर रहे हैं।

Sunday 13 October 2019

दो बायोपिक फिल्मों की Deepika Padukone



कुछ दिनों पहले फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहने हुए अपनी फोटो पोस्ट करने वाली दीपिका पादुकोण इस बार पोल्का डॉट प्रिंट के साथ अपने प्रशंसकों के सामने हैं।  यह लम्बा गाउन उन पर फब भी खूब रहा है। इंतज़ार करना होगा कि वह अगली बार किस प्रकार के प्रिंट में सजी अपने प्रशंसकों के सामने होंगी।  


इस साल, दीपिका पादुकोण शादी के बाद, रणवीर सिंह के साथ पहली दीवाली मना रही हैं।  उन्हें बेस्ट विशेज़ तो देना बनता है। हम उन्हें दीवाली की शुभकामनायें देने के साथ साथ, अगले साल १० जनवरी को रिलीज़ होने जा रही बायोपिक फिल्म छपाक की सफलता की दुआ भी करेंगे।  मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म में वह एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल का रील लाइफ किरदार कर रही हैं।  इस फिल्म के साथ वह निर्माता भी बन जाएंगी। 



छपाक के तीन महीने बाद, दीपिका पादुकोण अभिनीत एक दूसरी बायोपिक फिल्म '८३ प्रदर्शित हो रही है। कपिल देव के नेतृत्व में, भारत के लिए पहला एक दिवसीय विश्व कप जीतने की कहानी पर कबीर खान की यह फिल्म १० अप्रैल २०२० को रिलीज़ होगी। दीपिका पादुकोण के लव रंजन की अनाम फिल्म करने की अफवाहें भी हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ अभिनय कर रही हैं।  

Thursday 25 July 2019

सत्ते पे सत्ता रीमेक : Katrina Kaif या Deepika Padukone !


पिछले दिनों, पत्रकारों से बात करते हुए, अभिनेत्री  कैटरीना कैफ ने इस खबर से इंकार किया कि कबीर खान की भारत द्वारा पहला विश्व कप जीतने की घटना पर फिल्म '८३ में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की  भूमिका के लिए, उनसे बातचीत की गई थी।  इस समय, परदे पर रोमी की भूमिका दीपिका पादुकोण कर रही है। लेकिन, वास्तव में, २०१७ में, जब कबीर खान फिल्म '८३ की कास्टिंग कर रहे थेरोमी की भूमिका के लिए कैटरीना कैफ ही उनके दिमाग में  थी। कबीर  खान, बतौर डायरेक्टर कैटरीना कैफ के साथ न्यू यॉर्क, एक था टाइगर और फैंटम कर चुके थे।  वह रोमी के किरदार को थोड़ा लचीला बना कर, उसमे कैटरीना कैफ को फिट करना चाहते थे।

कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण !
अब कबीर खान की फिल्म '८३ में, रणवीर सिंह के कपिल देव की रोमी कैटरीना कैफ नहीं, दीपिका पादुकोण बन गई।  कुछ ऐसा ही फराह खान और रोहित शेट्टी की, १९८२ की अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक के साथ होता नज़र आ रहा है। पहले खबर थी कि फराह खान निर्देशित सत्ते पे सत्ता रीमेक में हृथिक रोशन के साथ उनकी बैंग बैंग गर्ल कैटरीना कैफ, नायिका होंगी।  लेकिन, बाद में दीपिका पादुकोण का नाम भी  सामने आ गया। खबर पुख्ता थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म सत्ते पे सत्ता में हृथिक रोशन की नायिका होंगी।
या दोनों ही !

दो मायने 
लेकिन, इन तमाम खबरों से दो मायने निकल कर आते है कि फिल्म में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण दोनों ही हैं । मतलब कि सत्ते पे सत्ता में रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी कर रही कैटरीना कैफ भी है और फरहा खान के साथ हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख़ खान की नायिका दीपिका पादुकोण भी है।  लेकिनवास्तव में  सच क्या है ? हृथिक रोशन की नायिका कैटरीना कैफ है या दीपिका पादुकोण पहली बार उनकी नायिका बनेंगी ! या फिर दोनों ही !

हृथिक रोशन के साथ कैटरीना भी और दीपिका भी
वैसे खबर यह सच्ची लग रही है कि सत्ते पे सत्ता में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण, दोनों ही हृथिक रोशन की नायिका बनाई जाएंगी।  जिन लोगों ने १९८२ की सत्ते पे सत्ता देखी है, उन्हें याद होगा कि सात भाइयों की छः प्रेमिकाओं की लीडर रंजीता थी और हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन के विजय की पत्नी बनी थी । रंजीता एक अमीर पिता की इकलौती अपाहिज लड़की थी, जिसे उसका चाचा मारवा देना चाहता था। इसके लिए वह नायक रवि का हमशक्ल चुनता है।

दोहरी भूमिका के लिए
रंजीता के इस अपाहिज किरदार को कोई कैटरीना या दीपिका कर सकती है। चूंकि, रवि और बाबू हमशक्ल है, ऎसी दशा में अमिताभ बच्चन की तरह हृथिक रोशन की भूमिका भी दोहरी होगी।  उस दशा में, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण, दोनों ही हृथिक रोशन की नायिका होंगी।  क्योंकि क्लाइमेक्स में हमशक्ल बाबू रंजीता के अपाहिज किरदार से मोहब्बत करने लगता है  और उसे चाचा के हाथों मारे जाने से बचाता है।

Sunday 21 July 2019

Luv Ranjan की फिल्म में Deepika Padukone क्यों ?


सुपर हिट फिल्म ये जवानी है दीवानी और सुपर फ्लॉप फिल्म तमाशा की, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी, फिर बनने जा रही है। यह दोनों, लव रंजन की अनाम फिल्म में अजय देवगन के साथ नज़र आयेंगे। अजय देवगन और रणबीर कपूर ने पिछली बार, प्रकाश झा की राजनीतिक ड्रामा एक्शन फिल्म राजनीति में काम किया था। लेकिन, दीपिका पादुकोण पहली बार अजय देवगन के साथ काम कर रही हैं। 

इस ऐलान के साथ ही थोड़े विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। दीपिका पादुकोण बड़ी बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती है। वह महिला अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करती रहती हैं। वह अपने वस्त्रों या क्लीवेज पर निशाना बनाने वाली पत्रिकाओं को निशाने पर लेने में नहीं चूकती। ऎसी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दीपिका का लव रंजन के साथ फिल्म करना गले नहीं उतर रहा। लव रंजन पर उनकी एक सहायक ने मीटू का आरोप लगाया था। वह अभी इस आरोप से बरी भी नहीं हुए है। यह बात दीगर है कि अजय देवगन और रणबीर कपूर जैसे अभिनेता उनके साथ फिल्म करने को तैयार हुए। लेकिन सवाल दीपिका पादुकोण का है। उनकी बोल्डनेस का क्या हुआ !

मीटू का आरोप, राजकुमार हिरानी पर भी लगा था। लेकिन, रणबीर कपूर ने हिरानी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। क्योंकि, राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू से उनके करियर में बड़ा बदलाव आया है। इसके अलावा राजकुमार हिरानी ने आगे भी रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने की ख्वाहिश व्यक्त की थी। रणबीर कपूर किसी भी दशा में यह मौका छोड़ना नहीं चाहेंगे। इसलिए उनका लव रंजन को लेकर ख़ामोशी रखना स्वाभाविक है।

अजय देवगन तो इन दोनों से बहुत आगे हैं। जब नाना पाटेकर और साजिद खान पर मीटू का आरोप लगा था, उस दौरान एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि आरोप लगाना और साबित होना, दो अलग अलग बाते हैं। अगर किसी पर आरोप साबित हो गया है तो उसके साथ काम करना ठीक नहीं। लेकिन, इन्ही अजय देवगन ने, साबित आरोप वाले अभिनेता अलोक नाथ के साथ फिल्म दे दे प्यार दे की थी। उन्होंने उस समय, इसका यह कह कर बचाव किया था कि अलोक नाथ का हिस्सा, आरोप लगाने से पहले अगस्त में ही शूट हो गया था।

आम तौर पर लव रंजन की फ़िल्में नारी चरित्र को अच्छी रौशनी में नहीं दिखाती। उनकी प्यार का पंचनामा और इसकी सीक्वल फिल्म तथा सोनू के टीटू की स्वीटी इसका प्रमाण हैं कि इनमे नुसरत भरुचा का चरित्र एक कुटिल और धोखेबाज़ औरत का दिखाया गया था। दीपिका पादुकोण ने ऐसे लव रंजन की फिल्म में अपनी भूमिका में ऐसा क्या देखा होगा?

Thursday 13 June 2019

Ranveer Singh की बीवी बनने के लिए Deepika Padukone ने लिए १४ करोड़ !


पिछले साल, नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी और हनीमून मनाने के बाद वापस लौटी दीपिका पादुकोण ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की थी। उस समय, रणवीर सिंह, भारतीय क्रिकेट टीम के पहला विश्व क्रिकेट कप जीतने की कहानी पर, कबीर खान की फिल्म '८३ की तैयारियों में जुट गए थे।

उसी समय, यह खबर आई थी कि '८३ के निर्माताओं ने, दीपिका पादुकोण के सामने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका करने का प्रस्ताव रखा था।  लेकिन, रणवीर सिंह की रियल बीवी दीपिका पादुकोण ने, रणवीर की रील लाइफ बीवी बनने से इंकार कर दिया था। '८३ भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने, ख़ास तौर पर कपिल देव की इस जीत में भूमिका को लेकर थी। इस फिल्म में, कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका बहुत छोटी थी। इसलिए, कहा गया कि दीपिका पादुकोण ने, फिल्म के सेंटर में न होने के कारण रोमी की भूमिका को इंकार कर दिया था।

कुछ समय पहले, जब भारतीय क्रिकेट टीम, लंदन में विश्व कप क्रिकेट खेल रही है, दीपिका पादुकोण के, रणवीर सिंह की रील वाइफ भी बनने की खबरें आ गई।  दीपिका पादुकोण ने अपनी भूमिका का काफी हिस्सा शूट भी कर लिया है।  आम तौर पर  केंद्रीय  भूमिका वाली फिल्मों में काम करने वाली दीपिका पादुकोण ने, '८३ की छोटी भूमिका करना क्यों स्वीकार किया ?

इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म '८३ रील लाइफ कपिल देव यानि रणवीर सिंह के लिए मंज़ूर नहीं की होगी।  दोनों शादी-शुदा है।  घर में रोज ही मिलते होंगे।  फिल्म के सेट्स पर कुछ घंटे नहीं भी मिलें तो क्या फर्क पड़ता है।  इसके अलावा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कई विज्ञापन फिल्मे एक साथ कर रहे हैं। एक पूरी तीन घंटे की फिल्म की कुछ मिनट की भूमिका, केवल रणवीर सिंह के लिए करने का क्या मतलब ?


सूत्र बताते हैं कि  दीपिका पादुकोण को '८३ की कुछ मिनट की रोमी भाटिया की भूमिका के लिए १४ करोड़ का भारी चेक दिया गया है।  कुछ मिनट की भूमिका के लिए १४ करोड़ का चेक और साथ भी रणवीर सिंह का साथ, किसी भी दीपिका को ललचाएगा नहीं तो और क्या ?

Saturday 11 May 2019

विज्ञापन जगत की सबसे लोकप्रिय जोडी - Ranveer Singh- Deepika Padukone


Bollywood की सबसे लोकप्रिय जोडी अब विज्ञापन की दुनिया पर भी राज करने लगी है। सेलिब्रिटी कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) TVC यानि कि टेलिविजन कमर्शिअल जगत की भी अव्वल जोडी बन गयी हैं।

हाल ही में रिलीज हुए स्कोर ट्रेंड्स इंडिया (Score Trends India) के चार्ट्स के अनुसार, विज्ञापन जगत की लोकप्रिय जोड़ियों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नंबर १ तो वरूण धवन (Varun Dhawan) -आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नंबर २ स्थान पर है।

यह आँकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित किए गयें हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने LLYODS AC कमर्शियल के साथ लोकप्रियता के चार्ट पर १०० अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। तोवरूण धवन (Varun Dhawan) -आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जोड़ी ने अपने प्रसिद्ध फ्रूटी एड कैम्पेन की वजह से ८६.०२ अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया हैं।

गली बॉय फिल्म की मशहूर जोडी रणवीर सिंह - आलिया भट्ट ने  बॉक्स ऑफिस से पहले  एड वल्ड में मैजिक किया था। मेक माय ट्रिप की सारी एड्स इन दोनों की केमिस्ट्री की वजह से लोकप्रिय हैं। यह जोडी इस वक्त ४८.७८ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोडी विज्ञापन जगत में १६.६६ अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इन दोनों का हाल ही में, एशियन पेंट्स का विज्ञापन आया था।

पहले स्थान पर रहीं, (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जोडी को वायरल न्यूज सेक्शन में अधिक अंक नहीं मिल सके, जबकि उन्होंने वेबसाइट, ई पेपर स्कोर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।


स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक, अश्वनी कौलबताते हैं, “रणवीर -दीपिका जोडी ने लगातार तीन सुपरहिट फिल्मे देने के बाद शादी की, जिस वजह से इस वक्त वह बॉलीवूड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है । वही वरुण और आलिया ने भी चार फिल्में और कुछ एड कैम्पेन एक साथ किए है। उनकी जोडी पिछले ६ सालों से बॉलीवुड की फेवरेट जोडीयों में से एक हैं। वरूण-आलिया की फैन फॉलोइंग भी काफी हैं।



म्यूजिक वीडियो होर पिला -ज्योतिका टांगड़ी-  क्लिक करें 

Wednesday 8 May 2019

Kick 2 में Salman के संग Deepika Padukone का रोमांस


डेनमार्क (Denmark) में जन्मने के कारण, भारतीय अभिनेत्री न होने का इलज़ाम झेल रही, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने२९ अप्रैल को लोकसभा चुनाव में वोट डालने के बाद, इन्स्टाग्राम पर अपनी सियाही लगी उंगली का चित्र डाल कर खुद को भारतीय अभिनेत्री साबित कर दिया है।  अब वह एक कदम आगे चल कर भारत की साबित होने जा रही हैं।

‘भारत’ की Deepika Padukone
खबरों की मानी जाए तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), ईद वीकेंड पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म भारत (Bharat) के हीरो सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म करने को तैयार है।  सलमान खान के साथ फिल्म डेब्यू करने का सपना हर अभिनेत्री का होता है, लेकिन दीपिका ने सलमान खान के साथ फिल्म ठुकरा कर, शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) से अपना हिंदी फिल्म डेब्यू किया।  इतना ही नहीं, बाद में भी, सलमान खान की दर्जन भर फिल्मों को भी ठुकरा दिया था।  दीपिका के इस रवैये से सलमान खान भी नाराज़ लग रहे थे।



दूसरी किक के लिए दीपिका !
लेकिन, अब सलमान खान (Salman Khan) की नाराज़गी भी ख़त्म हो जायेगी।  दीपिका पादुकोण, (Deepika Padukone) निर्देशक साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की फिल्म किक २ (Kick 2) में सलमान खान की नायिका बनने को तैयार हैं।  सलमान खान की पहली किक (Kick) के लिए पहली पसंद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ही थी।  उनके इंकार के बाद जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqualine Fernandez) किक की नायिका बना दी गई थी।  फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी।

अपनी शर्तों पर Kick 2
लेकिन, किक २ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एंट्री उनकी शर्तों पर हुई है।  दीपिका पादुकोण, सलमान खान (Salman Khan) की किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहती थी कि वह सलमान खान की फिल्म थी।अमूमन तमाम छोटी बड़ी अभिनेत्रियां किसी भी तरह से सलमान खान की फिल्म करना चाहती हैं।  ताज़ातरीन उदाहरण दिशा पाटनी (Disha Patani) हैं, जो भारत में नायक के शुरूआती जीवन का हिस्सा हैं।  इसलिए, दीपिका पादुकोण को किक २ की बनाने के लिए साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने समझौते किए हैं।  फिल्म की स्क्रिप्ट में, दीपिका की भूमिका को वजनी बनाया जा रहा है।  अब वह किक २ (Kick 2) की शो पीस नायिका नहीं होगी।

Chhapaak के बाद Met Gala 
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में, निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी की है।  पिछले दिनों उन्हें, मेट गाला में जलवे बिखेरते हुए देखा गया।  खबर आई थी कि छपाक की शूटिंग के बाद, मेट गाला में शामिल होते समय वह खुद को असहज महसूस कर रही थी।

क्या बुलंद होगा स्टूडेंट की तारा और अनन्या का सितारा ?- क्लिक करें 

Monday 29 April 2019

Ranbir Kapoor के साथ Nusrat Bharucha या Deepika Padukone !


