Wednesday 3 October 2018

शक्ति कपूर ने खुद लांच किया अपनी फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक

सूर्या एंटरटेन्टमेंट के जगबीर दाहिया द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' में दर्शकों को शक्ति कपूर का अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है।
कर्मा की टैगलाइन है कि कोई समयसीमा नहीं है।

द जर्नी ऑफ कर्मा एक ऐसी लड़की (पूनम पांडे) की कहानी हैजो बहुत गरीब है और अपनी मां (श्रावणी गोस्वामी) के साथ रहती है। उसके कुछ सपने है, जिन्हे वह पूरा करना चाहती है। वह विदेश में पढ़ना चाहती है लेकिन उसकी वित्तीय स्थितियों के कारण उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

फिर एक आदमी (शक्ति कपूर) उसके जीवन में आता हैजो उसे प्यार करता है। लेकिन दोनों की उम्र में काफी अंतर होने के कारण वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम नहीं है।

फिल्म के इस किरदार में शक्ति कपूर एक बेहद अलग अवतार में है।

यह पता चला है कि अनुभवी अभिनेता ने खुद को इस किरदार के अनुरूप ढालने के लिए तीन महीने तक अपने बालों को रंग नहीं दिया था। अपनी दाढ़ी को ट्रिम नहीं किया था।

राकेश सभरवाल फिल्म के लाइन निर्माता हैं। 

पिछले दिनों, इस फिल्म का संगीत और ट्रेलर लांच हुआ।  इसे खुद शक्ति कपूर ने लांच किया।  

इस मौके पर म्यूजिक डायरेक्टर ओमकर मिनहास और डेनिश अल्फाज के साथ गायक लाइला शर्मा व अमृता, फिल्म में पूनम पांडे की मां भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री श्रावनी गोस्वामी और ब्राइट आऊटडोर के योगेश लखानी भी अंधेरी स्थित द व्यू में उपस्थित थे।

शिवेंदर दाहिया प्रमोशनल गीत परिंदा में नजर आएंगे, जो सुखविंदर सिंह ने गाया है। फिल्म में  जगबीर दाहिया का संगीत लेबल सूर्या एंटरटेन्मेंट ने लॉन्च किया है ।


यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।


कवर पर बॉलीवुड बेब्स - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment