Thursday 5 July 2018

कपूर ब्रदर एंड सिस्टर की फ़िल्में

बॉलीवुड में कपूरों का दबदबा है।

दो कपूर परिवार, पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर (अनिल) कपूर के अलावा अब एक तीसरा कपूर परिवार जन्म ले चुका है।

यह तीसरा कपूर परिवार है, पंकज कपूर का।

छोटे कद के बावजूद अपने अभिनय के दम पर कमर्शियल और आर्ट फिल्मों में बराबर की जगह बना चुके पंकज कपूर के नीलिमा अज़ीम से बेटे शाहिद कपूर बॉलीवुड के बड़ा और विश्वसनीय नाम बन चुके हैं।

पद्मावत के बाद शाहिद की प्रतिष्ठा में चार चाँद लगे हैं।

वह इस समय, निर्देशक श्रीनारायण सिंह की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त है।  इस फिल्म की रिलीज़ के बाद, श्रीनारायण सिंह जिस फिल्म की शुरुआत करेंगे, उसके नायक भी शाहिद कपूर होंगे।

बॉलीवुड का दूसरा कपूर यानि शाहिद कपूर की माँ नीलिमा अज़ीम के राजेश खट्टर से बेटे ईशान खट्टर की बतौर नायक एक फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स रिलीज़ हो चुकी हैं।

उनकी दूसरी फिल्म श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के साथ फिल्म धड़क २० जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है।

इस कपूर रिश्ते से तीसरी सदस्य सनाह कपूर है।

सनाह कपूर, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी है।  वह अपने भाई शाहिद कपूर के साथ फिल्म शानदार (२०१७) से डेब्यू कर चुकी है।

अब उनकी दूसरी फिल्म सरोज का रिश्ता का ऐलान किया गया है।

यह फिल्म भारत में बॉडी शैमिंग पर आधारित होगी।

शानदार के बाद थिएटर, फीचर और शार्ट फिल्म कर रही, सनाह के लिए यह अलग प्रकार का करैक्टर करने जैसा है।

फिल्म सरोज का रिश्ता के निर्देशक अभिषेक  सक्सेना को सनाह में अपनी फिल्म की सरोज नज़र आई थी।

फिल्म की सरोज का अपने पिता से बड़ा जुड़ाव है।  वह उसे शादी के बाद छोड़ना नहीं चाहती।  वह ऐसा आदमी पाना चाहती है, जो उन दोनों के साथ रहे।


पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर, शाहिद कपूर के भाई ईशान और बहन की फ़िल्में एक के बाद एक रिलीज़ होंगी।

सबसे पहले, ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज़ होगी।

शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू ३१ अगस्त को रिलीज़ होगी।

सरोज का रिश्ता की रिलीज़ की तारीख़ का ऐलान अभी नहीं हुआ है।   

बॉलीवुड में एक और टाइगर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment