Saturday, 24 November 2018

छिछोरे के बास्केटबॉल खिलाडी सुशांत सिंह राजपूत


बॉलीवुड के तिवारी दंपत्ति को खेल फिल्मों का चस्का लग गया लगता है।  नितेश तिवारी की आमिर खान के साथ फिल्म दंगल सुपरडुपर हिट साबित हुई थी।

अश्विनी का कबड्डी पन्गा 
उस समय, नितेश की बीवी और फिल्म निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी बरेली की बर्फी जमा रही थी।  बर्फी से छुट्टी मिली तो वह कबड्ड़ी कबड्डी करने लगी।  उनकी अगली फिल्म पन्गा कबड्डी पर आधारित खेल फिल्म है।  महिला कबड्डी पर इस फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका कंगना रनौत कर रही हैं। इस फिल्म की आउटडोर और इंडोर शूटिंग ज़ोरों से चल रही है।

बास्केटबॉल पर नितेश के छिछोरे 
अब पति नितेश तिवारी ने ऐलान कर दिया है। उन इस फिल्म की शूटिंग, आजकल मुंबई में हो रही है।  फिल्म छिछोरे एक खेल फिल्म है।  इस फिल्म में एक कॉलेज की बास्केट बॉल टीम के सदस्य की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं।  इस फिल्म में कॉलेज में आम तौर पर दो गुटों की बीच की दुश्मनी का चित्रण हुआ है।  लेकिन, यह दुश्मनी खेल के मैदान में नज़र आएगी।

सुशांत बनाम ताहिर 
आजकल, इस फिल्म में कॉलेज की दो फुटबॉल टीमों हाउस ३ और हाउस ४ के बीच बास्केट बॉल मैच की शूटिंग हो रही है।  सुशांत सिंह राजपूत हाउस ३ के खिलाड़ी हैं, जबकि हाउस ४ की टीम में ताहिर राज भसीन हैं।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नायिका की भूमिका में हैं।

इस फिल्म की खासियत यह है कि यह दो टाइम जोन पर बंटी फिल्म हैं। फिल्म के सभी कलाकार १९९० के दशक और आज के अपने चरित्रों और गेटाप में 

१९९० के दशक की पृष्ठभूमि पर छिछोरे की रिलीज़ की तारिख २०१९ के लिए तय है।


थिएटर काउंट के लिहाज़ से बाहुबली साबित हुआ २.० !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

थिएटर काउंट के लिहाज़ से बाहुबली साबित हुआ २.० !


अक्षय कुमार के क्रो- मैन पोस्टर बाहर आने के बाद, शंकर निर्देशित विज्ञान फंतासी फिल्म २,० चर्चा में आ गई है। अब दर्शकों को इस फिल्म की बेताबी से प्रतीक्षा है। इसी का फायदा उठा रहे हैं २.० के निर्माता लयका प्रोडक्शनस। शंकर निर्देशित तथा रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन की मुख्य भूमिका वाली इस विज्ञानं फंतासी फिल्म पर ५५० करोड़ के आसपास खर्च होने का अनुमान किया जा रहा है।  इस लिहाज़ से, इस फिल्म की ओपनिंग के साथ साथ पूरे सप्ताह में अच्छा कारोबार बहुत ज़रूरी है।

कीर्तिमान में बिके अधिकार
फिल्म के निर्माताओं ने, फिल्म २.० के भिन्न अधिकार कीर्तिमान मूल्य पर बेच दिए हैं। खबर है कि इस फिल्म के तमिल, तेलुगु और हिंदी संस्करणों को जितना प्राइस दिया गया है, उतना किसी दूसरी फिल्म को नहीं मिला है।


ज़्यादा स्क्रीन में रिलीज़
फिल्म के चर्चा में आने के बाद, फिल्म के वितरक अब २.० को बढ़िया और ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ करना चाहते हैं। यह विज्ञानं फंतासी फिल्म २डी और ३डी के अलावा आईमैक्स प्रभाव में भी रिलीज़ की जाएगी।  इस हेतु, १७ आईमैक्स थिएटर बुक कर लिए गए हैं। यह फिल्म स्क्रीन्स के लिहाज़ से, बाहुबली २ को मात दे चुकी है।  यह फिल्म ६६०० से ६८०० स्क्रीन्स तक रिलीज़ की जाएगी।  जबकि, बाहुबली २ को अपने पहले पार्ट की सफलता का फायदा मिला था और वह ६५०० स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई थी।

नार्थ बेल्ट में भी २,० का जलवा
देश के उत्तरी पेटी, जिसे हिंदी भाषी प्रदेश कहा जाता है, वहां के लगभग सभी थिएटर बुक कर लिए गए हैं।  यहाँ तक किं आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान को भी २.० के लिए रास्ता छोड़ना पड़ सकता है । सूत्र बताते हैं कि २.० के कारण ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान का लाइफ टाइम गुरुवार को ख़त्म हो जाए।


कितने स्क्रीन्स
हिंदी बेल्ट में, अक्षय कुमार की फिल्म ४१०० स्क्रीन्स में रिलीज़ हो रही है।  आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसे १२०० से १२५० स्क्रीन्स में रिलीज़ करने की योजना है। बड़ी खबर यह है कि तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का मल्टीप्लेक्स थिएटर एएमबी सिनेमाज २.० के प्रदर्शन के साथ ही शुरू हो जाएगा।  तमिलनाडु में २.०  को ६०० से ६२५ स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है, जबकि केरल में ५०० से ५२५, कर्नाटक में ३०० स्क्रीन्स में रिलीज़ की जा रही है।

अनुकूल रन टाइम
शो टाइमिंग के लिहाज़ से २.० आदर्श है।  यह फिल्म न ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की तरह लम्बी है और न ही बहुत छोटी।  इस फिल्म की कुल लम्बाई २ घंटा २८ मिनट की है।  इस फिल्म का मध्यांतर ६९ मिनट यानि १ घंटा ९ मिनट बाद हो जाएगा।  फिल्म इंटरवल शुरू होने के ७९ मिनट बात यानि १ घंटा १९ मिनट बाद, हैरतअंगेज़ क्लाइमेक्स के साथ ख़त्म होगी।


कम लम्बाई ज़्यादा शो
इस लम्बाई के कारण २.० को काफी शोज में दिखाया जा सकता है।  खबर है कि प्रदर्शकों ने फिल्म को ३२ हजार से ३३ हजार शो करना तय किया है।  यहाँ बताते चलें कि बाहुबली २ का रन टाइम १६८ मिनट यानि २ घंटा ४८ मिनट था।  इसलिए बाहुबली २ को प्रतिदिन ३१ हजार शो ही किये जा सके थे। 

३५ करोड़ की उम्मीद
जहाँ तक   कलेक्शन का सवाल है, इस फिल्म के पहले दिन १०० करोड़ का कारोबार करने की उम्मीद की जा रही है।  इस लिहाज़ से, २.० बाहुबली २ से पीछे नज़र आ रही है।  बाहुबली २ ने पहले दिन १५२ करोड़ का ग्रॉस किया था।  फिल्म २.० के हिंदी संस्करण के ३५ करोड़ का  ग्रॉस करने की उम्मीद की जा रही हैं।  बाहुबली २ के हिंदी संस्करण ने ४१ करोड़ का ग्रॉस किया था।
 

रोबोट का रोबोट से रोमांस !
फिल्म २.० के बारे में अच्छी बातें मालूम होती जा रही हैं।  फिल्म के निर्देशक शंकर ने बताया है कि २०१० की प्रीक्वेल फिल्म रोबोट में रजनीकांत के वैज्ञानिक वशीकरण की प्रेमिका और पत्नी सना की भूमिका करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन, इस सीक्वल फिल्म में भी होंगी।  लेकिन, सशरीर नज़र नहीं आएंगी।  खबर है कि ऐश्वर्य के करैक्टर सना का ज़िक्र फिल्म में कई बार हुआ है।  यहाँ बताते चलें कि फिल्म रोबोट में, रोबोट चिट्टी, डॉक्टर वशीकरण की पत्नी सना से प्रेम करने लगता है।  जबकि , २.० में रोबोट का रोबोट से रोमांस दिखाया गया है।  अभिनेत्री एमी जैक्सन चिट्टी का रोमांस रोबोट बनी है।

राजश्री देशपांडे की द स्काई इज पिंक - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

राजश्री देशपांडे की द स्काई इज पिंक



राजश्री देशपांडेय, अपनी फिल्मों में, अपने अभिनय से ज़्यादा अपनी बोल्डनेस से चर्चित हैं। मलयालम फिल्म एस दुर्गा (सेक्सी दुर्गा का बदला टाइटल) में उनका नाम दुर्गा था और उन पर कुछ काफी सेक्सी दृश्य फिल्माए गए थे।  इसी वजह से यह फिल्म पिछले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में विवादित हुई थी और मेले में जगह न दिए जाने की वजह से इसके निर्माता कोर्ट तक गए थे।

उत्तेजक दृश्यों की राजश्री 
वह आम तौर भी, फिल्मों में उन्मुक्त दृश्य देने से परहेज नहीं करती।  उनके फोटो शूट भी उनके स्वभाव की ताकीद करते हैं। हालाँकि, उन्होंने मुख्य धारा की तलाश, किक और मुंबई सेंट्रल जैसी  फिल्मों में मामूली सी भूमिकाये की।  लेकिन, एंग्री इंडिया गॉडेस जैसी फिल्मों में उन्मुक्त दृश्यों के कारण वह अख़बारों की सुर्खियां पाती हैं, विवादित होती है, स्वतंत्रता के अधिकार की आड़ में अपने लम्पट दृश्यों को सही  साबित करती हैं और विवादित दृश्यों से अपनी फिल्मों को चला ले जाने वाले फिल्म निर्माताओं की वह पसंदीदा अभिनेत्री बन जाती है।


धार्मिक नामों वाली राजश्री 
फिल्मों में राजश्री के नाम भी बड़े धार्मिक रखे जाते हैं।  सेक्सी दुर्गा में दुर्गा नाम वाली राजश्री देशपांडे का एंग्री इंडिया गॉडेस में नाम लक्ष्मी था, मलयालम फिल्म हरम में वह अमीना थी, तीन भाषाओँ में बनाई गई एक फिल्म में वह गंगा थी और मुंबई सेंट्रल में वह गौरी थी।

सेक्रेड गेम्स में भी बोल्ड 
नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ डिजिटल सीरीज सेक्रेड गेम्स में भी वह बोल्ड किरदार कर रही थी। अब वह शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ कर रही हैं। यह उनका कैमिया होगा।


राजश्री का कैमिया 
अपनी इस भूमिका को लेकर राजश्री कहती हैं, "शोनाली मेरी अच्छी दोस्त हैं।  उन्होंने मुझसे फिल्म के एक छोटे रोल के बारे में बताया।  मैंने उनसे कहा कि मैं आपको न कैसे कह सकती हूँ।" इस प्रकार से वह, द स्काई इज पिंक के कैमिया में आ गई।  उनके प्रशंसक यही उम्मीद करेंगे कि इस फिल्म में भी वह बोल्ड ही होंगी।

साइकोलॉजिकल हॉरर निर्वाण इन 
राजश्री की एक साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म निर्वाण इन है, जिसमे वह आदिल हुसैन और संध्या मृदुल के साथ हैं। उम्मीद यही है कि इस फिल्म में भी उनके बोल्ड दृश्य होंगे।  



कानून के दंगल में अक्षय कुमार का मिशन मंगल - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कानून के दंगल में अक्षय कुमार का मिशन मंगल


विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हारी जैसी सुंदरियों से घिरे मिशन मंगल पर जाने को तैयार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल  कानून के लपेटे में हैं। 

स्क्रिप्ट चोरी का दावा 
अमेरिका में रहने वाली एक लेखिका और निर्देशिका राधा भारद्वाज ने यह दावा किया है कि उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट चुरा कर मिशन मंगल बनाई जा रही है।  इस सन्दर्भ में वह मुंबई हाई कोर्ट भी जा चुकी हैं। लेकिन, इस फिल्म के एक निर्माता और लेखक आर बाल्की चिंतित नहीं है।


मिशन मंगल शुरू !
उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है।  इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।  इस फिल्म का विषय भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा मार्स मिशन के तहत  मंगलयान सम्प्रेक्षित करने का सफल कारनामा दिखाया जाना है। 

दावा खारिज 
राधा का इस स्क्रिप्ट को लेकर कहना था कि उन्होंने यह स्क्रिप्ट अतुल कस्बेकर से साझा की थी।  क्योंकि, अतुल कस्बेकर  २०१६ में नीरजा और २०१७ में तुम्हारी सुलु के एक प्रोडूसर थे।  मगर, राधा भारद्वाज के दावे को आर बाल्की खारिज करते हैं।  वह कहते हैं, "किसी भी चर्चित विषय पर दो कहानियां लिखी जा सकती हैं। लेकिन, वह नक़ल कैसे हो सकती हैं।  वैसे स्वागत है राधा भारद्वाज का कि वह ऑफिस आएं और स्क्रिप्ट पढ़ लें।" 


काशी की देव दीपावली में शामिल हुए अभिनेता अनिल कपूर भी -क्लिक करें 

Friday, 23 November 2018

काशी की देव दीपावली में शामिल हुए अभिनेता अनिल कपूर भी

चार भाषाओँ में रिलीज़ होगी मॉर्टल इंजिन्स


निर्देशक क्रिस्चियन रिवर्स की फिल्म मॉर्टल इंजिन्स फ्यूचरिस्टिक यानि भविष्य की दुनिया की भयावह कहानी है। यह फिल्म फिलिप रीव के चार  हिस्सों में उपन्यास के पहले हिस्से पर आधारित है।


साठ मिनट के युद्ध के बाद, पूरी दुनिया भूकंप, ज्वालामुखियों के धमाकों तथा दूसरी अस्थिरताओं  के कारण नष्ट हो चुकी है। एक घुमन्तु नेता निकोला क्वेरकस एक बड़ा इंजन तैयार करता है और लंदन को पहियों पर खड़ा कर देता है। अब यह दूसरे शहरों को खाना शुरू कर देते हैं।


ऐसे समय में, एक रहस्यमई युवा महिला हेस्टर शॉ ही इस काबिल है कि वह पहियों पर खड़े इस दैत्याकार शहर को ज़्यादा विनाश करने से रोक सके।  इस मुहीम में उसका साथ, लंदन से देश निकाला दिया गया अपराधी टॉम नट्सवर्थी और एक खतरनाक अपराधी एना फेंग  जिसके सर पर ईनाम रखा गया है, देते हैं।


इस फिल्म में हेस्टर शॉ की भूमिका हेरा हिलमर, रॉबर्ट शिहान ने टॉम नट्सवर्थी और जिहै ने एना फेंग की भूमिका की है।  यह फिल्म १४ दिसंबर २०१८ को रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया जा रहा है।  ख़ास बात यह है कि फिल्म का पोस्टर भी इन चार भाषाओँ में अलग अलग जारी किया गया है।


वरलक्ष्मी शरदकुमार की  फिल्म वेल्वेट नगरम का ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

वरलक्ष्मी शरदकुमार की फिल्म वेल्वेट नगरम का ट्रेलर


तमिल फिल्म वेल्वेट नगरममदुरै की एक खोजी पत्रकार की कहानी है। वह कोडैकनाल में आदिवासियों पर हुए अत्याचारों की जाँच करने आती है। यह फिल्म उस पत्रकार के ४८ घंटों की है।इस दौरानउस इलाके के दबंग उस पर कैसे अत्याचार करते हैंस्थानीय पुलिस कैसे निष्क्रिय नज़र आती है ! पूरी फिल्म में थर्रा देने वाली यह घटनाये दर्शकों को स्क्रीन से नज़र न हटाने के लिए मज़बूर कर देंगी।

इस फिल्म में खोजी महिला पत्रकार की भूमिका तमिल फिल्म अभिनेत्री वरलक्ष्मी शरदकुमार कर रही है। वह आज की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं।

वरलक्ष्मी के लिए साल २०१७ काफी अच्छा बीता। उन्होंने विक्रम वेधानिबुनन और सत्या जैसी हिट फ़िल्में दी। तेलुगु फिल्म क्षणम की तेलुगु रीमेक फिल्म सत्या में वरलक्ष्मी की नकारात्मक भूमिका थी।

इस साल भी वरलक्ष्मी चार सफल फ़िल्में दे चुकी हैं।  इनमेदीवाली वीकेंड पर रिलीज़  विजय की पोलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म सरकार भी शामिल है।

वेल्वेट नगरम फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार नटराजन ने किया है।   

डिज़्नी की तीन लाइव एक्शन फ़िल्में - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

डिज़्नी की तीन लाइव एक्शन फ़िल्में



वाशिंगटन और डलास फुटबॉल गेम के फॉक्स एनएफएल पर टेलीकास्ट के दौरान डिज्नी ने द लायन किंग का टीज़र ट्रेलर जारी कर सबको लगभग चौंका ही दिया।
तीन फिल्मों में एक लायन किंग 
द लायन किंग, २०१९ में रिलीज़ होने वाली डिज्नी की तीन लाइव एक्शन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म जुलाई के मध्य में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन जॉन फवरो कर रहे हैं।  एक्टर-डायरेक्टर जॉन फवरो ने२०१६ में डिज्नी की सफल फिल्म द जंगल बुक का निर्देशन किया था।


डम्बो और अलादीन 
डिज्नी की तीन फिल्मों में दूसरी दो फ़िल्में टीम बर्टन निर्देशित फिल्म डम्बो और अलादीन हैं। सर्कस के उड़ते हाथी की देखभाल के लिए रखे गए एक आदमी और उसके बच्चों के हाथी से सम्बन्ध की दिलचस्प कहानी है डम्बो । एहरेन क्रुगर की पटकथा में, सर्कस के कुछ दूसरे किरदार, फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं। डम्बो, २९ मार्च २०१९ को रिलीज़ होगी।  


मई में अलादीन 
इस फिल्म के बाद, मई में गुई रिची की लाइव एक्शन फिल्म अलादीन रिलीज़ होगी। अलादीन और उसके जादुई चिराग की सदियों पुरानी कहानी पर आधारित यह फिल्म १९९२ में रिलीज़ एनीमेशन फ़िल्म का लाइव एक्शन रूपांतरण है। यह फिल्म २४ मई २०१९ को रिलीज़ होगी। तीसरी फिल्म द लायन किंग है।


सीजीआई से सजीव द लायन किंग 
फवरो की फिल्म द जंगल बुक की तरह द लायन किंग में भी सीजीआई का भरपूर उपयोग किया गया है।  इससे इसके पशुओं के सभी एनीमेशन चरित्र सजीव हो उठे हैं।


किसकी आवाज़ किसकी भूमिका 
द लायन किंग में डोनाल्ड ग्लोवर ने सिम्बा, बेयोंसे नोवेल्स-कार्टर ने सिम्बा की प्रिया नला, चीवेटेल इजिओफोर ने खल किरदार स्कार, सेठ रोजन और बिली आयशर ने सिम्बा के साथियों पुम्बा और टिमन को आवाज़े दी हैं।  इसके अलावा द लायन किंग को अल्फ्रे वूडार्ड, जॉन ओलिवर, जॉन कनि, एरिक आंद्रे, फ्लोरेंस कसुम्बा, कीगन-माइकल के,जेडी मैक्रे और शाहदी राइट ने आवाज़े दी हैं।  मुफसा की भूमिका में जेम्स अर्ल जोंस हैं।

द लायन किंग पूरी दुनिया में १९ जुलाई २०१९ को रिलीज़ होगी।  
पंजाबी फ़िल्म में जशन अग्निहोत्री की दोहरी भूमिका  - क्लिक करें 

पंजाबी फ़िल्म में जशन अग्निहोत्री की दोहरी भूमिका



जशन अग्निहोत्री आजकल काफ़ी चर्चा में हैं। क्यूंकि उन्होंने अपनी पंजाबी फ़िल्म में एक नहीं बल्कि दो दो रोल किये है।


विज्ञापन से फिल्मों तक 
जशन ने अभी तक १०० से ज़्यादा विज्ञापन फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह रियलिटी शो ड्रामेबाज़ नंबर १ भी होस्ट कर चुकी हैं। वह दो हिन्दी फ़िल्में मधुर भंडारकर की इंदु सरकार और अनिल शर्मा की जीनियस में काम कर चुकी हैं।  


कमर्शियल फिल्म छन तारा  
जशन की पहली पंजाबी फिल्म छन तारा एक कमर्शियल फ़िल्म है।  इस फिल्म मे कॉमेडी ,रोमांस और ड्रामा है। वह कहती हैं, "मैंने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की है। इस रोल को बढ़िया के निभाने के लिए मैंने हेमा मालिनी की फ़िल्म सीता और गीता और श्रीदेवी की फ़िल्म चालबाज़ कई बार देखी।"


फिल्म के बारे में 
निर्माता सतनाम तातला की इस फ़िल्म के निर्देशक विनीत अटवाल हैं । छन तारा में पंजाबी और बॉलीवुड की मिलीजुली कास्ट है। छन तारा ३० नवंबर को रिलीज़ होनेवाली है।


जशन की चाहत अच्छी फ़िल्में 
अगले साल, जशन की दो फ़िल्में रिलीज़ होंगी। एक हिंदी और एक पंजाबी। क्या वह सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम करेंगी ? जशन कहती हैं, "मैं एक कलाकार हूँ। मुझे अच्छे रोल करने हैं फिर वो चाहे हिंदी हो या कोई और भाषा। मुझे तो सिर्फ अच्छा काम करना है।"

कूडो टूर्नामेंट : अक्षय कुमार के साथ विक्की कौशल, शर्मा और मौनी रॉय - क्लिक करें 

कूडो टूर्नामेंट : अक्षय कुमार के साथ विक्की कौशल, शर्मा और मौनी रॉय

हाउसफुल ४ के ग्रुप फोटो में कोने में भल्लालदेवा !


साजिद खान के निकल जाने के बाद, साजिद नाडियाडवाला की पुनर्जन्म कॉमेडी  फिल्म हाउसफुल ४ के निर्देशन का जिम्मा फरहाद सामजी को सौंप दिया गया था।  मूल रूप में लेखक (साजिद) फरहाद ने, अक्षय कुमार की फिल्म एंटरटेनमेंट और हाउसफुल ३ का निर्देशन किया था। इसीलिए, साजिद खान के मीटू की गिरफ्त में आने के बाद, हाउसफुल ४ का निर्देशन उन्हें ही सौंपा गया ।

हाउसफुल ४ पूरी
आज इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई।  इस मौके पर पूरी स्टारकास्ट ने फिल्म के क्रू के साथ चित्र खिंचवाए। इस फिल्म से जुड़े हर एक्टर ने अपने सोशल अकाउंट में चित्र अपलोड करते हुए, फिल्म पूरी होने का ऐलान किया।

ग्रुप फोटो में
इस चित्र में, अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडेय, पूजा हेगड़े, कृति सैनन, कृति खरबंदा नज़र आ रहे हैं।  उनके साथ  फिल्म के लेखन और एक्शन से  जुड़े कुछ दूसरे लोग भी नज़र आ रहे हैं।  सबसे पीछे की कतार पर साजिद नाडियाडवाला अपनी दुख्तर के साथ नज़र आ रहे हैं।

बाहुबली सितारे की उपेक्षा !
लेकिन, हैरानी होती है यह देख कर कि इस चित्र में बाहुबली का भल्लालदेवा और तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार राणा डग्गुबाती बिलकुल पीछे की कतार में कोने में साजिद नाडियाडवाला के पास खड़े नज़र आ रहे हैं।  जो व्यक्ति, भारत की सबसे ज़्यादा कारोबार करने वाली फिल्म का  एक्टर  रहा हो, उसे आखिरी कतार में खड़ा रखना कहाँ तक जायज है।

क्या नाना पाटेकर के साथ ऐसा होता !
सबसे बड़ी बात ! राणा डग्गुबाती, ऐन मौके पर आपकी फिल्म के लिए समय निकाल कर आये।  उन्हें नाना पाटेकर के रोल के लिए  लिया गया है। लेकिन, अगर नाना पाटेकर फिल्म से निकलते नहीं तो क्या साजिद नाडियाडवाला की हिम्मत उन्हें इस तरह कोने में खड़ा करने की होती ? मराठी मानुष जाग जाता !


एली एवराम का छम्मा छम्मा !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

एली एवराम का छम्मा छम्मा !


२०१८ में, मोरक्को-कनाडा मूल  की डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने, फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर दिलबर और फिल्म स्त्री में कमरिया गीत से धूम मचा दी थी।  दर्शक उनके डांस के दीवाने हो उठे थे।


किसकी सफलता
यह कहना ज़रा मुश्किल होगा कि इन दो गीतों ने, २०१४ में हिंदी फिल्म रोर : द टाइगरस ऑफ़ सुंदरबन्स फ्लॉप एक्ट्रेस को नई ज़िन्दगी दी या नोरा फतेही के इन दो मादक गीतों ने इनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफल बना दिया। ध्यान रहे कि फिल्म स्त्री में कृति सैनन का आइटम आओ कभी हवेली पर भी था। लेकिन, नोरा की कमरिया के आगे कृति का आइटम फ्लॉप कर गया।


अब एली एवराम की छम्मा छम्मा
अब ऎसी ही कुछ आइटम सांग्स की सफलता का फायदा लेने के लिए स्वीडन से एक्ट्रेस एली एवराम छम्मा छम्मा करने जा रही है। उनकी यह छम्मा छम्मा, निर्माता प्रकाश झा की अरशद वारसी अभिनीत फिल्म फ्रॉड सैयां के लिए होगी। सौरभ श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एली एवराम, १९९८ में रिलीज़ निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट के उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माए गए आइटम छम्मा छम्मा के रीक्रिएट वर्शन पर कमर हिलायेंगी।


तनिष्क बागची का रीक्रिएशन
इसे तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है।  गाया है रोमी, अरुण और नेहा कक्कड़ ने ।  इस गीत को आदिल  शैख़ ने निर्देशित और कोरियोग्राफ किया है।


एली एवराम के साथ अरशद वारसी
इस गीत को एली एवराम के साथ अरशद वारसी और  सौरभ शुक्ला पर फिल्माया गया है।  इस गीत की कोरियोग्राफी काफी कुछ चाइना गेट की  तर्ज़ पर ही की गई है।  इस गीत में भी एली एवराम के पीछे तमाम डांसर नज़र आएंगे।  सस्ते कमैंट्स करते शोहदे भी नज़र आएंगे।

क्या एली एवराम भी उर्मिला मातोंडकर जैसी नर्तकी अभिनेत्री के जोड़ का डांस कर अपने छम्मा गीत पर दर्शकों को छमका पाएंगी ?



फिल्म जीरो, गीत मेरे नाम तू  - क्लिक करें 

फिल्म जीरो, गीत मेरे नाम तू

जब ज़ीनत अमान को आई अमिताभ बच्चन की याद


इस सप्ताहांत इंडियन आइडल सीजन १० के रेट्रो थीम्ड एपिसोड में ७० के दमदार दशक को वापस देखा जा सकेगा । इस एपिसोड में सत्तर के दशक की फिल्मों की खूबसूरत और आधुनिक अभिनेत्री ज़ीनत अमान सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में शो में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं । उनके सम्मान में, प्रतिभागियों ने उन गीतों को गाया, जिनमे जीनत अमान ने काम किया था । इन्हें सुन कर जीनत पुरानी यादों में खो गईं।

इस एपिसोड में, जीनत अमान उस समय यादों में खो गई, जब सलमान अली ने अमिताभ बच्चन के साथ ज़ीनत अमान पर फिल्माए गए फिल्म लावारिस के आपका क्या होगा जनाबेआली और फिल्म डॉन के खइके पान बनारस वाला जैसे गीतों को गाया ।

यह गीत सुन कर ज़ीनत अपने पुराने दिनों में खो गईं, जब वह असल में इन गानों की शूटिंग में हिस्सा लिया करती थी । पुरानी यादों में खोई जीनत अमान ने कहा, “जिस ऊर्जा के साथ सलमान ने यह गीत गाये, वह शानदार थी ! उनकी ऊर्जा और चालों को देखते हुए मुझे अमित जी की याद आ गई । मैं पुरानी यादों में खो गई। यह गीत मूल रूप से फिल्म में नहीं था लेकिन लेखक सलीम-जावेद ने आखिरी मिनट में गीत रखा!  



फिल्म पहुना का ज़िन्दगी लाई गीत - क्लिक करें 

फिल्म पहुना का ज़िन्दगी लाई गीत



बिलियनेयर गोमज़ी नंदा - पढ़ने के लिए क्लिक करें