मार्च में यह खबर थी कि निर्माता भूषण  कुमार (Bhushan Kumar) और लव रंजन (Luv Ranjan) की अनाम फिल्म में नायिका की भूमिका दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) करेंगी। इस फिल्म में, राजनीति (२०१०) के  बादरणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की  मरदाना जोडी दूसरी बार बनने जा रही थी।

इस लिहाज़ से कि कभी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का लम्बे समय तक  चला रोमांस, शादी की  दहलीज से वापस आ कर ख़त्म हो गया था, दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में होना चौंकाने वाला था।


हालाँकि इस खबर की पुष्टि नहीं की गई। क्योंकि, लव रंजन (Luv Ranjan)  अपनी अजय देवगन (Ajay Devgan), तब्बू (Tabu) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) के साथ फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) की रिलीज़ में व्यस्त हो गए।

अब खबरों में नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) आ गई है । खबर है कि लव रंजन की अनाम फिल्म की नायिका कौन होगी ? दीपिका पादुकोण या नुसरत भरुचा !

सूत्र बताते हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस बात के लिए दबाव बना रहे हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ उनकी कभी की हिट जोड़ी फिर से बनाई जाए । जबकि, लव रंजन (Luv Ranjan) का झुकाव नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) की ओर है ।


नुसरत उनकी प्रिय एक्ट्रेस है । लव रंजन की प्यार का पंचनामा और इसके सीक्वल के अलावा पिछले साल की हिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की नायिका नुसरत भरुचा (Nusrat भरुचा) ही थी । उन्हें लगता है कि नुसरत उनके लिए भाग्यशाली हैं ।

अब देखने वाली बात होगी कि नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के चुनाव में लव (रंजन) जीतते है कि रणबीर के पहले लव की जीत होती है ! 

कलंक (Kalank) के बाद अफरा तफरी में Karan Johar ! - क्लिक करें 

Wednesday 10 April 2019

क्या Don 3 में बनेगी Ranveer Singh- Deepika Padukone जोड़ी ?



डॉन के खेमे में हलचल मची हुई है। जिस डॉन का इंतज़ार ११ मुल्कों की पुलिस को रहता था, आज आठ साल बाद भी कोई उसका इंतज़ार नहीं कर रहा। Don Series की निर्माता कंपनी एक्सेल (Excel Entertainment) को भी कोई जल्दी नहीं।

डॉन सीरीज की दो फिल्मों में डॉन और रोमा ही दो मुख्य किरदार थे। शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के डॉन के साथ, दोनों ही फिल्मों में रोमा की भूमिका प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने की थी।  शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा के संबंधों में तनाव का प्रभाव मोना पर भी पड़ा। डॉन की तीसरी फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की रोमा बाहर हो गई। बाद में, डॉन ३ (Don 3) में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के रोमा बनने की खबर आई।

जब ऐसा लग रहा था कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के रूप में डॉन को नई रोमा मिल गई कि तभी तख्ता पलट हो गई। जब हैरी मेट सेजल (Jab Harry Met Sejal) और जीरो (Zero) से अपने करियर को दाग लगा बैठे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को, कथित रूप से अपना करियर फिर से सिरे चढाने के लिहाज़ से डॉन ३ (Don 3) बढ़िया प्रोजेक्ट नहीं लगा। सो शाहरुख़ खान ने डॉन को अलविदा कहना ही ठीक समझा !

इस उथलपुथल का नतीजा है कि  बाजीराव-मस्तानी की राम-लीला रंग ला रही है। खबर है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को डॉन ३ का डॉन बनाते हुए, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को रोमा बना दिया है। दीपिका पादुकोण, जब छपाक (Chhapak) की शूटिंग से फारिग होंगी तथा रणवीर सिंह को ('83 में) बल्ला भांजने से फुर्सत मिलेगी, वह ११ मुल्कों की पुलिस को छकाने के लिए निकल पड़ेंगे।

छपते छपते एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने साफ़ किया है कि शाहरुख़  खान ही डॉन का मैस्कॉट हैं।  इसलिए उनके बिना डॉन की कल्पना नहीं की जा सकती। फिलहाल तो डॉन पर कलम तक नहीं उठाई गई है। 

Vidya Balan ने इंदिरा गाँधी के लिए छोड़ी जयललिता- क्लिक करें 

Thursday 4 April 2019

सलमान खान (Salman Khan) के साथ क्यों नहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) !



इस समय, सलमान खान पांच का नाम पांच फिल्मों से जुड़ा हुआ है। फिल्म भारत में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) उनकी नायिका हैं। टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की ज़ोया भी कैटरीना कैफ ही है।  दबंग ३ में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) है। किक २ जब बनेगी, तब सलमान खान की नायिका किक की जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ (Jacquline Fernandez) ही होंगी। इन फिल्मों में से किसी भी फ़िल्म में दीपिका पादुकोण नहीं हैं। यहाँ तक कि जिस निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की दीपिका प्रिय एक्ट्रेस हैं, उसकी फिल्म इंशाअल्लाह (Inshaallah) में भी सलमान खान का रोमांस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं। क्यों नहीं है दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में सलमान की नायिका ?


दीपिका की डेब्यू फिल्म के लिए सलमान खान
फिल्मों की जानकारी रखने वाले जानते हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), जब मॉडलिंग कर रही थी, उस समय उनकी डेब्यू फिल्म का प्रस्ताव लेकर सलमान खान (Salman Khan) ही दीपिका के पास गए थे।  लेकिन, दीपिका पादुकोण ने, सलमान खान की फिल्म के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।  दीपिका ने एक बातचीत में खुलासा किया था, "उस समय मैं बहुत छोटी थी तथा फिल्म में काम करने के बाबत सोचा तक नहीं था।" अब यह बात दीगर है कि २१ साल की दीपिका पादुकोण ने, ४२ साल के शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) करना मंज़ूर कर लिया।


पांच फिल्मों और एक आइटम नंबर को न !
मान लिया जाए कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मॉडलिंग कर रही थी, वह फिल्मों के लिहाज़ से खुद को छोटी महसूस कर रही थी, लेकिन फिल्मों में आने के बाद भी दीपिका पादुकोण ने सलमान खान (Salman Khan)के साथ पांच फिल्मों और एक फिल्म मे आइटम नंबर को नकार दिया। दीपिका पादुकोण ने, किसी न किसी कठिनाई के हवाले सलमान खान की फिल्मों जय हो, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और सुलतान को इंकार कर दिया।  उन्होंने किक का नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) द्वारा किया गया आइटम नंबर भी मना कर दिया था। करण जौहर (Karan Johar) भी शुद्धि का पहला प्रस्ताव सलमान खान और दीपिका पादुकोण के पास लेकर गए थे।


दीपिका बड़ी अभिनेत्री हैं-सलमान खान
सलमान खान (Salman Khan) की एक खासियत है। वह जब किसी एक्ट्रेस से नाराज़ होते हैं तो कटु भाषा का इस्तेमाल नहीं करते। लेकिन, उनके शब्दों में व्यंग्य की भारी मात्रा होती है। जब  उनसे पूछा गया कि दर्शक कब उन्हें दीपिका (Deepika Padukone) के साथ देख सकेंगे! तब उनका व्यंग्य विनोद से भरा जवाब था, "कभी मैं खुद सोचता रह जाता हूँ कि मैं कब दीपिका के साथ काम कर पाऊंगा!" इसके बाद, सलमान खान फिल्म निर्माताओं के पीछे छुप जाते हैं कि दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म का प्रस्ताव लेकर कोई निर्माता नहीं आता। वह इसके आगे जोड़ते हैं, "दीपिका एक बड़ी अभिनेत्री हैं। फिल्म में उनके लिए ऐसा कुछ तो होना ही चाहिए कि वह मेरे  साथ फिल्म करने की सोचे।"

जयललिता के लिए कंगना की अनुराग बासु की इमली को न !-  क्लिक करें