Sunday 15 July 2018

प्रकाश झा के साथ कटरीना कैफ की चाणक्य- नीति

२०१० में, प्रकाश  झा के साथ राजनीति करने के बाद, एक्टर कैटरीना कैफ, अब आठ साल बाद प्रकाश झा के साथ चाणक्य-नीति भी करेंगी।

जी हाँ, कैटरीना कैफ ने, २०१० में प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में एक नेता का किरदार किया था। उस समय कहा गया था कि यह भूमिका रियल लाइफ की सोनिया गाँधी से प्रेरित है।

राजनीति में, कैटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन, रणबीर कपूर, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, आदि का जमघट लगा हुआ था। फिल्म हिट हुई थी।

अब आठ साल बाद, प्रकाश झा चाणक्य-नीति बनाने जा रहे हैं तो देश की राजनीति में खासा बदलाव आ चुका है। देश की राजनीति के किस पक्ष को लेकर प्रकाश झा इतने उत्साहित हुए हैं कि अपनी फिल्म का टाइटल चाणक्य नीति रजिस्टर करवा लिया है? 

प्रकाश झा की तरफ से फिलहाल कुछ नहीं बताया जा रहा है।

अफवाह है कि यह फिल्म प्रकाश झा की फिल्म राजनीति की सीक्वल फिल्म होगी। इसीलिएदूसरी कास्ट से पहले ही कैटरीना का किरदार फाइनल कर लिया गया है।

फिल्म में, प्रकाश झा की असफल फिल्म चक्रव्यूह की एशा गुप्ता भी हो सकती हैं।

कुछ समय पहले ही, अजय देवगन ने नीरज पांडेय की ऐतिहासिक फिल्म चाणक्य को हरी झंडी दी है।

देखें चाणक्य और चाणक्य नीति का टकराव क्या रंग लाता है ? 

शोनाली बोस से हिस्सा बाँट करेंगी प्रियंका चोपड़ा ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment