Saturday 14 July 2018

शोनाली बोस से हिस्सा बाँट करेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

जबसे, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड गई और वहां उन्होंने फिल्म बेवॉच और क्वांटिको जैसे शो किये, बॉलीवुड में उनके भाव बढ़ गए।

पहले तो यही अनुमान लगाया जाता रहा कि प्रियंका चोपड़ा कब  स्वदेश वापस आएंगी ? वह किस फिल्म को मंज़ूरी देंगी ?

हॉलीवुड से वापसी के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने पहली फिल्म सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास ज़फर निर्देशित फिल्म भारत साइन की।

यह खबर फैली की हॉलीवुड रिटर्न इस एक्ट्रेस ने भारत में अपनी भूमिका के लिए १४ करोड़ की मांग रख दी। बाद में खबर आई कि प्रियका चोपड़ा को १२ करोड़ में साइन किया गया है। इस खबर में कितनी दम है, पता नहीं।

लेकिन, भारत से जुड़े लोग दावा करते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को भारत में अभिनय के ऐवज में ६.५० करोड़ दिए गए हैं।

अभी भारत में मोटी फीस का दावा ठंडा भी नहीं पड़ा था कि प्रियंका चोपड़ा के शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक के मुनाफे में हिस्सा बाँट करने की खबर आ गई।

यह फिल्म गंभीर जैविक बीमारी से ग्रस्त आइशा चौधरी के जीवन पर फिल्म है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर आइशा के माता-पिता की भूमिका कर रहे हैं।

इस भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा का प्रॉफिट शेयर कुछ समझ में नहीं आता है।

क्योंकि, निर्माता के साथ प्रॉफिट शेयरिंग का फंडा तो पूरी फिल्म को अपने कन्धों पर ढोने वाले  बॉलीवुड के फिल्म अभिनेताओं की ईज़ाद है।

लेकिन, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड रिटर्न है। बॉलीवुड ज़्यादा तवज्जो देगा ही।   


कोमोलिका की 'कसौटी' में हिना खान ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment